icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow28 Jun 2024, 12:15 pm

पलवल जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का हो रहा मौके पर ही निपटान

Palwal, Haryana:

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर कार्य दिवस के दौरान जिला और उपमंडल मुख्यालय के लघु सचिवालयों में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान करवाया। समाधान शिविर में ज्यादातर शिकायतें पेंशन, परिवार पहचान-पत्र, और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रहीं। शिविर में आई ज्यादातर शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अखिलेश यादव के अयोध्या-मथुरा दौरे पर मौलाना का दावा: सिर्फ चुनावी जुमला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या और मथुरा दौरे पर कहा, "यह सब चुनावी जुमले हैं, सब चुनावी जुमले हैं। आप कहीं भी, किसी भी जगह अखिलेश यादव की कोई ऐसी फोटो पब्लिक डोमेन में दिखा दें, जिसमें वह मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हों, तो मैं मानूं। उनकी ऐसी कोई भी फोटो नहीं मिलेगी। डिंपल यादव की फोटो आपको मंदिरों में जाते हुए और पूजा करते हुए मिल जाएगी, लेकिन अखिलेश यादव की नहीं मिलेगी। क्योंकि अखिलेश यादव इन चीजों में विश्वास ही नहीं रखते हैं। वह खुद इस बारे में साफ कहते हैं और यह सारी बातें पब्लिक डोमेन में हैं। मेरा मानना है कि यह सिर्फ चुनाव के लिए एक रणनीति है। हिंदुओं को बहकाने, बरगलाने और कहीं न कहीं वोट हासिल करने की राजनीति है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है।"
0
0
Report

CISF की बड़ी कार्रवाई: बोकारो में 10 टन अवैध कोयला जब्त

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, दो पिकअप वाहन समेत करीब 10 टन कोयला जब्त। CCL करगली क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की बड़ी कार्रवाई, वाहन छोड़ जंगल की ओर भागे चालक। CCL करगली क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार और तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों समेत करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रभारी परिचालन के नेतृत्व में एक विशेष एम्बुश टीम का गठन किया गया था। टीम को ताजरंगडीह क्षेत्र में निगरानी एवं कार्रवाई के लिए तैनात किया गया था। इसी दौरान जवानों ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को आते देखा। CISF टीम को देखते ही दोनों वाहन चालकों ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। जवानों ने पीछा किया, लेकिन वाहन चालक मुख्य सड़क पर वाहन संख्या WB 25K 2652 और JH 02 BP 9458 छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। इसके बाद CISF जवानों ने दोनों वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनमें करीब 10 टन कोयला लदा पाया गया। जवानों ने वाहन मालिकों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उनकी पहचान नहीं हो सकी। CISF ने दोनों पिकअप वाहनों और उनमें लदे कोयले को जब्त कर लिया है। मामले में MMDR एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की इस कार्रवाई को क्षेत्र में तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report

बागेश्वर में बनेगा पहला वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर, 1.6 करोड़ लागत

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग ने बड़ी पहल की है। वज्यूला गांव में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से जिले का पहला वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा। इससे गुलदार समेत दूसरे रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को जिले में ही सुरक्षित रखने और उनकी देखभाल की सुविधा मिलेगी। करीब डेढ़ हेक्टेयर में बनने वाले इस सेंटर में गुलदार, बंदर और लंगूरों को रखने की व्यवस्था होगी। अभी रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों के लिए विभाग को अल्मोड़ा और रानीबाग के केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा जिले की सभी छह वन रेंजों में पांच-पांच कर्मचारियों वाली क्विक रिस्पांस टीमें गठित होंगी। वन विभाग जल्द हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा।
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री के कदम से बदलेगा छत्तीसगढ़

