icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेमेतरा में शांति समिति की बैठक: त्योहारों में आपसी सद्भाव की अपील

Bemetara, Chhattisgarh:आगामी दशहरा, दीपावली और ईद सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेमेतरा के रेस्ट हाउस में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने बेमेतरा के गौरवमयी इतिहास का हवाला देते हुए सभी पर्वों को आपसी सद्भाव और भाईचारे से मनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने एसडीएम दिव्या पोटाई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव ने त्योहारों को लेकर प्रशासन व पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने कहा कि बेमेतरा जिला हमेशा से आपसी प्रेम और सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस गौरवमयी परंपरा को हमें आगे भी बरकरार रखना है। जी मीडिया से बातचीत करते हुए बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गई है और सभी से आपसी प्रेम सद्भाव के साथ त्योहार मनाने कहां गया है उन्होंने बताया कि सभी थानों में भी शांति समिति की बैठक के लिए निर्देशित किया गया है।
0
0
Report

धनबाद के एटीएम से नकदी निकालने के बहाने ठगी की नई चाल उजागर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में साइबर ठगों ने लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने का नया तरीका अपना लिया है। अब ठगों की नजर एटीएम मशीनों पर है। ताजा मामला मटकुरिया स्थित एसबीआई के एटीएम से सामने आया है, जहां पुलिस ने कैश डिस्पेंसर स्लॉट से एक संदिग्ध प्लेट बरामद की है। आशंका है कि इस प्लेट के जरिए एटीएम से पैसे निकालने आने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी। शनिवार की सुबह एक ग्राहक के खाते से एक हजार रुपये कट गए, लेकिन नकदी बाहर नहीं निकली। वहीं, इसी एटीएम से पहले भी तीन हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है। एटीएम में सुरक्षा गार्ड की कमी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर सांसद जगदम्बिका पाल ने किया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम को संबोधित

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow4m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:नौगढ़ क्षेत्र में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया।कार्यक्रम में पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। सांसद ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह अभियान सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा ड्रिंक से 7 गाड़ियां मिलीं; जांच के आदेश जारी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जलालपुर के नहोरा गांव में मिला एक्सपायरी पेय पदार्थ, खाद्य विभाग करेगा जांच; दोषियों पर होगी कार्रवाई जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में एक्सपायरी डेट की कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी करीब सात गाड़ियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सपायरी हो चुकी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि, इन पेय पदार्थों को कहां से लाया गया था और इन्हें नष्ट करने की जिम्मेदारी किसकी थी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही जलालपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने लाकर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसे नष्ट करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। यदि एक्सपायरी पेय पदार्थों की बिक्री होती, तो उपभोक्ताओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो सकती थी। हालांकि, फिलहाल इनके बाजार में बिक्री के लिए पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। डीएम ने खाद्य विभाग से जांच कराने की बात कही मामले पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है। खाद्य विभाग से जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को कहां से लाया गया था, इसे नष्ट करने की प्रक्रिया नियमानुसार हो रही थी या नहीं और इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है या नहीं। बाइट: सैमुअल पॉल एन, जिलाधिकारी, जौनपुर
0
0
Report

हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, रिकॉर्ड श्रद्धालु दर्शन

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सेना के बैंड की मधुर धुनों, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस वर्ष हेमकुण्ड साहिब की यात्रा में रिकॉर्ड 3 लाख 88 हजार 573 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, यात्रा के दौरान चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कपाट बंद होने के अवसर पर 4 हजार लोग इस शुभ घड़ी के गवाह बने। माता-धाम और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष की धार्मिक यात्रा का विधिवत समापन हो गया। यात्रा में 3 लाख 88 हजार 573 से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका; श्रद्धालु सुरक्षा के लिए चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। भारी बर्फबारी, बारिश, ठंड और फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय रही। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने पुलिस की सराहना की और श्रद्धालुओं ने सेवाभाव की प्रशंसा की। अब हिमालय की ऊंची वादियों में स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर सियासत गर्म, राव उदय प्रताप ने कांग्रेस पर निशाना

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सियासत फिर गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने आरक्षण मामले के कानूनी पचड़े में फंसने का सीधा ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा है। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कमलनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बिना कानूनी और संवैधानिक तैयारी के, सिर्फ चुनावी फायदे के लिए आनन-फानन में 27% आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया था। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की इसी जल्दबाजी के कारण भर्तियां कोर्ट में अटकी हैं और मध्य प्रदेश के लाखों ओबीसी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में नवरात्रि गरबा पंडालों की सजावट और सुरक्षा व्यवस्था पूरी

Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्रि पर्व को लेकर रतलाम में तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में आकर्षक गरबा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। रंग-बिरंगे पंडालों के साथ इनमें आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी, जो रात में इनकी खूबसूरती को और बढ़ाएगी। वहीं माता की प्रतिमाएं भी तैयार हो चुकी हैं। कल सुबह से शाम तक शहर के अलग-अलग गरबा पंडालों में माता की एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की जाएगी। इधर, माता के मंदिरों में भी नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समितियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, वहीं पुलिस ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
0
0
Report

