icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow8 May 2025, 01:35 pm

Palwal - शहीद दिनेश कुमार शर्मा को अंतिम विदाई, पूरा गांव गूंज उठा भारत माता की जय से

Palwal, Haryana:

पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए जिला पलवल के उपमंडल होडल के गांव नगला मोहम्मदपुर के लांस नायक श्री दिनेश कुमार शर्मा का गुरुवार को उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र दिनेश कुमार शर्मा अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। रास्ते में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। शहीद श्री दिनेश कुमार शर्मा के माता-पिता, भाईयों, पत्नी सहित बेटा-बेटी ने नम आंखों से भारत माता के वीर सपूत को विदाई दी। शहीद श्री दिनेश कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार में परिजनों सहित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, होडल के विधायक हरिन्द्र सिंह शामिल हुए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top