121102
पलवल क्राइम ब्रांच ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Palwal, Haryana:पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पलवल के प्रभारी निरीक्षक उमर मोहम्मद ने बताया कि 22 अक्टूबर को मुख्य सिपाही मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अन्सार, निवासी गांव गुराकसर, चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल के साथ हथीन से पलवल आएगा। इस सूचना के आधार पर हथीन मोड़ पर नाकाबंदी कर टीम ने आरोपी को चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पश्चिम बंगाल के दिग्घा बीच पर तेज़ लहरें, दृश्य दिखे
Noida, Uttar Pradesh:Digha Beach, West Bengal: Rough sea conditions witnessed at Digha Beach / Visuals0
0
Report
जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:भ्रष्टाचार पर सीएम भजनलाल शर्मा का कड़ा प्रहार सीएम ने जीरो टॉलरेंस नीति का फिर दिखाया दम 17 सेवारत अधिकारियों की रोकी गईं 2 से 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने को भी मंजूरी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ पर हुई कार्रवाई बजरी माफिया से अनुचित लाभ प्राप्त करने के मामले में तत्कालीन वृत्ताधिकारी की 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने को मंजूर दी गई। सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही के लिए की गई कड़ी कार्रवाई जयपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपराध करने या अपराध को बढ़ावा देने के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वृहद शास्ति प्रकरणों के तहत 30 मामलों का निस्तारण करते हुए 17 सेवारत अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धियां तथा 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने को मंजूरी दी गई है। इस कार्रवाई से सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही, राजकीय संसाधनों के संरक्षण और लोकसेवा के दायित्वों के प्रति गंभीरता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ पर कार्रवाई सेवारत अधिकारियों के मामलों में आरोपों की गंभीरता के अनुरूप 2 से 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने के दण्ड का अनुमोदन किया गया है। जिसके तहत आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ तथा अवैध बजरी खनन से जुड़े माफिया से अनुचित लाभ प्राप्त करने के मामले में तत्कालीन वृत्ताधिकारी की 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने को मंजूरी दी गई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध आवासीय एवं वाणिज्यिक भूखंडों को कृषि भूमि दर्शाकर राज्य सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अवैध भू-रूपांतरण के मामलों में 20 प्रतिशत पेंशन राशि 5 वर्ष तक रोकी गई है। समुचित अनुसंधान नहीं करने के मामलों में तत्कालीन पुलिस निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कॉन्स्टेबल सहित संबंधित पुलिस टीम के अधिकारियों की लापरवाही प्रमाणित होने पर 3 अधिकारियों के विरुद्ध वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। वहीं, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों से निकटता रखने, मिलीभगत करने तथा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में तत्कालीन वृत्ताधिकारी एवं कॉन्स्टेबल की 2-2 वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। राजकीय संसाधनों के अनुचित उपयोग पर एक्शन राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों के निरीक्षण एवं संधारण में लापरवाही बरतने वाले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की भी वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में स्वेच्छा से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के 3 प्रकरणों में संबंधित चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार गलत ब्लड इश्यू करने के गंभीर मामले में एक चिकित्सा अधिकारी की 2 वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। वहीं, श्रम, उद्यान एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध भी आरोप प्रमाणित होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। गंभीर वित्तीय अनियमितताओं पर रोकी गई पेंशन सेवानिवृत्त