icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान में लम्पी डिज़ीज़: 10 जिलों में मरीज, टीकाकरण से रोके जाने का दावा

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- - 10 जिलों में फैली लम्पी स्किन डिजीज - प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने ली बैठक - जी मीडिया से की खास बातचीत - कहा, स्प्रैड रोकने के लिए प्रयास जारी - वैक्सीनेशन से रोग का फैलाव रोकने में मदद - किसी भी जिले में दवाईयों की कमी नहीं होने देंगे राज्य में एक बार फिर लम्पी स्किन डिजीज का प्रकोप बढ़ रहा है। राजस्थान में अब तक 10 जिलों में लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आ चुके हैं। गौवंश में इस बीमारी के मामले सबसे पहले डीग जिले में सामने आए थे। इसके बाद पूर्वी राजस्थान के अन्य जिलों में भी गौवंश में बीमारी का प्रकोप बढ़ा है। लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम और बेहतर उपचार को लेकर पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने बैठक ली। बैठक में बीमारी से प्रभावित जिलों के संयुक्त निदेशकों को बीमारी से बचाव के लिए गौवंश का एक से दूसरे स्थान पर मूवमेंट रोकने के निर्देश दिए गए। पशु मेलों के आयोजन पर रोक लगाने और पशुपालकों को जागरूक करने के लिए कहा गया। आपको बता दें कि राज्य में अब तक 10 जिलों में 10 हजार से अधिक पशुओं में यह बीमारी फैल चुकी है। अब तक कुल 15 गौवंश की मौत हुई है। बीमारी को लेकर प्रमुख सचिव विकास एस भाले से खास बातचीत की हमारे संवाददाता काशीराम चौधरी ने- वन टू वन - विकास एस भाले, प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन विभाग किस जिले में कितने बीमार पशु - भरतपुर में 3936 बीमार पशु, 6 की हुई मौत - डीग में 5237 बीमार पशु, 9 की हुई मौत - धौलपुर में 355 बीमार पशु, दौसा में 230 बीमार पशु - अलवर में 221, करौली में 76 बीमार पशु आए सामने - झुंझुनूं में 36, कोटपूतली-बहरोड में 185 मामले आए - सवाईमाधोपुर में 1 और खैरथल-तिजारा में 126 मामले - राज्य में 87.25 प्रतिशत गौवंश में हुआ टीकाकरण
0
0
Report
Advertisement

वैशाली के पातेपुर में बदमाशों की पांच राउंड गोलीबारी, क्षेत्र में तनाव

Hajipur, Bihar:गोली की गूंज से दहल उठा वैशाली। बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना सीसीटीवी में कैद है। एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की, इलाके में तनाव बना रहा। करताहा थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, बदमाशों ने करीब पांच राउंड गोली चलाईं। फायरिंग के बाद गांव में तनाव और बवाल की स्थिति है। मौके पर एसडीपीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। लड़के-लड़की को लेकर पहले से विवाद बताया गया, इसी विवाद के बीच फायरिंग शुरू हो गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों खोखे बरामद किए। अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया है। बड़े हादसे की आशंका के मद्देनजर पुलिस दबिश जारी है।
0
0
Report

पानीपत नगर निगम के कर्मचारियों की कार्रवाई के बाद 40 ड्यूटी पर लौटे

Panipat, Haryana:हड़ताल पर निगम का बड़ा एक्शन नगर निगम की सख्ती के बाद 40 कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे 11 पालिका रोल कर्मियों की सेवाएं समाप्त 5 पक्के कर्मचारी निलंबित 34वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी पानीपत। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। सरकार और प्रशासन की ओर से बार-बार कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटने की अपील के बावजूद आंदोलन जारी रहा। इस बीच कुछ कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों और हाईवे पर कूड़े से भरी ट्रालियां गिराए जाने से हालात और बिगड़ गए। सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और शहर में गंदगी का आलम नजर आया। लगातार चेतावनी और नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर नहीं लौटने तथा कथित तौर पर कार्यालयों में हंगामा करने, कूड़ा फैलाने और अन्य कर्मचारियों को काम नहीं करने देने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव ने बताया कि कर्मचारियों को काफी समय से नोटिस दिए जा रहे थे। 3 सितंबर को अंतिम नोटिस भी सर्व किया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद कर्मचारियों को फोन और टेलीफोन के माध्यम से भी ड्यूटी पर लौटने के लिए सूचित किया गया। कमिश्नर के अनुसार, कार्रवाई के तहत पालिका रोल के 11 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि 5 नियमित कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य कर्मचारियों की भी पहचान की गई है, जो कार्यालयों में कूड़ा फेंकने या अन्य प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने में शामिल हैं। उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सख्ती के बाद 40 कर्मचारी लौटे ड्यूटी पर नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद बुधवार दोपहर 11 बजे तक 40 सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य कर्मचारी भी जल्द काम पर लौटेंगे। डॉ. पंकज यादव ने कहा कि सरकार की मंशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए समस्या का समाधान करने की है। मुख्यमंत्री की ओर से भी कर्मचारियों से संबंधित मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है। नगर निगम प्रशासन ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कर्मचारियों तक पहुंचाने کا प्रयास किया है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे विरोध का रास्ता छोड़कर सकारात्मक रुख अपनाएं और जनसेवा के अपने दायित्व को निभाते हुए जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटें() कमिश्नर की कर्मचारियों से अपील कमिश्नर ने कहा कि सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर शहर के लोगों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ी है। इसलिए सभी कर्मचारी जल्द अपनी ड्यूटी संभालें और शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर प्रशासन के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

