121102
पलवल में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सातवें दिन भी जारी रखी हड़ताल
Palwal, Haryana:एनएचएम कर्मचारी संघ के तहत कर्मचारियों ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान नेपाल डागर ने किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सेवा नियमों में संशोधन और नियमितीकरण की पॉलिसी बनाना शामिल है। धरना प्रदर्शन में एनएचएम के जिला सचिव डॉ. रवि विहान, डॉ. रूप विकास, रोहताश, पवन कौशिक समेत कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोहरदगा में दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा शहर के पतरा टोली इलाके में अपराधियों ने दुकान संचालक शुभम कुमार साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। शुभम साहू अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनमें से एक ने उसकी छाती में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पावरगंज चौक को जाम कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में सुरक्षा का माहौल बनाने की मांग की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही लोहरदगा के लोगों ने नशा पर रोक लगाने की मांग करते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग गई।0
0
Report
राज्यसभा ने पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, 2026 पास किया; अशोक मित्तल बोले
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ASHOK MITTAL ON THE PUBLIC EXAMINATIONS (PREVENTION OF UNFAIR MEANS) AMENDMENT BILL, 2026, HAS BEEN PASSED IN THE RAJYA SABHA दिल्ली: राज्यसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' के पास होने पर BJP सांसद अशोक मित्तल ने कहा, "यह बिल कल लोकसभा में पास हुआ था और अब राज्यसभा में भी पास हो गया है..."0
0
Report
कटघोरा–डोंगरगढ़ रेलवे लाइन के अनुमोदन पर विष्णु देव साय और टोखन साहू का प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हमने रेल मंत्री से मुलाक़ात की और छत्तीसगढ़ में रेल प्रस्तावों और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर बहुत अच्छी बातचीत हुई। जब से हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभाला है, छत्तीसगढ़ के लिए रेल बजट 21 गुना बढ़ गया है। आज पूरे राज्य में ₹50,000 करोड़ से ज़्यादा के रेल विकास प्रोजेक्ट चल रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में दो पुजारियों के बीच मारपीट, क्षेत्र में दहशत
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर लाइव मारपीट माँ विंध्यवासिनी धाम में, दो पुरोहितो ने किया मारपीट, एक पुरोहित ने ग्रुप बनाकर मंदिर एवम रास्ते तक पुरानी वीआईपी स्थित एक दूकान पर लेजाकर दूसरे पुरोहित को जमकर पीटा, Vedio में दिख रहे इतने पुलिसकर्मियों के रहने के बावजूद खुले आम हो रहा मारपीट विंध्याचल मन्दिर एवम क्षेत्र मे दहशत का माहौल, आएदिन क्षेत्र मे हो रहा बवाल, पुलिस का नही रह गया लोगो मे भय, स्थानीय लोगों में भारी चर्चा। मन्दिर पर दर्शन कराने को लेकर दो पुरोहितो मे बवाल, दर्शनार्थियों मे अफरातफरी, विंध्याचल थाना क्षेत्र के क़स्बा विंध्यवासिनी मन्दिर का मामला0
0
Report
राज्यसभा ने पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल 2026 पारित किया; विपक्ष पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राज्यसभा में ''पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026'' के पास होने पर BJP सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "विपक्ष छात्रों का भला नहीं चाहता। वह सिर्फ़ अव्यवस्था फैलाना और उससे राजनीतिक फ़ायदा उठाना चाहता है। यह बिल छात्रों के भले के लिए है।"0
0
Report
राजस्थान सरकार सिलिकोसिस मरीजों के लिए उपचार, पुनर्वास और क्लेम जल्द निस्तारण के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:सिलिकोसिस प्रभावित मरीजों के उपचार, पुनर्वास और लंबित सहायता प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिलिकोसिस प्रभावित प्रत्येक मरीज की मैपिंग कर उसे समय पर चिकित्सा सुविधा, नियमित परामर्श और फॉलोअप उपलब्ध कराया जाए। साथ ही लंबित जांचों और सहायता-क्लेम के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। सचिवालय में राजस्थान न्यूमोकोनियोसिस (सिलिकोसिस) नीति-2019 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सिलिकोसिस क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि सिलिकोसिस लाइलाज बीमारी है, इसलिए प्रभावितों को समय पर उपचार, आर्थिक राहत और पुनर्वास का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सिलिकोसिस से अत्यधिक प्रभावित जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली एक्स-रे स्क्रीनिंग की समुचित मैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज की पहचान और मैपिंग के साथ उसकी नियमित निगरानी और फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ खान एवं श्रम विभाग को लंबित सहायता और क्लेम प्रकरणों के लिए विशेष अभियान चलाकर उनका जल्द निस्तारण करने को कहा। सिलिकोसिस उन्मूलन और प्रभावितों के कल्याण से जुड़े प्रयासों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (PMU) स्थापित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने खनन उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा की भी समीक्षा की। उन्होंने खान विभाग को सिलिकोसिस के लिहाज से