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, संस्कृति संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हो रही पहल से जनजातीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। कृषि और आजीविका के क्षेत्र में बढ़ते अवसर कभी पारंपरिक खेती तक सीमित रहने वाले जनजातीय किसान अब कृषि के नए विकल्पों को भी अपना रहे हैं। सरकारी योजनाओं और विभागीय सहयोग से धान की खेती के साथ नारियल उत्पादन, उद्यानिकी और पशुपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। पर्यटन से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते बस्तर अंचल में शांति और सुरक्षा का वातावरण बेहतर होने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। होम स्टे, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों से जनजातीय परिवारों की आर्थिक आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। पारदर्शी व्यवस्था से हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में ऑनलाइन और डीबीटी के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। अब हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत हो रही है। देवगुड़ियों और पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। देवगुड़ियों के संरक्षण एवं निर्माण, पारंपरिक मेला स्थलों के विकास और देवी-देवताओं से जुड़े धार्मिक स्थलों के संवर्धन जैसी पहल से स्थानीय आस्था को सम्मान मिल रहा है। इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों तक आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को पहुंचाने में मदद मिल रही है। बाइट – आदिवासी युवक: योजनाओं से मिल रहे लाभ, रोजगार और जीवन में आए बदलाव पर प्रतिक्रिया。 बाइट – आदिवासी छात्राएं: शिक्षा के अवसर, छात्रावास, सुविधाओं और भविष्य की उम्मीदों पर प्रतिक्रिया。 जनजातीय समाज का विकास केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं इसी दिशा में प्रयासरत हैं। विकास और विरासत के समन्वय से छत्तीसगढ़ का जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
0
0
Report

पिट्रोड़ा का बड़ा इंटरव्यू: अमेरिकी चुनाव से लेकर नक्सलिज्म तक का ताजा संवाद

Noida, Uttar Pradesh:US midterm election results पर Sam Pitroda ने कहा कि अमेरिका में आर्थिक स्थिति, युद्ध और निर्णय-निर्माण के आक्रमक रवैये से लोग असंतुष्ट थे. खासकर युवा शांति, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा चाहते हैं. युवा मानते हैं डेमोक्रेट्स बेहतर कर सकते हैं. Naxalism50 साल पहले जैसा नहीं रहा; अब भी गरीब और शक्तिशाली लोगों के बीच असमानता है. Sonia Gandhi पर biopic के बारे में Pitroda बोले, किताब प्रकाशित करने वाला चयन करेगा; व्यक्तिगत रूप से यह अच्छा विषय हो सकता है. Sonia Gandhi की memoir Belonging: A Journey of Love पर Pitroda ने कहा, वह किताब है प्रेम, चरित्र और देश-परिवार के प्रति समर्पण की कथा. Babri Masjid demolition पर Congress सांसद Sonia Gandhi की account को लेकर Pitroda ने कहा, किताब वही लिखे जो चाहती हैं; उन्हें जो दुःख हुआ, वह उनका निजी अनुभव है. Narendra Modi के बारे में Pitroda बोले, वह गुजरात के दोस्त हैं, निजी स्तर पर गर्मजोशी से मिलते हैं; राजनीतिक मुद्दों पर मतभेद हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते अच्छे हैं. Lok Sabha LoP Rahul Gandhi के vote theft के आरोपों पर Pitroda बोले, election system में विश्वास घटा है; ढांचे में विश्वास बहाल करने की जरूरत है. Modi government के public anger पर Pitroda ने कहा, demonstrations लोकतंत्र, चुनाव, अर्थव्यवस्था और नौकरियों पर बड़े सवाल उठाते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बन चुके हैं रुख में बदलाव दर्शाते हैं.
0
0
Report

