icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संजय गांधी अस्पताल में मारपीट: नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए 48 घंटे में कदम

Rewa, Madhya Pradesh:रविवार की देर रात संजय गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी डिपार्टमेंट में हुई मारपीट की घटना के दौरान घायल हुई नर्सिंग ऑफिसर के समर्थन में अब नर्सिंग एसोसिएशन ने मोर्चा खोलते हुए अस्पताल प्रबंधन को 48 घंटे के अंदर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है जिससे सम्बंधित एक ज्ञापन पत्र सोमवार को संगठन के सदस्यों द्वारा प्रभारी डीन को सौंपा गया है बताते चले रविवार की देर रात संजय गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी डिपार्टमेंट में मरीज के परिजन और चिकित्सकों के बीच विवाद शुरू हो गया इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लात घूँसे से चले बताया जा रहा है इसी दौरान एक मरीज की देखभाल करने में जुटी नर्सिंग ऑफिसर भी घटना का शिकार हो गई हालांकि विवाद थमने के बाद मरीज के परिजन और चिकित्सकों द्वारा घटना की वजह को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं वहीं उपचाररत घायल नर्सिंग ऑफिसर को लेकर अब संगठन ने प्रबंधन को अल्टीमेटम जारी किया है जिसमें नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा को लेकर जवाब देही तय करने की बात की गई है
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार दो युवको को मारा टक्कर मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वी/ओ- पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया का है जहां आज एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बरेली में भाजपा ने श्रुति गंगवार और मंत्री धर्मपाल सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली :भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें बरेली की श्रुति गंगवार और प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह नाम भी शामिल है। राज्यसभा चुनाव 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं। श्रुति गंगवार वरिष्ठ भाजपा नेता और झारखंड के राज्यपाल रहे संतोष गंगवार की पुत्री हैं।श्रुति गंगवार ने आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईएम बेंगलूरू से एंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत इंफोसिस से की और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं पर काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने बेंगलूरू में शिक्षा एवं आईटी क्षेत्र से जुड़ा एडटेक स्टार्टअप शुरू किया। इसके बाद 2016 में नोएडा में आईटी सर्विसेज कंपनी स्थापित की, जिसमें वर्तमान में करीब 250 युवा कार्यरत हैं।बरेली के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से भी उनका जुड़ाव रहा है। मां सौभाग्यवती गंगवार के निधन के बाद वह बैंक के निदेशक मंडल में निर्विरोध चुनी गईं और अगस्त 2024 में सर्वसम्मति से चेयरपर्सन बनीं।श्रुति गंगवार समाजसेवा में भी सक्रिय रही हैं। उनके प्रयासों से 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता मिली है। स्कूलों में पेयजल व्यवस्था और पिछले 16 वर्षों से नेत्र शिविरों के आयोजन में भी उनकी भूमिका रही है। राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के साथ अब उनका राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने जा रहा है।
0
0
Report

कीर्ति शर्मा का एशियन गेम्स गोल्ड जीतने पर गांव-देश का भव्य स्वागत

Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स में तीरंदाजी में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली रिटौली की कीर्ति शर्मा का भव्य स्वागत ग्रामीणों ने गांव पहुंचते ही किया। गांव में आर्शीवाद देने के लिए विधायक रामकुमार गौतम, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा पहुंचे। ग्रामीण व अभिभावक जामनी चौक पर एकत्रित हुए और वहां से आतिशबाजी कर घर तक ले आये। घर पहुंचने पर मां गुड्डी ने चूरमा खिला कर कीर्ति को गले लगाया। कीर्ति ने दादा रामजुआरी और दादी भरपाई की झोली में गोल्ड मेडल डाला और फिर दादा को भी गोल्ड मेडल पहनाया। एशियन गेम्स 2026 तिरंधाजी के अंदर गोल्ड जीतने वाली बेटी ने कहा कि फाइनल मुकाबला कोरिया के साथ था जिसे उसने हराकर गोल्ड जीता; परिवार ने 60 हजार का कर्ज उठाकर तिरंधाजी खरीदी थी। सरकार का भी धन्यवाद खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए। कीर्ति के दादा ने कहा कि बेटी ने गांव और देश का नाम रोशन किया है; सरकार से मांग कि बेटी DSP बने और उसका ओलम्पिक में गोल्ड मेडल का सपना पूरा हो। भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कीर्ति को शाल व भगवान राम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटी कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत कर गांव के साथ-साथ देश के 140 करोड़ लोगों का सीना चौड़ा कर दिया है। उनके लिए बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद। कोच उधम सिंह, पिता विजय, दादा रामजुआरी, माता आदि को बधाई दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने का जो काम किया है, Haryana प्रदेश देश के सभी गोल्ड विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देता है; हरियाणा देश के खेलों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहन राशि देता है, जिससे 85 गोल्ड में से 37 हरियाणा के खिलाडिय़ों के हिस्से आये। gida के साथ-साथ देश के सभी गोल्ड विजेता खिलाड़ी सम्मान के पात्र हैं।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल ने युवाओं में शराब के नशे पर चिंता जाहिर की

