121102
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला का किया गया सहकर्मी कायाकल्प मूल्यांकन
Palwal, Haryana:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरण गोपाल के नेतृत्व में सहकर्मी कायाकल्प मूल्यांकन किया गया। होडल से आई टीम ने पीयर असेसमेंट के तहत कर्मचारियों की कार्य समीक्षा की। इस प्रक्रिया में कर्मचारियों ने एक-दूसरे के काम का मूल्यांकन कर फीडबैक दिया, जिसका उद्देश्य प्रदर्शन सुधारना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूं के स्कूल में चाकूबाजी: तीन छात्र घायल; एसएसपी अस्पताल पहुंचीं
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के स्कूल में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में तीन छात्र घायल, एसएसपी अंकिता शर्मा अस्पताल पहुंचीं बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी की घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने घायल छात्रों को तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अंकिता शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लेने के साथ पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार घटना में प्रशांत गौतम (कक्षा-11) और कृष्णा ठाकुर (कक्षा-10) पर हमला करने का आरोप है। वहीं घायल छात्रों की पहचान सूर्या सोलंकी (कक्षा-9, उम्र 14 वर्ष), आर्यन सोलंकी (कक्षा-10, उम्र 16 वर्ष), पुत्र ग्रीस पाल सिंह, निवासी मयखेड़ा, थाना उझानी, तथा भविष्य माथुर (कक्षा-10, उम्र 14 वर्ष), पुत्र विनोद माथुर, निवासी लोची नगला के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल और स्कूल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि विद्यालय परिसर में छात्र के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुशल पाल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया तथा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।0
0
Report
अल्मोड़ा में RDSS से 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी मजबूत बिजली आपूर्ति
Almora, Uttarakhand:एंकर – अल्मोड़ा जिले में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत 76 करोड़ 49 लाख रुपये के काम चल रहे हैं। केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय की इस योजना के तहत 11 केवी बिजली लाइनों को अधिक क्षमता वाले कंडक्टर से अपग्रेड किया जा रहा है, जबकि एलटी लाइनों में एबी केबल बिछाने और विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है। कनारीछीना विद्युत उपकेंद्र के लिए वैकल्पिक 33 केवी लाइन का निर्माण भी चल रहा है। मौजूदा लाइन वन क्षेत्र से होकर गुजरने के कारण फॉल्ट या शटडाउन की स्थिति में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। नई वैकल्पिक लाइन बनने के बाद ऐसी स्थिति में दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति बनाए رکھنے में मदद मिलेगी। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा के मुताबिक योजना का करीब 30 से 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योजना पूरी होने के बाद जिले के करीब 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मजबूत नेटवर्क और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है। बाइट – कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल अल्मोड़ा0
0
Report
रतलाम के पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा के दौरान हिंसक आंदोलन: पत्रकार भी घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने के दौरान हंगामा हो गया। नगर निगम टीम के प्रवर्तन के वक्त फ्लैट निवासियों और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पथराव किया और अन्य सामग्री फेंकी। स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित बचाव के लिए भागे। घटना में एक पत्रकार भी घायल हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। निवासियों का कहना है कि उनसे एकमुश्त 1 लाख 80 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा जा रहा है, जबकि वे इतनी बड़ी राशि एक साथ दे पाने में सक्षम नहीं। आयुक्त ने कहा कि 300 से अधिक फ्लैटों की बकाया राशि काफी समय से जमा नहीं की गई है; नोटिस चस्पा करने आए टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर चुनाव में भाजपा का दावा, फेक सर्वे और चुनावी जाल
