121102
हरियाणा में MVN विश्वविद्यालय में नए छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ शुरू
Palwal, Haryana:एमवीएन विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए चार दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1000 छात्र और 800 अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कुलपति डॉ. अरुण गर्ग ने शैक्षणिक शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी पर जोर दिया। उप कुलपति डॉ. एनपी सिंह ने छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में गेट तोड़फोड़ वीडियो मामला: पूर्व अध्यक्ष के नाम से गेट चर्चा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - स्वामी ब्रम्हानंद इंटर कालेज के खेल मैदान मे बने गेट मे तोड़फोड़ करने का वीडिओ वायरल, सीढ़ी लगाकर हथौड़े के सहारे गेट को तोड़ता नजर आ रहा शख्स, पूर्व नगर पालिका चैयरमैन स्व. गनेशीलाल बुधोलिया के नाम से बना है गेट, वर्तमान नगर पालिका चैयरमैन श्रीनिवास बुधोलिया के पिता थे गनेशीलाल बुधोलिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत मे लिया, मामलों की जाँच में जुटी स्थानीय पुलिस, राठ कोतवाली कस्बे का मामला।0
0
Report
जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में बुरा हाल, मरीज बेहाल, निजी कर्मियों पर निर्भर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जिला नेत्र चिकित्सालय का बुरा हाल, खाली पड़े डॉक्टर चैम्बर, मरीज बेहाल, प्राइवेट कर्मियों के भरोसे चल रहा अस्पताल, धड़ल्ले से लिखी जा रहीं बाहर की दवाएं, मरीजों की जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ, सरकार की मंशा को धता बता रहे नेत्र चिकित्सालय के जिम्मेदार, जालौन के उरई स्थित जिला नेत्र चिकित्सायलका मामला।0
0
Report
गोंडा में ब्रजभूषण शरण सिंह की सत्यमेव जयते रैली: 3 लाख जुटने की तैयारी पूरी
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ इस रैली में 3 लाख लोगों के आने को लेकर के अनुमान लगाते हुए सारी तैयारियां की जा रही है तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है कुछ बची हुई अंतिम चरण में चल रही है। लोगों के आने को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह द्वारा 24 घंटे के अंदर आज बुधवार दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग कारीगरों के माध्यम से 40 कुंतल लड्डू बनवाया गया है जो लगभग 12 लाख पीस लड्डू है सत्यमेव जयते रैली में आने वाले लोगों को लड्डू का वितरण करके उनके परिवार के लोगों को भी घर पर खाने के लिए उन्हें दिया जाएगा। बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सत्यमेव जयते रैली के आयोजन को लेकर के पूरे नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में भी बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं इसके साथ ही साथ साउंड भी लगवाए गए हैं बड़ी-बड़ी एलइडी भी लगवाई गई है। सत्यमेव जयते और फैसले में बरी होने को लेकर के अलग-अलग जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर भी लगाया गया है। इसके साथ ही साथ 3 लाख से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था भी अलग-अलग कैटरर्स के माध्यम से यहां पर की जा रही है। बृजभूषण शरण सिंह कल गुरुवार को सुबह 10:00 बजे चार्टेड प्लेन से अपने परिवार के सात अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी जाकर के बजरंगबली का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे अयोध्या के संतों से मुलाकात कारण का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद अपने 300 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या से गोंडा नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। यहां पर वह अपने नंदनी नगर गौ माता मंदिर पहुंचकर के उनकी पूजा अर्चना का आशीर्वाद लेंगे और फिर नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सत्यमेव जयते रैली कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को संबोधित कर एक हुंकार भरेंगे।0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व सेवाएं ठप, किसान परेशान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी राजस्व सेवाएं हुईं प्रभावित मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर हरदा जिले के 226 हलकों में से 160 पटवारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते और शासकीय रिकॉर्ड संबंधित कार्यालयों में जमा करा दिए। हरदा जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब राजस्व सेवाओं पर दिखाई देने लगा है। हड़ताल शुरू होने से पहले पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया था। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन सेवाओं का बहिष्कार किया गया। शासन स्तर पर मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं होने के बाद पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिले में 226 हलकों के 160 पटवारी हड़ताल पर हैं। पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते और शासकीय रिकॉर्ड संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिए। पटवारी संघ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से ई-टोकन, वेब जीआईएस, सारा पोर्टल-ऐप, आरसीएमएस, पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन, खसरा-खतौनी और फार्मर रजिस्ट्रेशन जैसे ऑनलाइन काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, गिरदावरी और अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई पर भी असर पड़ने की बात कही जा रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण का काम भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में हड़ताल लंबी चलने पर किसानों और आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।0
0
Report
चूरू के सुजानगढ़ में अस्पताल का छज्जा गिरा; मरीज घायल, प्रशासन पर सवाल
Churu, Rajasthan:चूरू सुजानगढ़。 सुजानगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर राजकीय फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का गिरा छज्जा, अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा भरभराकर गिरा, हादसे में निजी मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली एक महिला हुई चोटिल, पुराने ट्रोमा सेंटर की खस्ताहाल इमारत में चल रहा है अस्पताल, वर्ष 2023 में 56 लाख रूपए की लागत से हुआ था जीर्णोद्धार कार्य, विधायक कोटे के 35 तथा भामाशाह के 21 लाख रूपए से हुआ था जीर्णोद्धार, जीर्णोद्धार के तुरंत बाद ही टपकने लगी थी अस्पताल की छत, इससे पहले ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के समय भी घटिया निर्माण को लेकर उठे थे सवाल, तत्कालीन विधायक व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने व्यक्त की थी नाराजगी, बड़ा सवाल-क्या हादसे के बाद नींद से जागेगा प्रशासन या मरीजों की जान से होता रहेगा खिलवाड़? घटना का सीसीटीवी भी आया सामने。0
0
Report
भीमा नदी जलस्तर बढ़ने से पंढरपुर के 25 परिवार फिर से विस्थापित
Pandharpur, Maharashtra:पंढरपूर शहरात पुन्हा एकदा भीमा नदीची पाणी पातळी वाढण्याची शक्यता लक्षात घेऊन व्यास नारायण झोपडपट्टीतील 25 कुटुंबाचे पुन्हा स्थलांतर करण्यास सुरुवात झाली आहे. उजनी धरणातून भीमा नदीत सोडलेल्या पाण्यामुळे पंढरपूर मध्ये भीमा नदीची पाणी पातळी वाढली होती रविवारी व्यास नारायण झोपडपट्टीतील 25 कुटुंबांना स्थलांतर केलं होतं हे पाणी पातळी कमी झाल्यानंतर हे लोक पुन्हा आपल्या घरी आले. मात्र आज पुन्हा भीमा नदीची पाणी पातळी वाढण्याची शक्यता लक्षात घेऊन प्रशासनाने केलेल्या सूचनेनंतर हे लोक पुन्हा एकदा स्थलांतरित होत आहेत दरवर्षी अशा पद्धतीने स्थलांतर करण्याची वेळ येते त्यामुळे या भागातील नागरिकांचे सुरक्षित ठिकाणी कायमचं पुनर्वसन करण्याची मागणी माजी नगरसेवक विक्रम शिरसाट यांनी केली आहे0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में नकली नोटों के जाल में दो गिरफ्तार, ग्रामीण जांच की मांग
Madhubani, Bihar:मधुबनी के नेपाल बॉर्डर के पास एक दुकान में छापेमारी कर पुलिस STF और SSB जवानों ने नकली भारतीय रुपया बरामद, दो_sakhsh_ को गिरफ्तार। बासोपट्टी थाना के बॉर्डर के पास स्थित दुबही बाजार का मामला। इस मामले में ग्रामीणों ने एसएसबी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सादे लिबास में पहुंचे एसएसबी पुलिस_TEAM ने दुकान पर जाली रुपया का थैला रख कर दुकानदार से कहा ये थैला आपका है, दुकानदार ने इंकार किया। जवानों ने थैला खोलकर दिखाया तो जाली नोट थे। पुलिस_TEAM ने दुकानदार सहित दो लोगों को फेक करेंसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी आरोपियों की पहचान बासोपट्टी थाना के दुहबी बाजार निवासी भरत महासेठ और बाबूबरही थाना के भटाचौड़ा गांव निवासी शिवकुमार राउत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जब्त जाली रुपयों में 500, 200, 100, 50 के नोट शामिल हैं: 500 के 57 पीस, 200 के 33 पीस, 100 के 110 पीस, 50 के 81 पीस। हालाँकि ग्रामीणों ने कहा कि एक भद्र और बुजुर्ग व्यवसायी को फंसाया गया है। दर्जनों लोगों ने डीजीपी, IGP और एसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगायी है। ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक पर सादे ड्रेस में जवान पहुंचे और दुकान के स्टाफ को गुटखा/सिगरेट लाने के लिए भेज दिया और इसी दौरान मौका देखकर जाली नोटों का थैला दुकान में रख दिया और दुकानदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्ताऱ लोगों पर बासोपट्टी थाना में कांड संख्या 268/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।0
0
Report
अमीनों के स्थानांतरण के विकल्प बढ़े: गृह जिले छोड़कर पांच जिलों तक चुनाव संभव
