icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हल्द्वानी बनभूलपुरा: सुप्रीम कोर्ट अगली तारीख में अतिक्रमण पर फैसला संभव

Dehradun, Uttarakhand:एंकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख तय कर दी है। माना जा रहा है कि अगली तारीख में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकता है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा का यह मामला कई सालों से कोर्ट में लंबित है। साल 2018 में नैनीताल हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की थी लेकिन इस मामले में बहुत सारे पक्ष सुप्रीम कोर्ट की ओर रुक कर गए। सुप्रीम कोर्ट में कई बार मामले में सुनवाई हो चुकी है सुप्रीम कोर्ट ने पिछली कुछ तारीख को में राज्य सरकार और रेलवे को हटाई जाने वाले लोगों के विस्थापन और पूरे प्लान की योजना बताने के लिए भी निर्देश दिए थे। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के विस्तार को लेकर रेलवे के वकीलों का कहना है कि गोला नदी में बड़े पैमाने पर रेलवे पटरी का कटान किया है ऐसे में रेलवे ट्रैक को सुरक्षित जमीन पर बनाया जाना जरूरी है अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का सभी को इंतजार है बनभूलपुरा क्षेत्र में 30 से 31 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण कार्यों के पास है जिसमें रेलवे अपना विस्तारीकरण करना चाहता है करीब 27000 से ज्यादा आबादी इसमें हटाई जानी है वॉक थ्रू हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से दिखाते हुए
0
0
Report

जालौन में उफनाई नून नदी के बीच जानलेवा रीलबाज़ी', रपटे पर मौत से खिलवाड़ करते युवाओं का वीडियो वायरल

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी उफनाई नून नदी के रौद्र रूप के बीच जानलेवा 'रीलबाज़ी', रपटे पर मौत से खिलवाड़ करते युवाओं का वीडियो वायरल कालपी के (जालौन) से बड़ी खबर: रौद्र रूप में नून नदी: लगातार बारिश के बाद मंगरोल-पड़री मार्ग पर नून नदी का जलस्तर बेकाबू, खतरे के निशान से ऊपर तेज रफ्तार में बह रहा है पानी। लाइक्स की सनक, मौत का न्योता: सोशल मीडिया पर 'वायरल' होने की होड़ में उफनती नदी के रपटे पर उतरे बेपरवाह युवा; तेज बहाव के बीच नहाते और स्टंट करते दिखे। ताक पर सुरक्षा, मंडराया बड़े हादसे का साया: स्थानीय लोगों में भारी दहशत; जरा सा संतुलन बिगड़ते ही बह सकती है जिंदगी, पहले भी हो चुके हैं दर्दनाक हादसे। प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग: ग्रामीणों ने जलमग्न रपटे पर तत्काल बैरिकेडिंग करने, पुलिस बल तैनात करने और हुड़दंगियों पर कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। चेतावनी: डिजिटल दुनिया की झूठी वाहवाही के लिए अपनी अनमोल जिंदगी दांव पर न लगाएं। उफनते रास्तों से दूर रहें और सुरक्षित रहें!
0
0
Report

INDO-NEPAL हैंडबॉल सीरीज: भारत ने नेपाल को हराकर स्वर्ण जीता; बिलासपुर पहुँचे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

Bilaspur, Chhattisgarh:नेपाल के पोखरा में 1st INDO-NEPAL हैंडबॉल सीरीज के फाइनल में भारतीय हैंडबॉल टीम ने नेपाल को 22-18 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा थे जो स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में ट्रेंनिंग लेते हैं। जीत के बाद बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें पहाड़ी टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि भारतीय टीम ने स्वर्ण हासिल किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल में भाग लेने का आह्वान किया। आयुष कुमार (खिलाड़ी) और कोच मनोज कुमार ने कहा कि फाइनल मुकाबला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बिलासपुर पहुंचने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों के भव्य स्वागत ने टीम के उत्साह को और बढ़ाया।
0
0
Report
Advertisement

ED दफ्तर में अनुराग वर्मा के CLU दस्तावेज़ मामले में पूछताछ के लिए समन

RGRaju GuptaJust now
Jalandhar, Punjab:ईडी दफ्तर पहुंचे अनुराग वर्मा, हाथ में पकड़ी थी दस्तावेज की फाइल पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को ईडी की ओर से मोहाली में CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) की मंजूरियों से जुड़े दस्तावेज लेकर पेश होने के लिए समन किया गया है। इसी के चलते अनुराग वर्मा सुबह 11.07 बजे ईडी दफ्तर में पहुचे है और उन्होंने हाथ में दस्तावेज की फाइल पकड़ी थी। अनुराग वर्मा अपनी गाड़ी से उतरने के बाद सीधे ईडी दफ्तर में दाखिल हो गए, जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। अनुराग वर्मा को पहले उन्हें 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद दोबारा समन जारी किया गया और समय आगे बढ़ाने के बाद अब 9 सितंबर को सुबह 10 बजे ईडी दफ्तर में बुलाया गया था。
0
0
Report

