icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रविंद्र चौबे ने बिजली बिल, खाद और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा

Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बेमेतरा के राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बढ़े हुए बिजली बिल, किसानों के लिए खाद की कमी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। रविंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता और किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तथा इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। बेमेतरा के राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में बढ़े हुए बिजली बिलों ने आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने सरकार से बिजली दरों में राहत देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए खाद की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि खेती के सीजन में खाद की कमी किसानों के लिए गंभीर संकट बन सकती है। उन्होंने सरकार से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की। रविंद्र चौबे ने लगातार बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताते हुए कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बिजली बिल और खाद संकट जैसे मुद्दों पर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता और किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करते हुए जल्द राहत प्रदान करनी चाहिए।
0
0
Report

मीरजापुर में दबंगों ने कारीगर पर हमला; पुलिस कार्रवाई से नाराजगी

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित मजार के पास गुरुवार की एक दुकान पर काम कर रहे कारीगर पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही थाने में बैठा लिया, जिससे वह न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद निवासी सलमान को स्थानीय व्यवसायी जावेद अपने यहां काम के लिए लेकर आया था। बताया गया कि क्षेत्र में कुशल कारीगरों की कमी के कारण अन्य लोग भी कारीगरों की तलाश कर रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ लोगों में रंजिश पैदा हो गई। आरोप है कि इसी खुन्नस में दबंगों ने जावेद की दुकान पर पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक हमलावरों ने दुकान में घुसकर मारपीट की और चूल्हे में जल रही लकड़ी उठाकर सलमान पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल का उपचार कराया गया है। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने बाद में घर में घुसकर भी हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो वहां लगे कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना का वीडियो और अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। जावेद और उसके परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करने के बजाय एकपक्षीय रवैया अपना रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो फुटेज में घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है तो पुलिस को तथ्यों के आधार पर?action करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा NH-30 पर आयल गिरने से सड़क फिसलन, यातायात बाधित

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा, स्लग-आयल सड़क पर गिरा आयल, फिसलकर बाइक सवार होते रहे चोटिल यात्रियों से भरे तूफान वाहन ट्रक से टकराई कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र के नागमोड़ी घाट एनएच 30 में चिल्फी घाट से उतर रहे टैंकर से सड़क पर आयल गिरने से घाटी क्षेत्र के 2से 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फिसलन की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं बाइक सवार घाटी में पड़े आयल से फिसल कर गिर रहे है और एक तूफान वाहन फिसलन के चलते खड़े ट्रक में टकरा गई हालांकि टकराने से जानमाल के नुकसान नहीं हुई है लेकिन सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है बता दे की सड़क में तेल गिरने की सूचना देने के बावजूद एनएच के कर्मचारी उपस्थित नहीं है,घाटी क्षेत्र में आयल गिरने से आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। घाटी क्षेत्र में चिल्फी की ओर से 5 किलोमीटर के बाद किसी टैंकर से आयल गिरकर सड़क पर बिखर गया है। जिससे गाड़ियों का आना जाना मुश्किल हो गया है। वही आयल गिरने की जानकारी टेंकर चालक को नहीं हुआ फलस्वरुप चिल्फीघाटी क्षेत्र में 2 से 3 किलोमीटर क्षेत्र में पूरे सड़क आयल से तर बतर हो गया।
0
0
Report

अलीराजपुर में ई-टोकन खाद वितरण पर किसानों का भारी आक्रोश, चेतावनी चक्का जाम

Jobat, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जहाँ खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली को लेकर किसानों और आदिवासी समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। किसानों का सीधा आरोप है कि ई-टोकन निकालने के नाम पर उनसे मोटी अवैध वसूली की जा रही है और उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इस अव्यवस्था से तंग आकर आज भारी संख्या में किसानों ने जोबट एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। किसानों की मांग है कि इस ई-टोकन प्रणाली को तुरंत बंद किया जाए। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस व्यवस्था को नहीं बदला गया, तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। किसानों ने साफ कर दिया है कि यदि आने वाले दिनों में स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी。
0
0
Report
Advertisement

तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का समापन: हजारों लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ

Damoh, Madhya Pradesh:तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का समापन, हजारों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ... देश भर में विविध आयोजन चल रहे है तो इन आयोजनों में जनकल्याण शिविर बेहद खास है और इनके जरिए आम आदमी के साथ समाज में अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को लाभ देने की मंशा है। दमोह जिले में बीते 3 दिनों से लगाए जा रहे इन शिविरो का आज समापन हो गया। ब्लाक और जनपद स्तर पर लगाए गए इन शिविरो हजारों लोग केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए और उनके चेहरे खिल उठे। जिला मुख्यालय पर आयोजित बड़े समारोह में योजनाओं से लाभ ले रहे हितग्राहियों को उनके अधिकार पत्र भी दिए गए。
0
0
Report

