icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow29 Aug 2024, 12:02 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरदारशहर सभापति चुनाव में भाजपा फेल, पांच उम्मीदवार मैदान में

Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भाजपा का ‘सहमति फॉर्मूला’ फेल! बागियों ने नहीं वापस लिए नामांकन, सभापति की कुर्सी पर अब पांच दावेदार सरदारशहर नगरपरिषद सभापति चुनाव को लेकर सरदारशहर की सियासत में शुक्रवार को बड़ा ट्विस्ट सामने आया। नामांकन वापसी के आखिरी दिन तक भाजपा के भीतर चल रही खींचतान और गुटबाजी खत्म नहीं हो सकी। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाली सरला सिद्ध और डिंपल राजपूत ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए। वहीं निर्दलीय पार्षद आईना चायल ने भी अपना नामांकन बरकरार रखा है। ऐसे में सभापति पद के लिए अब कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनीता वर्मा, कांग्रेस की ओर से मोनिका सैनी तथा भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सारला सिद्ध, डिंपल राजपूत और निर्दलीय पार्षद आईना चायल मैदान में हैं। 16 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल पांच नामांकन सामने आए थे और 18 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सभी पांच प्रत्याशी मैदान में बने हुए हैं। सरदारशहर नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा के 25, कांग्रेस के 22 और निर्दलीय 8 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के खेमे में छह निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा खेमे के पास अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती बनी हुई है। भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए अनीता वर्मा का नामांकन दाखिल होने के बाद भी पार्टी के सभी दावेदारों और गुटों के बीच सहमति नहीं बन सकी। प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ बातचीत के बावजूद स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं निकलने की बात सामने आई है。 सभापति चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित पार्षदों की दो अलग-अलग जगहों पर बाड़ेबंदी किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी चुनाव में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा के बागी पार्षदों के नामांकन वापस नहीं लेने से चुनावी गणित और अधिक बहुकोणीय हो गया है। चुनाव परिणाम में भाजपा सबसे अधिक 25 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई थी, लेकिन सभापति चुनाव के लिए अब भाजपा के सामने अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखने और निर्दलीय समर्थन को कायम रखने की चुनौती है。 एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर सभापति पद के लिए एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ है। इस तरह अब पांचों प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब सभी की नजरें 21 सितंबर पर टिक गई हैं, जब नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान होगा। पांच प्रत्याशी के मैदान में बने रहने के बाद सरदारशहर की राजनीति में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका और भाजपा के भीतर बनी स्थिति चुनाव के नतीजे को लेकर चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गई है। अब सवाल यही है—25 पार्षदों वाली भाजपा अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रख पाएगी या बागी प्रत्याशियों के मैदान में डटे रहने से सभापति चुनाव का पूरा गणित बदल जाएगा? बाइट- महिपाल सिंह राजावत, एसडीएम, सरदारशहर
0
0
Report

mandla में patvariyon ने SDM के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, अनिश्चितकालीन हड़ताल का संकेत

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पटवारियों ने एसडीएम ( आईएएस) शैलेन्द्र चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटवारियों ने एसडीएम पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई, प्रताड़ित करने और सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पटवारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई और निलंबित पटवारी की बहाली की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर पटवारियों ने कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। मंडला में प्रशासनिक अधिकारी और पटवारियों के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जिले के पटवारियों ने एसडीएम शैलेन्द्र चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारियों का आरोप है कि एसडीएम द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। पटवारियों ने आमानाला में पदस्थ एक पटवारी को मनमाने तरीके से निलंबित किए जाने का भी आरोप लगाया है। इसी को लेकर पटवारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निलंबित पटवारी को तत्काल बहाल करने और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिला कलेक्टर अवकाश पर हैं, जिसके चलते प्रशासन ने ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।
0
0
Report

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष: भाजपा की रेखा देवी बनाम निर्दलीय राजकुमार सैनी