अधिकारियों के मामलों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत राजस्थान लेखा सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए राजकीय अभिलेखों में कांट-छांट करने तथा राज्य सरकार को भारी आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप प्रमाणित होने पर देय पेंशन का शत-प्रतिशत भाग स्थायी रूप से रोकने की कार्रवाई की गई है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध आवासीय एवं वाणिज्यिक भूखंडों को कृषि भूमि दर्शाकर राज्य सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अवैध भू-रूपांतरण के मामलों में 20 प्रतिशत पेंशन राशि 5 वर्ष तक रोकी गई है। इसी प्रकार, पंचायत समिति के कार्यों में बिना कार्य के फर्जी भुगतान करने तथा राजकोष को नुकसान पहुंचाने के प्रकरण में एक विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता को भी दण्डित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा-स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खनिज, कॉलेज शिक्षा तथा देवस्थान विभाग से संबंधित मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत 8 प्रकरणों में आरोप प्रमाणित नहीं होने पर अधिकारियों के दोषमुक्ति के प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया है।0
0
Report
मुरैना में 19 महीने के चीते को गोली मारी गई; STF जांच शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे 19 महीने के चीते को गोली मारी गई थी. गोली लगने से हुई चीते की मौत. रविवार को बछड़ों का शिकार करने के बाद चीते पर हमला किया गया था. बाद में घायल हालत में चीता मिला था जिसे इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया था. जबलपुर में चीते के CT स्कैन में शरीर के अंदर गोलियों के छर्रे मिले. इलाज के दौरान चीते की मौत हो गई. चीते की मौत की जाँच के लिए MP सरकार ने STF का गठन किया जिसमें वन विभाग और पुलिस विभाग शामिल होगा.0
0
Report
Advertisement
जयपुर स्टेशन के SLR कोच में 89 बैग इलायची बिना बिल पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर स्टेशन पर ट्रेन के एसएलआर कोच में जांच। बिना जीएसटी बिल के इलायची के 89 बैग मिले। कैल्शियम जिंक स्टेबलाइजर के तीन बैग भी बरामद। आरपीएफ और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई। प्रति बैग औसतन 50 किलो इलायची होने की पुष्टि। सीजीएसटी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर माल की जांच की। माल की कीमत का फिलहाल मूल्यांकन नहीं हो सका। प्राप्तकर्ता पार्टी को बुलाया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। माल पार्सल गोदाम में सुरक्षित रखा, कल फिर होगी कार्रवाई।0
0
Report
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के नवल किशोर यादव आगे, आरजेडी से 49 मतों से आगे
Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में चल रहा है.. सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया में देर शाम को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल तीन राउंड के प्रथम वरीयता मतगणना के बाद बीजेपी के नवल किशोर यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के डॉ संजीव कुमार से 49 मतों से आगे है और अब दूसरे वरीयता की गिनती शुरू हुई है,जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे राउंड की गिनती प्रथम वरीयता को लेकर चल रही है और इसमें परिणाम को लेकर लंबा समय लगेगा,मौके से अद्यतन जानकारी दे रहे हैं0
0
Report
हरसिमरत कौर बादल ने मानसा ड्रग ओवरडोज़ मौत पर पुलिस-परिवार संघर्ष का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH : HARSIMRAT KAUR BADAL (SAD MP) ON DALJIT SINGH DRUG OVERDOSE DEATH IN MANSA BHAMME KALAN / UNCHECKED DRUG PROLIFERATION AND OVERDOSE FATALITIES / POLICE ACTION AGAINST GRIEVING FAMILIES AND BODY SEIZURE ALLEGATIONS / CRACKDOWN ON NIHANG PROTESTERS / DEMAND FOR OUSTER OF CM BHAGWANT MANN. चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल कहती हैं, "मानसा जिले के सरदुलगढ़ के भम्मे कलां गांव में एक और युवा की जान चली गई। वहां एक युवक ने ड्रग्स ली - जो मानसा में अभी भी खुलेआम बिक रही हैं - और ड्रग ओवरडोज़ से उसकी मौत हो गई। परिवार चाहता था कि उसे ड्रग्स बेचने वालों को गिरफ्तार किया जाए और ड्रग्स की बिक्री रोकी जाए। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया, तो उन्होंने शव को उस जगह ले जाने का फैसला किया जहां ''छोटा'' का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भगवंत मान की पुलिस वहां पहुंच गई, परिवार के साथ मारपीट की गई, गोलियां चलाई गईं और पंजाब पुलिस ने शव को छीन लिया, उसे अगवा कर लिया। मां रो-बिलख رہی है और कह रही है कि पुलिस उसके बेटे का शव ले गई है और उन्हें यह भी नहीं पता कि शव कहां है। क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार किसी परिवार से शव छीन ले या उसे अगवा कर ले?... पंजाब के हालात ऐसे हैं कि पीड़ितों और उनके परिवारों को दबाने के लिए सरकार, पुलिस और पूरा तंत्र पूरी ताकत से काम कर रहा है। वे ड्रग्स बेचने वालों को बचा रहे हैं और जो लोग ड्रग्स के शिकार लोगों और उनके परिवारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें दबा रहे हैं... निहंगों के बाल खींचे जा रहे हैं, उनकी पगड़ी उछाली जा रही है और कृपाण छीनी जा रही है। पंजाब राज्य में, जब आपकी अपनी पुलिस और आपकी अपनी सरकार ही एक अमृतधारी सिख के ''पांच ककारों'' का अपमान करने लगे, तो हम बाकी देश और दुनिया से क्या उम्मीद कर सकते हैं। यह ''गुरु द्रोही'' (गुरु का विरोध करने वाला) अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। मुझे लगता है कि यह सरकार जितनी जल्दी चली जाए, पंजाब के लिए उतना ही अच्छा होगा। यही एकमात्र तरीका है जिससे हम पंजाब को बचा सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: जमीन बंटवारे के बदले 25 हजार रिश्वत मांगने का पटवारी पर आरोप
Telipara, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो के आधार पर बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। वायरल क्लिप में कथित तौर पर पटवारी ऋषि गोस्वामी जमीन बंटवारे के काम के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते और यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह इतने पैसों में नहीं मानेंगे। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीणों द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जा रही है।Viral Video Sparks Outrage: Patwari Caught on Camera Allegedly Demanding ₹25,000 Bribe0
0
Report
महराजगंज में जाम के झाम में फंसा तहसीलदार का वाहन,स्थानीय नागरिक व राहगीर भी जाम की समस्या से परेशान
Janai, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कस्बे की जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। आलम यह है कि मुख्य बाजार, तहसील मार्ग, बछरावां मार्ग व रायबरेली मार्ग पर रोजाना घंटों जाम लगा रह रहा है। मंगलवार दोपहर को तो जाम के झाम में तहसीलदार का वाहन भी फंस गया, जिसके बाद अर्दली को वाहन से नीचे उतरना पड़ा हालांकि थोड़ी देर में ही जाम से निजात मिल गयी। स्थानीय लोगों व राहगीरों के अनुसार कस्बे में जाम की मुख्य वजह कस्बे में सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े रहते हैं और सवारियों के लिए बीच सड़क पर ही रोक देते हैं। वहीं मुख्य बाजार और तहसील गेट के सामने दोपहिया और चार पहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। फुटपाथ और नाली के ऊपर अवैध रूप से दुकानें और ठेले लगे होने से सड़क पर दो वाहन एक साथ नहीं निकल पाते। जिससे थोड़ी -थोडी देर में कस्बे में जाम लग जाता है।दो माह पूर्व कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में शहर से लेकर छोटे कस्बों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लेकिन महराजगंज नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर कूड़ा निस्तारण वाली गाड़ी में लाउडस्पीकर लगा मुनादी कराकर इतिश्री कर ली गई। जिम्मेदार कौन? जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत तीनों की है, लेकिन तीनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और नगर पंचायत द्वारा कभी-कभी मुनादी करवा दी जाती है और कागजों में अतिक्रमण हटाओ अभियान दिखा दिया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सुबह अभियान चलता है और शाम तक फिर वहीं स्थिति बन जाती है। व्यापारी और राहगीर परेशान। रोजाना लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम से कस्बे में स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड निर्धारित करने की मांग की है। क्या कहते हैं जिम्मेदार नगर पंचायत व पुलिस से समन्वय बनाकर जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। आयुष अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम महराजगंज।0
