121102
पलवल पुलिस ने किया साइबर अपराधों के बारे में जागरूक
Palwal, Haryana:पलवल पुलिस लगातर साइबर अपरोधों के बारे में आमजन को जागरूक कर रही है। वहीं साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि नंगला गांव में महिलाओं व बच्चों के विरूध होने वाले अपराधों के बारे में उन्हें जागरूक किया। उन्होनें बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर डायल कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराने पर अपने पैसे भी वापिस पा सकते हैं। उन्होनें कहा की साइबर अपराध करने वाले बड़े ही चालाक होते हैं। इन्हें रोकने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AI से सरकारी कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव: जयपुर ई-गवर्नेंस समापन
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल/जयपुर दो दिनों तक डिजिटल गवर्नेंस के भविष्य पर मंथन के बाद 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का जयपुर में समापन हो गया। समापन सत्र में सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के उस सवाल की रही, जिसमें उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक सरकारी अफसरों और सिविल सेवक की भूमिका क्या होगी। क्या उसकी भूमिका आज जैसी रहेगी या पूरी तरह बदल जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है, लेकिन असली चुनौती इसे बुद्धिमानी और मानवीय संवेदनशीलता के साथ इस्तेमाल करने की है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित समापन समारोह में डॉ. सिंह ने कहा कि तकनीक जिस रफ्तार से बदल रही है, उससे शासन की पारंपरिक कार्यप्रणाली भी तेजी से बदल रही है। उन्होंने वीसीआर और एसटीडी बूथ का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी ये जीवन का अहम हिस्सा थे, लेकिन कुछ ही वर्षों में इतिहास बन गए। इसी तरह प्रशासन को भी भविष्य के अनुरूप खुद को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले करीब दो हजार पुराने और अप्रासंगिक नियम खत्म किए हैं। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल हुई हैं और नागरिकों का भरोसा बढ़ा है। मुख्य सचिव की खुलकर तारीफ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन कराने का सुझाव उन्हीं का था, जो पूरी तरह सफल साबित हुआ। उन्होंने राजस्थान सरकार और आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। "केवल AI नहीं, जिम्मेदार AI चाहिए" राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि दुनिया जहां केवल AI की चर्चा कर रही है, वहीं भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "जिम्मेदार और समावेशी AI" की दिशा में आगे बढ़ रहा है। तकनीक का उद्देश्य केवल नवाचार नहीं, बल्कि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सामने आए सभी सुझावों, नवाचारों और श्रेष्ठ मॉडलों का अध्ययन किया जाएगा और उपयोगी मॉडलों को राजस्थान के विभिन्न जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि अब असली काम शुरू होगा। दो दिन में 200 विशेषज्ञ, 100 डिजिटल समाधान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि सम्मेलन के दौरान करीब 200 विशेषज्ञों ने डिजिटल गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा आधारित प्रशासन और AI पर अपने अनुभव साझा किए। वहीं लगभग 100 डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीकी समाधानों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे राज्यों को एक-दूसरे के सफल मॉडल देखने और सीखने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन को दोहराया कि "ई-गवर्नेंस अब केवल सिस्टम मैनेजमेंट नहीं, बल्कि संभावनाओं का प्रबंधन बन गया है। गांव तक पहुंचा डिजिटल नवाचार। