121105
Kheri -गोल्डन एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
Deeghot, Haryana:बहराइच जिले के नगर मिहींपुरवा के जर ही रोड पर स्थित गोल्डन एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में एकेडमी स्कूल के नन्हे- मुन्ने,छोटे-छोटे बच्चों ने धार्मिक पंजाबी संस्कृत नुक्कड़ नाटक एवं नारी सशक्ति कार्यक्रम को लेकर की शानदार की प्रस्तुति, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं जन समूह ने बच्चों के शानदार प्रस्तुति को देखकर किया उत्साह वर्धन।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कवर्धा हाईवे हादसा: तेज बस से बाइक सवार प्रिंसिपल की मौत, जांच शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:रायपुर-जबलपुर हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार प्रिंसिपल की मौत कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर रानी सागर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर की ओर से आ रही महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और कवर्धा की ओर से जा रही प्लेटिना बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुंदर नाविक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम झिरना पिपरिया निवासी सुंदर नाविक, पिता भगत नाविक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे ग्राम डउकाबांधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पिपरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और हादसे में शामिल बस को कस्टडी में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना में लापरवाही की जांच कर रही है। इधर, सुंदर नाविक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
हाई कोर्ट ने ग्वालियर की सड़कों के मामले में एनएचएआई और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की बदहाल और गड्ढों वाली सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि एनएचएआई की सड़कें मानकों पर पूरी तरह फेल साबित हुई हैं और अब इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कोर्ट ने ठेकेदारों और अधिकारियों को तगड़ी फटकार लगाते हुए उनके भुगतान पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा निगम द्वारा भी अब तक भरे गए सड़को के गड्डो की जानकारी मांगी है। ग्वालियर की सड़कों की दुर्दशा पर हाई कोर्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने एनएचएआई और ठेकेदारों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। कोर्ट ने कड़ा एक्शन लेते हुए निर्देश दिया है कि ठेकेदार को दी जाने वाली 26.53 करोड़ रुपये की अगली किस्त को जारी करने के बजाय, उसे किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की एफडीआर में सुरक्षित रख दिया जाए। अदालत ने साफ कर दिया कि जब तक काम तय मापदंडों के अनुसार पूरा नहीं होता, तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा। ग्वालियर की जनता को इस तरह घटिया सड़कों की वजह से परेशान होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में एक अजीब स्थिति भी देखने को मिली, जब एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीधे कोर्ट के भीतर ही अपने वकीलों से बातचीत करने लगे। इस पर जजों ने उन्हें जमकर लताड़ा। कोर्ट ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर के इस आचरण को 'अदालत में तमाशा' करार दिया और कहा कि इससे न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हुई है। मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब खुद एनएचएआई के वकील ने कोर्ट में यह स्वीकार किया कि जो 'पायलट रिपोर्ट' तैयार की गई थी, वह सही नहीं थी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बिना ठीक से जांचे और बिना पढ़े ही उस पर अपने दस्तখत कर दिए थे। हाई कोर्ट ने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक माना है। कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर कोई गलत या भ्रामक रिपोर्ट पेश की गई, तो उसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अक्टूबर को होगी,जिसमें एनएचएआई को सड़कों की वास्तविक सुधार रिपोर्ट पेश करनी होगी।0
0
Report
सेवा सेतु-2026: ब्यावर शिविर में 270 नागरिकों को योजनाओं का लाभ
Bewar, Uttar Pradesh:सेवा सेतु अभियान-2026: नगर परिषद ब्यावर के शिविर में 270 नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ 2 धारा 69-ए पट्टे, 3 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 46 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध ब्यावर, 7 अक्टूबर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन तक सरलता और सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत नगर परिषद ब्यावर सभागार में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड, नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ, आयुक्त कीर्ति कुमावत, राजस्व अधिकारी मोहिंद्र राय फुलवारी, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, पार्षद नरेश कनोजिया एवं जयकिशन बल्दुआ, सेवा सेतु अभियान संयोजक बद्री सामरिया, पैरोकार मनोज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