Patna, Bihar:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अमीनों के पदस्थापन और स्थानांतरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने अमीनों के लिए विभागीय पोर्टल को एक बार फिर लाइव करने का निर्णय लिया है। पहले अमीनों को गृह जिला छोड़कर केवल तीन जिलों का विकल्प चुनना था। इसके लिए विभागीय पोर्टल 26 मई से 15 जून 2026 तक खुला था। लेकिन अन्य संवर्गों के साथ स्थानांतरण प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक कठिनाइयों के कारण अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब अमीनों को गृह जिला छोड़कर पांच जिलों का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। इसके लिए विभागीय पोर्टल 1 अगस्त 2026 से 7 अगस्त 2026 तक दोबारा लाइव रहेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एनआईसी से पोर्टल को निर्धारित अवधि के लिए सक्रिय करने का अनुरोध किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत अमीनों को ऑनलाइन विकल्प चयन की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। इस फैसले से राज्य के अमीनों को स्थानांतरण के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और विभागीय प्रक्रिया को भी अधिक सुगम बनाने की कोशिश की जाएगी।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के सात साल: सुरक्षा कड़े, विरोध तेज
Chaka, आर्टिकल 370 हटाने की 7वीं बरसी पर कई स्तरों की सुरक्षा और विपक्ष का विरोध; BJP ने इसे ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया और तिरंगा रैली निकाली। बड़े नेता फारूक, उमर और महबूबा विरोध प्रदर्शन रहे ग़ायिब। बुधवार को जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक हलचल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। विपक्षी दलों ने आर्टिकल 370 हटाने की सातवीं बरसी को "काला दिवस" के तौर पर मनाया, जबकि BJP ने 5 अगस्त को देश की संवैधानिक यात्रा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। अधिकारियों ने पूरी घाटी में, खासकर श्रीनगर में, सख्त पाबंदیاں लगाईं और भारी सुरक्षा बल तैनात किया। प्रमुख चौराहों, पार्टी दफ्तरों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस और CAPF के जवान तैनात किए गए। इंटरनेशनल बॉर्डर और LoC से लेकर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तक चेकपोस्ट को और मजबूत किया गया। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं दी गई थी और चेतावनी दी कि बिना इजाजत प्रदर्शन करने या उसमें शामिल होने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन उपायों का मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांति को अस्थिर करने की संभावित आतंकी कोशिशों की खुफिया जानकारी का मुकाबला करना था। पाबंदियों के बावजूद, नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और अन्य दलों ने विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। NC के मुख्यालय में नेताओं और विधायकों ने आर्टिकल 370 और 35A को हटाने का विरोध दोहराया। उन्होंने 5 अगस्त को "काला दिवस" करार दिया, क्योंकि इस दिन लोगों के अधिकार, सुरक्षा उपाय, राज्य का दर्जा और जमीन व नौकरियों पर मिलने वाली सुरक्षा छीन ली गई थी। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इसमें शामिल नहीं हुए। PDP कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय और दुर्गानाग में विरोध प्रदर्शन किया। इल्तिजा मुफ़्ती ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए विधायकों और नेताओं के साथ मार्च निकालने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को कैंडल-लाइट विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और कार्यकर्ताओं को दफ़्तर पहुँचने से रोका गया। महबूबा मुफ़्ती घर पर ही रहीं; उन्होंने कहा कि दफ़्तर जाने वाली सड़कें जाम थीं। बीजेपी महासचिव अशोक कौल ने कहा: वे तिरंगे का अनादर करने की आदत रखते हैं और इसकी सजा मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ, बीजेपी नेताओं ने श्रीनगर में तिरंगा रैली निकाली और अनुच्छेद 370 हटने को एकता, समानता और विकास का पल बताया। पार्टी के युवा नेता एजाज़ हुसैन ने कहा: यह तिरंगा रैली एक संदेश है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदलाव के साथ हैं। बीजेपी के एक युवा कार्यकर्ता ने कहा: अब यहाँ सिर्फ़ एक नारा गूंजेगा - 'एक विधान, एक प्रधान, एक संविधान'। अशोक कौल ने कहा: 5 अगस्त 2019 को हुआ कदम हमारी पार्टी का ऐतिहासिक फ़ैसला था। 5 अगस्त ने जम्मू-कश्मीर में गहरी राजनीतिक खाई उजागर की, जहाँ विपक्षी पार्टियाँ सुरक्षा के बीच बहाल किए जाने की मांग करती रहीं, वहीं बीजेपी ने इसे एकीकरण, शांति और विकास की दिशा में कदम के तौर पर माना। FINAL WT0
0
Report
Advertisement
बलौदाबाज़ार में अवैध महुआ शराब के विरोध में महिलाओं का भारी प्रदर्शन