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय प्रेस वार्ता.. राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय अलोक.. विधायक संजीव चौरसिया.. संजय गुप्ता.. बांकीपुर की जनता को धन्यवाद देते हैं एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि उनका दिल भारतीय जनता पार्टी में ही बसता है... हमने देखा भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस ने पार्टी को घोषित किया कई जगहों पर कम्युनिस्टों को घोषित किया और बाद में देखा गया कांग्रेस न दिल्ली में और बंगाल में नहीं बची... वही चीज पटना में भी देखने को मिला राष्ट्रीय जनता दल के पोलिंग एजेंट बूथ पर कह रहे थे इधर नहीं उधर वोट देना है.... जो प्रत्याशी है वह पीके हैं लेकिन प्रखर कुटिल है वह प्रशांत किशोर नहीं है... एक युवराज गायब थे. तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर ने एक बार भी हमला नहीं बोला इस चुनाव में साइलेंट अंडरस्टैंडिंग है लोगों का.... राजनीति में प्रयोग होते रहते हैं...इनका राजनीतिक वजूद अब मिट रहा है... 6:00 बजे तक कल काउंटिंग खत्म होता है... 6:02 पर पहला सर्वे शुरू हो गया... भाजपा का पोलिंग फीडबैक आते-आते 9:00 बज गया इनका 6:02 में आ गया था.... फेक सर्वे आ रहे हैं.. जिसमें वोट प्रतिशत का दावा किया जा रहा है... हार की कुंठा इतनी बढ़ी थी चुनाव के एक दिन पहले थाना में गए थे क्या कर रहे थे बवाल काटा... चुनाव प्रचार के दिन कैंडिडेट की गाड़ी में अधिक लोग allow नहीं है.... हार बूथ पर जाकर अराजकता फैलाने की कोशिश की... रिजल्ट तैयार है जब रिजल्ट आएगा तो कहेंगे भाजपा ने करवा दिया तंत्र ने हरवा दिया... पूरी तरीके से हर चीज का इंतजाम बाँकीपुर में किया गया था.... भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देने की कोशिश की... सोशल मीडिया पर अच्छे-अच्छे लोगों के साथ फोटो डाल रहे हैं... राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस और माले के लोग मिलकर जितवाना चाहते है... चुनाव आयोग से शिकायत करके हम लोग थक गए... राष्ट्रीय जनता दल ने नहीं किया एक भी शिकायत.... बांकीपुर की जनता से कहना चाहते हैं सियार के चक्कर में मत आइये... यह बदलाव नहीं करेंगे.. बहुत मुश्किल से बिहार बर्बादी से निकला है इस आदमी की सोच में अराजकता है... भरत तिवारी की परिवार का इन्होंने इस्तेमाल किया... 3 तारीख के बाद यह गायब हो जाएंगे... नगर निकाय और पंचायत चुनाव आने वाले हैं प्रशांत किशोर जी से आग्रह है वह कारगहर से चुनाव लड़िये वहां की जनता आपको चंदा देगी....0
0
Report
दतिया चुनाव निष्पक्षता पर विपक्ष के बयान पर बीजेपी पलटवार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया में चुनाव निष्पक्ष न होने के नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी का पलटवार बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का बयान ये कांग्रेस का पुराना राग है जीते तो राहुल गांधी हारे तो EVM और मशीनरी कांग्रेस के पास बताने दतिया में कोई काम नहीं था काम करने कार्यकर्ता नहीं था आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश को लेकर सियासत नेताप्रतिपक्ष ने कहा कमलनाथ सरकार के समय मिलता था सार्वजनिक अवकाश बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा ये मांग भगवान बिरसा मुंडा का अपमान0
0
Report
तीन मुस्लिम सांसद NDA मीटिंग में नहीं पहुँचे: Satabdi Roy का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SATABDI ROY (TMC MP) ON THREE MUSLIM MPS NOT ATTENDING NDA MEETING दिल्ली - बागी TMC सांसद और NCPI नेता शताब्दी रॉय कहती हैं, "...लोग बस एक नैरेटिव बना रहे हैं। वे '20' के आंकड़े पर ही ध्यान देते रहते हैं—यह दावा करते हुए कि 20 लोग आ रहे हैं या जा रहे हैं—क्योंकि ऐसी कहानियों से लोगों की दिलचस्पी बढ़ती है..."0
0
Report
Advertisement
पहली बारिश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में दरारें, पानी टपकना शुरू
Saharanpur, Uttar Pradesh:दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पहली बारिश के बाद ही पानी टपकने लगा और दरारें आ गईं। अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। बड़गांव इंटरचेंज के फ्लाईओवर में पहली बारिश में ही गर्डर के बीच डाले गए लेंटर से पानी टपक रहा है। निर्माण में खामीयाँ सामने आने लगीं; 12,000 करोड़ रुपये लागत से बना यह एक्सप्रेसवे सड़क उखड़ना और बजरी बिछ जाना जैसी खामियाँ दिखा रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। पहली बारिश में यह एक्सप्रेसवे पानी रोक नहीं पाया। गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे निर्धारित है, पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी कई बार झटका लगता है। मरम्मत और पैचिंग का काम जारी है। निर्माण संबंधी गड़बड़ियाँ पहले से चलती आ रहीं; लैंटर डाले गए गर्डर के बीच पहली बरसात में टिक नहीं सके और पानी टपकने लगा। अब मौजूदा स्थिति में मरम्मत का काम चल रहा है।0
