icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

500 मीटर तक कार में फंसी घसटती रही बाइक,सड़क पर उड़ती रहीं चिंगारियां वीडियो हुआ वायरल

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollowJust now
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारकर लगभग 500 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जहां कार के आगे बाइक के घसीटने से चिंगारी निकलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कार की तलाश में जुट गई है। बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बाइक सवार मोहम्मद शैफ खान को पीछे से टक्कर मारकर बाइक को लगभग 500 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। कार के बाइक को घसीटते हुए ले जाने के दौरान चिंगारियां भी निकलने लगीं, पर तेज रफ्तार से चला रहे कार चालक ने कार को नहीं रोका। काफी दूर चलने के बाद जब बाइक कार से अलग हुई, उसके बाद कार से बाहर मौके से कार को लेकर फरार हो गया। वहीं घटना के वक्त बाइक से जा रहे किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि बाइक सवार सैफ खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

डीडवाना के चालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर ट्रैफिक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना लोडिंग टेम्पो और पिकअप यूनियन के चालकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का आरोप है कि पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान उनसे जबरन काम करवाते हैं और मना करने पर बेवजह मानसिक रूप से परेशान कर फर्जी चालान काट देते हैं। यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले 10-15 वर्षों से इसी स्थान पर अपने वाहन खड़े कर माल ढोकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। चालकों के अनुसार 4 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे होमगार्ड जवान ईश्वर सिंह मौके पर आया और टेम्पो चालक नंदकिशोर पर गाड़ी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाने लगा चालकों के मना करने पर बहस शुरू हो गई एव वहां खड़े वाहनों के मोबाइल से फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान बना दिए। चालकों का कहना है कि यह कार्रवाई किसी यातायात नियम के उल्लंघन या अनुशासनहीनता के कारण नहीं, बल्कि बेगार से मना करने की रंजिश में की गई है। चालकों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी महीने में 2 से 4 बार उनसे मुफ्त में गाड़ियां मंगवाते हैं और विरोध करने पर चालान काटने की धमकी देते हैं। चालकों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को इस तरह के उत्पीड़न से रोकने तथा ऑनलाइन चालानों को निरस्त करने की मांग की है
0
0
Report

छपरा-सीवान रेलखंड पर अज्ञात युवक की मौत, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Chapra, Bihar:सारण जिले के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर दाऊदपुर थाना पुलिस और छपरा जीआरपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ट्रेन की चपेट में आने की आशंका के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर पश्चिम विधायक ने CM से मुलाकात; विकास और स्वतंत्रता दिवस तैयारी पर चर्चा

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास जयपुर में हुई शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे और राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी हुआ मंथन विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति से कराया अवगत निकाय चुनावों, प्रशासनिक विषयों और जिले की वर्तमान स्थिति पर भी मुख्यमंत्री को दिया फीडबैक बीकानेर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई
0
0
Report

बेगूं में नितिन स्पिनर्स की पौधारोपण मुहिम से पर्यावरण और उद्योग का संतुलन बन रहा है

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नितिन स्पिनर्स इकाई ने पौधारोपण अभियान का आगाज किया। बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत ठुकराई की चारागाह भूमि पर संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब 100 छायादार पौधे लगाए। संस्थान के प्रेसिडेंट संदीप गर्ग ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूं क्षेत्र में लगभग तीन हजार छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के माध्यम से प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए औद्योगिक विकास का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक अजय शर्मा, राजेश माथुर, अरविंद सिंह राठौर सहित संस्थान के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