70 साल पुरानी गौरी गोवरा परंपरा से गांव में एकता की नई मिसाल

Bilaspur, Chhattisgarh:ब बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और आदिवासी परंपराओं में आज भी आपसी एकता और सामूहिक सहभागिता की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। ऐसी ही एक मिसाल सांवाताल गांव में देखने को मिली, जहां आदिवासी समाज और ग्रामीण पिछले 70 वर्षों से चली आ रही गौरी गोवरा की परंपरा को आज भी पूरे उत्साह और आपसी सहयोग के साथ निभा रहे हैं। इस आयोजन में बुजुर्गों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सांवाताल गांव में पिछले सात दशकों से चली आ रही गौरी गोवरा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। आदिवासी समाज और गांव के लोगों के आपसी सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में गौरी गोवरा ने कहा कि यह परंपरा उनके पूर्वजों और गांव के बुजुर्गों की देन है, जिसे ग्रामीण पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की एकजुटता और प्रत्येक व्यक्ति के तन-मन-धन से किए गए सहयोग के कारण ही यह परंपरा आज भी जीवित है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गौरी गोवरा से आदिवासी संस्कृति, पुरानी परंपराओं और गांव के विकास से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। आयोजन में समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। खास बात यह रही कि बदलते समय के बावजूद गांव के लोगों ने अपनी पुरानी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इस 70 साल पुरानी परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने और गांव की एकता व भाईचारे को कायम रखने का संकल्प लिया.
0
0
Report
Advertisement

पानीपत डाइंग उद्योग पर CPCB के सख्त कदम, 20 हजार उद्योगपति विरोध के लिए आगे

Panipat, Haryana:डाइंग उद्योग पर सीपीसीबी का शिकंजा पानीपत के हजारों उद्योगपतियों ने खोला मोर्चा सीपीसीबी के सख्त रवैये से पानीपत का रंगाई उद्योग संकट में एक्सपोर्ट और डोमेस्टिक कारोबार पर मंडराया बंदी का खतरा 20 औद्योगिक संगठनों ने एकजुट होकर किया विरोध, 13 नवंबर को 20 हजार उद्योगपति डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन डायंग यूनिटों को तीन-तीन महीने तक सील रखने पर जताई नाराजगी पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत का रंगाई (डाइंग) उद्योग केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की सख्त कार्रवाई के चलते गंभीर संकट से गुजर रहा है। डाइंग यूनिटों पर लगातार शिकंजा कसने और छोटी-छोटी कमियों के आधार पर प्लांट सील किए जाने से उद्योगपतियों में भारी रोष है। उद्योगपतियों का कहना है कि यदि रंगाई उद्योग बंद हुआ तो पानीपत का एक्सपोर्ट और डोमेस्टिक कारोबार भी प्रभावित होकर बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा, क्योंकि कपड़ा उद्योग की पूरी सप्लाई चेन रंगाई इकाइयों पर निर्भर है। इसी मुद्दे को लेकर पानीपत डाइंग एसोसिएशन की अगुवाई में शहर की करीब 20 औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर सीपीसीबी की कार्रवाई के खिलाफ एकजुटता दिखाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 नवंबर को सुबह 9 बजे करीब 20 हजार उद्योगपति एकत्रित होकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके माध्यम से केंद्र सरकार और सीपीसीबी तक उद्योगपतियों की समस्याएं पहुंचाई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार इस विरोध में एनसीआर क्षेत्र के उद्योगपति और व्यापारी भी शामिल होंगे। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने कहा कि उद्योगों के सामने सबसे बड़ी समस्या अलग-अलग विभागों की अलग-अलग नीतियां हैं। प्रदेश के तीन विभागों, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनजीटी के नियमों और निर्देशों में एकरूपता होनी चाहिए। उद्योगपतियों ने सरकार और विभागों के निर्देशानुसार ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए आवश्यक उपकरण और वेंडर सिस्टम भी स्थापित कर दिए हैं, इसके बावजूद लगातार कार्रवाई की तलवार लटकी रहती है। उन्होंने कहा कि उद्योगों से 85 प्रतिशत डेटा उपलब्ध करवाने की अपेक्षा की जा रही है, जबकि शनिवार और रविवार को यूनिटें बंद रहने तथा सप्ताह में कई दिन उत्पादन नहीं होने के कारण इतना डेटा उपलब्ध करवाना व्यावहारिक नहीं है। डाइंग प्लांट में काम नहीं होने पर ऑनलाइन डेटा नहीं मिलता और इसी आधार पर रेड अलर्ट जारी कर क्लोजर नोटिस दे दिया जाता है। उनकी मांग है कि किसी भी यूनिट को बंद करने से पहले चेतावनी पत्र जारी किया जाए और कमी मिलने पर उसे सुधारने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। पानीपत डाइंग एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने कहा कि बैठक में शहर की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधानों ने पहुंचकर डाइंग उद्योग को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में पानी और हवा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था है और विभागों को पूरा डेटा उपलब्ध रहता है। इसके बावजूद सप्ताह में पांच-पांच टीमें छापेमारी के लिए पहुंच रही हैं, जिससे उद्योगपतियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नितिन अरोड़ा ने कहा कि यदि किसी यूनिट में कोई कमी मिलती है तो उस पर कार्रवाई और कंपनसेशन लगाने के बाद नियम पूरे करने का अवसर दिया जाना चाहिए। नियमों की पालना पूरी होने पर स्थानीय अधिकारियों को यूनिट दोबारा चालू करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार डाइंग यूनिटों को सील करने के बाद तीन-तीन महीने तक नहीं खोला जाता, जिससे उद्योगपतियों के एक्सपोर्ट ऑर्डर प्रभावित होते हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि रंगाई उद्योग कपड़ा कारोबार की नींव है। डाइंग यूनिटों के बिना न तो एक्सपोर्ट का काम चल सकता है और न ही घरेलू बाजार की जरूरतें पूरी हो सकती है। रंगाई उद्योग बंद होने से धागा, रंग-केमिकल, कंबल, टेक्सटाइल और एक्सपोर्ट से जुड़े सभी कारोबार प्रभावित होंगे। बैठक में एक्सपोर्टर, डोमेस्टिक कारोबारी और कंबल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी डाइंग एसोसिएशन को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। बाइट विनोद धमीजा अध्यक्ष हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बाइट नितिन अरोड़ा प्रधान पानीपत डाईंग एसोसिएशन
0
0
Report

ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के 2027 गठबंधन से यूपी में दलित-मुस्लिम वोटों की गड़बड़, BJP को फायदा?

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Maulana Sajid Rashidi (All India Imam Association President) On OWaisi, Chandrashekhar Azad Likely To Announce Alliance For 2027 Polls यूपी में दलित मुस्लिम एकता की कवायद शुरू हो गई है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद 2027 के चुनाव के लिए गठबंधन पर कहा उन दोनों के गठबंधन से कुछ भी नहीं है, एक सीट अवेसी के पास है, एक सीट जो है रावण के पास है। दोनों एक-एक सीट पाने वाले लोग हैं पार्लियामेंट के, विधानसभा किसी के पास भी नहीं है यूपी में। इसलिए ये दोनों के दोनों खाली लोग हैं और जाहिर बात है अवेसी साहब मुसलमानों का वोट काटने के लिए और चंद्रशेखर रावण दलितों का वोट काटने के लिए भारतीय जनता पार्टी की मदद करने के लिए सामने आ गए हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। इसलिए मुसलमान तो समझा हुआ है कि हमें अवेसी को वोट करना है कि नहीं करना है। अब तो दलितों को समझना है कि रावण को वोट करना है कि नहीं करना है। इसलिए मेरा मानना यह है कि यह दोनों लोग भारतीय जनता पार्टी को मदद पहुंचाने के लिए इस तरह की कवायद कर रहे हैं, इनसे होने वाला कुछ नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बाँसवाड़ा पंचायती राज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ओडवाड़ा, हड़मतिया, रेयाना, जोलाना, गामड़ी नारायण, आमजा, चौपासाग, मोर, अगरपुरा, खेड़ा, भीमसोर, सरेडी बड़ी, करणपुर, भीमपुर, मोयावसा स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुलिस जाब्ते की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों एवं संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चुनावी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखें तथा अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं निगरानी सुनिश्चित करें। असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। वीओ - निरिक्षण
0
0
Report

नारघाट में दबंगों की भिड़ंत, वीडियो वायरल—पुलिस कब करेगी कार्रवाई?

