icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Kaushambi: तालाब किनारे 3 साल के मासूम का शव मिला, हत्या की आशंका

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता 3 साल के मासूम का शव तालाब किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाना इलाके के सिरयावां कला गांव में करारी कस्बा निवासी मासूम अली पुत्र शाहनवाज शाह रिश्तेदार मोहम्मद जाबिर के यहां जन्म उत्सव समारोह में शामिल होने 27 जुलाई को आया था। इसी दौरान मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर लगातार दो दिनों तक आसपास के क्षेत्रों और तालाबों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार को सिरयावां मलाक गांव स्थित तालरी तालाब के किनारे ग्रामीणों ने देखा कि जानवर किसी शव को किनारे की ओर खींच रहे हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता मासूम अली के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ चायल तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंका गया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

चौमहला सीएचसी को NQAS सर्टिफिकेशन: कोटा संभाग का पहला केंद्र बना

Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला ने health क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीएचसी चौमहला ने NQAS सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौमहला सीएचसी कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है。 राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय टीम द्वारा सीएचसी का गहन निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया था। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं, मरीज देखभाल, उपचार की गुणवत्ता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण, अस्पताल की स्वच्छता एवं सुरक्षा मानक, प्रयोगशाला एवं प्रसूति गृह में उच्च स्तरीय जांच सुविधा व सुरक्षित प्रसव कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता हेतु पर्याप्त दवा आपूर्ति और बेहतर स्टोर प्रबंधन, मरीजों के साथ स्टाफ का व्यवहार सहित सभी कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद केंद्रीय टीम द्वारा सीएचसी चौमहला को NQAS क्वालीफाई घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक सफलता पर अस्पताल प्रशासन ने खुशी जताते हुए समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही झालावाड़ जिले के स्वास्थ्य महक में का मान बढ़ा है。
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, 4 मेडिकल स्टोर सील

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट और औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। शहर के तीन दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स की जांच के दौरान चार मेडिकल स्टोर बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां बेचते पाए गए.. इनमें डीडी नगर का मां दुर्गा मेडिकोज, गुढ़ियारी का आयुष मेडिकल, भनपुरी का विश्वास मेडिकल और उरकुरा का उदय मेडिकल स्टोर शामिल हैं.. जांच में Pregabalin Capsules और Rexcof DX Syrup जैसी प्रिस्क्रिप्शन आधारित दवाइयों की अवैध बिक्री सामने आने पर चारों मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए हैं और औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.. पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..
0
0
Report

प्रतापगढ़ में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, थाना केसरियावाद पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रमेश ने बताया कि ढाढवा माता पुलिया के पास ग्राम जीवा तालाब स्थित सुकली नदी के पेटे से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया और जांच की गई। चालक ने अपना नाम केवा पुत्र मोटिया मीणा निवासी पनवा, थाना झल्लारा, जिला सलूंबर बताया। पुलिस ने ट्रैक्टर के दस्तावेज मांगे तो वह वैध कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बजरी अपने घर ले जाने की बात कही। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में केसरियावाद थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा राजस्थान प्रधान खनिज रियायत नियमावली, 2017 की धारा के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में गुरु पूर्णिमा पर आस्था का अनूठा संगम, पालकी शोभायात्रा का भव्य दृश्य

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के पुरानी बाजार स्थित साईं बाबा मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में साईं बाबा की विशेष आरती की गई। आरती के बाद भक्तों ने हाथों में ध्वज-पताका लिए \"जय साईं राम, साईं महाराज की जय\" के जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू की। ढोल-नगाड़े और भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा साईं मंदिर से निकलकर धरमराय चक होते हुए थाना चौक से गुजरते हुए पुनः साईं मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हर वर्ष यह शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है。
0
0
Report

