121102
जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश
Palwal, Haryana:गांव रतिपुर में जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के बीआरसी संजय कुमार और विश्वास ने पेयजल सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने, पानी की शुद्धता की जांच, गंदे पानी से बचाव, जल संरक्षण, और जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी। साथ ही, खुले नलों पर टूंटी लगाने, पानी की बर्बादी रोकने, और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया गया। सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई और IEC मैटीरियल वितरित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस गरिमा के साथ, स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, शतायु वृद्धजनों का होगा सम्मान, नुक्कड़ नाटक से स्थानीय लोगो को जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधिया। हरदा वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को प्रदेशभर में गरिमा और सम्मान के साथ मनाया, जिला चिकित्सालय, सिविल डिस्पेंसरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। इनमें रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाएगी।0
0
Report
जहानाबाद रेलवे ट्रैक पर बजाज फाइनेंस मैनेजर की हत्या की आशंका, जांच जारी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रेलवे ट्रैक से बजाज फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के नौरू गांव के समीप की है। वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान शहर के बड़ी संगत मोहल्ला निवासी विजय सिन्हा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है, जो मुजफ्फरपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि सौरभ सोमवार की शाम मुजफ्फरपुर से स्कूटी चलाकर जहानाबाद स्थित अपने घर पहुंचे थे। घर आने के कुछ ही देर बाद वह गांधी मैदान में किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकल गए। देर शाम से उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान थे। मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सौरभ के रूप में की। घटनास्थल पर जांच के दौरान सौरभ की जेब से उसका मोबाइल फोन मिला, जो पूरी तरह रीसेट (फॉर्मेट) था और उसके अंदर से सिम कार्ड गायब था। इस बात ने हत्या के शक को और गहरा कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत सबूत मिटाने के लिए फोन का डेटा उड़ाया, सिम निकाला और हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इधर सूचना मिलते ही परस बीघा थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर गहन जांच जारी है।0
0
Report
खुजली इलाज के दौरान नस में इंजेक्शन से मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर जांच
Gumla, Jharkhand:खुजली के इलाज के दौरान नस में इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत, पांच मिनट में मौत झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भेजा गया; सिविल सर्जन बोले- जांच के बाद दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के खोरा पतरा टोली निवासी 42 वर्षीय शिव प्रसाद साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सिसई प्रखंड के नगर जामपानी में एक झोलाछाप डॉक्टर जितेंद्र मुंडा पर इलाज के दौरान नस में इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई, फिर गुमला के एक निजी अस्पताल और अंत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार, शिव प्रसाद साहू कभी-कभी शरीर में खुजली होने की शिकायत को लेकर अपने स्टाफ तेजू लोहरा के साथ जितेंद्र मुंडा के पास इलाज कराने गए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान खुजली की समस्या बताए जाने पर चिकित्सक ने उनके हाथ की नस में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और करीब पांच मिनट के भीतर उनकी स्थिति गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गुमला शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों को इस पर विश्वास नहीं हुआ और वे शिव प्रसाद साहू को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी। बताया जाता है कि मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश साहू के छोटे भाई थे। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भेजा गया सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गुमला थाना के एसआई विनय कुमार महतो ने सदर अस्पताल में शव का पंचनामा किया। परिजनों ने शव की फोरेंसिक जांच कराने तथा पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजने की मांग की थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम एवं आवश्यक फोरेंसिक जांच के लिए रिम्स, रांची भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल इंजेक्शन और मौत के बीच संबंध को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच होना बाकी है। दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की बारीकी से जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेजा गया है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना योग्य चिकित्सकीय प्रशिक्षण और वैध चिकित्सा व्यवस्था वाले व्यक्तियों से इलाज कराने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी की स्थिति में योग्य एवं अधिकृत चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए, ताकि इस तरह की गंभीर घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026: बनारस घराने की कथक से मंच पर मंत्रमुग्ध दर्शक
