121102
जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन
Palwal, Haryana:हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने सोमवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक ली। बैठक में 14 शिकायतें रखी गई जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही हल कर दिया गया जबकि एक शिकायत के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED ने कोलकाता के 10 ठिकानों पर इंद्रनील सेन के खिलाफ छापेमारी की
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata, Kasba, Highland Park, Hindustan Park समेत 10 जगहों पर ED की तलाशी। TMC के पूर्व मंत्री और गायक इंद्रनील सेन और उनके रिश्तेदारों के घर पर ED ने तलाशी ली। हुगली ज़िले में स्थित इंद्रनील सेन के फार्म हाउस में ED रेड। 50-60 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह तलाशी चल रही है। पूजा परिक्रमा में टिकट बिक्री के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी/ठगी का मामला बऊबाजार थाने में इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। 316(2), 338, 336(2), 336(3), 338 धाराओं और 340(2), 61(2) धारा के तहत मामला दर्ज हुआ है। जांच में पता चला है कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस की तरफ से सारी जानकारी ED को दी गई। ED ने प्रारंभिक जांच के बाद ECIR दर्ज कर जांच शुरू की है। हिंदुस्तान पार्क में इंद्रनील सेन का एक और घर वहाँ भी ED पहुँची है। गबन/हेराफेरी की रकम लगभग 2 करोड़ रुपये है। कोलकाता के मोहना नमल बिल्डिंग में इंद्रनील सेन अपनी पत्नी के साथ मौजूद हैं।0
0
Report
तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर हमला CCTV में कैद
Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर लाठी-डंडों से हमला तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर 3-4 युवकों द्वारा सोमवार रात्रि को लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठने की बात को लेकर हुए विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। युवकों ने सरेआम रोडवेज बस को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची। रोडवेज बस को पुलिस थाने के सामने खड़ा करवाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर रोडवेज बस पर इस तरह हमला होना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रहेगी।हालांकि, मामले में मामला दर्ज होने और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। सवाल यह है कि सरेराह रोडवेज बस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कब और क्या कार्रवाई करती है?0
0
Report
सरदारशहर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने धरना देकर नोटिस और सेवा से हटाने के आदेश का विरोध
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल! परियोजना अधिकारी कार्यालय की अनियमितताओं के खिलाफ उपखंड कार्यालय पर धरना, नोटिस और सेवा से हटाने के आदेशों पर जताया आक्रोश. सरदारशहर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में कथित अनियमितताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जारी नोटिस एवं सेवा से पृथक करने के आदेशों के विरोध में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आदेश वापस लेने की मांग की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय पोटलिया, प्रांतीय प्रतिनिधि रणवीर सारण, गौरीशंकर सिहाग एवं किसान सभा के रामकृष्ण छींपा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ यूनियन ने एकजुट संघर्ष का ऐलान किया था. इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने की नीयत से नोटिस जारी करने तथा मानदेय सेवा से पृथक करने के आदेश किए गए हैं. वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. संगठन ने मांग की कि जारी किए गए आदेशों को तत्काल प्रत्याहारित किया जाए तथा कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाए. यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते विवादित आदेश वापस नहीं लिए गए तो अन्य संगठनों एवं आमजन को साथ लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा. इसके तहत पोषण ट्रैकर कार्य सहित अन्य आंगनबाड़ी गतिविधियों का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई. धरने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की जिला अध्यक्ष सुशीला कंवर, जिला कोषाध्यक्ष सरोज कुलहरी, तहसील अध्यक्ष रमेश सिहाग, राजस्थान शिक्षक संघ के गौरीशंकर बाना एवं अमरचंद सांडेला सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, प्रतिभा, गायत्री, विद्या, कंचन, दुर्गा जेदिया, सविता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बेमियादी धरना शुरू करने के लिए मजबूर होगा.0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाई कोर्ट: कृषक दुर्घटना योजना में दूसरी अभिभावक की मौत पर मुआवजा नहीं रोका जाएगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि योजना के तहत किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलने के बाद, यदि दूसरे पात्र अभिभावक की भी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके लिए अलग से मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने यह आदेश सीतापुर निवासी रामशंकर शुक्ल की याचिका पर दिया। याचिका के मुताबिक रामशंकर शुक्ल की पत्नी माया देवी और पुत्र संजय कुमार 22 सितंबर 2023 को सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। माया देवी की उसी दिन मृत्यु हो