हाई रिस्क वाले खनन और संबंधित उद्योगों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खान एवं श्रम विभाग को लंबित भुगतान की राशि निदेशालय विशेष योग्यजन विभाग, जो इस मामले में नोडल विभाग है, को एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि लंबित प्रकरणों का भुगतान किया जा सके। बैठक में आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, निदेशालय विशेष योग्यजन इकबाल खान ने बताया कि राजस्थान न्यूमोकोनियोसिस (सिलिकोसिस) नीति-2019 के तहत प्रमाणित सिलिकोसिस मरीज को 3 लाख रुपए की एकमुश्त पुनर्वास सहायता दी जाती है। सिलिकोसिस से मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपए की सहायता और आश्रितों को 10 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता दी जाती है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि सिलिकोसिस की रोकथाम और उपचार को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के 25 चिकित्सालयों में विशेष सिलिकोसिस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। यहां मरीजों को समर्पित चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रमुख सचिव ने सिलिकोसिस के कारणों, बचाव के उपायों और state government की सहायता योजनाओं को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार, शासन सचिव श्रम पी.सी. किशन, विशिष्ट शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम नम्रता वृष्णि सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
विदिशा: रक्तदान शिविर में युवाओं का जोश, 25 यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद
Vidisha, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विभिन्न रक्त समूहों की कमी को देखते हुए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुशवाहा ने नागरिकों से रक्तदान की अपील की थी। इसी अपील के बाद आज विदिशा के रामद्वारा क्षेत्र स्थित रेडियो मैन कार्यालय के पास स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा से जुड़ने की खुशी भी जताई। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। पहली बार रक्तदान करने वाले युवकों-युवतियों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। डॉ. राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दोपहर तक 10 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था, जबकि शिविर समाप्त होने तक लगभग 25 यूनिट रक्त संग्रहित होने की उम्मीद है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने की अपील भी की।0
0
Report
पुण्च (जम्मू-कश्मीर): फ्लैश फ्लड से 132 केवी के दो पावर टॉवर्स बह गए
Noida, Uttar Pradesh:पुण्च (जम्मू-कश्मीर): फ्लैश फ्लड और भारी बारिश के कारण 132 केवी के दो पावर टॉवर्स बह गए0
0
Report
राज्यसभा ने पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल 2026 पास किया; पेपर लीक रोकथाम संभव
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MADAN RATHORE ON THE PUBLIC EXAMINATIONS (PREVENTION OF UNFAIR MEANS) AMENDMENT BILL, 2026, HAS BEEN PASSED IN THE RAJYA SABHA दिल्ली: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 राज्यसभा में पारित होने पर भाजपा सांसद मदन राठौर ने कहा, "इस देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बहुत उत्तम बिल है। अब कभी भी पेपर लीक नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ये बिल पारित करके बहुत अच्छा काम किया है...मल्लिकार्जुन खरगे ने पूरा बिल पढ़ा ही नहीं है। वे सुर्खियों में आने के लिए ऐसी मांग कर लेते हैं जो हास्यास्पद होती है।"0
0
Report
Advertisement
रतलाम में तेज बारिश से शहर तरबतर, कॉलेज में पानी घुस गया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। कई दिनों से बारिश का दौर थम गया था, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर सावन पूरे रंग में दिखाई दिया। हालांकि, कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। रतलाम के शासकीय कन्या महाविद्यालय में गेट के पास से गुजरने वाले नाले का पानी परिसर में घुस गया। हालात ऐसे बन गए कि पानी नदी की तरह तेज बहाव के साथ कॉलेज के एक छोर से दूसरे छोर तक बहता रहा। हर साल की तरह इस बार भी कॉलेज के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले के कनेरी मार्ग पर पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा, जिसके चलते रास्ता बंद करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि लोगों ने समझदारी दिखाई और पुलिया पार करने की कोशिश नहीं की। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।0
0
Report
अबूझमाड़ में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति विकट, BSF कैंप पानी में डूबा
