icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow11 Jun 2024, 11:35 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मनोरपुर थाना निरीक्षण के दौरान SP ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद ने किया मनोहरपुर थाने का निरीक्षण आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारण करने के दिये निर्देश अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश थाने की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण DSP लक्ष्मीनारायण सैनी, SHO आशुतोष कुमार रहे मौजूद मनोहरपुर जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा मंगलवार को मनोहरपुर पहुंचे। मनोहरपुर पुलिस थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी मीणा ने थाने का निरीक्षण करते हुए मैस, रिकॉर्ड रूम और मालखाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे रिकॉर्ड और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही थाने की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और पुलिस कार्यों में तत्परता बरतने पर जोर दिया।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से संविदा सफाई भर्ती में ऑनलाइन आवेदन राहत

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बड़ी राहत। अब अनुभव प्रमाण पत्र के बिना भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया शुद्धि पत्र। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती की शर्त में बदलाव। 25 सितंबर 2026 को पारित हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मिली राहत। सभी आवेदक बिना अनुभव प्रमाण पत्र के कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने जारी किए आदेश।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा स्नातक एमएलसी चुनाव: डब्बू खान ने पर्चा दाखिल किया, कॉकरोच विचारधारा पर चर्चा

Darbhanga, Bihar:दरभंगा: बिहार के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व वार्ड पार्षद सह मेयर पति मो. शिवगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। डब्बू खान ने छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही है। वहीं नामांकन के बाद डब्बू खान ने कहा अब बदलाव का समय है स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना हमारी प्राथमिकता होगी। शिक्षा, रोजगार और छात्र-शिक्षक हित से जुडे सवालों को लेकर वे अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाएंगे. वहीं कॉकरोच पार्टी के सवाल पर कहा कि कॉकरोच के आने के बाद भारत की सत्ता हिल गई, यह भविष्य का निर्माण करने वाले लोग हैं; देश के आज के माहौल में हर युवा बेरोजगार है, वो सभी कॉकरोच हैं। अभी पार्टी नहीं बनी है लेकिन एक विचारधारा बना है। नामांकन के साथ दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। विभिन्न राजनीतिक धाराओं और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से प्रचार तेज होने की उम्मीद है।
0
0
Report

युवा इन्फ्लुएंसर्स का मध्यप्रदेश प्रवास: विकास की सच्ची तस्वीर देश तक पहुंचाने का मिशन

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत झारखंड के युवा इन्फ्लुएंसर्स की टीम चार दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर है। इंदौर से शुरू हुई यह यात्रा उज्जैन, भोपाल और जबलपुर होते हुए मंगलवार को रीवा पहुंची। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर देखना और सोशल मीडिया के माध्यम से विकास की वास्तविक तस्वीर को आम लोगों तक पहुंचाना है। रीवा पहुंचने पर एक निजी होटल में युवा इन्फ्लुएंसर्स की टीम का स्वागत किया । इस दौरान भारत और मध्यप्रदेश के विकास कार्यों के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र में हुए विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर युवाओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर युवा इन्फ्लुएंसर्स ने विकास कार्यों को करीब से समझने और उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर तक पहुंचाने की बात कही। यात्रा के जरिए युवाओं को विकास की जमीनी हकीकत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं विकास कार्यों के साक्षी बनकर उसकी कहानी देश के सामने रख सकें। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश के इन्फ़्लुएंसर्स की एक टीम भी हाल ही में झारखंड का दौरा कर वहां हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

कैसरबाग पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर छापा, 42 हिरासत में

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ की कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले कैफे पर पुलिस की छापेमारी, 42 व्यक्तियों पुलिस हिरासत में, अवैध हुक्का बार का खुलासा, 14 हुक्के, चिलम, पाइप, फ्लेवर पैकेट, 3 मोबाइल फोन और ₹2,420 बरामद। सिटी होटल के ऊपर स्थित कैफे टेल्स में अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जाने की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही, कैफे मे अलग-अलग टेबलों पर बैठकर हुक्का पीते हुए लोग मिले, हुक्का कैफे का संचालन हुआ फरार, पुलिस मौके पर 11 टेबलों पर मिले 14 हुक्के, कैफे टेल्स का सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक करते थे संचालन, पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की
0
0
Report