गई, जबकि संजय कुमार ने इलाज के दौरान 27 सितंबर 2023 को दम तोड़ दिया। दोनों कृषि कार्य से जुड़े थे और याचिका के मुताबिक दोनों उसके इकलौते वारिस थे। याची ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दोनों की मृत्यु पर पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का दावा किया। जिलाधिकारी ने पिता की मृत्यु के संबंध में दावा स्वीकार करते हुए पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन मां की मृत्यु के संबंध में दूसरे दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि योजना के तहत एक ही परिवार में दूसरी मृत्यु पर अलग से मुआवजा नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट ने सरकार की व्याख्या नहीं मानी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की इस व्याख्या को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि योजना किसी व्यक्ति के संबंध में अधिकतम मुआवजे की सीमा निर्धारित करती है। अलग-अलग पात्र व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में मुआवजे पर रोक नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक अभिभावक की मौत पर मुआवजा मिलने के बाद दूसरे अभिभावक के लिए किया गया दावा केवल इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। पांच लाख से अधिक की राशि नहीं देने का प्रावधान कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दी गई इस दलील का भी उल्लेख किया कि विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सहायता को मिलाकर किसी व्यक्ति को पांच लाख रुपये से अधिक की राशि नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि यह प्रतिबंध एक व्यक्ति के संबंध में मिलने वाले मुआवजे पर लागू होता है, न कि अलग-अलग पात्र व्यक्तियों की मृत्यु के मामलों में। अदालत ने कहा कि यदि योजना में स्पष्ट रूप से ऐसा प्रतिबंध नहीं है तो उसके प्रावधानों की ऐसी व्याख्या नहीं की जा सकती, जिससे पात्र आश्रित को उसके अधिकार से वंचित किया जाए।0
0
Report
बिहार में बारिश थमी, कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव
Patna, Bihar:बिहार में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे थमने लगा है, आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है हालांकि सीवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं नवादा, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में भी स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में आंधी, वज्रपात या भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है। राजधानी पटना में भी आज दोहरा मौसम देखने को मिलेगा आंशिक बादल छाए रहने के साथ धूप निकल सकती है। तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मानसून के कमजोर होने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा。0
0
Report
पہाड़गंज में मुठभेड़: सदर बाजार गोलीबारी केस के आरोपी अब भी वांछित
Noida, Uttar Pradesh:ये आरोपी सितंबर के बीच में सदर बाज़ार-नबी करीम शोभा यात्रा के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे। इस बारे में और जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। दिल्ली पहाड़गंज इलाके में अपराधियों और सेंट्रल दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
ब्लू डायमंड होटल में महिला के साथ दुष्कर्म, नगर पुलिस पर सवाल उठने लगे
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है । साथ ही साथ कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल 27 सितंबर रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे होटल ब्लू डायमंड में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया एवं चाकू की नोक पर महिला के साथ घंटो बलात्कार करता रहा। बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी। तत्पश्चात परिजन आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घंटो चली इस घटना के दौरान ना तो होटल का कोई स्टाफ या ना ही कोई सुरक्षा कर्मी के द्वारा इस घटना की जानकारी लेने की कोशिश की गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकीय में के बीच खलबली मची ہوئی है। नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ब्लू डायमंड होटल में इस तरह से एक लड़की के साथ रेप और मारपीट की घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल कर कर दिया है। वीडियो अब जो है सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगा है。0
0
Report
Exclusive: खुद भोजन की परेशानी झेली,फिर शुरू किया लंगर
Mainpura, Bihar:राजीव की रिपोर्ट। खुद भोजन की परेशानी झेली, फिर शुरू किया लंगर; 12 साल से गयाजी में रोज हजारों श्रद्धालुओं की सेवागया। पितृपक्ष मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गयाजी में पंजाब की टीम पिछले 12 वर्षों से लंगर चला रही है। वर्ष 2014 में शुरू हुआ यह लंगर आज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और सेवा का सहारा बना हुआ है। पंजाब निवासी विजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में वे पूजा कराने के लिए गयाजी आए थे। उस दौरान दिनभर पूजा के बाद भोजन की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव के बाद उन्होंने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुरू करने का निर्णय लिया। दोस्तों ने आपस में सहयोग राशि जुटाई और वर्ष 2014 में पहली बार लंगर की शुरुआत की गई। लंगर में सुबह करीब 5 बजे से चाय, 8 बजे नाश्ता और इसके बाद दिनभर भोजन की व्यवस्था रहती है। प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां भोजन करते हैं। पंजाब से आए हलवाई और पूरी टीम पंजाबी शैली में पराठा, कढ़ी, राजमा, चावल सहित विभिन्न व्यंजन तैयार करती है। इस सेवा में 76 वर्षीय रामप्रकाश गुप्ता भी पूरी सक्रियता से जुटे हैं। वर्ष 2018 से लंगर सेवा से जुड़े रामप्रकाश गुप्ता अपने ग्रुप के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद घर बैठने के बजाय साथियों के साथ गयाजी आकर श्रद्धालुओं की सेवा करना बेहतर लगा। करीब 18-19 दिनों तक चलने वाली इस सेवा में टीम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के भोजन उपलब्ध कराना और उनकी सेवा करना है।0
