121102
हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव ने पलवल में प्रधानमंत्री मोदी की 2 अक्टूबर की रैली की घोषणा की
Palwal, Haryana:मोनार्क होटल में भाजपा द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव ने पलवल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम की नियुक्ति की पुष्टि की। उन्होंने कांग्रेस के अघोषित प्रत्याशी करण सिंह दलाल पर टिप्पणी की, जिनका नामांकन टिकट मिलने से पहले ही दाखिल हो गया था। विप्लब देव ने कहा कि सही नियत वाला व्यक्ति ही जनता की सेवा कर सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि पलवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 2 अक्टूबर को होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ से ओपी राजभर की भेंट: सामाजिक न्याय और विकास पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण भेंट हुई। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र प्रजापति जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री महेश प्रजापति जी मौजूद रहे。 भेंट के दौरान प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सामाजिक न्याय, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की भागीदारी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। सामाजिक न्याय | सबकी भागीदारी | सर्वांगीण विकास0
0
Report
ईरान कल्चर हाउस दिल्ली में आयतुल्लाह हकीम इलाही से मुलाक़ात: औक़ाफ़ की ज़िम्मेदारी पर चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:ईरान कल्चर हाउस, दिल्ली में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह हकीम इलाही से मुलाक़ात हुई। इस दौरान औक़ाफ़ के सिलसिले में मुतवल्लियों और अवाम के बीच एहसास-ए-ज़िम्मेदारी, अमानतदारी और जवाबदेही पैदा करने के संबंध में अहम गुफ़्तगू हुई। मुलाक़ात के दौरान इस बात पर ज़ोर दिया गया कि औक़ाफ़ अल्लाह की अमानत हैं, जिनकी हिफ़ाज़त और सही इस्तेमाल हर मुतवल्ली और संबंधित व्यक्ति की अहम ज़िम्मेदारी है। औक़ाफ़ को महज़ जायदाद नहीं बल्कि दीन और समाज की अमानत समझकर उसकी निगरानी और इंतज़ाम किया जाना चाहिए। आयतुल्लाह हकीम इलाही ने औक़ाफ़ सिलसिले में लोगों के बीच शऊर और एहसास-ए-ज़िम्मेदारी पैदा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। यह मुलाक़ात बेहद रूहानी और पुरअसर रही। मुलाक़ात के दौरान औक़ाफ़ की हिफ़ाज़त, दीयानतदारी और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ के विभिन्न पहलुओं पर भी गुफ़्तगू हुई।0
0
Report
लखनऊ की नवाबी तांगे की विरासत आज भी जीवित, पर्यटक इसे महसूस करते हैं
Lucknow, Uttar Pradesh:नवाबों के जमाने में शाही सवारी तांगे की विरासत अब खत्म होने की कगार पर है। कभी नवाबों और अंग्रेज अफसरों की शाही सवारी रहा तांगा अब धीरे-धीरे इतिहास बनने की कगार पर है पेट्रोल-डीजल और बैटरी से चलने वाले वाहनों के दौर में तांगे की सवारी कम हो गई है लेकिन नवाबों का शहर लखनऊ today भी इस विरासत को अपने सीने से लगाए हुए है हुसैनाबाद की गलियों में घोड़ों की टाप और तांगे की घंटियों की आवाज आज भी पुराने लखनऊ की तहज़ीब की याद दिलाती है। खास बात ये है कि यहाँ तांगा चलाने वाले सिर्फ चालक नहीं, बल्कि इस विरासत के किस्सागो भी हैं। नवाबी दौर में तांगा सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि शाही शान का हिस्सा माना जाता था। नवाब, बेगमात और रईस लोग सजे-धजे घोड़ों वाले तांगों में सफर करते थे लेकिन वक्त बदला और पेट्रोल-डीजल से लेकर बैटरी वाले वाहनों ने तांगे की जगह ले ली। लखनऊ में तांगा आज भी अपनी आखिरी सांसों के साथ इस विरासत को जिंदा रखे हुए है, हर अहम जगह के आसपास तांगे पर्यटकों को पुराने लखनऊ की सैर कराते हैं और घोड़ों की टाप व घंटियों की आवाज़ से तहज़ीब की याद दिलाते हैं। roten_placeholder0
0
Report
Advertisement
आगरा में ज्ञानेश कुमार पर विरोध, माथुर वैश्य महासभा ने मार्च निकाला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर now माथुर वैश्य महासभा खुलकर सामने आई है।कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में माथुर वैश्य महासभा ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में मार्च निकाला।मार्च में समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।समाज के नेताओं ने पैतृक आवास पर प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे अशोभनीय बताया।वहीं आगे इस तरह के प्रदर्शन की पुनरावृत्ति होने पर सामाजिक स्तर पर विरोध की चेतावनी भी दी गई। माथुर वैश्य महासभा के बैनर तले निकले इस मार्च में समाज के लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आवाज बुलंद की।समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है लेकिन विरोध की भी अपनी मर्यादा होती है। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन करना उचित नहीं था पदाधिकारियों ने कहा कि घर में बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं और ऐसे प्रदर्शन से उनके सामने असहज स्थिति पैदा हो सकती है।समाज के नेताओं ने सवाल उठाया कि अगर प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग माता-पिता के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता।माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त के काम को लेकर किसी को आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीके से उनके सार्वजनिक या आधिकारिक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए।मार्च के दौरान समाज के लोगों ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने की बात कही।प्रशासनिक मंत्री वीरेंद्र गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि समाज इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीर है।पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी राजनीतिक दल की ओर से ऐसा प्रदर्शन दोहराया गया तो समाज उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर विरोध का फैसला ले सकता है。 बताते चलें कि इससे पहले भी माथुर वैश्य समाज की ओर से ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी।अब समर्थन में निकले इस मार्च ने आगरा में इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। बाइट — वीरेंद्र गुप्ता, प्रशासनिक मंत्री, माथुर वैश्य समाज बाइट — मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, माथुर वैश्य महासभा0
0
Report
चलो जंतर मंतर: 2 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे राजधानी में प्रदर्शन की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:चलो जंतर मंतर 2 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे0
0
Report
बैतूल: राशन दुकानदारों का विरोध, कमीशन 200 प्रति क्विंटल या 40 हजार मानदेय मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में राशन दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़े विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले की 91 सोसाइटी से जुड़े 691 उचित मूल्य दुकान संचालकों ने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। आज से अगले एक सप्ताह तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। संचालकों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिल रहा है,जबकि बढ़ती महंगाई और दुकान संचालन के खर्च को देखते हुए कमीशन बढ़ाकर कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। संचालकों के मुताबिक दुकान का किराया,बिजली,इंटरनेट,तुलावटी और अन्य खर्च निकालने के बाद मौजूदा कमीशन में दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। संगठन ने मांग की है कि अगर कमीशन व्यवस्था में बदलाव संभव नहीं है, तो उचित मूल्य दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाए। वहीं तुलावटी के लिए 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय,कमीशन या मानदेय का हर महीने समय पर भुगतान और विक्रेताओं को भी समान लाभ देने की मांग की गई है। सबसे अहम बात यह है कि मांगों को लेकर राशन दुकान संचालक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक हड़ताल पर रहेंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर समाधान नहीं किया गया,तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जा सकता है। ऐसे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है और इसका सीधा असर गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन पर पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में डूबकर दो किशोर की मौत, इलाके में कोहराम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में डूबकर दो किशोर की मौत, इलाके में कोहराम मचा रहा है। मृतक दोनों युवक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड सात निवासी फूलो पासवान का 18 बर्षीय पुत्र अमित कुमार एवं सोगारथ पासवान का 18 बर्षीय पुत्र सोहन कुमार के रूप में पहचाने गए हैं। इस घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों दोस्त साइकिल से स्नान करने चेचियाही ढाब पहुंचा था और उसी दौरान अपनी साइकिल पानी में ले जाकर धोने लगा। इसी दौरान साइकिल गढ्ढा में जाने लगा जिसे खींचकर निकालने के क्रम में दोनों दोस्त फिसलकर गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने पानी में कूदकर निकालने का प्रयास किया, पर तब तक दोनों शव डूब चुके थे। शव को स्थानीय तैराकों की मदद से खोजकर निकाला गया। मृतक एक चार भाई में छोटा था, सोहन तीन भाई में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही है। घटनास्थल बलिया थाना क्षेत्र के सिमाबस साहेबपुरकमाल थाना सीमा पर बताए जा रहे हैं।0
0
Report
हनुमंगढ़ में गोविन्द डोटासरा का जन्मदिन खास बच्चों के साथ मनाया गया
Hanumangarh, Rajasthan:विशेष बच्चों के साथ मनाया पीसीसी अध्यक्ष का जन्मदिन,नवज्योति संस्थान में बच्चों के बीच काटा केक, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा का जन्मदिन विशेष बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए मनाया गया। जंक्शन स्थित नवज्योति मूक बधिर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने विशेष बच्चों के साथ केक काटा। कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विशेष बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। मनीष मक्कासर ने कहा कि गोविन्द डोटासरा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूती मिली है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी पंचायतीराज चुनाव सहित जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता से काम कर रहे हैं। मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर लगातार जनता के बीच आवाज उठाई जा रही है。0