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचंद सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा की रेखा देवी और निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। खास बात यह है कि राजकुमार सैनी वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी से होगा। राजगढ़ नगरपालिका के बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। 40 वार्डों वाली नगरपालिका में हुए चुनाव में 31 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं, जबकि भाजपा के 6 और कांग्रेस के 3 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही बोर्ड गठन को लेकर भी निर्दलीय पार्षदों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापसी का शुक्रवार को अंतिम दिन था। इस दौरान धर्मचंद सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा देवी और निर्दलीय राजकुमार सैनी चुनाव मैदान में हैं। दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार 21 सितंबर को राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ही राजगढ़ नगरपालिका में बोर्ड गठन की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी。
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा निर्विरोध जीत, गीता देवी चेयरमैन

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं झुंझुनूं में भाजपा का 'शुभारंभ', खेतड़ी से खुला खाता खेतड़ी में भाजपा की गीता देवी निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित नाम वापसी के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने की अधिकारिक तौर पर घोषणा समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस, जगह—जगह हुआ स्वागत एनवक्त पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर गीता बनी चेयरमैन गीता देवी बोलीं—खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करूंगी निकाय चुनावों को लेकर झुंझुनूं में भाजपा का शुभारंभ हो गया है। खेतड़ी नगरपालिका का चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित करवाकर भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। साथ ही चेयरमैन के चुनावों को लेकर शुभ आरंभ भी कर लिया है। आज नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद खेतड़ी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुनिल चौहान ने भाजपा की प्रत्याशी गीता सैनी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। आरओ सुनील कुमार ने बताया कि नगर पालिका खेतड़ी के आम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। आज नाम वापसी के अंतिम दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता देवी ने कहा कि वह खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकास से जुड़ी जो कमियां रह गई हैं, उन्हें पूरा कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।गीता देवी ने पेयजल, सड़क व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगी। उन्होंने विधायक और सरकार के सहयोग से खेतड़ी में विकास कार्यों को गति देने की बात भी कही। निर्वाचन के बाद गीता सैनी के समर्थकों ने मुख्य मार्गों से विजयी जुलूस निकाला। आपको बता दें कि गीता सैनी ने नामांकन के आखिरी दिन एनवक्त पर कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा से अपनी उम्मीदवार पेश की थी। बाइट 01 : सुनील कुमार, रिटर्निंग अधिकारी, खेतड़ी बाइट 02 : गीता देवी, नवनिर्वाचित चेयरमैन खेतड़ी
0
0
Report

कंचन ज्वेलर्स डकैती: सोनभद्र पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने मध्य प्रदेश के जयंत, सिंगरौली स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। डकैती के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक और मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी सोनभद्र पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस की टीमों ने सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान अनपरा थाना क्षेत्र के बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़, डी-प्लॉट रोड और डिबुलगंज इलाके में पुलिस टीम ने अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रौशन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती में शामिल होने और लूटे गए माल में से हिस्सा मिलने की बात बताई है। बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वेलर्स के टैग भी मिले हैं। इस कार्रवाई में अनपरा थाना पुलिस, शक्तिनगर थाना पुलिस, पिपरी थाना पुलिस और एसओजी सोनभद्र की टीमों शामिल रहीं। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी और डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश के साथ लूटे गए बाकी माल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ग्वालियर गदाई पुरा: दुकान पर गोलीबारी, CCTV से आरोपियों की तलाश तेज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के गदाई पुरा में देर रात एक व्यापारी की दुकान के बाहर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। सुबह शटर में गोली के निशान मिले; परिजनों को लगा था कि शटर पर पत्थर मारे गए थे। मौके पर खाली कारतूस भी मिले। पीड़ित के अनुसार वह व्यापार के काम से गोरमी भिंड गया था और रात करीब 2.30 बजे घटना की जानकारी मिली। बेटे मनोज ने सूचना दी, दुकान से गोली के छेद मिले। पुलिस ने मौके पर निशान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज हो चुकी है; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान तेज हो सके。
0
0
Report

