121103
गांव गुलेसरा में 19 लाख रुपए की लागत से बनेगी फिरनी
Hathin, Haryana:गांव गुलेसरा में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले फिरनी वाले रास्ते का विधायक हथीन के प्रतिनिधि सतीश डागर ने विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने गांव में नए रास्ते बनाने की मांग की, जिसे सतीश डागर ने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में हथीन क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य किए जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव: प्रशासक इस्तीफा देकर ही मैदान में, सियासत तेज
Jaipur, Rajasthan:एंकर-पंचायत चुनाव लड़ना है...तो पहले कुर्सी छोड़नी होगी। प्रदेश की 10 हजार 290 ग्राम पंचायतों में लगे प्रशासकों के लिए चुनावी मैदान का रास्ता उनके मौजूदा पद से होकर निकलेगा। यानी प्रशासक रहते नामांकन नहीं...पहले इस्तीफा और फिर चुनाव। लेकिन असली पेंच ये है कि अगर प्रशासक एक-एक कर खुद इस्तीफा देते हैं तो प्रक्रिया लंबी होगी। इसलिए सरकार के स्तर पर अब मंथन है कि चुनाव से पहले प्रशासकों को हटाया जाए या पंचायतों में कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। यानी पंचायत चुनाव की तारीखों से पहले अब 10 हजार 290 पंचायतों की ‘कुर्सी’ पर फैसले का इंतजार है।0
0
Report
कानपुर देहात में ट्रक रोककर 93 हजार लूट: CCTV से पकड़े गए आरोपी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात बीच सड़क पर ट्रक को रोककर चालक से 93 हजार लूट की बड़ी वारदात बाइक सवार दो आरोपियों पर घटना को अंजाम देने मे आरोप ट्रक चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप सीसीटीवी में ट्रक के आगे बाइक लगाकर रोकते दिखे बाइक सवार,ट्रक चालक को उतारते दिखे आरोपी वारदात के बाद बाइक सवार मौके से फरार,बीती रात की घटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू में जुटी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू सिकन्दरा थाना क्षेत्र मुगल रोड की घटना0
0
Report
नेता पुत्र के वायरल वीडियो पर पुलिस की भूमिका पर खड़े सवाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में नेता पुत्र की रीलबाजी का वीडियो वायरल पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल। चलती फॉर्च्यूनर का गेट खोलकर स्टंट करता रहा नीर प्रजापति, पीछे चलता रहा पुलिस का काफिला। मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का है पूरा वीडियो। वीडियो में नीर प्रजापति की गाड़ियों में दिखाई दे रहे हैं हूटर। रील के जुनून में सड़क पर खतरनाक स्टंट, पुलिस की मौजूदगी के باوجود नहीं लगी रोक। वीडियो कबका है, कहां बनाया गया इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। नेता पुत्र की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय। आम आदमी पर कार्रवाई... नेता पुत्र के मामले में पुलिस का क्या होगा रुख? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजरें। पहले भी नीर का वीडियो हुआ था वायरल जिसमें मारपीट और "आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है" ये कहते वायरल हुआ था नीर प्रजापति.0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने पावन पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह' के अंतर्गत 'राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पावन पुण्यतिथि' विषयक व्याख्यान में सम्मिलित होते गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज।0
0
Report
महुवा शहर में मध्यरात्रि चोरों ने दो दुकानों से चोरी की
Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગર મહુવા મહુવા શહેરમાં મધરાતીમાં તસ્કરોએ ખેતીવાડીના ઓજાર બનાવતી બે દુકાનોમાં ચોરી કરી ફરાર થયા. મહુવા શહેરમાં રાત્રીના સમયે બે ચોરીની ઘટના સામે આવી છે. મહુવા શહેરના મેઘદૂત સિનેમા રોડ પર નોમની બજાર સામે આવેલી લુહારી ખેતીવાડીના ઓજાર બનાવતી બે દુકાનોને તસ્કરોએ નિશાન બનાવી હતી. તસ્કરોએ દુકાનોના છત પરના નળિયા ઉખાડીને અંદર પ્રવેશ કર્યો હતો. દુકાનમાંથી રોકડ રૂ 4500 બીજી દુકાનમાંથી રૂ 2500ની રોકડ રકમ બન્ને દુકાનમાંથી 7000 રોકડા રૂપિયા ની ચોરીની ઘટના સામે આવી. ચોરીને અંજામ આપી બાદ તસ્કરો નાસી છૂટ્યા. બંને બતાવવા જઈને પોલીસ ઘટના સ્થળે દોડી ગઈ હતી અને વધુ તપાસ હાથ ધરી છે. રાત્રીના સમયે થયેલી આ ચોરીથી વેપારીઓમાં ભયનો માહોલ ઉભો થવા પામ્યો.0
0
Report
पखांजूर के पीवी-54 सड़क मरम्मत के निर्देश, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पीवी-54 में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। 25 सितंबर को भारी बारिश के बीच 10 महिला समितियों की महिलाओं ने सड़क की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।महिलाओं ने विधायक से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग रखी थी। ग्रामीणों की सड़क की मांग को गंभीरता से लेते हुए आज अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी गोंडाहूर के पीवी-54 गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों और महिला समिति की महिलाओं से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं。 ग्रामीणों ने पीवी-53 से पीवी-54 तक जर्जर सड़क का मुद्दा विधायक के सामने प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 विधायक विक्रम उसेंडी ने सड़क की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की अन्य बुनियादी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिलाया。 वहीं गांव के स्कूल में शिक्षकों की कमी की समस्या भी ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी। विधायक ने मौके से ही खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर चर्चा की और समस्या के समाधान के निर्देश दिए।अब देखना होगा कि दिए गए निर्देशों पर जमीन पर काम कितनी जल्दी शुरू होता है。0