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के नारघाट इलाके में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात करीब 10-11 बजे युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद उनके बीच भीषण मारपीट हुई। इस دوران दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर घसीटकर पत्थर लट घुसो सएवं डंडों से बेरहमी से पीटा। युवक को पीटते हुए जबरन गंगा की ओर ले जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दबंगों में कानून का खौफ कहां है? अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इन मनबढ़ों पर कब कार्रवाई करेगी?
0
0
Report

जेल में विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow17m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-जनपद औरैया के रहने वाले 75 वर्षीय विचाराधीन बंदी प्रेम नरायन की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रेम नरायन को 19 जुलाई 2026 को जनपद औरैया से इटावा जिला कारागार में दाखिल किया गया था। वह हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी था। जिला कारागार इटावा में प्रवेश के समय ही उसके दोनों पैरों में सूजन पाई गई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल इटावा, यूपीएमएस सैफई और एसजीपीजीआई लखनऊ में कई बार भर्ती कराकर उपचार कराया गया। जांच में प्रेम नरायन को टाइप-2 डायबिटीज, हाईपरटेंशन और क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित पाया गया था। 31 अक्टूबर को भी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल इटावा में भर्ती कराया गया था। 11 नवंबर को जेल चिकित्साधिकारी की सलाह पर उसे विशेष उपचार के लिए जेल गार्ड की अभिरक्षा में जिला अस्पताल इटावा भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर यूपीएमएस सैफई रेफर किया गया। सैफई में उपचार के दौरान चिकित्साधिकारी ने शाम करीब 6 बजकर 14 मिनट पर प्रेम नरायन को मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, 11 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य मयंक कश्यप / वाराणसी | लखनऊ, 12 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले गंगा महोत्सव और 24 नवंबर को होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली काशी की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का पर्व है। इस वर्ष काशी के सभी पक्के घाटों, रेतीले तट और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन का उल्लास ग्रामीण क्षेत्रों, सारनाथ और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि नमो घाट पर आयोजित होने वाले गंगा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट की भव्य महाआरती, चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन एवं लेजर शो, ड्रोन शो और काशी विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी की व्यवस्था आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाए। मुख्यमंत्री ने नाविकों को सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन का प्रशिक्षण देने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार दीपकों को दीपोत्सव में शामिल करने पर जोर दिया। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए गए। घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। 27 वॉच टावर, ड्रोन कैमरों, क्यूआरटी, खोया-पाया केंद्रों और पर्यटक पुलिस की तैनाती के साथ गंगा में नावों के सुरक्षित संचालन हेतु नमो घाट से अस्सी घाट तक पहली बार टू-वे लेन सिस्टम लागू किया जाएगा। शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए 7 डायवर्जन प्वाइंट और 31 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 14 अस्पतालों का ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने तथा 20 से 25 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने और काशी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं अविस्मरणीय अनुभव उपलब्ध कराने पर बल दिया।
0
0
Report