0
Report
राजनगर में अवैध बालू उत्खनन पर हिंसक भिड़ंत, 4 घायल; पुलिस जांच
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र मे अवैध बालू उत्खनन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट के साथ फायरिंग कर दी। घटना में 4 लोग घायल हो गये,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले से बालू भरने का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी कर दी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों मे रामदास विश्वकर्मा, उनके पुत्र नरेंद्र विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा और संजय विश्वकर्मा। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र विश्वकर्मा के पैर में गोली लगी है, जबकि अन्य तीन लोग मारपीट में घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों को बालू भरने से मना किया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने मारपीट के साथ फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर समाजसेवी साजिद आलम बने मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के भोगड़ी वार्ड संख्या-21 से गढ़वा जाने वाले मुख्य मार्ग तथा गढ़वा से रमपुरवा नारा जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कर भोगड़ी निवासी समाजसेवी साजिद आलम ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने निजी खर्च से सड़क पर राबिश (ईंट का चूरा) और मिट्टी गिरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनवा दिया। स्थानीय ग्रामीण इम्तियाज ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण पंचायतों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। प्रशासन की अनदेखी के बीच साजिद आलम द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क की मरम्मत से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। समाजसेवी साजिद आलम की इस निस्वार्थ पहल की क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की। शमीम आलम, शमशाद आलम, नेज़ामुद्दीन आलम, मुन्ना गद्दी, खलील गद्दी, रेयाज आलम, फैयाज आलम, साहब आलम, फरहाद आलम, अरमान आलम शेख तथा नेयाज आलम सहित अनेक ग्रामीणों ने उनके जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों से समाज को प्रेरणा मिलती है।0
0
Report
ऑटो लोडर संयुक्त कल्याण समिति
Kanpur, Uttar Pradesh:ऑटो-लोडर चालकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन उत्तर प्रदेश ऑटो-लोडर संयुक्त कल्याण समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 24 जुलाई को संगठन के संस्थापक राजीव जायसवाल 'विक्की' के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गोंडा मंडल पहुंचकर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से ऑटो-लोडर, पिकअप और डाला वाहन चालकों व मालिकों की समस्याओं को उठाते हुए शासन तक उनकी मांगें पहुंचाने की अपील की गई। कानपुर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में संस्थापक राजीव जायसवाल 'विक्की' ने कहा कि संगठन प्रदेश के सभी मंडलों में जाकर आरटीओ अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में एंट्री सिस्टम के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर रोक, 35 से 40 हजार रुपये तक के भारी-भरकम चालानों की समीक्षा, वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोक, मोबाइल फोन जब्त करने जैसी कार्रवाई बंद करने, हल्के माल वाहनों को राहत देने तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर स्थायी समाधान निकालने की मांग शामिल है। राजीव जायसवाल 'विक्की' ने कहा कि यदि ज्ञापन देने के बाद भी सरकार और परिवहन विभाग ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर के हजारों वाहन चालक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन का अगला पड़ाव प्रयागराज मंडल होगा, जहां आरटीओ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर वाहन चालकों की समस्याओं को उठाया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बाईट-- राजीव जायसवाल, अध्यक्ष0
0
Report
