121102
पलवल में एक्साइज कमिश्नर डॉ शोभिनी माला के आदेश पर, कम दामों में शराब बेचने वाले 2 ठेके सील
Palwal, Haryana:पलवल में एक्साइज विभाग ने सूचना मिलने पर पलवल के भवनकुंड चौक और पातली खुर्द में बने ठेकों का निरीक्षण किया। पता चला कि इन ठेकों पर कम कीमत में शराब बेची जा रही थी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर ठेकों को सील कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साधु भेष में ठग: नगीना में 11,500 रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:साधु का भेष धारण कर कपड़े की दुकान से 11 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नगीना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मानक चंद में राजेश टंडन की कपड़े की दुकान पर 2 नवंबर को दो अज्ञात व्यक्ति साधु का भेष पहनकर पहुंचे और दुकानदार से छलपूर्वक 11 हजार 500 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर नगीना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से ठगी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर गोबरसही गैस कनेक्शन बंद, 2500 घर भूखे
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही बलास्ट कांड के बाद आस-पड़ोस के मोहल्लों के 25 सौ घरों का पीएनजी गैस कनेक्शन बंद होने के कारण लोग भूखे रहने पर मजबूर हैं. बीते 24 घंटे से लोगों के घरों का चूल्हा नहीं जल रहा है. जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे या तो भूखे स्कूल गए हैं या फिर उन्हें नाश्ते में ब्रेड देकर स्कूल भेजा गया है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या घर के बुजर्गो और अन्य सदस्य साथ है. जिनके पास बाजार से खरीदने के लिए पैसे नहीं है वह भूखे सो रहे हैं. जब जी मीडिया की टीम पीएनजी कनेक्शन वाले घरों में पड़ताल करने पहुंची तो घर के लोग काफी आक्रोशित दिख रहे थे कि उन्हें गैस सिलिंडर भी नहीं दिया जाता है और बीते 24 घंटे से उनके पीएनजी गैस कनेक्शन को बंद कर दिया गया है जिस घर में चाय तक नहीं बन पा रही है और यही हालत गोबरसही के आधा दर्जन ऊपर मोहल्ले के लोगों के साथ है. हालांकि एसडीएम ईस्ट आनंद उत्सव ने बताया जल्द ही मरमती कर शुरू कर सभी घरों का पीएनजी कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा, लेकिन लोगों का साफ तौर पर कहना है कि कम से कम जिनके पास गैस सिलेंडर उपलब्ध है उन्हें सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि उनके घरों का खाना बन सके, लेकिन इस पर एसडीएम ने बोलने से कतराते रहे.0
0
Report
फरक्का जल संधि पर बिहार में नीतीश संवाद: गंगा-भागलपुर को नुकसान पर चर्चा
Naya Chak, Bihar:एंकर बिहार के हर जिलों में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कर रही है। गंगा किनारे बसे 12 जिलों में संवाद आयोजित की जा रही है। आज भागलपुर के टाउन में नीतीश संवाद आयोजित हुई जहां संजय झा के साथ साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल शामिल हुए। टाउन हॉल में भागलपुर जदयू ने अतिथियों का जोड़दार स्वागत किया। भागलपुर जदयू के अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने संजय झा एवं उमेश कुशवाहा को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संजय झा ने फरक्का जल संधि का बिहार में असर पर फोकस किया उन्होंने इससे भागलपुर को भी हो रहे नुकसान को बताया। उन्होंने कहा कि फरक्का बराज के कारण गंगा नदी में भारी गाद जमा हो जाने से नदी का तल ऊंचा हुआ है जिससे गंगा नदी के प्राकृतिक प्रभाव में रुकावट आई है। इस कारण यहां के लोगों को मानसून के दिनों में भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जल संधि को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के साथ-साथ केंद्र की तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों ने उसे वक्त बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी और आज यही वजह है कि हमें गंगा और इसकी सहायक नदियों का पानी फरक्का बराज पर देना पड़ता है। संजय झा की मांग है कि फरक्का जलसंधि बिहार के हित में नहीं है इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के गौचर मेले की तैयारियां चरम पर, सुरक्षा से सेवाओं तक सभी व्यवस्थाएं