हर जिले में मॉडल विलेज: किसान मोर्चा की नई पहल

Jaipur, Rajasthan:हर जिले में एक मॉडल विलेज बनाएगा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की होगी पहल भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक एंकर - राजस्थान भाजपा का किसान मोर्चा एक नई पहल करने जा रहा है, जिसके तहत हर जिले में एक मॉडल विलेज बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही इस मुहिम को आने वाले दिनों में विधानसभा स्तर पर पहुंचाया जाएगा। कैलाश चौधरी ने किसान मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में इसकी शुरुआत की चर्चा की है। कैलाश चौधरी ने बताया कि मॉडल विलेज में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट और FP0 भी उस गांव में बनाया जाएगा। किसानों को बाजार में फसल की अधिक कीमत कैसे मिले, इसके भी प्रयास किए जाएंगे। कैलाश चौधरी ने बताया कि बैठक में 100 दिनों की कार्ययोजना बनाई गई है। उसके बाद अगले तीन साल का रोडमैप भी जल्द तैयार किया जाएगा। बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार और मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे。 बाइट - कैलाश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, किसान मोर्चा, राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

डीआईजी श्वेता धनखड़ का श्रीगंगानगर दौरा: महिला सुरक्षा संकल्प पर संवाद

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में डीआईजी श्वेता धनखड़ का दौरा, महिला पुलिसकर्मियों और सीएलजी सदस्यों से किया संवाद श्रीगंगानगर। उपमहानिरीक्षक पुलिस आरएसी श्वेता धनखड़ आज श्रीगंगानगर दौरे पर रहीं। पुलिस लाइन पहुंचने पर एसपी हरिशंकर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों एवं सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के सामने आने वाली समस्याओं, कार्यस्थल की चुनौतियों और बेहतर पुलिसिंग को लेकर सुझावों पर चर्चा की गई। डीआईजी ने कहा कि कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया है, जबकि शेष समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रीगंगानगर में नशे की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ आमजन की जागरूकता भी बेहद जरूरी है। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है तथा महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है。
0
0
Report

मोडियावट गांव में कीटनाशक दवा छिड़काव के समय महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू

Didwana, Rajasthan:डीडवाना क्षेत्र के मोडियावट गांव में कृषि कार्य के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार, मोडियावट निवासी संतोष देवी अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए शहर के राजकीय बांगड जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

आगरा में इंटरस्टेट कार चोर गिरोह का भंडाफोड़; 8 गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग... अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ लोहामंडी पुलिस ने 8 शातिर वाहन चोरों किए गिरफ्तार गिरोह के कब्जे से 2 करोड़ कीमत के 11 चार पहिया वाहन बरामद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस को चकमा देने वाला शातिर आरोपी भी नामजद ऑन डिमांड वाहनों की चोरी की वारदात को अंजाम देता था गैंग गिरोह के कई वांछित सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश, छापेमारी जारी यूपी के अलग अलग जिलों के रहने वाले है गिरफ्तार आरोपी पुलिस पूरे नेटवर्क, चोरी के अन्य मामलों की भी जांच में जुटी कुछ दिन पूर्व लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस को चकमा देकर हुए थे फरार डौकी क्षेत्र में घेराबंदी पर कार छोड़कर भागे थे आरोपी आरोपी की गर्लफ्रेंड कार में हुई थी बरामद, पुलिस ने लिया था हिरासत में लोहामंडी और कमला नगर कार चोरी से जुड़ा है मामला
0
0
Report
Advertisement

घाटमपुर में पत्नी के मायके पर फायरिंग: 3 गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर घाटमपुर में पत्नी के मायके पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाशों का पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस – आरोपी हाथ जोड़कर बोले आरोपी– साहब! अब दोबारा जुर्म नहीं करेंगे घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित पचखुरा मोहल्ले में मंगलवार देर रात चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक वैभव द्विवेदी उर्फ वैभव कोहली ने अपने दो साथियों, शादाब और ओवैस उर्फ अंटू के साथ मिलकर अपनी पत्नी के मायके पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के बाद पीड़िता के परिवार द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत और इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों आरोपियों को भदरस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए बुधवार दोपहर थाने से मुख्य चौराहे तक आधा किलोमीटर दूरी तक तीनों आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला, जहाँ आरोपी चेहरा छिपाते हुए दोबारा जुर्म न करने की गुहार लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
0
0
Report

लड़की-शराब की मांग और महिला से बदसलूकी के आरोप में दो सिपाही निलंबित, मुकदमा दर्ज,