0
Report
उत्तराखंड: धामी सरकार ने वन्यजीव टकराव मुआवजा को ₹10 लाख तक बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "हमारा मकसद आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी प्राकृतिक विरासत को बचाकर रखना है। प्रधानमंत्री का 'मिशन LiFE' हमें पर्यावरण की सुरक्षा को अपनी रोज़मर्रा की आदतों का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है। इसी सोच के साथ, हम अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और टेक्नोलॉजी के बीच संतुलन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारा मंत्र साफ़ है: हम पर्यावरण और अर्थव्यवस्था, दोनों को बढ़ावा देंगे और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ, यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उन नागरिकों की मदद करें जो वन्यजीवों के साथ टकराव से प्रभावित हुए हैं। इसलिए, हमने इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव की घटनाओं में दी जाने वाली मुआवज़े की रक़म बढ़ाई है; इसे पहले ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख और बाद में ₹10 लाख किया गया। इसके अलावा, हमने फ़ैसला किया है कि वन्यजीवों के हमले में घायल होने वाले नागरिकों का इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।0
0
Report
Advertisement
पेंड्रा-कारीआम मार्ग पर लगातार दो कोयला ट्रेलर दुर्घटनाओं से भारी जाम
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा पेंड्रा-रतनपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एक ही स्थान पर महज 24 घंटे के भीतर कोयला परिवहन कर रहे दो माल वाहक ट्रेलर वाहनों के दुर्घटनाव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। एक वाहन के पलटने के बाद अगले ही दिन सुबह उसी स्थान के पास सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े ट्रक को कोयला लदे तीसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई... जानकारी के अनुसार, पहला हादसा एक दिन पहले सुबह हुआ था, जब कोयले से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। इसी स्थान पर अगले ही दिन सुबह एक और कोयला लदे वाहन ने सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान ब्रेक डाउन ट्रक के नीचे चालाक और मिस्त्री काम कर रहे थे। अचानक हुई टक्कर से वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मिस्त्री समेत आसपास मौजूद लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। लगातार दो हादसों के बाद पेंड्रा-कारीआम मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बड़े वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए, जबकि कार और छोटे वाहन किसी तरह रास्ता बनाकर निकलते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे वाली जगह पर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है और पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक ही स्थान पर लगातार दो बड़े हादसों के बाद अब इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क पर उचित संकेतक, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के इंतजाम किए जाने जरूरी हैं।।0
0
Report
बगहा में घर के अंदर मगरमच्छ घुसा, ग्रामीणों ने साहसी रेस्क्यू किया
Bagaha, Bihar:बड़ी ख़बर बगहा से आ रहीं है जहाँ ठकराहा प्रखंड अंतर्गत भवानी टोला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रिहाइशी इलाके में घर के अंदर अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। दरअसल गंडक नदी में आईं बाढ़ के बाद वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व समेत नदी से वन्य प्राणियों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश लगातार जारी है जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं वहीं वन विभाग नें ऐसे कोई जीव जंन्तु दिखने पर फ़ौरन सूचना देने की अपील किया है। घर के अंदर खतरनाक जलीय जीव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई । घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि घंटों बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसी आपात स्थिति और लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खुद ही सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफ़ल रेस्क्यू किया गया ۔ मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है । बतादें की वन विभाग की टीम नें बाद में पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया।0
0
Report
गुरदासपुर मार्केट कमिटी के चेयरमैन ने नौ अनाज मंडियों का दौरा किया