कलेक्टर का कवि अवतार: दीपावली मिलन में हास्य रंग छाया

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं - चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित - जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग का दिखा अनोखा 'कवि अवतार' - कहा- आज मुझे कलेक्टर नहीं, कवि ही मानें, खूब हंसाया - चार हास्य प्रस्तुतियों से गुदगुदाया, बोले- पिक्चर अभी बाकी है - व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी के नेतृत्व में हुआ स्वागत - झंडीप्रसाद हिम्मतरामका और गणेश हलवाई के नेतृत्व में अभिनंदन - हरिश हिंदुस्तानी के संयोजन में कवि सम्मेलन, सजावट विजेता सम्मानित - नगरपालिका के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के विवेकानंद चौक पर बुधवार रात आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उस समय एक रोचक नजारा देखने को मिला। जब जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग का अनूठा कवि अवतार सामने आया। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में गंभीर अंदाज में नजर आने वाले कलेक्टर इस बार पूरे कवि के रंग में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने अपने हास्य अंदाज और चुटीली प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा चौक ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। दरअसल, नगरपालिका चिड़ावा एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ करने के बाद जब कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग को संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने औपचारिक भाषण के बजाय हास्य का रास्ता चुना। मंच पर शृंगार रस, वीर रस और हास्य रस के कवियों की मौजूदगी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जब मंच पर इतने रस पहले से मौजूद हैं तो गुलदस्तों से स्वागत करना महज एक अनौपचारिकता ही लग रही है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे भी आज कुछ हास्य रस बिखेरना चाहते हैं, ताकि मंच पर बैठे कवियों को भी लगे कि भविष्य में उनका कोई कॉम्पिटिटर आ सकता है। उन्होंने श्रोताओं से कहा कि आज उन्हें कलेक्टर नहीं, बल्कि कवि ही मानें। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक चार छोटी-छोटी हास्य प्रस्तुतियां दीं और अपनी बातों से श्रोताओं को खूब हंसाया। कलेक्टर की प्रस्तुतियों के बीच जब शहरवासियों ने तालियां बजाईं तो उन्होंने फिल्मी अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा- 'पिक्चर अभी बाकी है...'। उनके इस अंदाज पर चौक में जमकर ठहाके लगे। समारोह की शुरुआत में ही कलेक्टर का यह अनौपचारिक और मनोरंजक अंदाज कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गया। समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग का व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, पूर्वी अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष गणेश हलवाई व ईओ गौतम शर्मा के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान अतिथियों का गुलदस्तों एवं माल्यार्पण से स्वागत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में नगरपालिका एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। कलेक्टर के हास्य अंदाज के बाद हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी के संयोजन में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य और काव्य रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया। हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने अपने चुटीले हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वहीं शेखावाटी के कवि महेश डांगरा, झज्जर हरियाणा के कवि मास्टर महेंद्र, कवि विनोदपाल तथा रायबरेली उत्तर प्रदेश की कवयित्री कोमल नाजुक ने अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं की भरपूर दाद बटोरी। समारोह के दौरान दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। बाइट के रूप में काव्य प्रस्तुति देते हुए कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग
0
0
Report

बिलासपुर में 76 वर्षीय पिता पर बेटे ने हमला कर आग लगा दी, फरार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही 76 वर्षीय पिता को पहले लोहे के हथियार से बेरहमी से पीटा और फिर उनके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को उनकी बेटी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे जमीन संबंधी विवाद की बात सामने आई है। ASP शहर पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब फरार आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। दिल दहला देने वाली यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर की है, जहां रहने वाले 76 वर्षीय विश्राम केंवट अपने घर में अकेले रहते थे। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें अपनी देखभाल और खेती-बाड़ी के काम में परेशानी होती थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रखा था। बताया जा रहा है कि उनका बेटा आशाराम केंवट, लोहे का हथियार और पेट्रोल लेकर सेलर पहुंचा था। यहां किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने लोहे के हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया और फिर उनके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बुजुर्ग को आग की लपटों में तड़पता छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस वारदात के पीछे जमीन संबंधी विवाद सामने आया है। घटना के दौरान विश्राम केंवट की बेटी दुरपति बाई ने अपने पिता को आग की चपेट में देखा तो तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। वहीं ASP शहर पंकज पटेल ने बताया कि घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद की बात सामने आई है और पुलिस फरार आरोपी आशाराम केंवट की तलाश में जुटी हुई है। अपने ही पिता पर इस तरह जानलेवा हमला करने की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top