icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई के चालान सेंटर पर हथियारबंद बदमाशों ने पांच लाख लूटे, कर्मचारियों पर हमला

Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित भौंड बालू घाट के चालान सेंटर पर सोमवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने सेंटर पर मौजूद दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात कई अपराधी बाइक से चालान सेंटर पहुंचे। अपराधियों ने सेंटर में घुसते ही वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और नकदी लूटने लगे। जब कर्मचारियों ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी शिवशक्ति कुमार तथा छपरा जिला के आमीन निजुआरा निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान घटनास्थल से एक मैगजीन भी बरामद होने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम कार्य कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। वहीं थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने कहा कि देर रात 1:40 में हथियार के साथ 5/6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने चालान ऑफिस में दो चालान कर्मी के साथ मारपीट की वहीं एक को पिस्तौल के बट से मार कर घायल किया जबकि दूसरे को चाकू से घायल किया गया मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमें घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाई गई है वहीं घटना को लेकर एफएसएल की टीम साक्षी जुटा रही है।
0
0
Report

24 घंटे में खुलासा: हत्या गवाही रोकने की साजिश से जुड़ा बड़ा मसला

Ranchi, Jharkhand:रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का नहीं, बल्कि एक हत्या मामले में गवाही रोकने की साजिश का हिस्सा था। वर्ष 2022 के हत्या कांड के आरोपी ने अपने खिलाफ गवाही देने वाले व्यक्ति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हथियार, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। देखिए यह रिपोर्ट। पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार, 2 जून की शाम मदनपुर-कोकदोरो निवासी फिरोज अंसारी अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गोली लगने से फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में पता चला कि वर्ष 2022 में फिरोज अंसारी के भतीजे की हत्या हुई थी और उस मामले में अफसर अंसारी आरोपी है। पुलिस का कहना है कि अफसर अंसारी नहीं चाहता था कि फिरोज अदालत में उसके खिलाफ गवाही दें, इसलिए उसने अपने सहयोगी शोएब अंसारी उर्फ नुनुवा के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताक्ष में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, जिंदा कारतूस और बाइक भी बरामद कर ली है।
0
0
Report

मावळ में ट्रक चालक को अदालत ने दस साल की सजा; पांच साल पुरानी घटना

Varsoli, Maharashtra:Headline : मावळात पाच वर्षांपूर्वी महिलेवर अत्याचार करणाऱ्या ट्रक चालकास वडगाव कोर्टाकडून दहा वर्षांची शिक्षा Anchor: एका महिलेचा पाठलाग करून अत्याचार करणाऱ्या ट्रकचालक परप्रांतीय आरोपीस दहा वर्षाची शिक्षा महिलांच्या सुरक्षेच्या दृष्टीने महत्त्वाचा ठरलेला निकाल वडगाव मावळ सत्र न्यायालयाने दिला आहे. कोविड काळात एक्सप्रेस हायवेच्या सर्व्हिस रोडवरून एकटी जात असलेल्या तरुणीचा पाठलाग करून, धारदार शस्त्राचा धाक दाखवत निर्जनस्थळी नेऊन तिच्यावर अमानुष अत्याचार करणाऱ्या आरोपीला न्यायालयाने दोषी ठरवले आहे. ओळख परेड, साक्षीदारांचे जबाब आणि इलेक्ट्रॉनिक पुरावे यांच्या आधारे न्यायालयाने आरोपी करमवीर जयस्वार याला विविध कलमान्वये दहा वर्षे सक्त कारावास आणि दहा हजार रुपयांचा दंड अशी शिक्षा सुनावली. सरकारी पक्षाने भक्कमपणे बाजू मांडत आरोपीला शिक्षा मिळवून देण्यात महत्त्वाची भूमिका बजावली...
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में नक्सल विरोधी ऑपरेशन तेज, बचे नक्सली आत्मसमर्पण नहीं तो गोली का खतरा

Latehar, Jharkhand:लातेहार नक्सलियों के सफाये को लेकर लातेहार एसपी कुमार गौरव कमर कस ली है साथ ही बचे नक्सली सरेंडर करे अन्यथा पुलिस के सामना होने पर गोली का शिकार होना पड़ेगा । नक्सली संगठन जेजेएमपी के हार्डकोर नक्सली प्रमोद सिंह खजूरी पांकी का रहने वाला जिसको गिरफ्तारी को लेकर लगातार सर्च अभियान चला रही है । जिसको लेकर कोर्ट के निर्देश के बाद लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के हार्डकोर नक्सली के विरुद्ध खुजरी पांकी में स्थित उसके घर पर इस्तेहार ढोल नगाड़े बजा कर चिपकाया है । वही लातेहार थाना के एसआई रमाकांत प्रसाद ने बताया कि लातेहार कोर्ट के निर्देश के बाद जेजेएमपी के नक्सली के घर में इस्तेहार चिपकाया गया । लातेहार जिला में विभिन्न थाना क्षेत्र में कई घटनाओं में शामिल था पुलिस को इसकी तलास की जा रही है लातेहार जिले में बचे नक्सली या तो पुलिस या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करे नहीं तो पुलिस के साथ सामना होने पर गोली का शिकार होना पड़ेगा ।
0
0
Report