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वार्मा ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों के लिए 1.65 लाख ग्राम पंचायतों से आवेदन मिले। इससे स्पष्ट है कि डिजिटल नवाचार अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंच चुका है। जयपुर डिक्लेरेशन जारी समापन समारोह में जयपुर डिक्लेरेशन जारी किया गया। इसके साथ ही साइटेशन बुकलेट, एक्सीलेंस बुकलेट और कंपेंडियम का विमोचन किया गया। अंत में अतिरिक्त सचिव सरिता चौहान ने आभार व्यक्त किया और पुरस्कार विजेताओं के साथ सामूहिक फोटो सेशन आयोजित हुआ। 17 परियोजनाओं को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार सम्मेलन में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2026 भी प्रदान किए गए। सात श्रेणियों में 17 परियोजनाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 10 स्वर्ण, 6 रजत और 1 जूरी पुरस्कार शामिल हैं। स्वर्ण पुरस्कार पाने वाली प्रमुख परियोजनाओं में एग्री स्टैक, ई-जागृति, महाकुंभ-2025 डिजिटल प्रबंधन, ई-संजीवनी में AI आधारित क्लीनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, केरल हाईकोर्ट की जिला न्यायालय केस मैनेजमेंट प्रणाली, ICMR-MINDS, ISRO की साइबर सुरक्षा परियोजना, मध्य प्रदेश की ई-नगरपालिका साइबर सिक्योरिटी और बैंक ऑफ बड़ौदा का डिजिटल बैंकिंग इकोसिस्टम शामिल रहे। रजत पुरस्कार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और पंचायती राज मंत्रालय की विविध डिजिटल परियोजनाओं को मिले, जबकि सर्वे ऑफ इंडिया को रियल टाइम पोजिशनिंग सर्विस के लिए जूरी अवॉर्ड प्रदान किया गया। स्वर्ण विजेताओं को 10 लाख रुपये तथा रजत विजेताओं को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र दिए गए।0
0
Report
जटाशंकर धाम में पहली मूसलाधार बारिश से झरने उफान, सावन से पहले भक्तों की भीड़ उमड़ी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले छतरपुर के जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश से जटाशंकर के प्राकृतिक झरने पूरे वेग से बहने लगे। मंदिर परिसर के कुंड लबालब भर गए। सावन से पहले हुई इस बारिश से माहौल बन गया लबालब भरे झरना देखकर श्रद्धालुओं ने जमकर बम बम बोले के जयकारे लगाये, बारिश से गर्मी से राहत मिली है। अब सावन में और भीड़ बढ़ेगी। बिजावर क्षेत्र में हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश में मंदिर की सीढ़ी और मंदिर परिसर में बाढ़ गई।0
0
Report
शहर में अपराध के विरोध में बंद आह्वान, मशाल जुलूस के साथ समर्थन
Jamshedpur, Jharkhand:बिष्टुपुर में विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ मशाल जुलूस में शामिल हुए। वहीं भाजपा की ओर से शहर के सभी मंडलों में अलग-अलग स्थानों पर मशाल जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में सीतारामडेरा से भी मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान सरयू राय और पूर्णिमा साहू ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर 3 जुलाई का बंद बुलाया गया है। उन्होंने नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन करने और इसे सफल बनाने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
कटनी में बोलेरो से ट्रक की टक्कर: पांच घायल, ड्राइवर फरार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ट्रक ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मारी. दूल्हा-दुल्हन की बोलेरो को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, पाँच लोग घायल. सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. कटनी के जुहला बाईपास पर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को पीछे से टक्कर दी गई. बोलेरो में सवार बाराती और दूल्हा-दुल्हन को चोटें आईं. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.0
0
Report
राम मंदिर चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला की तस्वीर जारी करें
Varanasi, Uttar Pradesh:राम मंदिर चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला की तस्वीर जारी करें0
0
Report
श्रीरामपूर में दिनदहाड़े गैंगवार, 19 साल के शुभम यादव पर हमला
