icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरने से लड़की घायल, कार्रवाई रोक दी गई

Motihari, Bihar:मोतिहारी के सुगौली प्रखंड कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में अचानक एक दीवार गिर गई, जिससे एक लड़की दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। बताया गया कि एनएच विभाग की ओर से मुख्य मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि कुछ लोगों द्वारा अब भी अतिक्रमण किया गया था। सोमवार को इसी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही थी। उसी दौरान एक दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से लाडली खातून दबकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद अतिक्रमण हटाने में जुटा बुलडोजर मौके से भाग गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। घटना के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को रोक दी गई।
0
0
Report

किशनगंज पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, 300 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 300 ग्राम मादक पदार्थ के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने सात लाख 31 हजार 800 रुपये बरामद किया है जिसमें से एक लाख 34 हजार रुपये जाली नोट निकला। साथ ही सोना-चांदी के आभूषण, 2 बाइक और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा चौक के पास लक्की नामक ढाबा में छापा मार कर ढाबे से स्मैक सोना चांदी और जाली नोटों को बरामद किया गया है, जहां विकास कुमार पंडित और शाहनवाज शाह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर किशनगंज बस स्टैंड से 100 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी अनूप और असराफुल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार असराफुल पश्चिम बंगाल के चाकुलिया निवासी बताया जाता है। एसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। तस्करी में शामिल अपराधियों के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के पार्कों में अंधेरा खतरा बन गया: आस्था कुंज पार्क में गैंगरेप

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में 21 सितंबर की रात एक 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था इसके बाद दिल्ली के पार्कों में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे दिल्ली के ज्यादातर पार्कों में डार्क स्पॉट की समस्या देखी जाती है जिसका फायदा उठाकर अपराधी अपराध को अंजाम देते हैं इसी करी में जी मीडिया की टीम आस्था कुंज पार्क का जायजा लेने के लिए जब रात 8:00 बजे पहुंची तो देखा गया कि पार्क में घना अंधेरा छाया हुआ है जबकि यह पार्क दिल्ली विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है और इस पार्क में कई जगह पर डार्क स्पॉट की समस्या सामने आए जिसका फायदा उठाकर अपराधी अपराध को अंजाम देते थे 21 सितंबर की रात भी अपराधियों ने डार्क स्पॉट वाले जगह पर आस्था कुंज पार्क के अंदर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था जो दिल्ली के पार्कों में सुरक्षा और डार्क स्पॉट पर सवाल खड़ा करता है देखिए जी मीडिया की यह रिपोर्ट
0
0
Report

कैथल में प्रदर्शन: चुनाव आयुक्त इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस के आरोप

Kaithal, Haryana:आदित्य सुरजेवाला की अगुवाई में कैथल में प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग चुनावी धांधली के आरोपों पर गरजे आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा शहीद स्मारक से नवग्रह चौंक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एंकर :चुनाव प्रक्रिया में कथित वोट चोरी, धांधली और मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर आज कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन की शुरुआत हरियाणा शहीद स्मारक से हुई और यह नवग्रह चौंक तक मार्च के रूप में आगे बढ़ा और नवग्रह चौंक पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता के साथ काम न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में विशेष रूप से मौजूद कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर टिकी होती है। अगर इनमें गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाते हैं तो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो जाते हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में अनियमितताएं, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य गंभीर खामियां मौजूद हैं, जिनसे वोट चोरी और धांधली की आशंका पैदा हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इन मुद्दों की तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की तथा कहा कि जब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं होता, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद छोड़ देना चाहिए। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उन्होंने कहा कि वोट के ढोल की पोल खुल चुकी है। चुनाव आयोग ही चोरी करवा रहा है। सुरजेवाला ने दावा किया कि जून 2025 से लेकर अब तक 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने इस आंकड़े को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि यह संख्या जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की पूरी आबादी से भी ज्यादा है तथा अमेरिका की कुल वोटिंग आबादी के लगभग बराबर है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग नौजवानों के वोट काट रहा है, अपने पोर्टल के अंदर हेराफेरी कर रहा है, एसडीएम और तहसीलदार (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी) के अधिकार छीन रहा है तथा देश के कानून की अवहेलना कर रहा है। उन्होंने पूरी एसआईआर प्रक्रिया को झूठी, छल और कपट से ग्रस्त करार दिया तथा कहा कि चुनाव आयोग अब सत्ताधारी सरकार का पिठ्ठू बन चुका है। प्रदर्शन के दौरान आदित्य सुरजेवाला ने स्पष्ट मांगें रखते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तुरंत इस्तीफा और गिरफ्तारी की जाए। चुनाव आयोग को सिरे से भंग कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नई जांच हो। जिन 13 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए और नई प्रक्रिया शुरू की जाए। धांधली करने वाले चुनाव आयोग के सभी अधिकारियों पर परचा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने आरोप लगाया कि आम मतदाताओं को अपने नाम, पते और मतदाता सूची में दर्ज विवरण को लेकर अनेक सवालों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों और जनता की शिकायतों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए नवग्रह चौंक पहुंचे और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग की। बाइट: आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस विधायक कैथल
0
0
Report
Advertisement

विकासपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन; पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की, भारद्वाज बोले दलाल बीजेपी

Delhi, Delhi:विकासपुरी थाने के बाहर आप का प्रोटेस्ट दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री के थप्पड़ कांड के बाद नहीं हुई एफआईआर दर्ज दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री के थप्पड़ कांड को लेकर सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता विकासपुरी थाने पर जब प्रदर्शन करने पहुंचे तो सौरव भारद्वाज को थाने के भीतर बुलाया गया लेकिन डेढ़ घंटे के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं हुई जब बाहर आए उन्होंने कहा कि पुलिस वाले ने उन लोगों को बेवकूफ बनाया उनका समय खराब किया अब पुलिस वाले कह रहे हैं कि हम एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते ऐसे में सौरभ भारद्वाज ने पुलिस वालों को बेशर्म बीजेपी का दलाल तक कह दिया।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर होटल में बेगूसराय महिला की आत्महत्या, डिप्रेशन और परिवारिक तनाव की चर्चा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पर स्थित एक निजी होटल के कमरे में बेगूसराय की निगम कुमारी का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया. एक दिन पूर्व महिला होटल में रूम बुक कर रहने आई थी. होटल प्रबंधन ने मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. पुलिस एफएसएल टीम बुलाकर कमरे से साक्ष्य जुटा रही है. मृतक निगम कुमारी तेघड़ा, बेगूसराय की रहने वाली थीं और अहमदाबाद में रियल एस्टेट का काम करती थीं. पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण वह गांव में आई थीं और अब इस सुसाइड के पीछे पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे. नवलेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना ने कहा कि गोबरसही में निजी होटल के कमरे में महिला ने सुसाइड किया. जांच की जा रही है.
0
0
Report

उदयपुरवाटी के संत सूरजदास महाराज की पार्थिव देह मिलने के बाद लोहार्गल बंद की चेतावनी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर — संत सूरजदास महाराज की पार्थिव देह मिलने का मामला — लोहार्गल में जुटा संत समाज और बड़ी संख्या में ग्रामीण — पुलिस और प्रशासन की नाकामी पर तनी संतों की भृकुटियां — कल लोहार्गल बंद और रास्ता जाम करने का किया आह्वान — साथ ही पूरे प्रदेश के संतों से लोहार्गल पहुंचने का किया आह्वान — 300-400 फीट गहरी खाई में झाड़ियों के बीच मिला संत की पार्थिव देह — संतों ने कहा— नेता या उनके परिजन होते तो नहीं होती इतनी देर — लेकिन एक संत को लेकर बरती गई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर से 26 सितंबर से लापता चल रहे संत सूरजदास जी महाराज का पार्थिव देह दो दिन बाद सोमवार को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की नाकामी के खिलाफ संतों की भृकुटियां तन गई है। संतों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अपनी मांगों को लेकर ना केवल कल मंगलवार को लोहार्गल बंद का आह्वान किया है। बल्कि चेताया है कि यदि प्रशासन और पुलिस संत की पार्थिव देह ससम्मान नहीं लेकर आता है तो रास्ता भी जाम होगा। साथ ही पूरे प्रदेश के संतों से भी कल मंगलवार को लोहार्गल पहुंचने का आह्वान किया गया। आपको बता दें कि जिस स्थान पर संत का पार्थिव देह मिली है। वह करीब एक किलोमीटर से अधिक ऊंचाई वाले दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में है। दो-तीन दिन पुराना होने के कारण पार्थिव देह की स्थिति भी खराब हो चुकी है। ग्रामीणों के पास शव को नीचे लाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं और प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं हो पाने से संत समाज और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। इधर, घटना के बाद देर शाम लोहार्गल स्थित खाकी महाराज मंदिर में क्षेत्र के कई संत एकत्र हुए। संतों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसी बड़े नेता या उसके परिवार के सदस्य के साथ ऐसी घटना होती तो प्रशासन पूरी ताकत के साथ मौके पर पहुंच जाता। संतों ने कहा कि ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पार्थिव देह को खोज निकाला। लेकिन प्रशासन उसे सम्मानपूर्वक नीचे लाने की व्यवस्था तक नहीं कर पाया। संतों ने मांग की कि आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर या अन्य विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम की मदद से पार्थिव देह को तत्काल नीचे लाया जाए। बैठक में एक संत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह है कि घटना का तत्काल संज्ञान लिया जाए और संत समाज में व्याप्त आक्रोश का समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास हेलीकॉप्टर सहित कई तरह के सुरक्षा और रेस्क्यू संसाधन हैं, इसलिए किसी भी तरीके से संत का पार्थिव देह पहाड़ी से नीचे लाया जाना चाहिए। संत ने कहा कि ग्रामीणों की एक टीम शव तक पहुंच चुकी है और उन्होंने शव को बांधने सहित जरूरी कार्य किए, लेकिन प्रशासन की ओर से पूरे दिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संत ने सवाल उठाया कि यदि एक साधु-संत ऐसी दुर्गम और निर्जन जगह पर भी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। संतों और ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि संत सूरजदास जी महाराज के पार्थिव देह को जल्द से जल्द पहाड़ी की गहरी खाई से निकालकर ससम्मान नीचे लाया जाए और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संतों ने आरोप लगाया है कि संत सूरजदास महाराज की हत्या हुई है और मांग की है कि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, हत्या का कारण और जिम्मेदार व्यक्ति कौन हैं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद संत समाज के आह्वान और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अब सबसे बड़ी चुनौती दुर्गम पहाड़ी से संत के पार्थिव देह को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक नीचे लाने की है। बाइट 01 : संत बाइट 02 : ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पटना: ADM सप्लाई व जिला अवर निबंधक के आवास पर छापेमारी, नकद-सोना बरामद