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड का राज्यस्तरीय ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला इस वर्ष 14 से 20 नवंबर 2026 तक गौचर मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले को भव्य, आकर्षक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष मेले को स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प, लोकसंस्कृति एवं औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समावेशी विकास के सशक्त मंच के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बीओ 1 राज्य स्तरीय गौचर मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार गोपेश्वर में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं समितियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल ने मेले की तैयारियों एवं इस वर्ष किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि मेले का नया लोगो एवं शुभंकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही मेला मैदान का नया लेआउट, आकर्षक मेला मंच, बेहतर लाइट एवं साउंड व्यवस्था, मिनी मेला मार्केट, सेल्फी प्वाइंट तथा स्मृति चिह्नों की व्यवस्था की जा रही है। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नई वेबसाइट तैयार की गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मेले के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मेले में आने वाले आगंतुकों की सुविधा एवं सहूलियत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुखद अनुभव मिले। उन्होनें बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक गतिविधियां विकसित करने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने, वाटर एटीएम स्थापित करने तथा खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित होने वाली गोष्ठियों को स्थानीय विकास, उद्यमिता एवं जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रभावी संवाद का माध्यम बनाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न हितधारकों द्वारा दिए गए सुझावों को भी मेले की कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस वर्ष मेले में यातायात, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य बाजार एवं पार्किंग स्थलों पर यातायात नियंत्रण, अस्थायी मेला पुलिस चौकी की स्थापना तथा पर्याप्त पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेले को नशामुक्त बनाए रखने के लिए भी प्रभावी निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, अतिरिक्त वाटर टैंकर, अग्निशमन वाहन, सफाई कर्मियों, कूड़ा वाहनों तथा मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेले के सफल आयोजन के लिए स्वागत, शांति व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार, उद्योग एवं विकास प्रदर्शनी, खेलकूद, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.gaucharmela.in तथा गौचर मेले के आधिकारिक फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पेज पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा 74वें गौचर मेले के नए लोगो का अनावरण किया गया। बाईट गौरव कुमार डीएम चमोली0
0
Report
वाराणसी: भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा - अखिलेश यादव
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। बनारस की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बनारस की जनता को सिर्फ सपने दिखाए हैं, हकीकत में कुछ काम नहीं हुआ। सपा सरकार आने पर बनारस का विकास होगा।0
0
Report
ASI पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप; वायरल वीडियो पर जांच मांग
Kota, Rajasthan:Kota ASI पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की गोकुल कॉलोनी का मामला, लड़की के बाल पकड़ने एवं मारने के लगे आरोप, ASI हफीज का कहना- लड़की से छेड़छाड़ के प्रकरण में गया था पूछताछ करने, परिजनों द्वारा लगे आरोपों की होगी जांच, इस दौरान घर में मौजूद युवक ने पुलिस से की बदतमीती और फिर बनाने लगा वीडियो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हालांकि जी मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि,0
0
Report
Advertisement
42 लाख मुआवजे के लालच में भाई-भाभी ने बहन की हत्या कर दी
Barabanki, Uttar Pradesh:महादेवा कॉरिडोर में मकान चला गया तो बदले में मिले 42 लाख रुपये भाई के लिए इतने कीमती हो गए कि उसने अपनी ही बहन की जान ले ली। बहन को मुआवजे में हिस्सा न देना पड़े, इसके लिए भाई ने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। दोनों ने मिलकर रसोई में खाना बना रही बहन के सिर और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का है। मंजू (42) घर की रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके भाई संदीप और भाभी शीतल उर्फ मायावती ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। दोनों ने मंजू के सिर और मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। एक नवंबर को मृतका की बहन वंदना पत्नी ओमप्रकाश निवासी बिंदौरा परसपुर ने रामनगर थाने में तहरीर देकर अपने भाई संदीप और भाभी शीतल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था। इसके बदले उसे करीब 42 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। संदीप यह रकम अपनी बहन मंजू के साथ साझा नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में संदीप ने अपनी पत्नी शीतल के साथ मिलकर 30 अक्टूबर को मंजू की हत्या की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक से निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्याकাণ্ড का खुलासा किया। मंगलवार, तीन नवंबर को पुलिस ने गजपतिपुर मोड़ के पास से आरोपी संदीप पुत्र सेमई और उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती निवासी महादेवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक ईंट भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। संदीप के खिलाफ पूर्व के छह मुकदमे और शीतल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में दोनों के खिलाफ रामनगर थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह और रामनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत तीनों टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।0