बेटे के अत्याचार से परेशान दिव्यांग पिता बुजुर्ग माँ के साथ जिला कार्यालय पहुँचे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- बेटे से परेशान होकर बुजुर्ग माँ के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुँचा दिव्यांग, बुजुर्ग दादी और दिव्यांग पिता ने जिला प्रशासन से की बेटे की शिकायत, दिव्यांग पिता ने बेटे पर खुद का मकान बेच कर उनके हिस्से के मकान में जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप, बटवारा होने के बाद अपनी बुजुर्ग माँ के साथ रह रहा है पीड़ित दिव्यांग, कलयुगी बेटे पर दिव्यांग पिता को गाली गलौज करने और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप, दिव्यांग पिता ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौप से न्याय की लगाई गुहार, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंनिया गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन के हिंगुटा गाँव के खेत में तीन कबर बिज्जू मिले, ग्रामीण दहशत में
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में मिले कबर बिज्जू, विद्यालय के पास खेत में तीन कबर बिज्जू मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कबर बिज्जुओ को पकड़कर वन विभाग को दी सूचना, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कबर बिज्जुओ को कब्जे में लिया, पिछले तीन दिनों से स्कूल के पास खेत में घूम रहे थे करीब 7 कबर बिज्जू, कबर बिज्जू बच्चों की तरफ आक्रामक देख ग्रामीणों ने पकड़े, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव का मामला।0
0
Report
कौशांबी पुलिस को मिला प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग लियो, अपराध जांच और लापता खोज में मदद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी पुलिस की कार्यक्षमता अब और मजबूत होने जा रही है। करीब 9 साल बाद जनपद पुलिस को एक विशेष रूप से प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी तेज सूंघने की क्षमता के दम पर लियो अपराधों की जांच, साक्ष्य जुटाने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे जांच की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। पुलिस लाइन में ट्रैकर डॉग 'लियो' को पुलिस बेड़े में शामिल किया गया। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त लियो घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग तलाशने, संदिग्धों के मूवमेंट का पता लगाने और लापता व्यक्तियों की खोज में अहम भूमिका निभाएगा। आधुनिक पुलिसिंग में ट्रैकर डॉग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। करीब नौ वर्षों बाद जनपद को ट्रैकर डॉग मिलने से पुलिस अधिकारियों में भी उत्साह है। अधिकारियों का कहना है कि कई जटिल मामलों में वैज्ञानिक जांच के साथ-साथ लियो की सूंघने की क्षमता पुलिस के लिए बड़ी मदद साबित होगी। इससे अपराधों के खुलासे में तेजी आने और साक्ष्य जुटाने में आसानी होगी। पुलिस के अनुसार, लियो को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और वह हर तरह के वातावरण में काम करने में सक्षम है। जरूरत पड़ने पर उसे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की जांच के लिए भेजा जाएगा।0
0
Report
कर्णप्रयाग पुलिस ने महावीर सिंह रावत को किया गिरफ्तार; 10,100 रुपये व पासबुक बरामद
Karnaprayag, Uttarakhand:क Karnprayag थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों गौचर बाजार में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त महावीर सिंह रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 30-40 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर इस चोरी का खुलासा किया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी किए गए ₹10,100 रुपये नगद और पीड़ित की पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 37 वर्षीय आरोपी महावीर सिंह रावत एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके खिलाफ देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले के विभिन्न थानों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घटना: 28 जुलाई की रात गौचर के 'मसूरी कंगन स्टोर' में हुई थी चोरी। कार्रवाई: 30-40 CCTV कैमरों की जांच के बाद कर्णप्रयाग पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। बरामदगी: ₹10,100 नगद और PNB की पासबुक बरामद। आरोपी: टिहरी गढ़वाल निवासी 37 वर्षीय महावीर सिंह रावत। रिकॉर्ड: देहरादून, टिहरी और पौड़ी में पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे।0
0
Report
Advertisement
