icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UPI फ्री रहेगा: MDR शून्य है, आगे भी जारी रहेगा

Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी (जोधपुर) ग्राहकों के लिए UPI फ्री था, फ्री है और फ्री रहेगा — डॉ. गौरव वल्लभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. गौरव वल्लभ आज एक दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक शहर पीपाड़ सिटी पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया। पीपाड़ सिटी पहुंचने के बाद मीडिया से खास बातचीत के दौरान डॉ. गौरव वल्लभ ने वर्तमान में UPI को लेकर चल रही चर्चाओं और MDR शुल्क को लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी。 डॉ. वल्लभ ने कहा कि पर्सन टू पर्सन (P2P) UPI लेनदेन पर MDR शून्य है, जबकि ₹2,000 तक के पर्सन टू मर्चेंट (P2M) लेनदेन पर भी ग्राहक और दुकानदार से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने बताया कि सालाना करीब 30,000 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन में लगभग 96 प्रतिशत ट्रांजैक्शन ₹2,000 से कम राशि के होते हैं。 उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी ग्राहक ने दुकान पर ₹3,000 की खरीदारी की और UPI से भुगतान किया, तो 0.4 प्रतिशत MDR के हिसाब से दुकानदार के लिए करीब ₹12 की लागत बनती है, लेकिन यह शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाएगा。 डॉ. वल्लभ ने यह भी कहा कि रेलवे टिकट और बिजली बिल जैसे ₹2,000 से अधिक के कुछ भुगतान में संबंधित संस्थाओं को MDR देना पड़ सकता है, लेकिन इसका भार उपभोक्ता पर नहीं डाला जा सकता। वहीं, जिन छोटे दुकानदारों की मासिक UPI रिसीप्ट ₹1 लाख से कम है, उन्हें ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान प्राप्त होने पर भी MDR नहीं देना होगा。 डॉ. गौरव वल्लभ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “ग्राहकों के लिए UPI पहले भी फ्री था, आज भी फ्री है और आगे भी फ्री रहेगा।” उन्होंने UPI को दुकानदारों के लिए भी कम लागत वाला डिजिटल भुगतान माध्यम बताया。
0
0
Report

फर्जी फेसबुक ID से कलेक्टर नीतू माथुर की छवि का दुरुपयोग, प्रशासन अलर्ट

Alirajpur, Madhya Pradesh:कलेक्टर नीतू माथुर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट ​अलीराजपुर。 ​अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात हैकरों द्वारा एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। हैकर इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए जिले के कई नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। ​मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर नीतू माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस प्रकार की फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी तरह के झांसे या पैसों की मांग के शिकार होने से बचें。 कलेक्टर की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील: कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को उनके नाम से फर्जी आईडी द्वारा मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, तो उसे तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर पुलिस को दें。 ​प्रशासन द्वारा उक्त फर्जी आईडी को बंद करवाने और आरोपी साइबर ठगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस एवं साइबर सेल को निर्देश दे दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में पारिवारिक कार्यक्रम के बहाने धर्मांतरण के आरोप, पुलिस जांच शुरू

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर इंट्रो:- अनूपपुर में पारिवारिक कार्यक्रम की आड़ में धर्मांतरण सभा का आरोप केरल समेत अन्य राज्यों से लोगों के पहुंचने पर उठे सवाल, पुलिस ने शुरू की जांच स्लग आरोप एंकर :- अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 09 में पास्टर येशु दास के मकान पर आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद सामने आया है। आयोजकों द्वारा इसे निजी पारिवारिक कार्यक्रम बताया गया है, जबकि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक कार्यक्रम की आड़ में सामूहिक प्रार्थना एवं धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं साथी ही कार्यक्रम के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति भी नहीं ली गई थी। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई गई। वियो01:- मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम का वास्तविक स्वरूप क्या था, इसके लिए किसी अनुमति की आवश्यकता थी या नहीं तथा धर्मांतरण से जुड़े लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वियो02: -जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति इस घटना के बाद वार्ड क्रमांक 09 में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों की निगरानी और शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।। बाइट01 :-संजय अशोक इक्का थाना कोतवाली प्रभारी अनूपपुर बाइट02:-विमल पांडे स्थानीय
0
0
Report