निनोर चौकी पर सीएलजी-शांति समिति बैठक; साइबर ठगी से बचाव के टिप्स दिए गए

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित निनोर पुलिस चौकी परिसर में सीएलजी सदस्यों एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल, सालमगढ़ थाना प्रभारी दीपक कुमार तथा चौकी प्रभारी सुरजमल ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठग ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और फर्जी कॉल के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना मिलने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है और चोरी की घटनाओं में भी कमी आई है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति समिति के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से पुलिस के साथ सामन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की.
0
0
Report

RTI कार्यकर्ता पर बोलेरो से कुचलने की कोशिश: मनगवां क्षेत्र में सनसनी

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ आरटीआई एक्टिविस्ट ने बोलेरो वाहन से कुचलकर हत्या करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रकाश तिवारी अपने साथियों के साथ मनगवां थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत police को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रकाश तिवारी का दावा है कि वह लंबे समय से आरटीआई के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं और क्षेत्र में भ्रष्टाचार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार शिकायतें करते रहे हैं। उन्होंने पूर्व में मनगांव क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के कारोबार की भी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। इसी कार्रवाई के बाद से उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शिकायत के अनुसार, देर रात जब प्रकाश तिवारी अपने घर लौट रहे थे, तभी काली फिल्म लगी और बिना नंबर प्लेट की एक बोलेरो तेज रफ्तार में उनकी ओर बढ़ी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। प्रकाश तिवारी का आरोप है कि वाहन में बैठे लोगों की पहचान काली फिल्म के कारण नहीं हो सकी, लेकिन यह घटना उन्हें जान से मारने की नीयत से अंजाम देने की कोशिश थी। वहीं, मनगवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत के खुले नाले में गिरा युवक, 1 घंटे के रेस्क्यू से बचा

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में शहर के गैस चौराहे के पास एक खुले नाले में एक शख्स गिर गया जिससे हड़कम्प मच गया, नाला काफी गहरा था और धार भी चल रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजगीर इकट्ठा हो गए और नगर पालिका सभासद जगन्नाथ के प्रयास से युवक को डंडा डालकर 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला है जिससे युवक की जान बची है। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल है और वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। दरअसल शहर में ज्यादातर जगहों पर नाले खुले हैं उन पर स्लैप नहीं पड़ा है। गैस के चौराहे के पास एक शख्स जा रहा था और अचानक वह नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद सभासद जगन्नाथ ने राहगीरो को इकट्ठा किया जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया आनन फानन में एक बड़े डंडे का इंतजाम किया गया और नाले में गिरे शख्स को डंडा पकड़ा गया काफी देर तक शख्स डंडा पकड़ने से डर रहा था क्योंकि शख्स को डर था कि कहीं वह बह आ जाए। एक घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सकुशल नाले से बाहर निकाला है जिससे उसकी जान बची है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शख्स नशे में लग रहा था। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खुले नालों की व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
0
0
Report