0
Report
दिल्ली BS-3/BS-4 गाड़ियों पर रोक: बदरपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी 31 जनवरी तक
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा। एंकर : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाहनों के प्रवेश को लेकर नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 1 नवंबर से दिल्ली में BS-6 मानक से नीचे की पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने का असर फरीदाबाद से बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों पर भी पड़ रहा है। नए नियमों के तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-3 और BS-4 मानक वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं, BS-6 मानक वाले वाहनों के साथ-साथ नियमों के अनुसार CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। यह व्यवस्था फिलहाल 31 जनवरी 2027 तक लागू रहने की बात कही गई है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। नाका इंचार्ज ASI पाल कुमार के मुताबिक, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों और निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अब तक 15 वाहनों को वापस लौटाया जा चुका है। इनमें BS-3 और BS-4 मानक वाले वाहन शामिल हैं और बताया कि बॉर्डर पर यह नाका 24 घंटे लगाया जा रहा है, ताकि प्रतिबंधित वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा सके।0
0
Report
उन्नाव में ससुराल वालों के पेट्रोल से आग लगाने का आरोप, दामाद की हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा. ससुराल पहुंचे दामाद को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप. आरोप है कि पति पत्नी के झगड़े के बाद ससुरालियों ने गुस्से में पेट्रोल डालकर आग लगाई. घटना में दामाद करण करीब 95 प्रतिशत तक गंभीर रूप से झुलसा, हालत बेहद नाजुक. पीड़ित के भाई संजय ने पुरवा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की उठाई मांग. पुरवा कोतवाली के शीतलगंज मोहल्ले की घटना.0
0
Report
Advertisement
खूँटी में हवलदार की बाथरूम फिसलन से मौत
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ाकेल गांव में महिला हवलदार का घर के अंदर स्नानागार में फिसलकर गिरने से गम्भीर रुप से घायल होने के कारण अस्पताल में मौत हो गयी। महिला हवलदार ग़ौरी देवी गिरिडीह जिला में सेवारत महिला हवलदार के रुप में सेवारत थी। और खूँटी जिले के कोड़ाकेल अपना गाँव आयी हुई थी। जो विगत देर रात घर के बाथरुम में गिरने से गम्भीर रूप से आंतरिक चोटें आयी और उन्हें अस्पताल ले जात गया लेकिन उपचार के क्रम में ही मौत हो गयी।0
0
Report
देवघर प्रेस वार्ता: रघुवर दास का विपक्ष पर वंशवाद हमला और कानून-व्यवस्था पर सवाल
Deoghar, Jharkhand:देवघर पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज देवघर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने जहां इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा, वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के नेता वंशवाद की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और सारे विपक्षी दल मिल के आराजकता फैलाने का काम कर रही है लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी अराजकता फैलने वाले का मनसूबा कभी कामयाब नहीं होगा इसके साथ ही देश के गृह मंत्री के द्वारा अराजकता फैलाने के खिलाफ और सरकार के उपलब्धि को जनता के बीच रखने के लिए पद यात्रा की शुरुआत की गई है जो अब सभी राज्य सभी जिले में होगी झारखंड के दुमका में 5 नवम्बर से इसकी शुरुआत होगी वही रघुवर ने गम्हरिया थाने में घटित घटना और सुंदर पहाड़ी मामले में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य की बहू बेटियां थाने में भी सुरक्षित नहीं है यह सरकार सिंडिकेट के इशारे पर चलती है सारे पुलिस प्रशासन को गिट्टी बालू जंगल जमीन के पैसे उगाई में लगा दिया गया है तो कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी झारखंड में बहु बेटी शाम 7 बजे के बाद नहीं निकल सकती है कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई मुख्यमंत्री को थोड़ा भी शर्म है तो तो उन्हें आविलभ इस्तीफा दे देना चाहिए। बाइट रघुबर दास पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार बाइट रणधीर सिंह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार0