इटावा-कोटा पंचायत राज चुनावों के लिए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन; जीत का मंत्र
Jaipur, Rajasthan:इटावा, कोटा पंचायत राज चुनावो को लेकर भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत का दिलाया संकल्प पीपल्दा विधानसभा की इटावा पंचायत समिति में पंचायत राज के चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय का प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुभारंभ किया। इस दौरान लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया ओर जनप्रतिनिधियों ने संबोधन किया और भाजपा से जिस को टिकिट मिले उसको विजय बनाने में जुट जाए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे राजस्थान में नगर निकाय से भी बेहतर परिणाम आयेेंगे। भाजपा संगठन की मेहनत और सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भी विकास के अनेक कार्य किये है। हमें डबल इंजन नहीं तिब्बल इंजन की सरकार पंचायत राज में भी बनानी है। गांवों का विकास प्राथमिकता है। पार्टी जिसे भी टिकिट दे हमें उसे संकल्प के साथ विजय बनाना है। इस अवसर पर लाडपुरा विधायक कल्पना सिंह,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, इटावा पंचायत समिति प्रधान रिंकू मीना , नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला नागर , सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधन किया। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ओर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा लाडपुरा, विधायक कल्पना देवी के इटावा पहुंचने पर जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।0
0
Report
मोदी के 25 साल पूरे: उद्योग जगत के साथ 45 हजार करोड़ MoU की चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे हो गए हैं. बहुत सुंदर रंगोली यहां बनाया गया है. बहुत अच्छा दृश्य बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के लोगों को संबोधित भही किया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश शसक्त हो रहा है. सिंगापुर दौरे से आज ही लौटा हूं, 4 दिन तक वहां उद्योग जगत के बड़े लोगों से बात हुई, 45 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है. 15 बड़े कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक हुई.....0
0
Report
हाथरस पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण सामग्री पर बड़ा एक्शन, 25 टन पोटाश पकड़
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध पटाखा निर्माण सामग्री पर पुलिस का एक्शन पटाखों के अवैध बारूद भंडार पर पुलिस की कार्रवाई भारी मात्रा में पुलिस ने गंधक और पोटाश किया बरामद राम और मनोज नाम के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक पुलिस ने किया बरामद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित0
0
Report
Advertisement
11 हजार वोल्ट लाइन को छू गई लोहे की सीढ़ी, दो मजदूर झुलसे
Hardoi, Uttar Pradesh:कैमरा लगाने जा रहे थे मजदूर, लोहे की सीढ़ी ने छू ली 11 हजार वोल्ट की लाइन; दो झुलसे हरदोई में कैमरा लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर पैदल जा रहे दो मजदूरों के साथ सवायजपुर में अचानक बड़ा हादसा हो गया। मुंडेर की तरफ से रूपापुर जा रहे दोनों मजदूर जैसे ही रूपापुर-पाली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, उनकी लोहे की सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। लाइन से सीढ़ी के छूते ही दोनों को तेज करंट लगा और वे घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में सूरज (24) पुत्र शौकिन निवासी ग्राम कंजरपुरवा और अजय (25) पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम मुंडेर, थाना सवायजपुर घायल हुए हैं। दोनों रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर मजदूरी के काम से कैमरा लगवाने जा रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। बताया गया कि दोनों मुंडेर से पैदल रूपापुर की ओर जा रहे थे और लोहे की सीढ़ी साथ ले जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों घायलों का district अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है.0
0
Report
Gorakhpur CISF jawan murder: Postmortem confirms head injury, probe intensified