भाजपा पर भास्कर जाधव का खुलकर हमला; शिंदे को डाले जाने पर सवाल

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी..शिंदेंना जाणीवपूर्वक डावललं जातंय; भाजपवर भास्कर जाधवांचा हल्लाबोल भाजपला मोठे व्हायचे आहे, म्हणून एकनाथ शिंदेंना डावलले जाते – भास्कर जाधव एकनाथ शिंदेंचा सातत्याने अपमान केला जात आहे मित्रपक्ष फोडून पक्ष वाढवणे योग्य नाही राष्ट्रवादीच्या विस्तारावरून भाजपला टोला प्रत्येकाला पक्ष वाढवण्याचा अधिकार, पण मित्रांचेच लोक फोडणे चुकीचे दिलदार शत्रू परवडला, पण असा मित्र नको – भास्कर जाधव भाजपच्या राजकीय कार्यपद्धतीवर जाधव यांचा निशाणा महायुतीतील अंतर्गत तणावावर भास्कर जाधवांचे सूचक वक्तव्य
0
0
Report

विदर्भ में पिछले 7 दिनों में 11 किसानों ने आत्महत्या, पश्चिम विदर्भ में 5 महीनों में 312 किसानों ने जीवनयात्रा समाप्त की

Amravati, Maharashtra:धक्कादायक विदर्भात गेल्या ७ दिवसात ११ शेतकरी आत्महत्या; पश्चिम विदर्भात पाच महिन्यात ३१२ शेतकऱ्यांनी संपवली जीवनयात्रा विदर्भात १ ते ७ जून या सात दिवसात ११ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याची धक्कादायक आकडेवारी समोर आली असून पश्चिम विदर्भाची परिस्थिती यापेक्षाही भयान असल्याचं पाहायला मिळत आहे. गेल्या पाच महिन्यात पश्चिम विदर्भात ३१२ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्या आहेत. यातील सर्वाधिक आत्महत्या एप्रिल महिन्यात झाल्या असून एप्रिल महिन्यात एकूण ७४ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याचे समोर आले आहे. निव्वळ कर्जमाफी देऊन चालणार नाही तर शेतमालाला योग्य हमीभाव द्या अशी मागणी शेतकऱ्यांची असते मात्र शेतकऱ्यांकडील शेतमाल संपल्यावर शेतमालाचे भाव वाढते असाही आरोप शेतकरी करत आहे त्यामुळे शेतकऱ्यांच्या मालाला योग्य भाव मिळेल का असा सवाल यानिमित्ताने उपस्थित होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में आंधी के चलते पेड़ गिरा: 5 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बीती देर रात आंधी में विशाल पेड़ गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी पंचायत के धनुषी टोल के वार्ड 1 की है। इस हादसे में एक महिला समेत 4 बच्चे शामिल है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात आंधी पानी के दौरान पुराना पीपल का पेड़ फुसनुमा घर पर गिर गया घर में सो रहे सिकंदर सहनी के परिवार के चार लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई है। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जांच की और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की है।
0
0
Report

अज्ञात बदमाशों ने परचून व्यवसायी को सिर व पीट में मारी गोली इलाज के दौरान मौत

Dev KantDev KantFollow2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:* रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर गांव में बीती रात करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने परचून व्यवसायी जितेंद्र कुमार पटेल , 45, को घर जाते समय गोली मार दी। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सनराइज स्कूल के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली पीठ में लगी और दूसरी गोली सिर को छूकर निकल गई। जितेंद्र ने घर पहुंचकर मां शारदा को घटना बताई, जिसके बाद भाई वीरेंद्र उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया। हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके पीछे मां सुदामा, पत्नी रिनू और दो बेटे अतुल, 11, व आयुष, 9, इत्यादि का रो रोकर बुरा हाल है। वही घटना स्थल पर डीसीपी प्रमोद कुमार एडीसीपी लिपि सहित स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