प्रतापगढ़ में सुहागपुरा SI हटाने की मांग पर मोर्चा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Pratapgarh, Rajasthan:भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा जिला प्रतापगढ़ इकाई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुहागपुरा थाने के सर्कल इंस्पेक्टर मनीष वैष्णव पर संगठन के पदाधिकारियों एवं आमजन के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। संगठन का दावा है कि सुहागपुरा-पीपलखूंट मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि के संबंध में पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण संगठन के जिला संयोजक बद्री भगोरा द्वारा संबंधित अधिकारियों से जानकारी और जवाबदेही मांगी गई। 16 जून को हुई घटना के दौरान SI ने जिला संयोजक के साथ असम्मानजनक एवं अभद्र व्यवहार किया गया। वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। मोर्चा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक संगठनों और नागरिकों को अपनी समस्याएं शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में कार्रवाई के बजाय सवाल पूछने पर दुर्व्यवहार किया गया, जो स्वीकार्य नहीं है। ज्ञापन में 16 जून की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाने, जांच पूरी होने तक अधिकारी को पद से हटाने या निलंबित करने, सही पाए जाने पर विभागीय और वैधानिक कार्रवाई करने तथा क्रमशः मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की भी मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

पिछले 24 घंटे में बारिश से राजस्थान का तापमान नीचे, कई जिलों में अलर्ट

Jaipur, Rajasthan:पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में तेज तो कहीं कहीं मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई.... वहीं प्री मानसून की बारिश का असर प्रदेशभर के तापमान पर पड़ा है.... जहां सभी जिलों का पारा 40 डिग्री के नीचे रिकोर्ड किया गया.... राजधानी में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ.... दिन में भी हल्की धूप रही लेकिन आसमान में बादलों का घेराव भी लगातार बना हुआ है... जिससे लोगों को राहत गर्मी से राहत जारी है... आसपास के लोग जयपुर को घूमने के लिए भी पहुंच रहे है.... आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
0
0
Report

2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से स्थायी राहत की मांग ज्ञापन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष देवीलाल मीणा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर में नाम ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त करने की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि 23 अगस्त 2010 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा जारी टीईटी संबंधी अधिसूचना तथा 29 मई 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों में सेवा अधिकारों, पदोन्नति और भविष्य को लेकर चिंता एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि भारतीय विधिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार कोई भी नियम या नीति सामान्यतः उसके लागू होने की तिथि से प्रभावी होती है। पूर्व में विधिवत रूप से की गई नियुक्तियों पर बाद में निर्धारित पात्रता मानदंड लागू करना प्राकृतिक न्याय, समानता और विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। महासंघ ने मांग की कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए तथा उनकी सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य वैधानिक लाभों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर संसद में विशेष विधीय प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थायी राहत देने तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर शिक्षकों में व्याप्त भ्रम और असुरक्षा की स्थिति समाप्त करने की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान महासंघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

तेज रफ्तार बोलेरो हादसे में मुनीम की मौत, अलवर में परिवार पर दुख

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: अलवर में सड़क हादसे में मुनीम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में बहाला स्टैंड के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक फैक्ट्री के मुनीम की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ क्षेत्र के नाड़का गांव निवासी 55 वर्षीय जंगीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जंगीर सिंह उद्योग नगर स्थित एक नमक फैक्ट्री में मुनीम के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहाला स्टैंड के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जंगीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि जंगीर सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद के कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ से लंबित मांगों के जल्द निपटान की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद पंचायत समिति परिसर में पंचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने तथा अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की कामना को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में कर्मचारियों ने आहुतियां देकर सरकार से उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और मंत्रालयिक कर्मचारियों के हित में शीघ्र कार्रवाई करने की प्रार्थना की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों पर लंबे समय से निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा है। सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करे और उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करे। इसी उद्देश्य से भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया।
0
0
Report

आगरा कोर्ट ने हमलावर को उम्रकैद सुनाई; भाजयुमो अध्यक्ष शैलू पंडित को न्याय मिला

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के भाजयुमो अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों को आगरा कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है, फैसले के बाद पीड़ित भाजपा नेता ने इसे न्याय की जीत बताते हुए अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने वाला फैसला बताया। 24 फरवरी 2022 को सड़क किनारे खड़े भाजपा नेता और भाजयुमो अध्यक्ष शैलू पंडित अपने दोस्तों गोगा मौर्या और अन्य लोगों के साथ खड़े थे तभी हिस्ट्रीशीटर दोनों भाइयों आसिफ बेग और शाहिद बैग ने जान से मारने की नियत से कई राउंड फायर किए जिसमें पीड़ित भाजपा नेता और अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद लगातार कानून कार्रवाई और वकीलों की बहस के बाद हमलावर आसिफ बैग को उम्रकैद की सजा सुनाई गई जबकि आसिफ बैग का भाई शाहिद बैग साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गया। पीड़ित भाजपा नेता शैलू पंडित ने आगरा पुलिस और कोर्ट की तेज प्रक्रिया और उम्रकैद की सजा तक आरोपी को पहुंचाने के लिए न्यायालय का धन्यवाद दिया, पीड़ित भाजपा नेता ने कहा कि ये क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हैं जो कुछ नेताओं के संरक्षण में फलफूल रहे हैं,हमसे द्वेष मानने वाले कुछ नेताओं ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अलग-अलग षडयंत्र रच आगरा और टूंडला में मुझपर और भाजपा नेता और वर्तमान में भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराये, जिसके बाद हुई जांच में सभी मुकदमों में FIR लगी और कोर्ट ने मामला में फैसला सुनाये हुए दोषमुक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top