121102
जाम के झाम में झूझते दिखे पलवल शहरवासी
Palwal, Haryana:पलवल शहर में जाम के झाम में फसें शहरवासी। घंटो लगी लम्बी कतारों में फसे रहे लोग, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। जाम में स्कूली बस, एम्बुलेंस फंसी रही। जहां पलवल शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाएं गए, लेकिन देखकर लगता है कि शहर जाम मुक्त नहीं हो पाया हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिस नदी बैरेजों से पानी छोड़ना जारी; कलिझोरा और गजोलडोबा से प्रवाह बढ़ा
Jalpaiguri, West Bengal:আজও দফায় দফায় ব্যারেজ থেকে জল ছাড়া হচ্ছে। তিস্তার মেখলিগঞ্জ থেকে বাংলাদেশ বর্ডার অসংরক্ষিত এলাকায় হলুদ সতর্কতা অব্যাহত। কালিঝোরা এবং গজলডোবা ব্যারেজ থেকে জল ছাড়া হচ্ছে। রবিবার সকাল আটটায় জল ছাড়ার পরিমাণ গজলডোবা ব্যারেজ থেকে ১২৬৬ কিউসেক এবং কালিঝোরা ৯৭৮ কিউসেক জল ছাড়া হয়েছে বলে রবিবার সকালে জলপাইগুড়ি সেচ দপ্তর ফ্লাড কন্ট্রোল রুম সূত্রে জানা যায়। তবে সকাল থেকে জলপাইগুড়ি তে রোদ ঝলমলে আকাশ। রিপোর্ট :- প্রদ্যুত দাস ( জলপাইগুড়ি )0
0
Report
आज अजमेर SI भर्ती परीक्षा, सुरक्षा इंतजाम के बीच 74 केंद्र में परीक्षा
Ajmer, Rajasthan:अजमेरएसआई भर्ती परीक्षा आज पूरे सुरक्षा इंतजाम के बीच होगी परीक्षा 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा 24 हजार360 परीक्षार्थियों को भेजा बुलावा पत्र0
0
Report
धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Jaspur, Uttarakhand:धामी ने युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे और जीटीसी helipad से रवाना होकर कुंडेश्वरी रोड स्थित एक पैलेस पहुंचे जहां उन्होंने युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के निवास स्थान पर परिवारजनों से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से बातचीत की। युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में मीडिया को दूर रखा गया जिससे पत्रकारों में मायूसी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त से छात्रों से संवाद का क्रम जारी है और 2,70,744 लोगों ने लिखे 140 लोगों से संवाद किया गया। उन्होंने बताया कि मेधावी बच्चों को जल्द टेबलेट वितरित किए जाएंगे और युवाओं के लिए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हुए तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रही।0
0
Report
Advertisement
महुआ में जमीन विवाद के बीच महिला- बेटे पर हमला, घायल स्थिति में अस्पताल
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महुआ से है जहाँ जमीन विवाद में खूनी संघर्ष की खबर सामने आई है। जहाँ शिव मंदिर के पास की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर महिला और उसके बेटे को बेरहमी से पीटा गया।मामला महुआ थाना के चकोली गांव वार्ड नंबर 14 का है। पीड़िता कला देवी पति नरेश राय ने थाने में आवेदन दिया है। आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे देव प्रसाद राय, जय प्रसाद राय, संजय राय, बिंदु कुमारी पति देव प्रसाद राय, विक्की कुमारी पति संजय राय, पिंकी कुमारी पति जय प्रसाद राय और नितिन कुमार पिता देव प्रसाद राय सभी लाठी, डंडा, फरसा और लोहे की रॉड से लैस होकर शिव मंदिर के पास की उनकी जमीन पर बांस का फूस का मकान बनाने लगे।कला देवी ने जब इसका विरोध किया तो उक्त सभी लोग गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट और छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि जय प्रसाद ने फरसा से सिर पर वार कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं, फिर सभी ने रॉड और लाठी से शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया।बचाने आए बेटे रोशन कुमार को भी घेर कर लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से पीटा गया जिससे उसका हाथ टूट गया। आरोप है कि बिंदु कुमारी और पिंकी ने गले से सोने का नितिया और मंगलसूत्र भी छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर सभी ने थाने में केस करने पर परिवार सहित हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए।घायल मां-बेटे का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल महुआ में चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृति के हैं और पूर्व में भी विवाद किया था जिसका मामला CJM कोर्ट हाजीपुर में लंबित है। थानाध्यक्ष से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
बारिश में भरे गड्ढे में कार गिरी; निर्माणाधीन नाली के सुरक्षा इंतजाम सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:डॉक्टर मनीषा गोयल क्लिनिक के समीप निर्माणाधीन नाली हादसे का कारण बन गई, बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से अधूरी नाली दिखाई नहीं दी और एक कार सीधे निर्माणाधीन नाली में जा घुसी, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, गनीमत रही कि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया, स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली निर्माण स्थल पर स्टॉपर, बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा संकेतक नहीं लगाए गए थे, जिसके चलते बारिश के दौरान निर्माणाधीन नाली वाहन चालक को दिखाई नहीं दी.0
0
Report
मोरादाबाद में DUSU परिणाम पर AIMIM के शादाब चौहान के बयानों
Noida, Uttar Pradesh:MORADABAD (UTTAR PRADESH): SHADAB CHAUHAN (AIMIM) ON DUSU ELECTION RESULT / SANDEEP DIKSHIT ON DUSU RESULT / HAMID ANSARI HINDU REMARK / BJP MONEY USE AGAINST OPPOSITION / UCC IN BIHAR / JD(U)-BJP STATE LEADERSHIP / SP ELECTION RATH / PDA FULL FORM0