रांची पुलिस ने सड़क सुरक्षा और जवाबदेही को प्राथमिकता दी

Ranchi, Jharkhand:रांची पुलिस अब सड़क सुरक्षा और पुलिसिंग को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर पुलिस लाइन में पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमा लगातार अपनी कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहा है। इसी कड़ी में रांची पुलिस लाइन में पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर हुई इस समीक्षा बैठक में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पेट्रोलिंग टीमों की कार्यशैली, रिस्पॉन्स टाइम और सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही का विस्तार से आकलन किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराना भी है। समीक्षा बैठक में पुलिस जवानों और पदाधिकारियों को अनुशासन और ईमानदारी को लेकर कड़ा संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना रवैया और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों से जनता के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने को कहा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी अवैध वसूली या भ्रष्ट आचरण में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। रांची पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क सुरक्षा, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और जवाबदेह पुलिसिंग अब उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। वहीं यह देखा गया है कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गाड़ी में सफर कर रहे परिवार वाले थोड़े सहम जाते हैं। इस पर ट्रैफिक एसपी ने सुनिश्चित किया है कि किसी परिवार वाले को परेशान नहीं किया जाएगा बस यह एंटी क्राइम चेकिंग अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए है ना कि आम लोगों को परेशान करने के लिए
0
0
Report
Advertisement

पलारी नगरपालिका चुनाव में दुर्गानंद साहू की जीत से भाजपा में उभार

Raipur, Chhattisgarh:बालोद。 हाल ही में संपन्न हुए पलारी नगर पंचायत चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय संगठन को गहरे आत्ममंथन के दौर में धकेल दिया है। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसने बड़े-बड़े क्षत्रपों और दिग्गजों की राजनीतिक जमीन को हिलाकर रख दिया है। लेकिन इस चौतरफा निराशा और बिखराव के बीच, वार्ड क्रमांक-2 से आई एक खबर ने न सिर्फ भाजपा को बड़ी राहत दी है, बल्कि डूबती नैया के लिए एक मजबूत पतवार का काम किया है। इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र महमल्ला ने एक बेहद कड़े और दिलचस्प मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद से ही जिले के राजनीतिक गलियारों में एक नाम सबसे तेजी से उभरा है—वह नाम है वार्ड प्रभारी और जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू का, जिन्होंने अपनी चुनावी व्यूह रचना से सबको चौंका दिया है。 दिग्गजों की विफलता के बीच साहू-रणनीति रही सटीक चुनावी विश्लेषकों और स्थानीय नेताओं के बीच इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा यही है कि जो करिश्मा पार्टी के बड़े और स्थापित दिग्गज नेता अपने-अपने प्रभाव वाले वार्डों में नहीं कर पाए, उसे दुर्गानंद साहू ने बेहद खामोशी और मुस्तैदी से जमीन पर सच कर दिखा दिया। जब पार्टी के पक्ष में माहौल पूरी तरह विपरीत नजर आ रहा था, तब दुर्गानंद साहू ने जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित किया। इस चुनावी समर में उन्हें सरपंच संघ के अध्यक्ष डाकेश साहू का भी भरपूर साथ मिला, जो इस वार्ड के सह-प्रभारी की भूमिका में थे। इन दोनों युवा नेताओं की जुगलबंदी ने मिलकर एक ऐसी माइक्रो-प्लानिंग तैयार की, जिसने कांग्रेस के अभेद्य किले में सेंध लगा दी। परिणाम स्वरूप, तमाम कशमकश के बावजूद भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र महमल्ला 49 वोटों के एक सम्मानजनक और निर्णायक अंतर से जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे। एक तरफ हार की टीस, दूसरी तरफ नेतृत्व की वाहवाही नतीजे घोषित होने के बाद पलारी भाजपा के भीतर का अंतर्विरोध और अंतर्कलह खुलकर सड़कों पर आ गया है। एक तरफ जहां पराजित उम्मीदवार और उनके समर्थक अपनी ही पार्टी के भीतरघात और गुटबाजी को लेकर पीड़ा जाहिर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दुर्गानंद साहू की कार्यप्रणाली और उनके संकटमोचक अवतार की चौतरफा तारीफ हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर बाकी वार्डों में भी इसी तरह की ईमानदारी और ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ा गया होता, तो आज पलारी नगर पंचायत की तस्वीर कुछ और होती है। कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा: "जब बड़े-बड़े नेता अपने खुद के बूथ और वार्ड नहीं बचा पाए, तब दुर्गानंद साहू ने विपरीत लहर में भी जीत की गारंटी देकर यह साबित कर दिया कि संगठन में पद से बड़ा मैदान पर पसीना बहाना होता है।" विधानसभा की रणभेरी: क्या दुर्गानंद पर दांव खेलेगी भाजपा? इस स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों ने भविष्य की बड़ी सियासत के संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में अभी से ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणभेरी का असर साफ दिखाई देने लगा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस जीत ने दुर्गानंद साहू को सीधे तौर पर नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। अंदरखाने से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, हाईकमान की नजर भी इस जमीनी परफॉर्मेंस पर है। दिग्गजों के धराशायी होने के बाद, अब यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पारंपरिक और पुराने चेहरों को दरकिनार कर, दुर्गानंद साहू जैसे युवा, ऊर्जावान और जिताऊ चेहरे पर बड़ा दांव खेल सकती है। इस एक छोटे वार्ड की जीत ने दुर्गानंद के राजनीतिक कद को इतना विस्तार दे दिया है कि वे अब क्षेत्र में टिकट के सबसे मजबूत दावेदारों में गिने जाने लगे हैं।
0
0
Report