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਹਲਕੇ ਦੀਆਂ ਨੌ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁੱਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਠਹਿਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਪੀਲ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਸੁਕਾ ਕੇ ਲਿਆਉਣ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ 17% ਮੋਸਚਰ 121 __ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा अब पिंक सहेली कार्ड से
New Delhi, Delhi:आज 1 अक्टूबर गुरुवार से दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर करने हेतु पारंपरिक कागजी पिंक टिकट पूरी तरह बंद हो गए हैं और अब केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।आज से बसों में मुफ्त यात्रा जारी रखने के लिए महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना अनिवार्य है। बिना कार्ड के यात्रा करने पर सामान्य किराया देना पड़ सकता है। वही गोविंदपुरी स्थित बस स्टैंड पर खड़ी महिलाओं से Zee Media की टीम ने यात्रा के बारे में पूछा तो पता चला कई महिलाओं के पास अभी दिल्ली सरकार का महिला पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं है जिसके कारण उन्हें पैसे देने पड़ रहे हैं, वहीं कुछ महिलाओं ने अपना स्मार्ट पिंक कार्ड बनवा लिया है जिससे वे मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। प्रीति बताती हैं कि उनके पास अभी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं है और उन्हें जानकारी नहीं है कि आज से बसों में यात्रा मुफ्त कर सकेगी जिनके पास पिंक स्मार्ट कार्ड है; उन्हें अभी यह बात पता चली है कि आज उन्हें पैसे देना पड़ा, लेकिन वे जल्द ही पिंक स्मार्ट कार्ड बना लेंगी। विमला बताती हैं कि उन्होंने पिंक कार्ड बनावा लिया है लेकिन उनकी बहू का अभी पिंक कार्ड नहीं बना है, इसलिए उनका यात्रा मुफ्त हो जाएगा लेकिन उनकी बहू का यात्रा मुफ्त नहीं हो सकेगा; मैं सभी महिलाओं को कह दूंगी कि सभी महिलाएं स्मार्ट पिंक कार्ड बनवा ले। गोविंदपुरी बस स्टैंड पर उतरने के बाद सरिता बताती हैं कि उनके पास पिंक स्मार्ट कार्ड है इसलिए उनका किराया नहीं लगा है, लेकिन जिन महिलाओं के पास नहीं है उनका किराया आज से लग रहा है। मीना देवी बताती हैं कि उनके पास भी पिंक स्मार्ट कार्ड है इसलिए उन्हें भी बस में यात्रा के दौरान पैसा नहीं देना पड़ा और अच्छी सुविधा है, सभी महिलाओं को पिंक कार्ड बनवा लेना चाहिए ताकि उनका बस में किराया न लगे। पारंपरिक पेपर पिंक टिकट की व्यवस्था 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है.दिल्ली की पात्र महिलाएं इसे स्मार्ट कार्ड के रूप में मुफ्त में प्राप्त कर रही हैं। अब तक लगभग 19 लाख से अधिक महिलाएं इसे बनवा चुकी हैं। यदि आपने अभी तक नहीं बनवाया है, तो अधिकृत DTC डिपो या नामित केंद्रों पर जाकर इसे प्राप्त कर सकती हैं। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।यह स्मार्ट कार्ड सिर्फ बसों में ही नहीं, बल्कि मेट्रो और अन्य डिजिटल भुगतानों में भी उपयोगी है।0
0
Report
तारानगर नेचर पार्क की बदहाली पर कांग्रेस ने जताई आक्रोश
Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर चूरू तारानगर के एकमात्र नेचर पार्क की हालत दयनीय देख-रेख के अभाव में पार्क की बिगड़ी हालत कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता समय रहते समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तारानगर शहर के एकमात्र नेचर पार्क की गंभीर दुर्दशा को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। पार्क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए कांग्रेस के पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि यह पार्क नगरवासियों के स्वास्थ्य, प्रातःकालीन भ्रमण और पर्यावरण संतुलन के लिए एकमात्र मुख्य केंद्र है। परंतु उचित देख-रेख और प्रबंधन के अभाव में इसकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने समय रहते उक्त समस्या का कोई समाधान नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, असलम मिर्जा, कुंदन सैनी, संजय वाल्मीकि, साजिद टाक, महेन्द्र बुंदेला, बुँदे खां लुहार, सहित कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप: छात्रों ने गोपनीय जांच और सुरक्षा माँगी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की शिकायतों ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अलग-अलग शिकायतें देकर शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रेडक्रॉस की सामग्री नहीं मिलने, अभद्र व्यवहार, धमकी देने, शिकायत दबाने और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना जैसे आरोप शिकायतों में लगाए गए हैं। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थियों की शिकायत में रेडक्रॉस प्रभारी पर सैनिटरी पैड समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया गया है। वहीं एक अन्य शिक्षिका पर विद्यार्थियों को डांटने, भेदभावपूर्ण व्यवहार करने और अनुपस्थिति के दौरान कक्षा में ताला लगाने के आरोप हैं। शिकायत में प्राचार्य के कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का भी जिक्र किया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसे व्यवहार से उन्हें मानसिक परेशानी होती है और स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