0
Report
Advertisement
बलौदा बाजार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 11 घायल
Taga, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग बलौदा बाजार पिकअप और ऑटो में जोरदार टक्कर, पलटा पिकअप वाहन पिकअप में सवार थे 11 लोग, 3 लोग बुरी तरह घायल घायलों में तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी दशगात्र कार्यक्रम से वापस अपने गांव डमरू लौट रहे थे सभी लोग ग्राम लटुवा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया पिकअप वाहन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से पहुंचाया जिला चिकित्सालय जिला अस्पताल में घायलों का तत्काल उपचार शुरू हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम भी पहुंची अस्पताल कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी0
0
Report
इटावा में नेशनल हाईवे पर ट्रक-डंपर टक्कर, 3 घायल; ड्राइवर अस्पताल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, पीछे से जा रहे ट्रक ने डंपर को पीछे से टक्कर मारी, हादसे में ड्राइवर करीब 1 घंटे तक फंसा रहा, हादसे में 3 लोग घायल हुए. ड्राइवर को काफी देर तक मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. थाना इकदिल इलाके के नेशनल हाइवे की घटना है।0
0
Report
मैडुरै के वैगई नदी सफाई अभियान: वे द लीडर्स के संस्थापक अनामलई शामिल होंगे
Noida, Uttar Pradesh:MADURAI (TAMIL NADU) VAIGAI RIVER CLEAN-UP DRIVE BY ‘WE THE LEADERS’ / FOUNDER, WE THE LEADERS ANNAMALAI TO ATTEND CLEAN-UP DRIVE / VISUALS0
0
Report
Advertisement
Odisha के Sambalpur में पुलिस ने कोडीन-आधारित खांसी दवा ले जा रहे वाहनों पर एनकाउंटर
Noida, Uttar Pradesh:SAMBALPUR (ODISHA) POLICE ENCOUNTER DURING INTERCEPTION OF VEHICLES CARRYING CODEINE-BASED COUGH SYRUP0
0
Report
कोटा में अनुसुइया गोस्वामी महापौर उम्मीदवार घोषित, जश्न में उड़ी आतिशबाजी
Kota, Rajasthan:कोटा: बीजेपी ने अनुसुइया गोस्वामी को बनाया महापौर प्रत्याशी, घोषणा होते ही जमकर मना जश्न वार्ड 98 की पार्षद अनुसुइया के नाम पर मुहर लगते ही फूटे पटाखे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कार्यकर्ता कोटा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोटा में महापौर पद के प्रत्याशी के नाम का आधिकारिक ऐलान करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर दौड़ गई। पार्टी ने वार्ड संख्या 98 की पार्षद अनुसुइया गोस्वामी को अपना महापौर उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगते ही पूरे क्षेत्र में आतिशबाजी और जश्न का माहौल बन गया。 नाम की घोषणा होते ही अनुसुइया गोस्वामी के निवास और स्थानीय पार्टी कार्यालय पर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते मिठाइयां बांटने और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी से नाचते-गाते नजर आए。 महापौर प्रत्याशी बनने पर अनुसुइया गोस्वामी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान बताया। वहीं, प्रत्याशी घोषित होने के बाद अनुसुइया गोस्वामी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कोटा शहर के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
भर्तृहरि बाबा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और देहाती सामानों की बिक्री
Alwar, Rajasthan:भर्तृहरि बाबा मेले में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अलवर जिले के प्रसिद्ध लोक देवता भर्तृहरि बाबा के धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले के अंतिम दिन बाबा के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे , दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगी... भर्तृहरि धाम जन-जन की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भर्तृहरि बाबा उज्जैन के राजा थे, जिन्होंने बाद में राजपाट छोड़कर वैराग्य धारण किया और इस क्षेत्र में आकर तपस्या की और यही समाधी में लीन हो गए । बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते हर वर्ष आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। अलवर के सरिस्का वन क्षेत्र में चारो तरफ सुरमयी हरियाली पहाड़ियों के बीच स्थित भर्तृहरि धाम लोगो की आस्था और विश्वास का केंद्र माना जाता है । लोग दूर दूर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित विभिन्न वाहनों से मेले में पहुंचते है , अनेकों भक्त दंडोती लगाते हुए पहुंचते है , यहां हमेशा पहाड़ी से बहती हुई जलधारा में लोग स्नान करते है , ऐसी मान्यता है इस स्नान से बीमारियों से छुटकारा मिलता है । ‘लट्ठ मेले’ में देहाती सामान की खूब बिक्री भर्तृहरि बाबा के मेले को स्थानीय स्तर पर ‘लट्ठ मेला’ के नाम से भी जाना जाता है। मेले में इस बार ग्रामीण जीवन में उपयोग होने वाले पारंपरिक लकड़ी के सामान विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मूसल, रही, चक्की, बेलन, उखल सहित कई तरह के देहाती घरेलू सामान की जमकर बिक्री हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पारंपरिक सामान की खूब खरीदारी की। मेले में स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं。 स्वयंसेवकों की ओर से बुजुर्गों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में मदद की जा रही है। इसके अलावा प्रशासन और मेला समिति की ओर से सौंपे गए विभिन्न कार्यों में भी स्वयंसेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, जोगी समाज के लोगों की ओर से भर्तृहरि बाबा से जुड़ी अमर कथा और लोकगीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं। लोकगीत और भर्तृहरि बाबा की कथा सुनने के लिए भी मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। अंतिम दिन पूजा-अर्चना के साथ मेले में ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक देहाती सामानों की झलक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मेला समिति की ओर से व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है , व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस विभाग ने व्यवस्थाओं को संभाला ।0