रायगढ़ में केनाल रोड के लिए 33 मकान हटाने के साथ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग रायगढ़ में 22 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले केनाल रोड परियोजना के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जारी। जोगीडीपा क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर 33 मकानों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। निगम प्रशासन के अनुसार प्रभावित परिवारों का पूर्व में ही विस्थापन कराया जा चुका है। सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई सुबह से जारी है। प्रशासन का कहना है कि केनाल रोड बनने से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

Dever-Bhabhi prem case reaches police station; woman seeks custody of children

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर-भाभी के कथित प्रेम प्रसंग का मामला थाने पहुंच गया है। महिला और युवक ने परिजनों पर मारपीट, अपमानित करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक का आरोप है कि उसका अपनी पारिवारिक भाभी से मेलजोल हो गया था और दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे थे। इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को हो गई, जिसके बाद दोनों पर नजर रखी जाने लगी। युवक का यह भी आरोप है कि महिला की देवरानी उससे शराब मंगवाती थी। युवक के अनुसार जब उसने पैसे न होने और ई-रिक्शा न चल पाने की बात कहकर शराब लाने में असमर्थता जताई तो उसे और महिला को पकड़वाने की धमकी दी गई। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक ने बताया कि 17 मई को वह महिला के घर ठंडा पानी लेने गया था। आरोप है कि उसे कमरे में रखे फ्रिज से पानी लेने के लिए कहा गया। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, परिवार के कुछ लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। युवक और महिला का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें अपमानित किया गया। उनका कहना है कि परिवार के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया। वहीं जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने की भी चर्चा है, लेकिन इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद दोनों गांव छोड़कर मथुरा और अन्य स्थानों पर चले गए। रविवार को दोनों नवाबगंज थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने अपने तीन बच्चों को अपने पास दिलाने की भी गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो सप्ताह पहले परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया था, उसके बाद विवाद हुआ। महिला ने थाने में शिकायत देकर अपने बच्चों को दिलाने की मांग की है। जूते-चप्पलों की माला पहनाने जैसी बातों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में गर्मी के कारण पंखा लगाने के दौरान किसान की करंट से मौत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के बीच किसान पंखा चलाने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी श्रीनवल किशोर सिंह के पुत्र राजकिशोर सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण राजकिशोर सिंह काफी परेशान थे। बिजली आने के बाद वह घर में पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एक छोटी सी असावधानी ने एक किसान की जान ले ली। गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।बाइट परिजन
0
0
Report

संदिग्ध मौत: सुनील चौधरी का शव वार्ड 7 के पास मिला, हड़कंप

Khajuria Khurd, Bihar:वार्ड नंबर 6 के रहने वाले सुनील चौधरी की हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम, मौके पर पहुँची पुलिस। मोहनिया थाना के वार्ड नंबर 6 निवासी सुनील चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सुनील का 5 साल पहले शादी हुआ था जिसमें तीन बेटियां है। मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि उनका बेटा सुनील सोमवार की शाम 7 बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि रात को 9-10 बजे के आसपास जब उन्होंने सुनील को फोन लगाया, तो फोन नहीं लगा। अगले दिन सुबह उन्हें जानकारी मिली कि सुनील का शव वार्ड नंबर 7 के पास एक कचरे के ढेर में पड़ा हुआ है। परिजनों ने सुनील की हत्या की आशंका जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सुनील का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। स्थानीय जिला पार्षद गीता पासी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस से निष्पक्ष जाँच की माँग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि डेड बॉडी वार्ड नंबर 7 में एक व्यक्ति की मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कैसे हुई अभी स्पष्ट स्थिति नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा पुलिस कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top