चीन से लौटे नवादा के पवन राज का भव्य स्वागत हुआ

Nawada, Bihar:एशियन चैंपियनशिप खेलकर चीन से लौटे नवादा के लाल पवन राज का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों से गूंजा नवादा शहर नवादा जिले के चुटकिया बीघा गांव के युवा रग्बी खिलाड़ी पवन राज ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नवादा और बिहार का नाम रोशन कर दिया है। चीन में आयोजित एशियाई रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर बुधवार को जब पवन नवादा लौटे, तो पूरा शहर उनके स्वागत में उमड़ पड़ा。 कीर्ति डिफेंस अकादमी की ओर से मिर्जापुर मैदान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भारत माता की जय के नारों के बीच पवन का स्वागत किया गया। इस मौके पर अकादमी संचालक कीर्ति रंजन और कोच विक्रम कुमार ने पवन को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया。 बता दें कि किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पवन ने बेहद कम संसाधनों में कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है।उनकी इस उपलब्धि से पूरे नवादा जिले में खुशी की लहर है。
0
0
Report

पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: PET की तिथि जल्द घोषित करने की मांग

Patna, Bihar:बिहार दरोगा परीक्षा में पारदर्शिता लाने और भर्ती प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आज 9 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्तमान में चल रही जांच प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और इसके बाद भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि यथाशीघ्र घोषित की जाए। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव दोपहर 3 बजे गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों को सुनेंगे।
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया

Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर.....उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है अलीगढ़ के शिवपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में खुशी की लहर है मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय पहले 3 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जा रहा है वहीं, सहायिकाओं का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 4 हजार रुपये किया गया था, जिसे अब 6 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है वीओ....मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अलीगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने खुशी जताई उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मानदेय में यह बढ़ोतरी बड़ी राहत देगी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा है कार्यकत्रियों और सहायिकाओं कहना है कि बढ़े हुए मानदेय से परिवार के जीवन-यापन में आर्थिक मदद मिलेगी बाईट..कार्यकत्रियों और सहायिकाओं
0
0
Report

समस्तीपुर में 25 गांठ तंबाकू जलकर राख: विवाद के आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरु

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में असामाजिक तत्वों ने तम्बाकू की 25 गांठ में देर रात लगाई आग ।पीड़ित परिवार ने पड़ोस पर लगाया आरोप कहा शादी कराने और जमीन विवाद में लगा दिया आग ।जांच में जुटी पुलिस । एंकर:समस्तीपुर में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव के वार्ड नंबर 11 में करीब 25 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही रवि रंजन कुमार ने पहले तंबाकू की गांठों पर मिट्टी का तेल छिड़का और फिर आग लगा दी। इस घटना में तंबाकू की करीब 25 गांठें जलकर राख हो गईं।पूरा मामला में पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी कराने और जमीन के विवाद को लेकर ऐसा किया गया है । पीड़ित चंद्रेश्वर राय का आरोप है कि गांव के ही रवि रंजन कुमार ने तंबाकू की गांठों पर पहले मिट्टी का तेल छिड़का और फिर आग लगा दी। चंद्रेश्वर राय के मुताबिक, शादी कराने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और जमीन को लेकर भी आरोपी पक्ष से विवाद था। इसी नाराजगी में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का यह भी दावा है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां मौजूद था और उन्हें देखते ही भागने लगा। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तम्बाकू की करीब 25 गांठें रखी हुई थीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आग लगने के बाद देखते ही देखते तम्बाकू की सभी गांठें आग की चपेट में आ गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ कर पाते, बड़ी मात्रा में तंबाकू जलकर राख हो गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाना पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और करीब 25 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। बाइट: चंद्रेश्वर राय ,पीड़ित बाइट : प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय
0
0
Report

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: नैनीताल एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, भड़काऊ प्रचार पर कड़ा एक्शन

Dehradun, Uttarakhand:एंकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नैनीताल के एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की एसएसपी नैनीताल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जो भी निर्देश होंगे उनका प्रशासन पालन कराएगा। लेकिन किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार या अन्य तरीके से लोगों को भड़काने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा। एसएसपी नैनीताल ने कहा की 2024 में जिस तरह की घटना बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई है ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए इस बार पूरी तरह से तैयारी की गई है। टिक टैक डाक्टर मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल
0
0
Report
Advertisement

मंत्री श्रवण कुमार बोले- बिहार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश, विपक्ष पर निशाना