0
Report
Advertisement
पखांजूर जंगल में नक्सल डंप से 12 बोर रायफल, कारतूस और प्रिंटर बरामद
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर इलाका के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे दागुनटोला-पुसगट्टा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सल डंप बरामद किया है। डंप से दो रायफल, कारतूस और प्रिंटर समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों को नक्सल डंप होने की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके की तलाशी ली गई। सर्चिंग के दौरान डंप से एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल, एक डबल बैरल 12 बोर रायफल, 11 कारतूस और दो प्रिंटर बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य नक्सल सामग्री भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। यह इलाका छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगा संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में सुरक्षाबलों द्वारा अतिरिक्त सतर्कता के साथ लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बरामद सामग्री को लेकर आगे की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के जंगलों में सुरक्षाबलों की लगातार सर्चिंग के बीच नक्सल डंप की बरामदगी को अभियान की अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की सर्चिंग जारी है।0
0
Report
रीवा के पैरामेडिकल छात्रों ने स्कॉलरशिप न मिलने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्रों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अपनी मांगों को लेकर कल पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने डीन कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद छात्रों की डीन से बातचीत भी हुई, लेकिन छात्रों का आरोप है कि बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई ठोस निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद आज एक बार फिर पैरामेडिकल छात्र अपनी मांगों को लेकर रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि स्टाइपेंड, स्कॉलरशिप समेत उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं और करीब दो साल से उन्हें स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है। छात्रों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान छात्र कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी तमाम समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने छात्रों को जल्द से जल्द पूरे मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर से मिले आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और अपने-अपने कार्यों के लिए लौट गए। हालांकि, छात्रों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।0
0
Report
कांग्रेस यूथ कांग्रेस चुनाव विवादों में घिरी, वोटिंग हैकिंग और फर्जी वोटिंग के आरोप
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस का यूथ कांग्रेस चुनाव भारी विवादों में फंसता नजर आ रहा है... सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें बीजेपी कह रही है कि ये वोट चोरी करते पकड़े गए... वही कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ...छग युवा कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है...युवा कांग्रेस चुनाव में 14 लाख 56 हजार वोट पड़े.... वोट के लिए बने With Iyc एप हैक होने का आरोप भी लगा है...0
0
Report
Advertisement
सासाराम के बराढी मुसई टोला में नंदनी कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बराढी मुसई टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक नंदनी कुमारी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वह संजीत कुमार खरवार की पत्नी थी। बताया जाता है कि 3 साल पहले वह अपने ही गांव की लड़के संजीत से प्रेम विवाह कर ली थी। वह अंतरजातीय विवाह था। उसकी एक बेटी भी है। बताया जाता है कि आम दिनों की तरह हुआ रात में परिवार की अन्य सदस्यों के साथ घर में ही थी। लेकिन अचानक रात में घर के एक भाग में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक के पति ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। लेकिन इसके बावजूद ये घटना हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है。0
0
Report
रोहतास के डीएम ने डालमियानगर में दशहरा-रावण दहन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां दुर्गा पूजा तथा दशहरा को लेकर डालमियानगर में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक सोनू सिंह भी उनके साथ रहे। बता दे की डालमियानगर में प्रत्येक वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम होता है। ऐसे में काफी भीड़ इकट्ठा होती है। जिसको देखते हुए यहां कई तरह की व्यवस्थाएं की जाती है। डीएम ने बताया कि रावण वध के दौरान काफी भीड़ रहती है, ऐसे में भीड़ नियंत्रण, प्रकाश की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, परिवहन आदि के उपाय पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही स्थल का भी निरीक्षण किया गया। वहीं दशहरा एवं दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए भी स्थल का जायजा लिया गया है। इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज, डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