इंदरगंज में ऑनलाइन ठगी: जॉइंट खाते से 90 हजार की निकासी, हैकिंग की शंका

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। जहां प्रिंसी जैन पत्नी शशांक जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके जॉइंट बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी के साथ OTP या पासवर्ड शेयर नहीं किया था। प्रिंसी का कहना है कि उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था, उसके बाद खाते से पैसा निकला है। उन्हें पता भी नहीं चला और रकम कट गई। शिकायत मिलते ही इंदरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि ठगों ने मोबाइल कैसे हैक किया और पैसा किस अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। इस मामले पर एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस लगातार साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है, फिर भी ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल पर OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल कभी भी शेयर न करें।
0
0
Report

छतरपुर पुलिस ने धमोरा चोरी का खुलासा, 24 लाख का माल बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है ,ओरछा रोड़ थाना के ग्राम धमोरा में 9 सितंबर को हुई 15 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी से चोरी का पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल 9 सितंबर को थाना रोड के ग्राम धमोरा में विजय सिंह यादव के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पीड़ित ने लगभग 15 लाख की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने निजी घरों और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी चरण अहिरवार निवासी अलीपुरा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चार सोने की चूड़ियां, बड़ा हार, छोटा हार, अंगूठियां बरामद की गई हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त किया गया है। कुल 24 लाख का मशरूका रिकवर किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर है। इसके खिलाफ झांसी, निवाड़ी, महोबा सहित अन्य जिलों में चोरी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

भागवत: धर्म जीवन के अंत तक का सत्य, युवाओं से राष्ट्र निर्माण की मांग

Ujjain, Madhya Pradesh:धर्म बुढ़ापे की बात नहीं, जीवन के प्रारंभ से अंत तक का सत्य है: मोहन भागवत पश्चिम दिशा में द्वेष करने वाला पड़ोसी कई बार तकलीफ देता रहा, फिर भी भारत ने संकट के समय मदद और दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया धर्म ‘रिलिजन’ से ऊपर है - मोहन भागवत धर्म को समझने के लिए पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना होगा, युवाओं से बोले संघ प्रमुख भारत का युवा केवल यशस्वी नहीं, सार्थक जीवन जीने वाला बने: मोहन भागवत त्याग, करुणा और सबके कल्याण में ही अपनी जीत की सार्थकता है, उज्जैन में बोले भागवत उज्जैन में इन दिनों देशभर से आए युवाओं का बड़ा समागम चल रहा है। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। गीता भवन में चल रहे इस आयोजन में धर्म, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद किया। गीता भवन में आयोजित सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. भागवत ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म को केवल बुढ़ापे या किसी खास उम्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। धर्म अस्तित्व के प्रारंभ से अंत तक का परम सत्य है। उन्होंने कहा कि धर्म को समझने के लिए मन में मौजूद विकारों और पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना जरूरी है। धर्म और ‘रिलिजन’ को अलग बताया डॉ. भागवत ने धर्म और ‘रिलिजन’ के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि पश्चिमी सभ्यताओं ने भारत की धार्मिक परंपराओं को देखकर धर्म को ‘रिलिजन’ कहा, लेकिन धर्म केवल किसी एक पंथ या पूजा पद्धति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म पूरे विश्व को धारण करने वाली व्यवस्था है और जिस नियम से विश्व चलता है, वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म बंधन नहीं, बल्कि मुक्ति देता है। धर्म व्यक्ति के स्वभाव और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसके कर्तव्य का निर्धारण करता है। उनके अनुसार धर्म के माध्यम से भौतिक और आध्यात्मिक, दोनों तरह की उन्नति संभव है। ‘अपने जीतने की सार्थकता सबके जीतने में’ युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि मनुष्य को अपनी बुद्धि के कारण खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन उसके पास केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य प्रकृति और दूसरे जीवों को नष्ट करना नहीं, बल्कि उनके साथ संतुलन बनाकर चलना है। उन्होंने मधुमक्खी का उदाहरण देते हुए कहा कि मधु
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top