टोरिया गांव के खेत में मगरमच्छ के बच्चे मिलने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के टोरिया गांव में एक किसान के खेत से मगरमच्छ का लगभग एक फीट लंबा बच्चा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ,घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज से रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना किसी नुकसान के मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित अपने हाथों से पकड़ लिया।,विशेषज्ञों के अनुसार, टोरिया के पास केन नदी बहने के कारण अक्सर बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने से ऐसे वन्यजीव पास के छोटे गड्ढों या खेतों तक आ जाते हैं।,इस घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के सभी ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।,प्रशासन ने अपील की है कि खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें और किसी भी जंगली जीव को देखकर खुद पकड़ने का जोखिम न उठाएं। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके。 बाइट - विकाश अवस्थी, किसान
0
0
Report
Advertisement

मनेंद्रगढ़ के छठ घाट पर स्वच्छता अभियान, वन विभाग व प्रशासन ने संदेश दिया

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया. डीएफओ डी.पी. साहू के नेतृत्व में आयोजित अभियान में एमसीबी एसपी रत्ना सिंह भी पुलिस जवानों के साथ शामिल हुईं. मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित छठ घाट पर स्वच्छता को लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया. डीएफओ डी.पी. साहू के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में एमसीबी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह सहित पुलिस जवान, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और प्रशासनिक अमला शामिल हुआ. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने छठ घाट परिसर में साफ-सफाई की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना है.
0
0
Report

खैरागढ़ पंचायत के रिकॉर्ड में 8 मोटर पंप, हकीकत में एक भी नहीं मिले

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सरकारी रिकॉर्ड में आठ मोटर पंपों की खरीदी और बोर खनन का हिसाब दर्ज, लेकिन मौके पर एक भी मोटर पंप नहीं! आखिर पंचायत के रिकॉर्ड में दर्ज मोटर पंप गए कहां? क्या कागजों में ही विकास कार्य पूरे हो गए या फिर मामले में कोई दूसरी गड़बड़ी है? खैरागढ़ जिले की ग्राम पंचायत करमतरा से सामने आए इस मामले ने पंचायत के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला पूर्व सरपंच मीनेश साहू के कार्यकाल का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2022, 2023 और 2024 की रोकड़ पंजी में आठ मोटर पंपों की खरीदी और बोर खनन कार्यों का उल्लेख है। रिकॉर्ड में 3 एचपी, 5 एचपी और 1 एचपी की मोटरों का जिक्र होने के बावजूद ग्रामीणों को संबंधित स्थानों पर मोटर पंप और बोर खनन के प्रमाण नहीं मिले। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सरकारी धन खर्च हुआ, तो उसका वास्तविक लाभ कहां दिखाई दे रहा है؟ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल के निर्देश पर जनपद पंचायत की दो सदस्यीय टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि और वर्तमान सरपंच की मौजूदगी में जांच की。 अब सवाल पूर्व सरपंच मीनेश साहू के कार्यकाल में दर्ज इन कार्यों की वास्तविकता और खर्च की गई राशि के उपयोग को लेकर है। हालांकि, जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होना अभी बाकी है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और सरकारी रिकॉर्ड की हकीकत कब तक स्पष्ट होती है।
0
0
Report

देवास में MD ड्रग्स तस्करी: 9 गिरफ्तार, 100 ग्राम ड्रग्स जब्त

Dewas, Madhya Pradesh:एमडी ड्रग्स की तस्करी के चार मामलों में देवास पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई देवास कोतवाली और औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स की खेप राजस्थान से मध्यप्रदेश के आगर जिले तक पहुंचती थी। यहां से इसे देवास और आसपास के इलाकों में पेडलरों के जरिए बेचा जाता था। पुलिस अब राजस्थान में ड्रग्स के स्रोत और देवास में इसे खरीदने वालों की तलाश कर रही है。 चार कार्रवाइयों में सामने आई नेटवर्क की कड़ियां पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास इमरान पठान और रेहान उर्फ मंसूरी को पकड़ा। उनके पास से 34.78 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पूछताछ में ड्रग्स आगर जिले के युसुफ खान से मिलने की जानकारी सामने आई। 4 अक्टूबर को ही नागदा रसूलपुर रोड पर बंद कांच फैक्ट्री के पास से राजेश मालवीय उर्फ राजा को 15.71 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, 6 अक्टूबर को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने टुमनी रेलवे ओवरब्रिज के पास न्यू बायपास रोड से राजकुमार गांगुली को 13.49 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा। पुलिस ने fourों मामलों में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी बताई है। इनमें आगर निवासी युसुफ खान सहित देवास के अलग-अलग क्षेत्रों के आरोपी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से और भी कड़ी पूछताछ कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top