टीकमगढ़ में अवैध कब्जे हटे, 55 दुकाने सील, किराया रिकवरी की तैयारी

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में सरकारी संपत्तियों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका की 55 दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार कर रहे लोगों को हटाकर दुकानों को सील कर नगर पालिका को वापस सौंप दिया गया है, कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है, अब जिला प्रशासन कब्जाधारियों से वर्षों का किराया और अन्य देय राशि की रिकवरी की भी तैयारी कर रहा है। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर का है, जहां नगर पालिका की कई रिक्त दुकानों पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था, सरकारी संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन तक पहुंच रही थीं, मामला जब कलेक्टर विवेक श्रोतिय के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, इसके बाद जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 55 दुकानों से अवैध कब्जा हटाया और सभी दुकानों को सील कर नगर पालिका को वापस सौंप दिया गया है, पूरी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, वर्षों से बिना किसी वैधानिक अनुमति के दुकानें संचालित करने वाले लोगों को अब न सिर्फ दुकानें खाली करनी पड़ीं, बल्कि उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने आर्थिक कार्रवाई की तैयारी की भी तैयारी में जुट गया है, वही कलेक्टर का कहना है की वर्षों से बिना वैधानिक अनुमति के दुकानें संचालित करने वाले लोगों की जांच की जा रही है, की किस व्यक्ति ने कितने समय तक नगर पालिका की दुकान पर अवैध कब्जा कर रखा था, जांच पूरी होने के बाद संबंधित कब्जाधारियों से उसी अवधि के हिसाब से किराया और अन्य देय राशि की रिकवरी की जाएगी, इसके लिए नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: बाघों की बढ़ती संख्या ने पर्यटन को दिया नई रफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस यानी ग्लोबल टाइगर डे आज 29 जुलाई को मनाया जा रहा है,यह दिन सिर्फ बाघों के संरक्षण का संदेश देने तक सीमित नहीं है. बल्कि इस बात की समीक्षा का भी अवसर है कि बाघों को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास कितने सफल रहे है. और भविष्य में कौन-कौन सी चुनौतियां सामने हैं,भारत ने बाघ संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है और उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इस सफलता की सबसे बड़ी तस्वीरों में से एक है. कॉर्बेट टाईगर रिजर्व में लगातार बढ़ता बाघों का कुनबा न सिर्फ प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता की कहानी बयां करता है. बल्कि इसने पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यटन की तस्वीर भी बदल दी है. बाघ बढ़े तो पर्यटक बढ़े, सफारी बढ़ी और होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे, जिप्सी संचालन और नेचर गाइड जैसे रोजगार के अवसर भी बढ़े, लेकिन अब सवाल यह है कि बढ़ती बाघ संख्या के साथ कॉर्बेट के सामने चुनौतियां कितनी बड़ी हो गई हैं.वर्ष 1973 में जब देश में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई थी, तब भारत में बाघों की संख्या करीब 1,411 दर्ज की गई थी, इसके बाद संरक्षण के प्रयासों का असर लगातार दिखाई दिया, वर्ष 2010 में देश में बाघों की संख्या 1,706, वर्ष 2014 में 2,226, वर्ष 2018 में 2,967 और वर्ष 2022 की अखिल Indian बाघ गणना में यह संख्या बढ़कर 3,682 तक पहुंच गई.वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भी बाघों की संख्या लगातार बढ़ी है,वर्ष 2006 में यहाँ करीब 150 बाघ दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2010 में 184 और वर्ष 2014 में 215 तक पहुंच गए,2022 की गड़ना में कॉर्बेट में 260 से अधिक बाघों की मौजूदगी है। जबकि कॉर्बेट और आसपास के लैंडस्केप को मिलाकर यह संख्या 300 से अधिक मानी जाती है. करीब 1,288 वर्ग किलोमीटर में फैला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों के घनत्व के लिए पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है,यहां का प्राकृतिक आवास, पर्याप्त जल स्रोत और समृद्ध जैव विविधता बाघों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराती है. लेकिन बाघों की बढ़ती संख्या का असर जंगल की सीमाओं से बाहर भी दिखाई देता है. बाघों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक कॉर्बेट पहुंचते है. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी इससे नई रफ्तार मिली है.वहीं वन्यजीव विशेषज्ञ बच्ची सिंह बिष्ट बताते है. कि वर्ष 2010 में रूस में हुई बैठक के दौरान 13 टाइगर रेंज देशों ने बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया था। आज भारत में 58 टाइगर रिजर्व है. और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को देश के पहले टाइगर रिजर्व होने का गौरव हासिल है. बच्ची सिंह बिष्ट के अनुसार बाघ खाद्य श्रृंखला में सबसे ऊपर होता है और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए बाघों का संरक्षण केवल एक प्रजाति को बचाना नहीं, बल्कि पूरे जंगल और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखना है. कॉर्बेट क्षेत्र के होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह मान का कहना है कि बाघों की संख्या बढ़ने के साथ जंगल और वन्य जीवों पर दबाव बढ़ा है. लेकिन इसके साथ ही स्थानीय लोगों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है. हरिमान सिंह के मुताबिक पहले जहां लोग वन्य जीवों की गतिविधियों की जानकारी अपने स्तर पर संभालने की कोशिश करते थे, वहीं अब किसी वन्य जीव की मौजूदगी या घटना की सूचना सबसे पहले वन विभाग को दी जाती है. स्थानीय लोग वन विभाग के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाघों की वजह से कॉर्बेट का पर्यटन लगातार बढ़ा है और जिप्सी चालक, जिप्सी मालिक, नेचर गाइड, होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे से जुड़े हजारों लोगों को रोजगार मिला है.कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला कहते है वर्ष 2010 के बाद रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुई पहली ग्लोबल टाइगर समिट में हर साल ग्लोबल टाइगर डे मनाने का निर्णय लिया गया था, इस दिन का उद्देश्य बाघ संरक्षण और सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण के सामने आ रही नई चुनौतियों पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तैयार करना है. बडोला ने कहा कि भारत बाघों की संख्या के मामले में दुनिया में अग्रणी है और वर्ष 2010 के बाद बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य भी देश ने हासिल किया है. इसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. कॉर्बेट की पहचान देश-विदेश में मजबूत हुई है और विदेशी पर्यटकों का आवागमन भी बढ़ा है. हालांकि डॉ. बडोला ने बढ़ते पर्यटन को टिकाऊ और निर्धारित स्वरूप में बनाए रखना बड़ी चुनौती बताया। इसके अलावा बाघों का घनत्व बढ़ने के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को नियंत्रित करना भी जरूरी है.बाइट 1- बच्ची सिंह बिष्ट बाइट 2- हरी सिंह मान, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन बाइट 3- डॉ साकेत बडोला, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व
0
0
Report