गुजरात से जमुई तक प्रेम विवाह: नाबालिग सहित मामला गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई: करीब तीन वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद घर के सारे रिश्ते-नाते को तोड़कर प्रेमी युवक के साथ नाबालिग करीब दो हज़ार किलोमीटर दूर गुजरात से जमुई पहुंच गई और मंदिर में अंतरजातीय विवाह कर ली। घटना की शिकायत नाबालिग के स्वजन द्वारा गुजरात के राजकोट थाना में दर्ज कराई गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस जमुई पहुंची और टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से मड़वा गांव में छापेमारी कर नाबालिग को बरामद करने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है और नाबालिग का कोर्ट में बयान कराने के बाद दोनों को साथ में लेकर पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गई। प्रेमी युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र चंद्रदीप पासवान के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग उत्तर प्रदेश के बहराइंच जिले इलाके की रहने वाली है। बताया जाता है कि नाबालिग के परिवार वाले गुजरात में ही किराए के मकान में रहकर काम करते थे और युवक अपने पिता के साथ गुजरात स्थित एक कंपनी में काम करता था। काफी दिनों से दोनों गुजरात में ही रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई, बातें हुई फिर दोनों की नजदीकियां भी बढ़ गई। इसके बाद दोनों गुजरात से रवाना होकर दो हज़ार किलोमीटर दूर जमुई पहुंचकर मंदिर में अंतर्जातीय विवाह कर घर में सात दिनों से रह रहे थे। इसी बीच शिकायत के बाद गुजरात पुलिस जमुई पहुंच गई और दोनों को साथ लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गई.
0
0
Report

झामुमो ने MMDR बिल के विरोध में राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार को दी चेतावनी

Ghatshila, Jharkhand:LOCATION:- GHATSHILA REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH एंकर वीओ:- घाटशिला में एमएमडीआर बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बस स्टैंड से जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुसाबनी बस स्टैंड से शुरू हुआ झामुमो का जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचा। पार्टी के झंडे और बैनर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एमएमडब्ल बिल वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी को लेकर घाटशिला के मुसाबनी में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित धरना में पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज संसाधन राज्य की अर्थव्यवस्थ और स्थानीय लोगों की आजीविका से जुड़े हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि MMDR बिल से झारखंड के हित प्रभावित होंगे और राज्य के खनिज संसाधनों पर उसके अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा “झारखंड की पहचान जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से है। राज्य के संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में झारखंड के हित और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।” झामुमो नेताओं ने MMDR बिल को झारखंड के लिए काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि खनिज संपदा का दोहन हो, लेकिन उसका उचित लाभ राज्य और यहां के लोगों को मिलना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि झारखंड के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। धरना को बाघराय मार्डी, सौरभ चक्रवर्ती, संजीवन पातर, कान्हू टुडू, सोनू मास्टर, गौरांग महाली, पालू माझी, दामा बेसरा और मो. अफरोज समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक को सौंपा। फिलहाल झामुमो ने एमएमडआर बिल को लेकर अपना विरोध तेज करने का संकेत दिया है। पार्टी का कहना है कि झारखंड के खनिज संसाधनों और स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

गुमला में झामुमो का धरना: खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में विरोध प्रदर्शन

Gumla, Jharkhand:खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में गुमला में झामुमो का धरना विधायक भूषण तिर्की बोले—जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका गुमला। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को गुमला नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो ने विधेयक को ‘काला कानून’ बताते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने अथवा इस पर पुनर्विचार करने की मांग की。 धरना में गुमला विधायक भूषण तिर्की सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की。 विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि संशोधन विधेयक झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की。
0
0
Report
Advertisement

6.725 किलो अवैध डोडा-पोस्त चूरा बरामद, पंजाब निवासी गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:6.725 किलो अवैध डोडा-पोस्त चूरा बरामद, पंजाब निवासी आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, तलाशी में प्लास्टिक कट्टे से मिला मादक पदार्थ सादुलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-52 पर लसेड़ी टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति को 6 किलो 725 ग्राम अबैध डोडा-पोस्ट चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र बलदेव, उम्र 42 वर्ष, जाति बाजीगर, निवासी बाजीगर बस्ती नाभा, थाना कोतवाली जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। थानां अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब करीब 6:10 बजे एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर टोल प्लाजा पार कर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। जिसे संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। तो वह घबरा गया। और संतोष जनक जवाब नही दे पाया। पुलिस के अनुसार जोर देकर पूछने पर उसने कट्टे में डोडा-पोस्त चूरा होना बताया। आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक कट्टे में मिले डोडा-पोस्त चूरा को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर प्लास्टिक कट्टे सहित मादक पदार्थ का कुल वजन 6 किलो 725 ग्राम पाया गया। आरोपी से इस मादक पदार्थ को रखने का लाइसेंस या परमिट नहीं होना बताया। थानां अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि पूछताछ में आरोपी डोडा-पोस्त खाने का आदि है और उसने यह मादक पदार्थ मल्हारगढ़, मध्यप्रदेश में खाना खाते समय एक व्यक्ति से लिया था। इसके बाद वह बस और निजी वाहनों से पंजाब स्थित अपने घर की ओर जा रहा था। आरोपी के अनुसार वह रात में एक निजी वाहन से लसेड़ी टोल के पास उतरा था। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ रखने के संबंध में गिरफ्तार कर लिया। तथा डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानां अधिकारी राजेश सिहाग, उप निरीक्षक रामावतार मीणा, कॉस्टेबल दीपक रवि कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
0
0
Report

