विधायक दीपक मंगला ने पलवल शहर में किए पांच रास्तों के शिलान्यास
Palwal, Haryana:विधायक दीपक मंगला ने आज 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 25, 13 और 29 में बनने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इनमें लक्ष्मी नारायण मंदिर से महाराणा प्रताप चौक तक, खुराना स्वीट कॉर्नर से भंगुरी रजवाहा तक, गुलाब सिंह पब्लिक स्कूल वाली सड़क, श्यामा स्कूल से तोता सेन वाली सड़क और डुकड़िया मौहल्ला की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सांसद कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में सभी विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली/राजू राज: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।
नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।
करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और 6 गिरफ्तार किए जिसमें 2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।
करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।
पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।
पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।