0
Report
Advertisement
DUSU चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत, कोटा में आतिशबाजी से उत्सव
Kota, Rajasthan:डूसू चुनाव में अभाविप की ऐतिहासिक जीत: कोटा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव छात्र शक्ति भवन में बांटी गई मिठाइयां; महानगर मंत्री दीप्ति मेवाड़ा ने जीत को बताया विद्यार्थियों के अटूट विश्वास का प्रतीक कोटा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत का जश्न कोटा में भी धूमधाम से मनाया गया। चुनाव में अभाविप के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छाबड़ी ने सचिव और लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर परचम लहराया है。 इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में ABVP कोटा महानगर इकाई द्वारा चित्तौड़ प्रांत कार्यालय ''छात्र शक्ति भवन'' में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान पूरा परिसर “छात्र शक्ति–राष्ट्र शक्ति” के नारों से गूंज उठा。 इस अवसर पर अभाविप कोटा महानगर मंत्री दीप्ति मेवाड़ा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली यह जीत देश भर के विद्यार्थियों के विश्वास और संगठन के निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विजयी प्रत्याशी को बधाई देते हुए दोहराया कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अग्रणी रहेगी।0
0
Report
PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी: खाते से 47,061 रुपये उड़ाए गए
Nawada, Uttar Pradesh:पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी लिंक खोलते ही खाते से निकले 47 हजार पांच ट्रांजैक्शन में उड़ाई गई रकम, जांच में जुटी पुलिस नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा गांव निवासी दीनानाथ कुमार साह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 47,061 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने गोविंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार रात में उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक लिंक आया। संदेश में बताया गया कि उनका नाम आवास सूची में आया है और लिंक खोलकर सूची में नाम देखने को कहा गया। विश्वास में आकर लिंक खोलने के कुछ देर बाद उनके खाते से लगातार रुपये कटने लगे। रात 12:40 बजे से 12:55 बजे के बीच पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 47,061 रुपये की निकासी हुई। मोबाइल पर लगातार संदेश आने के बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला। एएसआई रामबली प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर सन्हा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। लोगों से अनजान लिंक नहीं खोलने की अपील की गई है。0
0
Report
ECI ने रेखा गुप्ता की एंट्री AC-14 शालीमार बाग में शामिल करने की पुष्टि
New Delhi, Delhi:चुनाव आयोग ने बताया कि चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों की सूची में नाम आने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक नोटिस जारी किया गया था। उनके तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद, उनकी एंट्री को सही मान लिया गया है और इसे AC-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जिसे 4 नवंबर, 2026 को प्रकाशित किया जाना है। सोशल मीडिया पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (Special Intensive Revision) के दौरान नोटिस जारी किए जाने के बारे में खबरें आई हैं। इस संबंध में सूचित किया जाता है कि मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) 2026 के दौरान, विधानसभा क्षेत्र 14 (शालीमार बाग) में पंजीकृत मतदाता, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से संबंधित एंट्री की पहचान 'एन्यूमरेशन फॉर्म' (गणना प्रपत्र) में दी गई जानकारी के आधार पर 'तार्किक विसंगतियों' (logical discrepancies) की सूची में की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार, मतदाता को नोटिस जारी किया गया और नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा भौतिक फील्ड सत्यापन (physical field verification) किया गया। मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों और दस्तावेजों के उचित सत्यापन के बाद, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की एंट्री को मान्य कर दिया गया है और इसे AC-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। इस सूची का आधिकारिक प्रकाशन 4 नवंबर, 2026 को होना है (जैसा कि ECI द्वारा जारी कार्यक्रम में बताया गया है)। आयोग एक पारदर्शी, भागीदारीपूर्ण और समावेशी पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो'।0
0
Report
Advertisement