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में CISF जवान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गीडा थाना क्षेत्र में बांध किनारे मृत मिले CISF जवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अब हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी है। धनबाद में तैनात CISF जवान परमबीर यादव छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। चार अक्टूबर की देर रात कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे वह अचेत अवस्था में मिले थे। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जवान के साथ रास्ते में क्या हुआ और वारदात में कौन लोग शामिल थे। गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट स्थित बोक्टा-बरवार बांध के किनारे रविवार देर रात CISF जवान परमबीर यादव मृत मिले थे। परमबीर यादव बाघागाड़ा गांव के रहने वाले थे और धनबाद में CISF में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, छुट्टी लेकर वह गांव लौट रहे थे। ट्रेन छूट जाने के बाद उन्होंने किराये की गाड़ी से घर आने का फैसला किया था। रात करीब 12 बजे बांध के किनारे उनके अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले CISF पहचान पत्र के जरिए उनकी पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट: मामला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है। रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं और सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मुकदमे की जांच तेज कर दी है। मृतक के पिता दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा परमबीर के भाई धर्मबीर के मुताबिक, دیر रात परिवार के लोग लगातार उनके मोबाइल पर फोन कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी ने फोन रिसीव कर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद धर्मबीर मौके पर पहुंचे और फिर परिजन अस्पताल गए। परमबीर की पत्नी प्रतिमा यादव ने बताया कि गांव निकलने से पहले पति ने फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। उन्होंने बेटी रिया से भी बात करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उस वक्त बेटी सो रही थी। पत्नी के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने कई बार पति को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब पुलिस उस किराये की गाड़ी की जानकारी जुटा रही है, जिससे परमबीर धनबाद से गोरखपुर आए थे। गाड़ी में जवान के साथ और कौन लोग मौजूद थे, गाड़ी रास्ते में कहां-कहां रुकी और कालेसर तक कैसे पहुंची—इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस कालेसर और आसपास के टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV और दूसरे साक्ष्यों से जवान की मौत की पूरी कड़ी सामने आ सकती है। “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और मृतक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। CISF जवान का शव तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पति- पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इसके बाद पुलिस और CISF जवानों की मौजूदगी में परमबीर यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता दिनेश चंद्र यादव ने मुखाग्नि दी। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि CISF जवान के सिर पर चोट कैसे लगी, वारदात किसने की और जवान को बांध किनारे किसने पहुंचाया।0
0
Report
तेज हवा में पेड़ गिरा; कार के ऊपर आ गिरा, यातायात बाधित
Dehradun, Uttarakhand:मौसम विभाग ने देहरादून समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। दोपहर बाद विकासनगर सहित पूरे पछवादून क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देर शाम कुंजाग्रांट में तेज हवाओं के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिरकर कार के ऊपर आ गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के गिरने से धर्मावाला–कुंजा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। गनीमत यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ के हिस्से को सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारू किया।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव पीटीसी में बड़े बदलाव की चर्चा तेज, क्या सच में लागू होंगे?
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव पीटीसी0
0
Report