0
Report
हिंदू युवतियों के यौन शोषण की खबर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस संग डाली रेड,देह व्यापार का खुला
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा के होटलों में देह व्यापार रुकने का नहीं ले रहा नाम। होटल में देह व्यापार की सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता। होटल में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देख भड़के राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता किया जमकर हंगामा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हिंदू युवती और एक मुस्लिम के साथ कॉलेज की छात्रा को एक युवक के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस ने होटल से बड़ी संख्या में आधार कार्ड,आपत्तिजनक वस्तुएं सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और होटल का रजिस्टर लिया कब्जे में। पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर की पूछताछ। होटल मैनेजर कुलदीप बिना आधारकार्ड के होटलों में आने वाले ग्राहकों को उपलब्ध कराता था फर्जी आधार कार्ड। होटल में लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार। पूर्व में भी देह व्यापार को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया था हंगामा। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल को सील करने और होटल मैनेजर और स्वामी को जेल भेजने की मांग की। बाइट नितिन पंडित प्रांत मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल0
0
Report
Advertisement
भोपाल में खाद्य विभाग ने अमानक पनीर-मावा पकड़ा; ग्वालियर से भोपाल लाने की कोशिश असफल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फ़ूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्वालियर से भोपाल में ट्रेन से लाया जा रहा अमानक पनीर और मावा पकड़ाया - दीपावली से ठीक पहले खाद्य विभाग ने संदिग्ध पनीर और मावा पकड़ा... - ग्वालियर से ट्रेन के जरिए भोपाल लाई जा रही मावा और पनीर को खाद्य विभाग की टीम को देख स्टेशन से भागे आरोपी... - पनीर 18 पेटी कुल 7 कुंटल पनीर - मावा दो बोरी लगभग एक कुंटल... - खाद्य विभाग ने बरामद मावा और पनीर रेलवे को किया सुपुर्द... - भोपाल में त्योहार के बीच भारी डिमांड को देखते हुए अमानक पनीर और मावा खपाने का मकसद था माफिया का ...0
0
Report
मोतिहारी में पाकिस्तानी एजेंटों को OTP बेचकर भारत-विरोधी मंसूबे: दो गिरफ्तार
Motihari, Bihar:मोतिहारी में बड़ा जासूसी नेटवर्क बेनकाब: पाकिस्तानियों को OTP बेचकार भारत-विरोधी गतिविधियों को दे रहे थे अंजाम, 2 गिरफ्तार बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के रक्सौल से देश की सुरक्षा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रक्सौल थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी एजेंटों के इशारे पर चल रहे एक बड़े साइबर-जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। आंध्र प्रदेश की ATS और पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ऐसे हुआ काले कारोबार का खुलासा इस पूरे खेल की शुरुआत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से हुई। विजयवाड़ा पुलिस द्वारा कांड संख्या-01/2026 के अनुसंधान के दौरान रक्सौल थाना को एक बेहद गोपनीय और गंभीर सूचना दी गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि रक्सौल बाजार के कुछ संदिग्ध लोग भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट बना रहे थे और इसके लिए जरूरी ओटीपी (OTP) सीधे पाकistani एजेंटों को ट्रांसफर किए जा रहे थे। इस देश-विरोधी कृत्य के बदले उन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा भारी-भरकम रकम (मोटी रकम) दी जा रही थी। इन फर्जी नंबरों से बने व्हाट्सएप खातों का उपयोग भारत के खिलाफ जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। संयुक्त छापेमारी और गिरफ्तारी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। विजयवाड़ा