Padrauna, Uttar Pradesh:वर्दी पर दाग! लड़की-शराब की मांग और महिला से बदसलूकी के आरोप में दो सिपाही निलंबित, मुकदमा दर्ज, 🔴 जीरो टॉलरेंस का डंडा: सिपाहियों पर लगे संगीन आरोप, निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू 🔴'लड़की दो, शराब दो' के आरोप से मचा बवाल कुशीनगर। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसया थाना में तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आरोपी दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। इतना ही नही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बर्खास्तगी की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दोनों सिपाहियों पर एक ढाबा संचालक से कथित रूप से लड़की और शराब की मांग करने, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने तथा एक महिला को जबरन गोरखपुर ले जाकर बदसलूकी करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। बेशक! उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि एक बार फिर न सिर्फ धूमिल हुई है बल्कि गंभीर सवालों के घेरे में है। एक तरफ गोरखपुर में सिपाही द्वारा दस वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का जघन्य मामला पूरे प्रदेश को झकझोर चुका है, वहीं दूसरी ओर कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव व उसके साथी पर लड़की और शराब की मांग, मारपीट, घर में घुसकर उत्पात मचाने तथा एक महिला को जबरन वाहन में बैठाकर गोरखपुर ले जाने जैसे बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने कानून की रक्षा करने वाली वर्दी की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बताया जाता है कि कसया नगर निवासी ढाबा संचालक पप्पू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 3 अगस्त की शाम कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। रात तकरीबन नौ बजे मुलाकात के दौरान सिपाही अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में था और उसने लड़की तथा शराब की व्यवस्था करने की मांग की। जब उसने इनकार किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक रात करीब दो बजे आरोपी सिपाही अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के आवास पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया तथा सिपाहियों द्वारा पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी सिपाही वहां से चले गए। 🔴 महिला ने एसपी से लगायी गुहार इसी प्रकरण में एक महिला ने भी पुलिस अधीक्षक को अलग शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी बहन के साथ कसया में किराये के मकान में रहकर पार्लर में काम करती है। महिला का कहना है कि उसी रात सिपाही उमाशंकर यादव अपने साथी सिपाही महेन्द्र यादव के साथ उसके कमरे पर पहुंचा, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा, मारपीट की और उसे जबरन वाहन में बैठाकर गोरखपुर के माड़ापार क्षेत्र ले गया। महिला का आरोप है कि वहां कई घंटों तक उसके साथ बदसलूकी की गई और सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे वापस कसया छोड़ दिया गया। विरोध करने पर उसे और उसकी बहन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपी सिपाही एवं उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि यदि कानून लागू कराने वाले ही कानून तोड़ने लगें तो आम जनता का
0
0
Report

गोंडा हाईवे पर बोनट पर लटककर जानलेवा स्टंट, पुलिस ने शुरू की जांच

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए एक युवक चार पहिया वाहन के बोनट पर लटककर जानलेवा स्टंट करता दिख रहा है। जरा सा भी इन लोगों को कानून का डर नहीं था; लगभग 2 किलोमीटर तक इसी तरीके से जानलेवा स्टंट किए गए। जानलेवा स्टंट को देखते हुए रास्ता जा रहे राहगीर चार पहिया वाहन से वहां दूर हो लिए ताकि कहीं हादसा न हो जाए। वीडियो कल बुधवार देर शाम 5 बजे के करीब का कहा गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस और गोंडा परिवहन विभाग में पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस जांच शुरू होने के बाद चार पहिया वाहन चालक बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत भोंका गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा तीन बार इस वाहन की खरीदारी की गई थी और वह घर के ही कुछ लड़कों के साथ बालपुर चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर कुछ सामान की खरीदारी करने गए थे। वीडियो रीलबाजी के चक्कर में जानलेवा स्टंट करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया है। रास्ता जा रहे लोगों ने इस जानलेवा स्टंट को वायरल कर दिया है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चार पहिया वाहन चालक बालपुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बालपुर चौकी पुलिस और गोंडा परिवहन विभाग को पूरे मामले की जांच करके कठोर कार्रवाई और चालान के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार जानलेवा स्टंट से यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा; कठोर कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top