icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow23 Jul 2024, 05:47 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरपाल मौर्य के झारखंड दौरे पर BJP ओबीसी मोर्चा का जोरदार स्वागत

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा किय जा रहा है जोरदार स्वागत अमरपाल मौर्य दायित्व मिलने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक, संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर होगी चर्चा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक बैठक में प्रदेश के नेताओं और जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा.
0
0
Report

चूरू में चिट्टा हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार: 6.70 ग्राम बरामद

Churu, Rajasthan:चूरू. अवैध मादक पदार्थों की तस्वीर के खिलाफ चलाए जा रहे है विशेष अभियान की कड़ी में चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने चिट्टा हेरोइन के साथ शहर की ओम कॉलोनी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज गुजर ने बताया कस्बा चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहा एक शख्स पुलिस जाब्ता को देखकर घबरा गया, जिसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हेरोइन चिट्टा जब्तकर ओम कॉलोनी निवासी राकेश को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने में NDPS Act की धाराओं में मामला दर्जकर जाँच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयत्न कर रही है कि आरोपी हेरोइन चिट्टा कहाँ से लाया था और क्या स्वयं नशे का आदि है या फिर किसी और को देने जा रहा था।
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना में युवक से 2 लाख की धमकी, 5 हजार रुपये छीनने का मामला दर्ज

डीडवाना जिले के नावा शहर में एक युवक को धमकाकर 2 लाख रुपए मांगने और 5 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने देर रात पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग उठाई. शिकायतकर्ता रामप्रसाद खंडेलवाल के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को उनका पुत्र उत्कर्ष शर्मा गोपाल ढाका की क्लिनिक के सामने से गुजर रहा था. इसी दौरान राधेश्याम माली ने उसे रोककर उसके पिता के बारे में पूछा. आरोप है कि पहचान बताने पर आरोपी ने परिवार के पास काफी पैसा होने की बात कहते हुए 2 लाख रुपए की मांग की और अगले दिन सुबह तक रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था और उसने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे डराया-धमकाया. साथ ही, युवक के पास मौजूद 5 हजार रुपए छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस पार्षदों सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और पार्षद प्रतिनिधि देर रात पुलिस थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा और मामले को गंभीरता से लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पीड़ित के पिता ने पुलिस से शिकायत की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
0
0
Report

जालौन बस स्टैंड पर तीन दुकानों की चोरी, लाखों के सामान चोरों के हाथ

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन बस स्टैंड पर तीन दुकानों की चोरी, लाखों के सामान चोरों के हाथ. इलेक्ट्रॉनिक, किराना और फल की दुकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, तीनों दुकानों से लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हुए शातिर चोर, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से बिजली का लाखों रुपए का सामान, किराना दुकान से खाद्य सामान चोरी, फल की दुकान से एक दर्जन खजूर के डिब्बे, तमाम फल और एक हजार नगदी पर किया हाथ साफ, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरों की तलाश में जुटी, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड का मामला
0
0
Report
Advertisement

