Back
ईरान-इजराइल तनाव से जिले में गैस सिलेंडर आपूर्ति संकट बढ़ा
HSHarish Sharma2
Mar 16, 2026 12:19:55
Palwal, Haryana
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तेल संकट का प्रभाव जिले में घरेलू और कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति पर पड़ रहा है। गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
जिले में कई गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालकों की मनमर्जी के चलते घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। इतना ही नहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी खुलकर हो रही है और कुछ जगहों पर दुगने दामों में सिलेंडर दिए जाने की बात सामने आ रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। लेकिन रसोई चलाने के लिए गैस सिलेंडर जरूरी है, इसलिए मजबूरी में महंगे दामों पर भी सिलेंडर लेना पड़ रहा है—बशर्ते वह समय पर मिल जाए।
वहीं कई लोगों का कहना है कि अब सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद भी एजेंसी की ओर से बुकिंग का मैसेज तक नहीं आ रहा है। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और उन्हें डर है कि कहीं गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद न हो जाए। यही वजह है कि कुछ उपभोक्ताओं ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने भी शुरू कर दिए हैं।
उधर उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक अपने चहेतों को तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 16, 2026 13:23:270
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 13:23:040
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 13:22:360
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 16, 2026 13:22:210
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 16, 2026 13:22:090
Report
KCKhem Chand
FollowMar 16, 2026 13:21:230
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowMar 16, 2026 13:16:510
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 13:16:140
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 13:15:500
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 16, 2026 13:15:180
Report
899
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 16, 2026 13:04:36754
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 16, 2026 13:04:30704
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 13:04:17898
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 13:04:06Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रिटायर्ड पुलिस कर्मी और उनके परिजनों की दबंगई, कार खड़ी करने के विवाद पर पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल और डंडे लेकर घर में घुसे पुलिसकर्मी के परिजन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित रोहित सिंह के परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, पीड़ित परिवार ने खमरिया थाना पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप, एएसपी ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
848
Report