UP मॉडल आंगनवाड़ी: CM योगी ने 70 हजार केंद्रो को नया रूप दिया

JPJai Pal13m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बड़ा संदेश वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधन। UP बना देश का रोल मॉडल मुख्यमंत्री ने कहा—उत्तर प्रदेश ने पहली बार देश को 'मॉडल आंगनवाड़ी' दिया। हर आंगनवाड़ी केंद्र को आधुनिक बनाने पर 30 लाख तक का खर्च। CM का तंज—2017 से पहले प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर और खस्ताहाल थे। राज्यभर में 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों का पुनरुद्धार और सुधार। आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 2 यूनिफॉर्म देने की बड़ी घोषणा। मुख्यमंत्री बोले—पहले अपनी मांगों के लिए सड़कों पर धरना देती थीं आंगनवाड़ी बहनें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया साथ ही सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काम को आसान बनाने के लिए मिलेगा स्मार्टफोन। मुख्यमंत्री की घोषणाओं और संवाद के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। सम्मानजनक मानदेय मिलने से कार्यकर्ताओं ने जाहिर किया अपना उत्साह। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने वादा किया—आने वाले दिनों में दोगुनी ऊर्जा से करेंगी काम。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बकाया रकम के विवाद पर युवक बिजली के पोल पर चढ़ा, हाईवोल्टेज ड्रामा

Jaunpur, Uttar Pradesh:बकाया रकम को लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा जौनपुर मछलीशहर। खजुरहट गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक बिजली के खंभे पर चढ़कर बैठ गया। युवक से पोल पर बैठा हुआ है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर नीचे उतारने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक किसी पैसे के लेन-देन को लेकर नाराज है और इसी वजह से उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू किया। अधिकारियों द्वारा युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। युवक के काफी देर तक पोल पर बैठे रहने से मौके पर तनाव और हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस-प्रशासन की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और युवक के सुरक्षित नीचे उतरने का इंतजार किया जा रहा है।
0
0
Report

वृंदावन में श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026 का भव्य समापन

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप’ का समापन: हेमा मालिनी ने की पेंटिंग्स की सराहना, कलाकारों को दिए पुरस्कार मथुरा। बाँकेबिहारी की नगरी वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026’ का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने शिविर में तैयार की गई सभी पेंटिंग्स का सूक्ष्मता से अवलोकन किया, कलाकारों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की और उन्हें पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कैनवास पर साकार हुईं राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाएं इस राष्ट्रीय कला शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 20 प्रख्यात चित्रकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण के प्रेम, उनकी बाल लीलाओं तथा ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को कैनवास पर जीवंत रूप दिया। शिविर के दौरान कला प्रेमियों और स्थानीय लोगों के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ उन्होंने कलाकारों को अपनी आंखों के सामने चित्रों को आकार देते देखा और उनकी कला शैलियों के बारे में जानकारी ली। देशभर के जाने-माने कलाकारों ने लिया भाग इस आयोजन में देश के अलग-अलग कोनों से आए नामचीन चित्रकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई: * प्रमुख प्रतिभागी: पद्मश्री शांति देवी (मधुबनी), डॉ. अलका झा (इंदौर), डॉ. बंदना जोशी (नाथद्वारा), डॉ. पूनम रानी (अलीगढ़), नीतिक्षा डावर (दिल्ली), डॉ. खुशबू उपाध्याय (गाजियाबाद), सुश्री नेहा (लखनऊ), मनजीत कौर (चंडीगढ़), डॉ. अलका मनीष पाठक (सीहोर), सोमा आनंद (पटना), विनीता सिंह (पटना), विनीता शर्मा (जयपुर), कंचन प्रकाश (ग्रेटर नोएडा), सुमित्रा अहलावत (दिल्ली), सुमन डोंगरे (उज्जैन), प्रिंस राज (मेरठ), विनोद कुमार सिंह (लखनऊ), जयेश त्रिवेदी (उज्जैन) और ललित कला अकादमी (आगरा) के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह शामिल रहे। हेमा मालिनी सांसद मथुरा कलाकार
0
0
Report

उदयपुर: नवीन ज्वैलर्स चोरी मामले में गैंग का सरगना समेत 3 गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में पंचवटी इलाके में नवीन ज्वैलर्स शोरूम में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले का आज उदयपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 60 लाख रुपए मूल्य के जेवरात जब्त किए है। आरिपियो को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तकनीकी अनुसन्धान और मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने चंबल के बीहड़ों में दबिश दे कर नकबजन गैंग के मुख्य सरगना आनंद उर्फ कुकड़िया समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बताया कि गैंग के दो सदस्य करीब दो महीने पहले मजदूरी के बहाने उदयपुर आए। उन्होंने नवीन ज्वैलर्स की रेकी की और चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार की। इसके बाद पूरी गैंग ने गुमानिया नाले के रास्ते शोरूम में धावा बोला और करोड़ों का माल लेकर चंबल के बीहड़ों में जा कर छिप गए लेकिन वे पुलिस ने बच नही सके। पुलिस से बचने के लिए आरोपियो ने मोबाइल का उपयोग नहीं किया। बार बार बस और ट्रेन को बदला जिससे पुलिस को गुमराह नही कर सके। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाईट- अमृता दुहन, एसपी, उदयपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top