Darogapara, Chhattisgarh:41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की आठवीं सांस्कृतिक संध्या में कथक, लोक संगीत और शास्त्रीय वादन की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाराजा चक्रधर सिंह को नमन करते हुए कलाकारों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह कला एवं सांस्कृतिक साधना का प्रतीक है और महाराजा चक्रधर की कला साधना की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रहा है। संध्या की शुरुआत प्रणधा बिस्वाल, प्रियल प्रजापत, आद्या नायक और डिंपल रूपडजा ने बनारस घराने के कथक से की। इसके बाद रुद्रशंकर मिश्रा ने तीन ताल, इंद्रजाल, झूला, शिव का झूला और काशी के बसइया की प्रस्तुति देकर बनारस घराने की खासियत दिखाई और महाराजा चक्रधर सिंह को कला नमन किया। वासंती वैष्णव एवं उनके शिष्य-शिष्याओं ने ‘गंगा अवतरण’ से प्रस्तुति शुरू कर रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत किया। विलास पारण, कृष्ण लास्य त्रोतकम, कड़क बिजली, चमक बिजली, तत्कार और लय बाट के साथ भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं सोनू गुप्ता एवं ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और पारंपरिक लोक संगीत से समारोह में छत्तीसगढ़ी रंग घोल दिया। गायन और वादन के सुंदर संयोजन ने दर्शकों को लोक संस्कृति से जोड़े रखा। शास्त्रीय संगीत में उदय शंकर मिश्रा ने बनारस घराने के तबले, सलमान खान ने मुरादाबाद घराने के पखावज और दिव्यांश हर्षित श्रीवास्तव ने सोपोरी सूफियाना घराने के संतूर की प्रस्तुति दी। तबले की थाप, पखावज की ताल और संतूर के मधुर सुरों से समारोह स्थल देर रात तक गूंजता रहा。0
0
Report
सतना के कोडर गांव में मौत के बाद ग्रामीणों ने धरना दिया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के जसो थाना अंतर्गत कोडर गांव के पास सोमवार की शाम सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिससे भडक़े ग्रामीणों ने 5 घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर लाश को घटना स्थल से नहीं उठाने दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय गुड्डा पुत्र लालमन कोल अपनी बाइक से सोमवार शाम को तकरीबन 6 बजे कहीं जा रहा था, तभी सकरी सडक़ पर नहर निर्माण में लगे प्यूरी ट्रक की टक्कर लगने से बाइक समेत नीचे गिरा और गंभीर चोट के चलते उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही यह खबर परिजन और ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर कार्रवाई एवं आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए, जिससे रास्ते पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर नागौद और जसो पुलिस भी कोडर पहुंच गई, लेकिन कई घंटों तक तनातनी बनी रही। अंतत: रात 11 बजे नहर निर्माण कंपनी की तरफ से आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाए जाने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ और पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया।0
0
Report
खेतकर्मियों के ज्ञापन पर चस्पा दीवार: तीन दिन बाद भी अधिकारी चुप? किसानों का प्रदर्शन चेतावनी के साथ बढ़ा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों का अनोखा विरोध तीन दिन बाद भी चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को कलेक्टर और अपर कलेक्टर से मिलने पहुंचे किसानों ने करीब एक घंटे तक अधिकारियों का इंतजार किया। जब कोई उच्च अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो किसानों ने अपना आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर की दीवार पर ही टांग दिया और लौट गए। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याएं जिले के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों तक सीधे पहुंचाना चाहते थे। इस दौरान तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे कलेक्टर या अपर कलेक्टर को ही अपनी मांगों से अवगत कराना चाहते हैं। अब इस घटना के तीन दिन बाद भी किसानों का वही ज्ञापन कलेक्ट्रेट की दीवार पर चस्पा नजर आ रहा है। किसानों का आरोप है कि बारिश की कमी के चलते फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, फसल क्षति का मुआवजा देने और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। दीवार पर टंगा आवेदन अब किसानों की नाराजगी का प्रतीक बन गया है। सवाल यह है कि तीन दिन बाद भी क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ज्ञापन पर पड़ी है? किसानों ने 25 सितंबर को फिर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
Jamui नाबालिग उत्पीड़न केस और छात्राओं की सुरक्षा पर राजनीति गर्म
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): SANJAY SARAOGI (BJP STATE PRESIDENT) AND RAJEEV RANJAN (JDU) ON JAMUI MINOR HARASSMENT CASE / SAFETY OF GIRL STUDENTS / BHAGALPUR DROWNING INCIDENT / OWAISI'S UP ALLIANCE REMARKS / CONGRESS ATTACK ON SIR NOTICE TO DELHI VOTERS0
0
Report
जैसलमेर में सुर संगम कला केंद्र की भादवा संध्या में लोक कलाओं का जलवा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा राजस्थान के कुम्भ में सुर संगम कला केंद जैसलमेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम में जलवा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बिजली जैसलमेर ने दिखाया अपना जलवा देर रात तक दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उठाया आनंद रामदेवरा, जैसलमेर भादवा मेले के दौरान सुर संगम कला केंद्र, जैसलमेर के तत्वावधान में रामदेवरा ग्राम पंचायत रंगमंच स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सहायक मेला अधिकारी मनवीर सिंह बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं भजनों के साथ हुई। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य, लोक संगीत एवं राजस्थान की विविध लोक कलाओं को मंच पर जीवंत किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को राजस्थान की लोक संस्कृति से रूबरू कराया। बाबा रामदेव का घोड़लिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र सांस्कृतिक संध्या में बाबा रामदेव का घोड़लिया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकार की रोमांचक प्रस्तुति देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। प्रस्तुति के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा रंगमंच परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद मेलार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए रंगमंच स्टेडियम में बड़ी संख्या में मेलार्थी एवं स्थानीय लोग पहुंचे। भादवा मेले के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने श्रद्धालुओं को राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।आयोजकों ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक लोक कलाओं एवं लोक कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, काठ की आठ दुकानों के ताले टूटे