गोंडा में सपा नेताओं के आक्रोश और बिजली विभाग पर आरोप; धरना-प्रदर्शन की धमकी

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा के कौड़िया थाने में पूर्व सपा नेता विनोद शुक्ला पर इलेक्ट्रीशियन सीताराम की मौत को लेकर शव रखकर प्रदर्शन करने को लेकर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब समाजवादियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। गोंडा सपा कार्यालय पर आज कटरा बाजार पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन और तमाम समाजवादियों ने आज मंगलवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस करके पुलिस पर भड़क गए। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि "एक बार हम बालपुर बाजार में धरने पर बैठे थे हमारे खिलाफ उसे समय मुकदमा कायम हुआ था। हमारी सरकार बनी तो जी इंस्पेक्टर ने हमारे खिलाफ मुकदमा कायम करवाया था उसके भाई के खिलाफ मैं हरिजन एक्ट में मुकदमा लिखवाया था। यह जो जिले वाले लोग हैं दरोगा और इंस्पेक्टर लोग हैं इनको मुकदमा जो कायम करने के लिए अच्छा लगता है यह लोग भी जान जाए आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इनके नाम,इनके लड़कों के नाम, इनके मामा के नाम इनके नाना के इनके भाई के नाम सबके नाम मुकदमा लिखवाया जाएगा।" आगे पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन यादव मुकदमा को वापस ले एक बार हमारे अध्यक्ष प्रशासन के खिलाफ बोले थे उनके खिलाफ मुकदमा हुआ था। योगी जी जो चोरी करके भाग रहे थे उसे बक्से को जो हमने लगाया था उसे पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा सरकार और जिला प्रशासन के लोग बहुत कायम करवाते हैं तो हम लोग एक दिन जेल भरो आंदोलन करेंगे मुकदमा वापस नहीं लिए जाते हैं फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई जाती है। हम जनता के अधिकारी हैं जनता के तकलीफ में हमको जाना पड़ेगा बिजली कटौती होगी उसमें करना पड़ेगा रोड खराब होगी उसमें करना पड़ेगा गैस नहीं मिलेगा तो उसमें भी धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिला प्रशासन वाली लोकतंत्रात्मक ढांचे को ध्वस्त करना चाहते हैं इसीलिए हम लोगों के खिलाफ हाउस अरेस्ट की कार्रवाई करते हैं या तुरंत मुकदमा दर्ज कर देते हैं इसकी लड़ाई लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं। वहीं बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीताराम की मौत को लेकर के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि मुख्य अभियंता बिजली विभाग गोंडा झूठ बोल रहे हैं वह अपना केवल नहीं जोड़ रहा था बल्कि लाइनमैन के बुलाने पर काम करने गया था उसके मोबाइल में भी है उसने एप्लीकेशन में भी लिखा है। प्राइवेट व्यक्ति से लोग काम करवाते हैं मैनपॉवर इनके पास है। नहीं पैसा उनके पास है नहीं जो लोग बिजली चोरी करते हैं उनसे मिलकर के बिजली विभाग और विजिलेंस के लोग उन्हें बिजली जलाने दे रहे हैं उनसे पैसा ले रहे हैं सबसे भ्रष्ट और बेईमान गोंडा का बिजली विभाग है।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के झूंसी में 17 वर्षीय शान्तनु दुबे की हत्या, पुलिस तीन टीमों से जांच में जुटी

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के झूंसी में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को नाले में फेंका, मंगलवार की सुबह में नाले के पास युवक का रक्तरंजित शव पाया गया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। संगम नगरी प्रयागराज में 17 साल के शान्तनु दुबे की हत्या से सनसनी मच गयी। सोमवार की शाम से लापता किशोर का शव घर से कुछ ही स्थित दूर नाले में मंगलवार की सुबह में मिला। जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। हत्या की इस वारदात के पीछे क्या वज़ह है अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 17 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सागर जैन का कहना है कि घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। डीसीपी का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रयागराज के झूंजी निवासी 17 वर्षीय शांतनु दुबे के परिजनों की तहरीर के अनुसार सोमवार की शाम को किसी ने कॉल करके बुलाया था। शाम को घर से निकलने के बाद शान्तनु वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की। मंगलवार को शान्तनु का शव मिलने की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।वही पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
0
0
Report

बॉर्डर के पास चलती थार गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग, परिवार सुरक्षित

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र से लगे मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास चलती थार गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया, इधर सड़क पर जल रही थार गाड़ी के लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते हुए सभी लोग बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से थार गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी सवार परिवार के लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह घटना हो गया। मगर इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
0
Report

UGC रोलबैक पर आनंद स्वरूप महाराज ने आर्थिक आरक्षण के पक्ष में एकजुटता जताई

Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी, उत्तराखंड: शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज ने UGC रोलबैक पर कहा, "जनवरी के बाद से अब तक जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर आ गया। हम एक मांग UGC रोलबैक को लेकर मैदान में आए कि हमारे समाज को बाँटने की साजिश हो रही है, हमको समाज से लड़ाने की साजिश हो रही है। इसको लेकर मांग रखा, सरकारों ने हमारी बात नहीं सुनी। कई लोगों ने चैलेंज किया कि आप अपना विकल्प बना कर जातिगत जो कानून हैं, उन कानूनों पर चर्चा करें... हम कभी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। पहली चीज क्लियर होनी चाहिए। हम आर्थिक रूप से आरक्षण के पक्ष में हैं। जिस प्रकार से OBC में आपने क्रीमी लेयर लागू किया, वही चीज SC, ST में लाकर क्रीमी लेयर लागू करें...
0
0
Report
Advertisement

करनाल की घरौंडा में तेज ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी, 9 घायल

Karnal, Haryana:करनाल । घरौंडा में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर । हादसे में 9 बच्चे घायल, एक छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए करनाल किया रेफर । ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन फुटपाथ पर चढ़ी, फुटपाथ पर खड़ी स्कूटी चकनाचूर । मंगलवार दोपहर घरौंडा में डाकघर के सामने पुलिस स्टेशन से कुछ ही कदम की दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। वैन में 10 से 12 बच्चे सवार थे जिनमें से 9 बच्चों को चोटें आईं। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उपचार के बाद एक बच्चे को सिर में चोट और उल्टी होने के कारण करनाल रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top