पलवल में मित्तल क्लासेज द्वारा भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
Palwal, Haryana:मित्तल क्लासेज ने एक भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में विधायक दीपक मंगला और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल मौजूद रहे। इस अवसर पर मित्तल क्लासेज ने स्कॉलरशिप कम एप्टीट्यूड टेस्ट (MSAT) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्रों को लैपटॉप, टेबलेट, और मोबाइल फोन से सम्मानित किया। साथ ही मित्तल क्लासेज से आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयनित हुए छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