राजस्थान शिक्षक संघ के सम्मेलन में समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को प्रदेश मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समापन सत्र में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। संगठन ने तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों की पांच वर्षों से लंबित डीपीसी कराने, स्थायी और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने तथा पंचायत चुनाव के बाद शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग की। साथ ही कार्यरत प्रधानाचार्यों और उपप्रधानाचार्यों का पदस्थापन, पदोन्नत व्याख्याताओं के स्थानांतरण और विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के रिक्त पद भरने की मांग रखी गई। सम्मेलन में सरकारी विद्यालयों में पर्याप्त कक्ष-कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय और खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाल वाटिका शुरू करने की मांग भी उठाई गई। शिक्षक संघ ने एनटीटी शिक्षकों को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के समान वेतनमान और सुविधाएं देने, उनकी पहली पदोन्नति संभाग स्तर पर करने तथा एनटीटी शिक्षक भर्ती-2018 की प्रक्रिया पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। जिलाध्यक्ष कुलजीत सिंह, जिलामंत्री डॉ. अमित मीणा और प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने कहा कि इन मांगों के समाधान से सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

बाड़ी में गणेश महोत्सव: छप्पन भोग, रात्रि जागरण और विसर्जन की तैयारी

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में गणेश उत्सव पर सजी झांकियां:सत्यनारायण धर्मशाला छप्पन भोग, रात्रि जागरण में कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां बाड़ी। शहर में गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर रात्रि जागरण के कार्यक्रम हो रहे हैं,तो कहीं भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया है। ज्यादातर आयोजनों में छप्पन भोग और भजन कार्यक्रम रखे गए हैं। शहर के कोट पाड़ा बाल गणेश मंडल के आयोजन में सुबह-शाम की आरती में सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं। यहां प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। गणेश मंडल के धीरज बंसल ने बताया कि भक्तों के सहयोग से ग्यारस के दिन 56 भोग की प्रसादी लगाई जाएगी। शहर के होद मोहल्ले में कुल्ली वाले हनुमान मंदिर पर भी मोहल्ले के लोगों ने गणेश महोत्सव का आयोजन किया है। मंदिर के पुजारी बलराम तिवारी ने बताया कि यह आयोजन कॉलोनी के लोगों के सहयोग से हुआ। इसमें ग्यारस को छप्पन भोग की प्रसादी के साथ समापन पर भंडारा भी किया जाएगा। इस आयोजन में पिंका बंसल और अन्य मोहल्लेवासियों का खास सहयोग रहा। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में गणेश मंडल का 23वां आयोजन चल रहा है। यहां लगातार धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ और भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन वाले स्थानों से रविवार को गणेश प्रतिमाएं बैंड-बाजों के साथ बसेड़ी रोड स्थित पार्वती नदी ले जाई जाएंगी। वहां भोग प्रसादी और आरती के बाद भगवान गणेश का विसर्जन होगा।
0
0
Report

बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग ने रसगुल्ला-गुलाब जामुन फर्म पर बड़ी कार्रवाई; 1132 किलो उत्पाद सीज

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई रसगुल्ला और गुलाब जामुन बनाने वाली फर्म पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच मौके पर मिले 1132 किलो रसगुल्ला और गुलाब जामुन को किया सीज स्वास्थ्य विभाग ने रसगुल्ला और गुलाब जामुन के सैंपल भी लिए जांच के दौरान मिली कमियों को लेकर फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप
0
0
Report

प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow33m ago
Gonda, Uttar Pradesh:कई वर्षों से प्रेम संबंध बना कर रहने वाले प्रेमी ने प्रेमिका के सादी करने से इंकार करने पर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी सूचना मिलने पर पुलिस ने चार घंटे में हत्या आरोपी को हत्या से संबंधित आला क़त्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासी युवती के लापता होने के संबंध में उसकी माता द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गयी थी। तहरीर में युवती को उसकी माता द्वारा अयोध्या स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जाने हेतु जमुनियाबाग बाजार से बस द्वारा भेजा था,परन्तु वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश किये जाने के बावजूद युवती का पता नहीं चल सका। प्रकरण से संबंधित संदिग्ध अभियुक्त ’’भानु प्रताप निषाद’’अयोध्या के नया घाट पुल के पास मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल होना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, घटना के समय पहनी गयी टी-शर्ट एवं जींस पैंट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया अभियुक्त की 2023 से जान-पहचान थी तथा दोनों के मध्य फोन पर बातचीत एवं मिलना-जुलना होता था।वह मृतका के साथ रहना चाहता था लेकिन मृतका उसके साथ रहने को राजी नही थी ।इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने उसकी हत्या की योजना बनाई। मृतका के अयोध्या आने की जानकारी मिलने पर वह मोटरसाइकिल से नया घाट बाईपास के पास पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर सुनसान स्थान पर गया। वहां साथ रहने और शादी करने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ । मृतका शादी के लिए तैयार नहीं थी । इसके बाद अभियुक्त ने पूर्व से अपने पास रखी चाकू से उसकी हत्या कर दी। और शव को छिपाने के उद्देश्य से सड़क के नीचे स्थित सरयू नदी की सोती के पानी में डाल दिया तथा आलाकत्ल चाकू को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top