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ लक्ष्मणगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, चोरों ने काठ की आठ दुकानों के ताले तोड़े चोरों ने बीती रात को शहर के लालकुआं के पास काठ की बनी करीब आठ दुकानों के ताले तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया हालांकि चोरों ने किसी भी सामना या नगदी की चोरी नही की। घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोरों ताला तोड़ने की वारदात को अंजाम दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
Manoj Sinha ने SKUAST जम्मू में Millets Health Dialogue का उद्घाटन किया
Aram Pora, Ganderbal, The Lieutenant Governor, Manoj Sinha inaugurated the National Dialogue on Millets for Health: Building Healthy Ecosystems, Climate-Resilient Agriculture and Sustainable Food Systems at SKUAST, Jammu. Expressing gratitude to Padma Shri Dr. Khadar Vali, popularly known as the “Millet Man of India" and Shri Umendra Dutt of Kheti Virasat Mission, the Lieutenant Governor lauded their efforts in creating a new awakening through the Millets Mission in UT of Jammu Kashmir.0
0
Report
हजारीबाग के इचाक मोड़ पर ट्रेलर से टक्कर, शिक्षिका सोनाली लता मौत
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इचाक थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ के आसपास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में होली क्रॉस स्कूल की एक शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनाली लता के रूप में बताई जा रही है। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनाली लता अपने पुरुष मित्र लकी के साथ स्कूटी से इचाक की तरफ से हजारीबाग लौट रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेलर की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया।हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कोढ़ा थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक को पकड़ लिया गया。 बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है。 प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सोनाली लता मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थीं और हजारीबाग में किराए के मकान में रहकर होली क्रॉस स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, स्कूटी और ट्रेलर की टक्कर कैसे हुई और दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति कितनी थी—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।0
0
Report
सेलकुई में 12 फीट अजगर ने मचाई अफरा-तफरी, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में उस वक्त लोगों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गईं, जब एक दुकान के सामने अचानक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया... 12 फीट लंबे और तकरीबन 35 किलो वजनी इस विशालकाय अजगर को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तस्वीरें सेलाकुई क्षेत्र की तेलपुरा ग्राम पंचायत के अटकफार्म की हैं... जहां एक दुकान के सामने अचानक एक विशालकाय अजगर निकल आया। जमीन पर रेंगते इस बर्नीज पाइथन प्रजाति के भारी-भरकम अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र आदिल मिर्जा और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बेहद सावधानी के साथ अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया और बाद में उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं, रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि बारिश और आसपास के जंगल क्षेत्र के चलते अजगर आबादी की ओर पहुंचा होगा। फिलहाल वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है... लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की दस्तक को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर के मौलाना इसहाक गौरा का बयान: महिलाएं ढक कर रखें, इस्लाम में कहा गया
Mathura, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: देवबंदी धर्मगुरु मौलाना कारी इसहाक गौरा का बयान: महिलाएं ढक कर रखें, इस्लाम में कहा गया है. महिलाएं खुद को छिपा कर रखें0
0
Report
वाकुरा गांदरबल में आग: छह दुकाने जलकर खाक, फायर स्टेशन की मांग
Aram Pora, Ganderbal, A fire incident in wakura Ganderbal resulted in six shops being completely gutted, causing significant losses to local shopkeepers. Following the incident, residents have demanded that a fire station be established in the area to ensure a prompt response to such emergencies and prevent major damage in the future.0
0
Report
ताइवान की सबसे छोटी कार Banana Peel: Honda Civic जमीन के भीतर घुसती-सी ड्राइव
Noida, Uttar Pradesh:The lowest car in Taiwan, known as the Banana Peel, is a drivable Honda Civic that looks like it's clipping through the ground.0
0
Report
Advertisement