Taga, Chhattisgarh:बलौदाबाजार बिग ब्रेकिंग अवैध महुवा शराब के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची गिरौदपुरी चौकी नवरंगपुर और दर्री गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची चौकी गांव में अवैध महुवा शराब बेचने वालो को बंद कराने पर देते है जान से मारने की धमकी ग्रामीण और महिलाएं चौकी पहुंचकर कर रहे है विरोध गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र का है पूरा मामला0
0
Report
हरदोई: सुहासिनी केस में डंडे से पिटाई का VIDEO वायरल, संदिग्ध मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:डंडे की चोटें कैमरे में कैद... फिर संदिग्ध मौत! हरदोई में सुहासिनी केस ने बढ़ाए सवाल, दहेज हत्या का आरोप हरदोई में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो... जिसमें एक महिला की डंडे से पिटाई होती दिखाई दे रही है। अब उसी महिला सुहासिनी की संदिग्ध मौत ने हरदोई में सनसनी फैला दी है। पिहानी थाना क्षेत्र के सिमौर गांव की रहने वाली सुहासिनी की शादी 22 जून 2023 को सवायजपुर निवासी अभिजीत शर्मा से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अभिजीत शर्मा, ससुर मुखराम, सास और परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज में पहले एक कार और फिर लखनऊ में प्लॉट तथा उस पर मकान बनवाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एक कार भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुहासिनी के साथ कथित तौर पर मारपीट और प्रताड़ना जारी रही। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को parिजन सुहासिनी की पिटाई का बता रहे हैं, जिसमें उनके अनुसार ससुर मुखराम डंडे से उसकी पिटाई करता दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि 3 अगस्त की रात सुहासिनी की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। परिवार का कहना है कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना ससुराल पक्ष ने नहीं दी, बल्कि पुलिस के जरिए इस घटना की जानकारी मिली। सुहासिनी सात भाइयों की इकलौती बहन थी और उसकी मौत के बाद सिमौर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ़ी कराकर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 बाइट -- शैलेन्द्र कुमार मृतका का भाई बाइट -- मार्तंड प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई उधर, पुलिस ने बताया कि मामले में पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों, वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सुहासिनी की संदिग्ध मौत और वायरल वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। मायके पक्ष इंसाफ की मांग पर अड़ा है, जबकि अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।0
0
Report
कानपुर के काकादेव में भारी बारिश से अपार्टमेंट बेसमेंट धंसना; चारों तरफ जांच
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर-देर रात से हो रही भारी बारिश के दौरान हुआ हादसा काकादेव क्षेत्र के नवीन नगर में अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसा कुछ दिन पूर्व इसके पड़ोस वाला अपार्टमेंट हार्मोनी विला भी धंस चुका है नगर निगम , केडीए , पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच कर की जांच पड़ताल0
0
Report
Advertisement
झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं पर राज्यपाल से मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:लोक भवन, झारखण्ड प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 5 अगस्त, 2026- माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया। राज्यपाल महोदय ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कथित अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रकार कार्य करें कि उनकी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।0
0
Report
देवली के दौलता मोड़ पर ट्रक-बाइक हादसा, अधेड़ की मौत
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) Breaking News देवली शहर के दौलता मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत, हादसे की सूचना पर देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नू पहुंची मौके पर, देवली थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में, फिलहाल मृतक की नहीं हुई पहचान, मृतक के शव को रखवाया गया है उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में0
0
Report
चेतन डूडी का वायरल वीडियो: समर्थकों से बीजेपी वोटिंग की अपील
Didwana, Rajasthan:डीडवाना - सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक चेतन डूडी का वीडियो हो रहा वायरल, वीडियो में चेतन डूडी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं सम्बोधित, सम्बोधन में डूडी कह रहे हैं बेनीवाल और ओवेसी को वोट देने की बजाय बीजेपी को वोट कर देना, वायरल वीडियो बना क्षेत्र में चर्चा का विषय, चेतन डूडी के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय रूपाराम डूडी को माना जाता रहा है बेनीवाल का राजनीतिक गुरु。0
0
Report
Advertisement