Shirdi, Maharashtra:भरदिवसा श्रीरामपूर शहरातील भरवस्तीत गॅंग वॉर... मागील भांडणाच्या कारणावरून तरुणावर धारदार शस्त्राने हल्ला, गोळीबार झाल्याचेही चर्चा.... शहरातील पूर्णवाद नगर परिसरातील चौकात घडली घटना.... 2 ते 3 दुचाकीवरून आलेल्या हल्लेखोरांनी चौकात थांबलेल्या युवकावर केला प्राणघातक हल्ला... शुभम यादव वय वर्ष 19 हल्ल्यात जखमी झालेल्या युवकाचे नाव.... हल्ल्यात गंभीर जखमी झालेल्या यादव याच्यावर अहिल्यानगर येथील रुग्णालयात उपचार सुरू.... घटनेची माहिती मिळताच पोलीस अधिकाऱ्यासह फोरेन्सिक टीम घटनास्थळी दाखल... हल्ल्याच्या थरार सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद.... हल्ल्याच्या घटनेसंदर्भात श्रीरामपूर शहार पोलिसात गुन्हा दाखल करण्याचे काम सुरू....0
0
Report
Advertisement
मानसून के आगमन से जूनागढ़ में गड्ढों के कारण 6 घायल
Junagad, Gujarat:गुजरात में मानसून ने एंट्री कर ली है और जोरदार बारिश से अब हादसे भी सामने आने लगे हैं। वहीं, जूनागढ़ शहर में बुधवार को एक ही दिन में एक बच्ची समेत 6 लोग सड़कों पर बने गढ्ढों में गिरने से घायल हो गए। शहर के आजाद चौक इलाके में बाइक सवार दंपति गढ्ढे में गिर गए। युवक के सिर में गंभीर चोट आई। ओघड़नगर इलाके में तो तीन से चार लोग एक ही गड्ढे में गिर गए। माजेवाड़ी दरवाजे के पास एक स्कूटी सवार भी हादसे का शिकार हुआ।0
0
Report
तमनार CHP चौक हिंसा केस: राजेश मरकाम गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Darogapara, Chhattisgarh:तमनार थाना क्षेत्र के चर्चित CHP चौक हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 से गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में लिबरा स्थित CHP चौक पर धरना-प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी चल रही थी। 27 दिसंबर 2025 को आंदोलन हिंसक हो गया। आरोप है कि राजेश मरकाम सहित अन्य लोगों ने आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडे, टांगी और पत्थरों से हमला कराया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस का शासकीय वॉकी-टॉकी व मोबाइल फोन लूट लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उग्र भीड़ ने शासकीय वाहनों और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी तथा प्लांट परिसर में भी नुकसान पहुंचाया। इस पूरे मामले में थाना तमनार में कुल 16 अपराध दर्ज किए गए। अब तक 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।राजेश मरकाम थाना तमनार में दर्ज अपराध में नामजद आरोपी था। 1 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बरपाली में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना के दौरान आंदोलनकारियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की। विवेचना में आंदोलनकारियों को दुष्प्रेरित करने की भूमिका सामने आने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 भी जोड़ी गई। गिरफ्तारी आरोपी राजेश मरकाम पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।0
0
Report
नकाबपोश बदमाशों के लूट-घटना: दुकानदार के कैश मोबाइल ले गए, CCTV कैद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- नकाबपोश बदमाशों पर दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट करने का आरोप, व्यापारी ने नकाबपोश बदमाशों पर नगदी और मोबाइल फोन ले जाने का लगाया आरोप, बदमाशों पर दुकानदार को दुकान खाली करने की चेतावनी देने का आरोप, व्यापारी का आरोप दुकान में रखा कैश और मोबाइल लेकर मौके से फरार हुए बदमाश, दुकान में घुसते और घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश, पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत, पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद से जुड़ा है मामला, अस्थायी तौर पर पारिवारिक सदस्य द्वारा दिये गए गोदाम को खाली नहीं कर रहा पीड़ित परिवार, गोदाम खाली नहीं करने पर नकाबपोश साथियों के साथ पहुंचा था पारिवारिक व्यक्ति, मामले की जाँच जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के सूफीगंज इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