पुलिस और स्थानीय रक्सौल पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो व्यक्तियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: आदित्य पांडेय (पिता- बलिराम पांडेय, निवासी- नागा रोड, थाना- रक्सौल, जिला- पूर्वी चंपारण) राजा कुमार (पिता- सुरेश साह, निवासी- हरलाखी, जिला- मधुबनी; हाल-मुकाम- नोनियाडीह, थाना- रक्सौल, जिला- पूर्वी चंपारण) बरामदगी और डिजिटल सबूत जब्ती: आरोपियों के पास से 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। तकनीकी साक्ष्य: मोबाइल फोन की फोरेंसिक व तकनीकी जांच में पाया गया कि पीआईओ (PIO) पाकिस्तानी एजेंट को ओटीपी से जुड़े तमाम डेटा भेजे गए थे। इसके एवज में दोनों आरोपियों को पैसों का भुगतान किए जाने के पुख्ता डिजिटल सबूत भी हाथ लगे हैं। फिलहाल, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से एजेंसीज कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं और विजयवाड़ा ATS ने ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को अपने साथ विजयवाड़ा लेकर चली गई है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: 12 जिले आज-कल हाई अलर्ट
Raipur, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफान अर्नब का छत्तीसगढ़ में दिखेगा भारी असर, प्रदेश के 12 जिले आज और कल हाई अलर्ट पर, प्रदेशभर के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी. सरकार की तैयारी पूरी, राहत-बचाव के लिए अमला और इलाज के लिए अस्पताल तैयार. रायपुर में भी होगी बारिश0
0
Report
Advertisement
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। प्रदेश में 15 नवंबर से 3,100 केंद्रों पर ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी। कृषक उन्नति योजना के तहत इनपुट सहायता अब प्रति एकड़ आधार पर दी जाएगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को कैशलेस उपचार, 31 मार्च 2027 तक हाफ बिजली बिल योजना का विस्तार, राजनांदगांव में एफसीआई को 10 एकड़ भूमि, तथा पर्यटन और 100 करोड़ के बजट वाले खेल उत्कर्ष मिशन को मंजूरी दी गई।Sai Cabinet Decisions: Paddy Procurement at ₹3100/Quintal from Nov 15, Cashless Healthcare for Employees0
0
Report
एक सप्ताह से लापता डॉक्टर की बरामदगी के लिए किया थाने का घेराव और रोड जाम।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - खानपुर: एक सप्ताह से लापता हॉस्पिटल संचालक डॉ कृष्ण वर्मा को बरामदगी को ग्रामीणों और परिजनों ने किया थाने का घेराव, बैनर लेकर पहुंचे थाने, थाने के बाहर प्रदर्शन। हॉस्पिटल पार्टनर अजय वर्मा पर जताया शक। परिजन बोले..अनवांटेड प्लेस पर मिली कार और मोबाइल, आखिर कहां गया कृष्ण वर्मा।0
0
Report
इंदौर शराब कांड पर बड़ी छापेमारी: देवगुराड़िया से 3000 पेटी शराब जब्त
Indore, Madhya Pradesh:देवास शराब कांड के बाद इंदौर में बड़ी कार्रवाई, दो कंटेनरों से 3000 पेटी शराब जब्त देवास क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले के बाद मध्य प्रदेश में अवैध शराब के कारोबर्दारी को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच इंदौर के देवगुराड़िया इलाके में आबकारी विभाग और DGGI की संयुक्त टीम ने दो कंटेनरों से करीब 3000 पेटी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंटेनरों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। देवगुराड़िया में कैसे पकड़ी गई शराब? इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब के कारोबार पर नजर रख रही है। इसी दौरान देवगुराड़िया में दो कंटेनरों में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। कार्रवाई में DGGI और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। मौके से दोनों कंटेनरों को जब्त कर लिया गया है। शराब कहां से आई, जांच में जुटे अधिकारी आबकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल के मुताबिक दोनों कंटेनरों में मिली शराब की जांच की जा रही है। शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों और इसके परिवहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब जांच में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग हैं। अधिकारियों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