0
Report
ADM सप्लाई और रजिस्ट्रार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति की रातभर छापेमारी
Danapur, Bihar:आय से अधिक संपत्ति के मामले में ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर जिले के अवर निबंधक कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर पटना और बेगूसराय में एक साथ तलाशी चली। रूपसपुर थाना क्षेत्र के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित आवास से नकद करीब 70 लाख रुपये, लगभग 90 लाख के सोने और चांदी के आभूषण, महंगी घड़ियाँ और जमीन से जुड़े दस्तावेज मिलने की सूचना सामने आई है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई थी तथा करीब 48 रोलेक्स और रेडो कंपनी की महंगी घड़ियों की बरामदी की बात भी सामने आई है। निगरानी विभाग के अनुसार रविंद्र कुमार दिवाकर पटना में ADM सप्लाई के पद पर और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी दानापुर अवर निबंधन के पद पर कार्यरत हैं, जिनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उनके कार्यालय, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की गई है और नकदी, आभूषण, घड़ियाँ व जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूरी कार्रवाई के बाद बरामदगी का विस्तृत आकलन किया जाएगा और आय से अधिक संपत्ति के कुल मूल्य का अंतिम आंकड़ा स्पष्ट होगा।0
0
Report
Advertisement
चंपारण तटबंध टूटने से दर्जनों गांव बाढ़ खतरे में, प्रशासन पर सवाल
Bettiah, Bihar:Anchor बैरिया से बड़ी खबर है जहां बैरिया के फुलियाखाड़ पंचायत में चंपारण तटबंध टूट गया है जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही से बांध टूटा है. तटबंध टूटने से दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. बांध करीब ढाई सौ मीटर से अधिक टूटकर चौड़ा हो गया है. बांध के पास बड़ा पीपल का पेड़ भी उसमें समाहित हो गया है. जल संसाधन विभाग ने दो दिन पहले यह दावा किया था रिंग बांध और चंपारण तटबंध दोनों सुरक्षित है. सुरक्षा के लिए सतत निगरानी की जा रही है. बांध टूटने से जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है.0
0
Report
दरभंगा में 400 साल पुराने मजार की सुरक्षा के लिए सड़क निर्माण से तनाव
Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-527 E के निर्माण को लेकर हायाघाट बिधान सभा के चन्दनपट्टी रघुनाथपुर स्थित करीब 400 वर्ष पुराने पीर बाबा के मजार को बचाने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2020 में दरभंगा से रोसड़ा तक सड़क का जो एलाइनमेंट तय किया गया था, उसी के अनुसार सड़क निर्माण का काम हो ,लेकिन मजार के पास अचानक एलाइनमेंट से करीब 50 फीट हटकर निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण इसे मजार को ध्वस्त करने की साजिश बता रहे हैं। मजार को बचाने की मांग को लेकर मजार बचाओ संघर्ष मोर्चा (चंदनपट्टी) बैनर तले रघुनाथपुर स्थित मजार परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। लहरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क के किनारे बनाए गए मंच पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी मांग के समर्थन में धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 400 वर्ष पुराना यह पीर बाबा का मजार क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ सभी जाति एवं धर्म के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। इसलिए किसी भी परिस्थिति में मजार को क्षति नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। मजार बचाओ संघर्ष मोर्चा की मांग है कि सड़क निर्माण के दौरान मजार को सुरक्षित रखते हुए पूर्व निर्धारित2020 में एलाइनमेंट के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाए। धरना दे रहे लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जी मीडिया को धन्यबाद दिया कि हमारी आस्था को ले इतनी दूर आप आये और हमारी समस्या को सुना, वही जब हमने प्रसासन से जानकारी चाही तो फोन पर बताया गया कि कई वार वार्ता के बाद NHAI ने अपनी सड़क निर्माण को ले अपनी मजबूरी बतायी है कि इसको चेंज करने के लिये लगभग 2 किलोमीटर पीछे से फिर से कई तरह के कार्य करने पड़ेंगे,जो सम्भव अब नही है तो जिला प्रसासन ने इसे शिफ्ट कर अच्छे से पीर बाबा की मजार बनाने की बात कही है जो भी जगह ग्रामीण तय करेंगे वहाँ संगमरमर ,सेड,सहित जो भी आवस्यकता होगी बना दिया जायेगा,0
0
Report