दुष्काळ राहत में देरी: एक महीने बाद रिपोर्ट, दिवाळी से पहले मदद नहीं संभव

Pandharpur, Maharashtra:केंद्रीय दुष्काळ पाणी पथकाचा अहवाल एक महिन्यानंतर येणार त्यामुळे दिवाळीपूर्वी दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांना मदत मिळण्याची शक्यता नाही. सोलापूर जिल्ह्यातील मंगळवेधा आणि सांगोला़ तालुक्यातील दुष्काळग्रस्त शेती, तलाव, जनावरांचा गोठा याची पाहणी केंद्रीय दुष्काळ पाहणी पथकाने केली. एनडीआरएफ नियमानुसार आम्ही दुष्काळ पाहण्यासाठी आलो आहोत. कोणत्या पिकाची काय स्थिती आहे. त्याची वाढ किती झालेली आहे. पाण्याची काय व्यवस्था आहे. सध्या काय अडचण आहे. शेतकरी कशा पद्धतीने पाण्याची व्यवस्था करतोय. याची माहिती घेत आहे. या पाहणीचा अहवाल केंद्र शासनाकडे पाठवण्यासाठी किमान एक महिन्यांचा वेळ लागू शकतो सोबतच राज्य सरकारकडून हे आणखीन काही माहिती मागवावी लागेल अशी माहिती केंद्रीय दुष्काळ पाहणी पथकातील अधिकाऱ्यांनी दिली. यावेळी उत्पादक शेतकऱ्यांनी आपल्या समस्या मांडल्या. प्रशासन सांगते 80 दिवसांचा चारा शिल्लक आहे. मात्र आम्ही विकतचा चारा जनावरांना टाकतोय. पिण्याच्या पाण्याची खूप अडचण आहे. जनावरांचा खर्च आणि परवडत नाही अजून नऊ महिने आम्ही जनावर कशी जगवायची, पेरणी खर्च 20 हजार रुपये आहे. पण सरकार 13 हजार देते. यामध्ये आमचं कसं भागणार, नदी आणि कालव्यावर अवलंबून असणारे गाव आणि पावसावर अवलंबून असणारे गाव यांचे वर्गवारी करून मदत दिली पाहिजे अशी व्यथा केंद्रीय पथकाच्या समोर दूध उत्पादक शेतकऱ्यांनी मांडल्या आमदार समाधान आवताडे या भागामध्ये डिसेंबर मध्ये पिण्याचे पाण्याची टँकर सुरू करावे लागतात मात्र पाऊस न झाल्याने आत्ताच टँकर सुरू करण्याची वेळ आल्याची माहिती बदकाला आमदार solucion आवताडे यांनी दिली. केंद्रीय दुष्काळ पाहणी पथकाने वांगी भुईमूग मका کوरड्या पडलेल्या विहिरी आटलेले पाझर तलाव बंद पडलेले हातपंप याची पाहणी करून पाण्याच्या व्यवस्थेबद्दल ची माहिती घेतली
0
0
Report

मुजफ्फरनगर के ग्राम नसीरपुर में श्रद्धेय संजय सिंह चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब,सभी ने किया नमन

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow1m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के ग्राम नसीरपुर में श्रद्धेय संजय सिंह चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन मुजफ्फरनगर के ग्राम नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्रद्धेय संजय सिंह चौहान की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक प्रसन्न चौधरी, नूर सलीम राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और हजारों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्षों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें किसानों, गरीबों और वंचितों की सशक्त आवाज बताया।
0
0
Report
Advertisement

ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा बरामद

Sahibganj, Jharkhand:बांग्लादेशी और विदेशी मुद्रा के साथ रेलवे सुरक्षा बल ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया। युवक ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल डिब्बे में सफर कर रहा था। बांग्लादेशी युवक के पास से बांग्लादेश का पहचान कार्ड, दो कीपैड मोबाइल और बड़ा एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया। आरपीएफ ने मोहम्मद सुमोन मियां को 15657 ब्रह्मपुत्र मेल साहिबगंज से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली से गुवाहाटी आठ अक्टूबर को जा रहा था और जनरल बोगी के सीट पर सोया था। जैसे ही ट्रेन साहिबगंज की तरफ बढ़ी, वह गिरने लगा तो उसने ट्रेन रोकने वाली जंजीर को पकड़ा जिससे ट्रेन रुक गई। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद उसका कबूलनामा लिया। रात की गहन पूछताछ और तलाशी के क्रम में उसके पास पाकिस्तानी नोट के साथ नेपाल के नोट भी बरामद हुए। उसने बताया कि वह श्रीनगर में अपने साथियों के साथ पिछले तीन महीनों से रह रहा था और कबाड़ी का काम करता था। वह दिल्ली में इस ट्रेन से गोहाटी जाना चाहता था, लेकिन साहिबगंज में पकड़ा गया। उसके पास दो मोबाइल और बांग्लादेशी पहचान पत्र भी आरपीएफ ने बरामद किया।
0
0
Report

शाजापुर कराटे प्रतियोगिता विवाद: चयन समिति पर सवाल, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गम्भीर आरोप

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर में शुक्रवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित संभागीय कराटे प्रतियोगिता विवादों में घिर गई। उज्जैन संभाग से आएं कोच और खिलाड़ियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं और चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। रात करीब 12 बजे खिलाड़ियों ने नारेबाजी करते हुए चयन प्रक्रिया में चीटिंग के आरोप लगाए। इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के सात जिलों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया, इनमें से 50 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिता लेट होने पर भाग नहीं ले सकें। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग ने police, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं की। सुबह 9 बजे की प्रतियोगिता रात 12 बजे खत्म प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन लगातार विवादों के कारण देरी होती रही। खिलाड़ियों का आरोप है कि कोच और आयोजकों के बीच बार-बार विवाद हुआ। अंततः रात 12 बजे विवाद के बाद प्रतियोगिता समाप्त कर दी गई। सुरक्षा, ठहराव और पानी की व्यवस्था पर सवाल छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा और ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी। पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की गई। देर रात तक चली प्रतियोगिता के कारण दूर-दराज से आए बच्चों की वापसी को लेकर भी चिंता जताई गई。 चयन समिति पर गंभीर आरोप कोच और खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि चयन समिति में भोपाल के निर्णायकों को शामिल किया गया, जबकि उज्जैन संभाग के योग्य कोचों को जगह नहीं दी गई। उनका कहना है कि इससे चयन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। मारपीट का आरोप देवास के खिलाड़ी ध्रुव गवली ने आरोप लगाया और कहा मुझे चांटा मारा गया। प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ चीटिंग की गई और विरोध करने पर उन्हें चांटा मारकर डराया गया।
0
0
Report
Advertisement