कुमाऊं मंडल: स्थायी निवास-जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन पर कड़ी निगरानी
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी कर कुछ लोग नौकरी, शिक्षा और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर यहां के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले का लाभ लेने की कोशिश का मामला सामने आया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर और जसपुर तहसीलों में जांच के दौरान करीब 20 संदिग्ध फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े गए हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर उन मामलों को लेकर चिंता बढ़ी है, जहां बिना मौके पर सत्यापन किए ही स्थायी निवास, जाति या अन्य प्रमाण पत्र जारी किए जाने की आशंका है। ऐसे मामलों में पटवारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ रही है, क्योंकि राजस्व स्तर पर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में पटवारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को देखते हुए कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र समेत ऐसे प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और पटवारी से मौके पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि केवल कागजों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न की जाए, बल्कि संबंधित व्यक्ति के निवास, दस्तावेजों और दावों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। इसके साथ ही फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान पटवारी की जीपीएस लोकेशन अथवा फोटो की लोकेशन भी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पटवारी वास्तव में मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं या नहीं। यदि सत्यापन के दौरान लोकेशन उपलब्ध रहेगी तो बाद में यह भी जांचा जा सकेगा कि प्रमाण पत्र जारी करने से पहले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी मौके पर गया था या नहीं, कुमाऊं कमिश्नर के इस निर्देश के बाद अब मंडल के सभी छह जिलों में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। खासकर स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों में किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी.0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज महाकुंभ मामले में सनोज मिश्रा को अदालत ने दोषमुक्त करार दिया
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई नीली आंखों वाली मोनालिसा मामले में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को कोर्ट से मिली राहत केस बंद कर दोष मुक्त करार। पिछले साल मार्च महीने में दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दुश्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन पीड़िता ने जब उच्च न्यायालय में जस्टिस कठपालिया की अदालत में ये स्वीकार किया कि उसने वसीम रिजवी के बहकावे में आकर झूठा केस किया था तो दिनांक 30-05-2025 को उच्च न्यायालय ने ये कहते हुए जमानत दी कि झूठे केस से न्याय व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास कम होता है, और प्रभावित व्यक्ति के मान सम्मान को जो ठेस पहुंचती है उसकी भरपाई नहीं हो सकती , केस के गहन जांच के बाद दिल्ली तीस हजारी कोर्ट की जस्टिस श्रेया अरोरा मेहता ने केस को पूरी तरह से बंद कर सनोज मिश्र को दोष मुक्त करार दे दिया है0
0
Report
जालौन में हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर धारदार हथियार से हमला, CCTV में कैद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मामूली विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, बड़े भाई को बचाने पहुंचे छोटे भाई के साथ भी हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग की जमकर मारपीट, घायल युवक के भाई के साथ दबंगों ने लात-घूसों से की बेरहमी से मारपीट, मारपीट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, हाथ में अवैध चाकू लिए आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, चेहरे पर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक इमरान, गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई न होने से पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न करने से दबंगों के हौसले बुलंद, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे का मामला।0
0
Report
कल सीकर में भजनलाल शर्मा का फतेहपुर-खाटू श्याम जी दौरा, तैयारियां तेज
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सीकर के फतेहपुर और खाटू श्याम जी में दौरा प्रस्तावित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटू श्यामजी जाएंगे और बाबा शाम के दर्शन कर देश व प्रदेश में अमन चैन की कामना करेंगे। फतेहपुर में जनसंवाद और लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत व अधिकारी एव भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड, भाजपा नेता श्रवण चौधरी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा ने निमावत स्कूल मे हेलीपेड एव चमडिया कॉलेज सहित सभा स्थल के लिए विभिन्न जगहों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री कल फतेहपुर आएंगे खाटू श्याम जी के दर्शन करेंगे। उसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा फतेहपुर में सीकर झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर जिले के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे बाइट भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़0
0
Report
Advertisement