0
Report
बोकारो में शंकर रवानी हत्या: दो साल से फरार आरोपी नागेश्वर सिंह गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 2024 में हुई चर्चित शंकर रवानी हत्या कांड मामले में पिछले दो साल से फरार आरोपी नागेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्म्स एक्ट में भी हुई गिरफ्तारी। बताते चले कि 18 जुलाई 2024 को शंकर रवानी की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वो सेक्टर 9 में अपना कार धुलवा रहा था। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में गोली मारकर किया गया था हत्या इससे पहले कई आरोपी जा चुका था जेल। ये पिछले दो सालों से भागा हुआ था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी। बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी शंकर रवानी हत्या कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था जहां रेकी सहित इस हत्या कांड में ये अभियुक्त संलिप्त था। ये हरला थाना क्षेत्र के चैताटांड़ गांव का रहनेवाला है जहां बोकारो जेनरल अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय से गैरजमानती वारंट भी निर्गत किया गया था। उन्होंने कहा कि इसपर कई अपराधिक मामला पहले से दर्ज है।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में नेपाली युवक की हत्या: रुपये के लालच पर तीन गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:युवक की हत्या का खुलासा एंकर – बिजनौर के नजीबाबाद में काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पर मिले नेपाली युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने रुपयों के लालच में युवक को अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था और उसके पास मौजूद नकदी व सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 75 हजार रुपये समेत कुल 78 हजार 520 रुपये की नकदी बरामद की है। वीओ – दरअसल, 25 अक्टूबर की सुबह नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम सरवनपुर के पास हाईवे पर एक अज्ञात घायल व्यक्ति पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नेपाल निवासी अशंक बहादुर शाही के रूप में हुई थी। मृतक के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता के पास एक लाख 55 हजार रुपये थे, जो घटना के बाद गायब मिले। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जाँच के पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये हत्यारो तक पहुंची। जाँच के दौरान तीन आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस के मुताबिक शेर बहादुर, कमल सिंह, करण बहादुर शाही को गिरफ्तार कर उनके पास से 78 हजार 520 रूपये बरामद किये है। आरोपियों ने रुपयों के लालच में हत्या की साजिश रची। पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर युवक को अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया। इसके बाद मृत समझकर उसका बैग और रुपये लेकर फरार हो गए थे। बाइट - कृष्ण कुमार बिश्नोई एसपी बिजनौर0
0
Report
एसआईआर के नाम पर गरीबों के वोट कटे: भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क में आयोजित भाकपा माले के जिला कन्वेंशन में शामिल होने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मामले में सभी लोग जवाब देने से बच रहे हैं। यहां तक कि चुनाव आयोग भी कह रहा है कि उसने एसआईआर नहीं किया, बल्कि मतदाता सूची से नाम काटे हैं। ऐसे में सवाल है कि नाम काटने की जिम्मेदारी किसकी है? दीपांकर भट्टाचार्य ने अमित शाह पर जनता को गुमराह करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है। सरकार के पास इसका स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर प्रवासी मजदूरों, महिलाओं, गरीबों और अल्पसंख्यक समुदाय के वास्तविक नागरिकों के वोट काटे गए हैं। इस मामले में चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट भी सरकार से जवाब मांग चुके हैं। अब चुनाव आयोग को बताना होगा कि आखिर वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से क्यों हटाए गए।0
0
Report
वाराणसी: डीसीपी लेडी सिंघम का एक्शन, 501.5 किलो अवैध पटाखों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। गोमती जोन में डीसीपी नीतू काद्दयान के सख्त निर्देश पर पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिंधोरा पुलिस और SOG-02 की संयुक्त टीम ने सिंधोरा बाजार में छापेमारी कर 501.5 किलोग्राम अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री के साथ अभियुक्त रफीक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी रोशन सिंह, लेडी सब इंस्पेक्टर दीप्ति शर्मा के साथ SOG-02 प्रभारी पंकज सिंह चौहान और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। डीसीपी नीतू काद्दयान ने कहा कि त्योहारी सीजन में सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