सीतामढ़ी में मुठभेड़: तीन अपराधी गिरफ्तार, 777 कारतूस बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच बीती देर रात हुए मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है । अपराधियों के पास रखे बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया तकरीबन 777 पीस अलग अलग वेपन्स के कारतूस पुलिस को हाथ लगी है। सीतामढ़ी में कुछ माह पूर्व सहियारा थाना क्षेत्र में दिनेश यादव की हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा था जिसकी तलाश सीतामढ़ी पुलिस कर रही थी । इसी दौरान DIU को मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा अपने दो शागिर्द के सतह रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखा गया हैं। जिसके बाद DIU और SIT की टीम ने रीगा-परसौनी रोड पर सघन गश्त और चेकिंग शुरू कर दी। रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर तकरीबन 12 राउंड फायरिंग की गयी पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। जिसका इलाज मुजफ्फरपुर SKMCH में कराया जा रहा है। एसपी अमित रंजन ने कहा कि यह सीतामढ़ी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के बाद जिले में शांति की उम्मीद की जा रही है।0
0
Report
मेरठ पीटीसी में बड़ा बदलाव: नई बस सेवाओं से यात्रियों में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ पीटीसी0
0
Report
Advertisement
गया जंक्शन पर ऑपरेशन रेल प्रहरी से जहरखुरानी गैंग का खतरनाक सदस्य गिरफ्तार
Gaya, Bihar:गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन रेल प्रहरी' के तहत बड़ी सफलता: जहरखुरानी गैंग का शातिर गिरफ्तार, नशीली गोलियां, जेवर और 6 स्मार्टफोन बरामद। बिहार के गया जंक्शन से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन रेल प्रहरी' के तहत नशाखुरानी गिरोह के एक खतरनाक जहरखुरान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां, 6 चोरी के स्मार्टफोन, सोने का लॉकेट और ट्रेन टिकट बरामद हुए हैं। यह पूरी कार्रवाई सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह और रेल पुलिस उपाधीक्षक गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफार्म नंबर 1सी (दिल्ली छोर) पर गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को दिल्ली इंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ बैठा दिखाई दिया। जब सुरक्षाबलों ने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसकी पहचान 55 वर्षीय रमेश कुमार, पिता स्वर्गीय जोगीजी, निवासी बकरा (थाना-बिंद, जिला-नालंदा) के रूप में हुई। जब आरपीएफ और जीआरपी ने संदिग्ध के पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो बैग से कपड़ों के अलावा चौकौने वाले सामान बरामद हुए। 6 अदद स्मार्ट फोन एटीवान 2 एमजी (Ativan 2mg) की 120 नशीली गोलियां (4 स्ट्रिप),कागज में लपेटा हुआ संदिग्ध नशीला पाउडर,बिस्किट के पैकेट जिनका इस्तेमाल यात्रियों को नशा देने के लिए किया जाता था,थ्रेड कटर, 2.4 ग्राम का सोने का लॉकेट और एसबीआई का डेबिट कार्ड को बरामद किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह ट्रेन में यात्रा करने वाले भोले-भाले यात्रियों को बिस्किट या खाने की चीजों में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश कर देता था। यात्रियों के अचेत होते ही वह उनका मोबाइल, जेवर और कीमती सामान चोरी कर अगले स्टेशन पर उतर जाता था। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सौंप दिया गया है। त्योहारों के मौसम से ठीक पहले जहरखुरान की यह गिरफ्तारी रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।0
0
Report
रूपी सोरेन की हालत स्थिर, वेंटिलेटर पर डॉक्टर निगरानी में अस्पताल में भर्ती
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। रूपी सोरेन के इलाज के लिए रांची के जाने-माने न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल राय को भी अस्पताल बुलाया गया। डॉ. उज्ज्वल राय हिल व्यू अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज की निगरानी की। वहीं, रूपी सोरेन की तबीयत की जानकारी लेने के लिए कई मंत्री और विधायक भी अस्पताल पहुंचने लगे। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि रूपी सोरेन की स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। रूपी सोरेन का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में लगातार चल रहा है। अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही उनकी तबीयत में और सुधार होगा। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की ओर से अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों और अस्पताल से अपने घर लौटें।0
0
Report
नरेश मीणा की किसान यात्रा जयपुर में रोकी गई, पुलिस ने बाधित किया
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) नरेश मीणा की किसान यात्रा का मामला, जयपुर कुच कर रहे नरेश मीणा के काफिले को पुलिस ने रोका, शिवदासपुरा-बरखेड़ा टोल पर नरेश मीणा को पुलिस ने रोका, नरेश मीणा किसानों के मुद्दे को लेकर जयपुर कुच कर रहे हैं। किसानों के खाद्य, बीज और मुआवजे जैसे विभिन्न समस्या और मुद्दों को लेकर सरकार को घेरना चाह रहे हैं। एडीसीपी ललित शर्मा, एसीपी भवानी सिंह सहित मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात, एसीपी भवानी के मुताबिक जयपुर कलेक्टर के निर्देश पर वार्ता के लिए रोका0
0
Report
Advertisement
