icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow9 May 2025, 02:09 pm

Palwal - पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिला पुलिस कार्यालय का किया फिजीकल निरीक्षण

Palwal, Haryana:पलवल एसपी वरुण सिंगला ने लघु सचिवालय की तृतीय मंजिल पर स्थित जिला पुलिस कार्यालय की ब्रांच जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष,शिकायत शाखा, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक कार्यालय, पासपोर्ट सेल, सुरक्षा शाखा, आर्थिक अपराध शाखा के साथ-साथ पुलिस कार्यालय पर स्थित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में डायल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से प्रतिदिन प्राप्त फोन कॉल की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निर्देश दिये कि पूरी ईमानदारी व लगन से अपने कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन जब भी पुलिस कार्यालय में अपने किसी काम/ समस्या के लिए आते हैं तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता देकर करें, तथा अनावश्यक देरी ना करें।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच सुरक्षा कड़ी

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एफआईआर में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रीमियम ट्रेनें भी आज रद्द हैं। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है, जबकि जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। पटना के डाकबंगला चौराहे पर करीब पांच फीट ऊंची डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है। यहाँ बिहार पुलिस, आरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती के साथ वाटर कैनन भी लगाए गए हैं। वहीं, इनकम टैक्स चौराहे पर भी बैरिकेडिंग कर वीरचंद पटेल पथ जाने वाले रास्ते को आंशिक रूप से बंद किया गया है। एग्जिबिशन रोड और गांधी मैदान की ओर जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरी जानकारी लेने के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात है। हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक तौर पर मार्च प्रस्तावित नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी डिजिटल निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट के प्रसार पर नजर रखी जा सके। प्रशासन का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पर है।
0
0
Report

दुमका में 2.59 करोड़ के ऋण पर सरफेसी से बैंक ने घर कब्जा लिया

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में 2.59 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की वसूली के लिए प्रशासन ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रसिकपुर स्थित आवासीय मकान का भौतिक कब्जा बैंक को दिलाया. दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमर कुमार की मौजूदगी में इंडियन बैंक को संपत्ति का विधिवत दखल-कब्जा सौंपा गया. जानकारी के अनुसार, मैसर्स आयन ब्रिक इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम से वर्ष 2021 में बैंक से ऋण लिया गया था. ऋण की नियमित अदायगी नहीं होने के कारण वर्ष 2024 में खाता एनपीए हो गया. वर्तमान में ऋण की बकाया राशि बढ़कर करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये हो गया था. जिसमें ऋण के एवज में कंपनी के निदेशक नलिन विलोचन झा और गारंटर मुन्नी झा के नाम पर रसिकपुर स्थित उक्त आवासीय संपत्ति बैंक के पास बंधक रखी गयी थी. बैंक की ओर से ऋण वसूली के लिए सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी. विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संपत्ति पर बैंक को भौतिक कब्जा दिलाया गया. इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक नारायण कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में लिये गये ऋण का खाता 2024 में एनपीए होने के बाद सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी थी. बंधक संपत्ति होने के कारण नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर बैंक ने इसका भौतिक कब्जा लिया है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमर कुमार ने बताया कि बैंक ऋण का भुगतान नहीं किये जाने के मामले में डीसी न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गयी है. आदेश के अनुपालन में प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित मकान का दखल-कब्जा बैंक को सौंप दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

70वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ; भामाशाहों ने आयोजन में मदद की

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीविजयनगर में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 (14 वर्ष आयु वर्ग) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी हरलाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश सोलंकी और प्रधानाचार्य शानू असीजा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस आयोजन की सबसे बड़ी पहचान बनी मंडी के भामाशाहों की सहभागिता। व्यापार मंडल, व्यापार संघ और लायंस क्लब से जुड़े भामाशाहों प्रीतम सिंह कामरा, कमल कुक्कड़, संतोष कामरा, हरीश मिड्ढा, जितेंद्र झंवर, शंकर लाल अग्रवाल, जयवीर मलिक, लेखराज, मांगीलाल मोहता, श्याम लाल तिना, श्याम नागपाल सहित अन्य ने खिलाड़ियों के लिए भोजन व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। विद्यालय परिवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मंच देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। जिले भर से आए खिलाड़ी और दल प्रभारी इसमें भाग ले रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

घड़साना में किसान आंदोलन के बीच भाजपा नेता शिष्टमंडल, बेनीवाल सभा की तैयारी

Sri Ganganagar, Rajasthan:एकर_श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर 30दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज सियासी हलचल तेज हो गई है। आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल की किसान सभा से पहले भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल किसानों को मनाने और समाधान की राह निकालने के प्रयास में जुटा है। विधायक, दो पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक किसान नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में आज घड़साना बाजार सहित कई कस्बों में बाजार बंद हैं। वहीं, बेनीवाल की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आरएसी की दो अतिरिक्त कंपनियों सहित जिलेभर से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। घड़साना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

देवबंद फ्लाईओवर हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र में फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता शाकम्भरी देवी की जोत लेकर जा रहे श्रद्धालु मेरठ जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली देवबंद के फ्लाईओवर पर पहुंची, तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और मौके पर श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं; हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को देवबंद के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है। बताया गया है कि सभी श्रद्धालु मेरठ के सरधना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top