गंगा कटाव से भागलपुर राघोपुर में घर खतरे में, लोग पलायन के कगार पर

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कटाव लोगों के आशियाने निगल रहा है। तीन पक्के मकान समेत दर्जन भर से ज्यादा घर गंगा में समा चुके हैं, जबकि दर्जन भर पक्के मकान अब भी कटाव के मुहाने पर हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना घर और जमीन दोनों छोड़ने पड़ रहे हैं। लगातार कटावरोधी कार्य कराए जाने के बावजूद गंगा का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा के तेवर ऐसे हैं कि लोगों की सालों की मेहनत पलभर में मिट्टी में मिल रही है। सबसे दर्दनाक तस्वीर उन परिवारों की है, जिनके सिर से छत छिनने वाली है। गंगा में समाने के खतरे को देखते हुए लोग खुद अपने हाथों से अपने घर तोड़ रहे हैं। कोई ईंट बचा रहा है, तो कोई दरवाजे और खिड़कियां निकालने में जुटा है। जिस घर को खून-पसीना बहाकर, मजदूरी करके बनाया था, आज उसी आशियाने को अपने हाथों उजाड़ने की मजबूरी है। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। राघोपुर में कटाव की यह दास्तान सिर्फ जमीन के गंगा में समाने की नहीं, बल्कि लोगों के सपनों और वर्षों की कमाई के उजड़ने की है। पीड़ितों के आंखों से आँसू नहीं रुक रहे। यहां हर घर के साथ एक परिवार की पूरी जिंदगी उजड़ रही है। किसी ने अपनी जमा-पूंजी लगाकर आशियाना बनाया, तो किसी ने दिन-रात मजदूरी कर बच्चों के सिर पर छत का सपना सजाया। लेकिन आज वही सपने गंगा की धारा में बह रहे हैं। जिन घरों में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब उजड़ने का डर और अपनों के बिछड़ने जैसी पीड़ा है। लोग अपने ही हाथों से घर तोड़कर ईंट, दरवाजे और खिड़कियां बचाने में लगे हैं। आंखों में बेबसी है और सामने अंधकार भरा भविष्य। सवाल है कि आखिर इन परिवारों का दर्द कौन सुनेगा? लगातार कटावरोधी कार्यों के बावजूद जब घर नहीं बच पा रहे, तो इन लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
0
0
Report

पितृपक्ष की आख़िरी अमावस्या पर शाजापुर में सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, भीड़ उमड़ी

Shajapur, Madhya Pradesh:पितृपक्ष के अंतिम दिन सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर शनिवार को शाजापुर शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक श्राद्ध-तर्पण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और पिंडदान करने पहुंचे। भीड़ अधिक होने से मंदिर परिसर में दो पारियों में व्यवस्था करनी पड़ी। शाक्तिपीठ के सदस्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक श्राद्ध-तर्पण अनुष्ठान 26 सितम्बर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चला। प्रतिदिन सुबह 7:30 से 9 बजे तक श्रद्धालुओं ने तर्पण कर पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। सर्व पितृ अमावस्या को दो पारी में तृपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से जलांजलि अर्पित कर पितरों का स्मरण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीवास्तव ने कहा कि श्राद्ध का अर्थ ही श्रद्धा है और श्रद्धापूर्वक पितरों के लिए किया गया धार्मिक कार्य श्राद्ध कहलाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज महान थे और ऋषि-मुनियों ने समाज को जो मार्गदर्शन दिया, उसका अनुसरण करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। पूर्वजों का स्मरण करना और उनके बताए मार्ग पर चलना हमारी जिम्मेदारी है। आयोजन से श्रद्धालुओं को पितृपक्ष की धार्मिक परंपराओं से जुड़ने और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top