सहारनपुर बेहट में गोकशी के प्रयास पर मुठभेड़, घायल सहित दो गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना बेहट पुलिस ने गोकशी के प्रयास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार रात बेहट थाना पुलिस टीम ताजपुरा नहर पुल से मालाहेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम ताजपुरा के जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में रोशनी दिखाई दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो लोग कथित रूप से गोकशी का प्रयास करते मिले। पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान हसीन पुत्र सईद, निवासी ग्राम गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, हाल निवासी ग्राम ताजपुरा, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में की है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हसीन के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में श्रम संहिताओं पर सेमिनार: उद्योग-श्रमिक समन्वय और स्वास्थ्य शिविरों पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में श्रम संहिताओं पर राज्य स्तरीय सेमिनार, श्रमिक हितों और उद्योगों के विकास पर मंथन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सोमवार को उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की ओर से नवीन श्रम संहिताओं, नियमों एवं उत्तर प्रदेश नियमावली-2026 को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योगों और श्रमिकों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई श्रम संहिताओं का उद्देश्य उद्योगों के लिए कारोबार को आसान बनाने के साथ श्रमिकों को उनके अधिकार और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। मंत्री ने इस दौरान गौतमबुद्ध नगर की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों हायर, एलजी, डिक्सन, शीला फोम और जुबिलेंट में लगाए गए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, ईसीजी, ब्लड टेस्ट और सामान्य जांच की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही जरूरतमंद श्रमिकों को निशुल्क दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण अनुपालन के लिए विकसित की जा रही आधुनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों पर कागजी कार्रवाई का बोझ कम करने और श्रमिक विवादों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। श्रम आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने श्रम सुधारों में तकनीकी समावेशन और श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सेमिनार में देशभर से आए विशेषज्ञों ने वेतन, औद्योगिक संबंध, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा संहिता पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, श्रमिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ा, वाराणसी के घाटों पर नाव परिचालन रोक
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों पर नावों का परिचालन रोका गया / दृश्य0
0
Report
नोएडा भूखंड घोटाले में पीसीएस अधिकारी हरिश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ का मामला
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा के करीब 4000 करोड़ रुपये के भूखंड घोटाले में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को बर्खास्त कर दिया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। हरीश चंद्र वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थानिक प्रतिनिधि, खाद्य एवं रसद विभाग के पद पर तैनात थे। हरीश चंद्र पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) में तैनाती के दौरान ग्राम शहदरा के सेक्टर 140-ए, 141, 142 और 143 में प्राधिकरण द्वारा अर्जित और कब्जे में ली गई 3,81,527 वर्गमीटर जमीन को नियमों के विपरीत लीज बैक करने में गंभीर अनियमितता के आरोप लगे थे। 4000 करोड़ की जमीन का मामला जांच में सामने आया कि शहदरा गांव की आबादी के निस्तारण के लिए कराए गए सर्वे में नियमों का पालन नहीं किया गया। आबादी का निर्धारण सैटेलाइट इमेज के आधार पर किया जाना था, लेकिन जांच रिपोर्ट के मुताबिक इसका इस्तेमाल नहीं किया गया। सर्वे रिपोर्ट में कई भू-मालिकों, निजी कंपनियों और गांव के बाहर के लोगों को भी शामिल किया गया। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि सर्वे के कॉलम नंबर-9 में मूल काश्तकार का नाम दर्ज नहीं किया गया, जबकि कॉलम नंबर-13 में विनियमितीकरण समिति को संदर्भित क्षेत्रफल का उल्लेख नहीं किया गया। समिति के सामने पेश की गई भ्रामक रिपोर्ट जांच रिपोर्ट के मुताबिक लीज बैक के लिए डीएम और एसएसपी समेत अधिकारियों वाली समिति, नोएडा प्राधिकरण बोर्ड और अन्य उच्चाधिकारियों के सामने तथ्यों को छिपाकर भ्रामक रिपोर्ट पेश की गई। आरोप है कि इसके जरिए शहदरा के बाहर के लोगों और निजी कंपनियों के पक्ष में लीज बैक कराने का रास्ता बनाया गया। जांच में करीब 4,00,447 वर्गमीटर जमीन को अनियमित तरीके से आवंटित किए जाने की बात सामने आई। इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 4000 करोड़ रुपये आंका गया। जांच रिपोर्ट में हरीश चंद्र को तथ्यों को छिपाने और नियमों के विपरीत भ्रामक रिपोर्ट पेश करने के मामले में प्रथमदृष्टया दोषी माना गया। 2013 में शुरू हुई थी कार्रवाई मामले में 27 सितंबर 2013 को अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच मेरठ के मंडलायुक्त को सौंपी गई थी। बाद में विभागीय जांच आगे बढ़ी। शासनादेश के मुताबिक लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने 6 जनवरी 2022 को अपनी सहमति उपलब्ध कराई थी। इसके बाद 3 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश में आए तथ्यों के आधार पर अब सरकार ने हरीश चंद्र को बर्खास्त करने का फैसला लिया है। उनके खिलाफ चल रही विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी समाप्त करने की स्वीकृति दी गई है।0
0
Report
Advertisement