Patna, Bihar:मंत्री श्रवण कुमार ने लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को पैकेज दिया जाने और बाढ़ राहत पर बिहार को सहायता दिया जाने पर कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है इंतजार कीजिए सब काम होगा हम लोग पहले बिहार के लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। बिहार में लगातार पढ़ी-लिखी लड़कियों के द्वारा शराब तस्करी किए जाने और गिरफ्तार होने पर उन्होंने कहा इन्हीं लड़कियों के कहने पर हम लोगों ने नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लाया लेकिन अब अगर यह बातें हो रही है तो निश्चित तौर पर हम सभी लोगों को सोचने की जरूरत है। राज्य में लगातार पर है करप्शन और लोगों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर करप्शन को लेकर जिला टॉलरेंस नीति है एजेंसी कार्रवाई कर रही है जो भ्रष्टाचार करेगा वह पकड़ा जाएगा इसमें कहीं कोई समझौते की गुंजाइश नहीं है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जदयू के मुख पर वक्त नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि आप ही लोग चला रहे हैं कोई भी बात नहीं है बातचीत चल रही है सब कुछ ठीक है सब कुछ ठीक हो जाएगा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के द्वारा फरक्का संधि पर यह कहे जाने पर की सट्टा रहे या जाए इस पर समझौता नहीं होगा उन्होंने कहा कि बिल्कुल हमारे पार्टी के बड़े नेता नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहे हैं क्योंकि बिहार के हित में यह संधि नहीं है। बाइट — श्रवण कुमार, मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

सरदारशहर अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों की सामान्य डिलीवरी, तीनों स्वस्थ

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर सरदारशहर。 महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, दो बेटियां और एक बेटा; नॉर्मल डिलीवरी से तीनों सुरक्षित सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल सरदारशहर में वार्ड नंबर 1 निवासी 30 वर्षीय राधा सिद्ध ने एक साथ तीन बच्चों—दो बेटियों और एक बेटे—को जन्म दिया। खास बात यह रही कि तीनों बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। प्रसव के बाद मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। तीनों बच्चों का वजन करीब 2-2 किलोग्राम बताया गया है। महिला के पूर्व में भी एक बच्चा है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सामने आने के बाद यह मामला पूरे सरदारशहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ. स्वाति गेट ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना अपने आप में काफी दुर्लभ मामला है। ऐसे केस डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए चुनौतीपूर्ण रहते हैं। उन्होंने बताया कि गर्भ में तीन बच्चे होने पर उनकी स्थिति अलग-अलग हो सकती है। कई बार एक बच्चा सीधा तो दूसरा उल्टी स्थिति में होता है। ऐसी परिस्थिति में तीनों बच्चों का सामान्य प्रसव करवाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। डॉ. स्वाति गेट ने कहा कि इस केस में पूरी टीम ने विशेष सावधानी और निगरानी के साथ प्रसव करवाया। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। राजकीय उपजिला अस्पताल में तीन नवजातों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। दो बेटियों और एक बेटे के जन्म की जानकारी मिलते ही परिजनों में उत्साह छा गया। तीनों नवजातों का वजन करीब दो-दो किलोग्राम है और चिकित्सकीय निगरानी में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। इस सफल प्रसव में नर्सिंग स्टाफ सरोज, मनीषा, ममता और रेणु की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी टीम के समन्वय से चुनौतीपूर्ण प्रसव को सुरक्षित तरीके से पूरा किया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म अपेक्षाकृत दुर्लभ स्थिति है और ऐसे मामलों में गर्भावस्था के दौरान विशेष चिकित्सीय निगरानी की आवश्यकता होती है। वहीं, तीनों बच्चों का नॉर्मल डिलीवरी से सुरक्षित जन्म होना इस मामले को और खास बना देता है। राजकीय उपजिला अस्पताल में डॉ. स्वाति गेट और उनकी टीम की इस सफलता की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। बाइट- डॉ स्वाति गेट, महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ
0
0
Report

अलवर वार्ड 36 मतदान के दौरान भंवर जितेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम के वार्ड 36 पर मतदान के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री भंवर जितेंद्र सिंह اپنی पत्नी अंबिका सिंह के साथ बूथ पर मतदान करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कांग्रेस राजे हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के अलवर में रोड शो पर भी उन्होंने तंज किया। उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत में प्रदेश सहित अलवर में भी कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। बाइट:1 to 1 jitender singh के दौरान भाजपा प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा के परिजन निलेश खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह को बूथ पर वोट मांगते हुए कहा कमल के फूल का ध्यान रखना, जिसे सुनकर लोग हंसी नहीं रोक पाए। उधर जितेंद्र सिंह ने भी कहा तुम्हे भी वापिस आना है। गौरतलब है निलेश खंडेलवाल पहले कांग्रेस में थे, बाद में भाजपा में आ गए। निकाय चुनाव में उनकी पुत्र वधु अपूर्वा शर्मा वार्ड 36 से भाजपा की प्रत्याशी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top