करनैलगंज पंचायत के दौरान मारपीट: दोनों पक्षों के लोग घायल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ापुर गांव की रहने वाली अकीला पुत्री सिद्दीकी की शादी आज तीन साल पहले बसुहा कचानापुर के रहने वाले समीम पुत्र शमी अल्लाह के साथ हुई थी। शादी होने के बावजूद से ही दोनों के बीच रिश्ते में कठिनाई बनी हुई थी और आज गुरुवार देर शाम दोनों के अलग होने को लेकर करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास करनैलगंज कस्बे में स्थित मजार के पास दोनों पक्ष की तरफ से पंचायत चल रही थी। इसी पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई है। एक दूसरे के साथ लोगों ने लाठी डंडे और ईंट पत्थर के साथ मारपीट की है जहां दोनों गुटों की तरफ से एक-एक लोगों को चोट आई है। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में इलाज कराया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों की पंचायत खत्म हो गई है और इस पूरे विवाद के दौरान पंचायत में शामिल होने के लिए आए लोग भी भाग खड़े हुए हैं।0
0
Report
अंबेडकरनगर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, कोतवाली पर आत्मसमर्पण
Naugarh, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है...जहां चिंतौरा गांव में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और फिर सीधे कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण भी कर दिया...0
0
Report
हाथरस में TET परीक्षा का पहला दिन बाधित, अभ्यर्थी केंद्र में एंट्री से वंचित
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में TET परीक्षा का पहला दिन 2 मिनट की देरी से अभ्यर्थी TET परीक्षा से वंचित निर्धारित समय निकलने के बाद नहीं मिली परीक्षा केंद्र में एंट्री परीक्षा केंद्र के बाहर रोते-बिलखते रही छात्रा प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश से किया इनकार बागला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का मामला शहर में ट्रेफिक पुलिस की व्यवस्था दिखी फैल आगरा रोड पर लगा लंबा जाम हाथरस में केंद्रों पर TET परीक्षा0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे अकाशीय बिजली की चपेट मे आकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बारिश से बचने के लिए बच्चे छाता लगाकर खडे थे तभी यह हादसा हुआ है। मामला खीरों थाना क्षेत्र के सराय महमूद गांव का है। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब बारिश के दौरान छाते के नीचे खड़े दो बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में अंजलि और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।0
0
Report
दिल्ली: SIT 5 साल के खातों की जांच करे, VHP अध्यक्ष बोले—सत्य सामने आएगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: VHP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "SIT 5 सालों के खातों की जांच करना चाहता है... सत्य को प्राप्त करने के लिए जो कुछ भी जांचना जरूरी हो SIT को जांचना चाहिए। हमें कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस और SIT की जांच में वे जो भी उचित समझते हैं उसकी जांच करें, हम उसका स्वागत करेंगे।"0
0
Report
पूर्व तृणमूल मंत्री उज्ज्वल विश्वास को फिर 14 दिन की जेल हिरासत
Krishnanagar, West Bengal:*প্রাক্তন তৃণমূল সরকারের প্রাক্তন ক্যাবিনেট মন্ত্রী উজ্জ্বল বিশ্বাসের আবারো অন্য মামলায় ১৪ দিনের জেল custody হলো আজ।* তিনি প্রথম মামলায় বাড়ি থেকে ত্রাণসামগ্রী পাচার করার অভিযোগে গ্রেপ্তার হয়েছিলেন সেই কেসে ১৪ দিন জেলে থাকার পর আজ থেকে ঠিক তিন দিন আগে তাকে আবারো আদালতে তোলা হলে হাইকোর্টের আইনজীবী কয়েকজন এসে জামিন করিয়েছিলেন শর্ত সাপেক্ষে। কিন্তু সেই কেসে জামিন পেলেও পরবর্তীতে ধুবুলিয়ার একটি জমি মামলায় তাকে যুক্ত করা হয়। এরপর সেই কেসের আজকে ডেট হলে আবারও কিছু হাইকোর্টের আইনজীবী এসেছিলেন জামিন করাতে; আজ জামিন হয়নি, ১৪ দিনের জেল কাস্টডি হয়। বাইট আইনজীবী শীর্ষেন্দু দাস।0
0
Report
Advertisement