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के कसरावद में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास आयोजनों के दौरान पहुंचे सांसद गजेंद्र पटेल ने संबोधित करते समय शराब के आदी हो रहे युवाओं के प्रति चिंता जताई। उन्होंने अपने छोटे से गांव में दस युवाओं को नशे का आदी बताते हुए मौत का शिकार होने का उदाहरण देकर शराब को लेकर युवाओं में बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताई। यही पर सांसद गजेंद्र पटेल ने त्योहारिक आयोजनों में बजने वाले डीजे के अत्यधिक साउंड पर भी चिंता जताई। उन्होंने एक सीमा तक साउंड की वकालत की। साथ ही यह तक कह गए डीजे की धुन पर नाचने वाले 90% युवक युवती शराब के नशे में होते हैं जो पांच पांच छह छह घंटे नाचते रहते हैं। शिव डोला, नवरात्र और गणेश विसर्जन झांकियों में DJ बजाने के मामले को लेकर बोल रहे थे सांसद गजेंद्र पटेल。
0
0
Report

कवर्धा अस्पताल पार्किंग में तेंदुए का हमला: तीन घंटे की रेस्क्यू

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, अस्पताल की पार्किंग में तेंदुआ, महिला पर किया हमला; 3 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कवर्धा। कवर्धा शहर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी अस्पताल की पार्किंग में तेंदुआ दिखाई दिया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई。 तेंदुए की खबर शहर में फैलते ही अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोग तेंदुए को देखने और मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए मौके पर पहुंच गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। इसी दौरान तेंदुआ पार्किंग से निकलकर अस्पताल के वॉशरूम में जा छिपा। इसी बीच अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला वॉशरूम की ओर गई, जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया और सुरक्षा की दृष्टि से वॉशरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज करने के लिए पहला डार्ट चलाया गया, लेकिन वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुआ। इसके बाद दोबारा ट्रैंक्विलाइज कर तेंदुए को काबू में लिया गया। फिर उसे जाल में सुरक्षित बांधकर अस्पताल से बाहर निकाला गया और भोरमदेव सेंचुरी ले जाया गया। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं, अस्पताल और आसपास जमा भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शहर के रिहायशी इलाके में इस तरह तेंदुए के पहुंचने से लोगों में हैरानी और चिंता का माहौल है। आखिर तेंदुआ शहर के बीचोंबीच स्थित अस्पताल तक कैसे पहुंचा, यह सवाल फिलहाल बना हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

कुल्लू के सरवरी में आग लगने से दो झुग्गियाँ जलकर राख, राहत बचाव जारी

Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी में आज दोपहर बाद आगजनी की घटना सामने आई। जहां पर आग लगने से दो झुगिया जलकर राख हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। झुगी झोपड़ी के मंदिर में रखे गए दीपक से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि एक झुकी पूरी तरह जल कर राख हो गई और साथ लगती दूसरी झुगी को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी से पानी निकाल कर आग बुझाने में कोशिश की लेकिन आगे इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उसने पूरी झुगी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य किया। आगजनी की इस घटना में दो झुगिया जलकर राख हो गई है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही झुगी बस्ती की प्रधान बिरकी देवी ने बताय कि वह आग की घटना सुनते ही यहां पहुंची। सभी लोगों ने मिलकर आग बुझाने पर काम किया लेकिन आग काफी तेजी से फैली और यहां पर रहने वाली विधवा महिला की झुगी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि इस झुग्गी में रहने वाली युवती विधवा है। और उसकी माता का भी निधन हो चुका है और उसकी दादी भी विधवा है। ऐसे में सभी लोगों से अपील की कि वह उनकी मदद करे।
0
0
Report
Advertisement

धमोत्तर के बोरी तालाब में मिला 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाइन : धमोत्तर के बोरी तालाब में मिला 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ रेंज के धमोत्तर के बोरी गांव में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ के तालाब में होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तीन दिन पहले भी तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। इसके बाद प्रतापगढ़ रेंजर दिलीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया था। कल रात एक बार फिर ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने तालाब का पानी खाली करवाया, जिसके बाद करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से जाखम बांध लेकर पहुंची, जहां उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद धमोत्तर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top