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले मे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाके जिला मुख्यालय से कट गए हैं। इसी बीच घोर नक्सл प्रभावित क्षेत्र में स्थापित बालेबेड़ा बीएसएफ कैंप के बाढ़ के पानी से घिर जाने का वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को चिंतित कर दिया है। वहीं ढोंडरीबेड़ा मे एक घर और ब्रेहबेड़ा मे 10 घर बाढ़ कि चपेट मे आये है जिससे भारी नुक्सान हुआ है वहीं ब्रेहबेड़ा गाँव कि दो बच्चियों के गाँव से बह जाने कि सुचना आ रही है, बाढ़ के हालत कम होने के बाद ही स्थिति सामने आएगी, वहीं बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कैंप परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया है। कैंप में मौजूद जवानों को अपनी सुरक्षा के लिए बैरकों की छतों और आसपास के पेड़ों का सहारा लेना पड़ा। कैंप से सामने आए वीडियो में चारों ओर दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वीडियो कथित तौर पर कैंप में तैनात एक बीएसएफ जवान द्वारा बनाया गया है, जिसमें बाढ़ की भयावह स्थिति साफ नजर आ रही है। लगातार बारिश और उफनती नदियों के कारण बालेबेड़ा कैंप तक सड़क मार्ग से पहुंचना फिलहाल बेहद कठिन हो गया है। ऐसे में राहत एवं बचाव कार्य भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय स्तर पर हालात का आकलन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने कहा है कि यदि आपात स्थिति उत्पन्न होती है और सड़क मार्ग से राहत पहुंचाना संभव नहीं होता, तो प्रभावित क्षेत्र तक राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पूरे अबूझमाड़ क्षेत्र में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। प्रशासन लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है।0
0
Report
पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारी में हलचल, बघेल-वारिंग और अमर सिंह के बयान
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH : BHUPESH BHAGHEL (CONGRESS) / RAJA WARRING (M.P AND PRESIDENT PUNJAB CONGRESS) / DR. AMAR SINGH (MP) ON PUNJAB CONGRESS PROGRAM TOMORROW / VC'S OPEN LETTER TO PRIYANKA GANDHI चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल कहते हैं, "...इसके बाद, 8 तारीख तक ज़िला कांग्रेस कमेटी की कई बैठकें होंगी। चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह यात्रा उसी सिलसिले का हिस्सा है। चुनाव में ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं, मैंने यह भी सुना है कि चुनाव उम्मीद से पहले हो सकते हैं। ये फरवरी 2027 में होने वाले थे, लेकिन मैंने सुना है कि ये नवंबर या दिसंबर में हो सकते हैं..." देखिए, अनुशासन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। कोई भी संगठन पार्टी अनुशासन के बिना काम नहीं कर सकता। इसीलिए हमें हर हाल में अनुशासन बनाए रखना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सिवनी बाघिन जुगनी अपने 3 शावकों के साथ सड़क पार, यातायात थमकर वायरल वीडियो
Seoni, Madhya Pradesh:*सिवनी (एमपी)* तीन शावकों संग सड़क पार करती दिखी 'जुगनी' बाघिन.. एमपी के सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व से एक बेहद खूबसूरत और रोमांचक वीडियो सामने आया है। पेंच के कुरई-खवासा मार्ग पर मशहूर 'जुगनी बाघिन' अपने तीन शावकों के साथ सड़क पार करती नजर आई। बाघिन और उसके शावकों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए पर्यटकों और राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह थम गया।जैसे ही जुगनी बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ सुरक्षित जंगल की ओर चली गई, उसके बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल किया गया। इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने इस दुर्लभ और मनमोहक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
बिलासपुर के निजी अस्पताल में शव तीन दिनों से बंधक, बिल के दबाव का आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तोरवा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल की एक बेहद संवेदनहीन और अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में जान गंवाने वाली कोरिया जिले की आदिवासी महिला तिलसिया बाई गोंड के शव को अस्पताल प्रबंधन ने तीन दिनों से बंधक बना रखा है। मृतका को 25 जुलाई को एक्सीडेंट के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन बिल की बकाया रकम चुकाने का दबाव बनाते हुए लगातार परिजनों को शव सौंपने से इनकार कर रहा है, जिसके कारण गरीब परिवार पिछले तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर काटने और अपनों की लाश पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बाइट–डॉ आरके वर्मा प्रबंधक बाइट– लकी मिश्रा स्थानीय निवासी बाइट– विजय केसरवानी पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस शहर बाइट– संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर0
0
Report
पंचकूला एंटी करप्शन ने SI देशराज को 5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Panchkula, Haryana:पंचकूला, हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में तैनात उप निरीक्षक (SI) देशराज को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी कार को एक मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में रोक कर रखा गया था. दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बावजूद उप निरीक्षक देशराज कार छोड़ने के बदले ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और लिखित शिकायत के साथ रिश्वत मांगने संबंधी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई. ब्यूरो द्वारा शिकायत एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध बनता पाया गया. इसके उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी उप निरीक्षक देशराज को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में नियमानुसार आगे की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