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का सुझाव, भिंड के अधिकारियों की ड्यूटी दतिया में न लगाई जाए

Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड के अधिकारियों की ड्यूटी पर उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र दतिया। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि दतिया उप निर्वाचन के दौरान भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी दतिया में न लगाई जाए। डॉ. गोविंद सिंह ने पत्र में आशंका जताई है कि यदि भिंड जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई तो निर्वाचन की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने चुनाव में धांधली की संभावना व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्र में कई आरोप भी लगाए हैं。 अब इस मामले में निर्वाचन आयोग के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट: डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री, कांग्रेस。
0
0
Report

मनगवां में ईदगाह निर्माण पर विवाद, विधायक ने कानूनन कार्रवाई की मांग

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में ईदगाह निर्माण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है. मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति द्वारा कलेक्टर को लिखे गए एक पत्र के वायरल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. पत्र में विधायक ने नगर परिषद मनगवां के वार्ड क्रमांक 9 में बिना नगर परिषद की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के ईदगाह एवं मीनार का निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि संबंधित भूमि के खसरा रिकॉर्ड के कॉलम नंबर 12 में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना प्रविष्टि दर्ज की गई है. ज़ी न्यूज़ की टीम ने इस पूरे मामले में विधायक नरेंद्र प्रजापति से भी बातचीत की. विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि बिना नगर परिषद की एनओซี के हुए निर्माण और कथित अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराना है. उनका कहना है कि यदि किसी भी स्थान पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं, ज़ी न्यूज़ की टीम जब मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर ईदगाह है, उसके ठीक बगल में एक मंदिर भी स्थित है और वर्षों से दोनों समुदाय आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंदू पर्वों पर मुस्लिम समुदाय मंदिर की सजावट में सहयोग करता है, जबकि मुस्लिम त्योहारों पर हिंदू समुदाय भी मस्जिद और ईदगाह की सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है. लोगों का आरोप है कि इस तरह के पत्र से बेवजह विवाद की स्थिति पैदा हो रही है, जबकि क्षेत्र में पहले कभी इस मुद्दे को लेकर तनाव नहीं रहा. फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top