Danapur, Bihar:पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में ADM सप्लाई और जिला अवर निबंधक के आवास पर निगरानी की छापेमारी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित कश्यप ग्रीन सिटी में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी जिला अवर निबंधक, दानापुर स्वीटी कुमारी के आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कांड संख्या 113/26 के तहत की जा रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग की टीम को भारी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने के गहने भी बरामद होने की सूचना है। बरामद नकदी की गिनती के लिए मौके पर मशीन मंगाई गई है। निगरानी विभाग की टीम बरामद नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। मौके पर निगरानी विभाग के DIG भी मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि बरामद नकदी और सोने के आभूषण की वास्तविक मात्रा तथा उनकी कीमत का आधिकारिक आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। निगरानी विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है。
0
0
Report

कुशीनगर में बंधे से पानी का रिसाव, लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - नारायणी नदी ने बंधे पर शुरू हुआ पानी का रिसाव - रेट होल बनने से शुरू हुआ पानी का रिसाव - बड़ी संख्या में सीपेज होने से हड़कंप - बंधे में रिसाव होने से लोगों में दहशत - बंधे के किनारे बसे लोगों में हाहाकार - घरों से कीमती सामान निकालकर ऊंचे स्थान पर जा रहे लोग - डीएम , एसपी ने बंधे का किया निरीक्षण - क्षेत्रीय विधायक असीम राय भी मौके पर पहुँचे - रेट होल और सीपेज को बंद करने का युद्ध स्तर पर प्रयास - पानी का रिसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने शुरू किया काम - तमकुही के चैनपट्टी , जवहीं माली एहतमाली में हो रहा पानी का रिसाव
0
0
Report

कान्हा टाइगर रिजर्व में 11 माह की मादा बाघ शावक मौत, जांच शुरू

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा में 11 माह की मादा बाघ शावक की मौत मण्डला - कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बार फिर बाघ की मौत की खबर सामने आई है। कान्हा परिक्षेत्र के नकटीघाटी बीट, कक्ष क्रमांक 138 में करीब 11 माह की मादा बाघ शावक का शव मिला है। गश्ती के दौरान पेट्रोलिंग टीम की नजर शावक के शव पर पड़ी। शावक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद प्रथम दृष्टया किसी हिंसक वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान मौत होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शावक का शव परीक्षण कराया गया, वहीं फोरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने भी सुरक्षित किए गए हैं। वन्यजीव प्रोटोकॉल के तहत शावक का अंतिम संस्कार किया गया। अब वन विभाग इस बात की पड़ताल में जुटा है कि आखिर किस हिंसक वन्यजीव के साथ संघर्ष में शावक की जान गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top