icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow15 Jun 2024, 10:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

सलानपुर RK Coal Mining में श्यामल दास की मौत, सुरक्षा पर सवाल उठे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत सलानपुर में संचालित आरके कोल माइनिंग आउटसोर्सिंग में काम करने वाले माइनिंग सरदार श्यामल दास की तबियत ड्यूटी के दौरान बिगड़ गया। आनन फानन में कर्मी अशर्फी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया। स्थिति बिगड़ने में दुर्गापुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामल दास की मौत की जानकारी साथी कर्मियों को मिलने पर प्रबंधन के प्रति गुस्सा है। सोमवार देर रात शव को परिजन कम्पनी स्थल लेकर पहुँचे। शव को रख परिजन और यूनियन नेता, सहकर्मी मुआबजा और आश्रित को नोकरी इलाज के दौरान हुए खर्च की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए है। काम को बाधित कर्मियों ने कर दिया है। वही कम्पनी प्रबंधक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि श्यामल दास की ड्यूटी रात्रि पाली में था, लेकिन प्रबंधन द्वारा दोपहर के पाली में बुला लिया गया। तबीयत खराब होने की बात बताने के बावजूद उसे काम पर बुलाया गया था। दोपहर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गया। असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वही साथी कर्मियों और यूनियन नेताओं ने कहा कि आरके कोल माइनिंग में प्रबंधन मनमानी करता है, मजदूरों को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराती है। अंडरग्राउंड माइनस में बिना हेलमेट, लाइट लेम्प के भेज देती है, जिसके कारण मजदूर की जिंदगी हमेशा खतरे में रहती है। जिसका नतीजा है कि श्यामल की मौत हो गई। कम्पनी श्यामल दास के परिवार को मुआवजा नियोजन और इलाज में हुए खर्च को दे तभी शव को कम्पनी परिसर से हटाएंगे। प्रबंधन के सभी लोग कम्पनी स्थल को छोड़ भाग गया है। कोई भी वार्ता के लिये नहीं आया है。
0
0
Report

सरिस्का में ST-2302 बाघिन और शावक तालाब में अठखेलियां, वीडियो वायरल

Alwar, Rajasthan:सरिस्का में मां के साथ तालाब में अठखेलियां करता दिखा नन्हा बाघ शावक, बाघिन ST-2302 का मनमोहक वीडियो वायरल अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंधेरी क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत लेने वाला खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां बाघिन ST-2302 अपने नन्हे शावक के साथ तालाब में उतरकर गर्मी से राहत लेती नजर आई। पानी में मां और शावक की अठखेलियों का यह मनमोहक दृश्य पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। तालाब के ठंडे पानी में बैठी बाघिन के साथ उसका शावक भी मस्ती करता दिखाई दिया। कभी वह अपनी मां के करीब जाकर उससे लिपटता नजर आया, तो कभी पानी में खेलता दिखा। मां और शावक के बीच की यह सहज और मनमोहक गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। जंगल के इस दृश्य में बाघों की चंचलता के साथ मां और शावक के बीच का स्वाभाविक जुड़ाव भी देखने को मिला। गर्मी बढ़ने के साथ वन्यजीव राहत पाने के लिए पानी के स्रोतों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में बाघिन ST-2302 और उसके शावक का तालाब में दिखाई देना सरिस्का के प्राकृतिक परिवेश की खूबसूरती को दर्शाता है। पर्यटकों के लिए जंगल में बाघों को इस तरह करीब से देखना रोमांचक अनुभव होता है। खास बात यह रही कि बाघिन के साथ उसके शावक की मौजूदगी ने इस नजारे को और भी खास बना दिया। सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों और उनके शावकों की मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बाघिन ST-2302 का अपने शावक के साथ इस तरह नजर आना जंगल में वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन की झलक दिखाता है। यह दृश्य बाघों के प्राकृतिक आवास, पानी के स्रोतों और जंगल के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। तालाब में मां के साथ अठखेलियां करते नन्हे शावक का यह नजारा सरिसzka की वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर सामने लाया है। कैमरे में कैद मां और शावक के इन खूबसूरत पलों ने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है।
0
0
Report

नगला समाहद गांव के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्तों के कारण विरोध और आंदोलन

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के रूपवास इलाके के गांव नगला समाहद में ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्ते में कीचड़ जमा हुई है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन, उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की है। पूरे गांव के रास्ते ख़राब पड़े हुए हैं। रास्तों पर कीचड़ जमा है और पानी भरा हुआ है। जिसके कारण लोग रास्तों से निकल नहीं पा रहे। इसके साथ ही ग्रामीणों के वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं। वाहनों को बुलडोजर की सहायता से निकाला जाता है। इसके अलावा दुपहिया चालकों के कीचड़ में फंस जाते हैं। जिससे वाहन चालक गिर जाते हैं। गांव के कई लोगों के चोटें लग चुकी हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही मरीजों को भी अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई। उसके बाद भी उन्होंने कोई सुनवाई नहीं कि इसलिए अब ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे गांव रास्ते ठीक हो सकें।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी के दौरे पर समर्थकों का जोरदार स्वागत

Nalanda, Bihar:एंकर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नवादा जाने के क्रम में नालंदा जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में पावापुरी के समीप बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संजय सरावगी ने पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय कपिलदेव प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज नवादा और नालंदा में उनका चुनावी दौरा है। एनडीए पूरी एकजुटता के साथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सेका चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होगी। वहीं, इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर राजनीतिक उद्देश्य से माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने विपक्ष को कानून के तहत अदालत में आने की बात कही थी। लेकिन राहुल गांधी राजनीतिक उद्येश्य से CJI से मिलना चाहते थे यही वजह से CJI ने मिलने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के समय उपद्रव करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस कई सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएगी।
0
0
Report

भोपाल: ठेकेदारों का मोर्चा, भुगतान और दर-समायोजन नियमों में बड़े सुधार की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में निर्माण ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा सिविल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने CM और संबंधित विभागों को सौंपा ज्ञापन मशीनरी के स्वामित्व की अनिवार्यता खत्म करने की मांग सभी निर्माण कार्यों में प्राइस एस्केलेशन लागू करने की मांग रॉयल्टी, भुगतान और बैंक गारंटी रिलीज की प्रक्रिया सरल करने की मांग अतिरिक्त काम पर भुगतान और ID वृद्धि समय पर करने की मांग SBD नियमों की समीक्षा और नॉन-BOQ के नाम पर राशि रोकने की प्रथा बंद करने की मांग निर्माण कार्यों के रखरखाव और गुणवत्ता परीक्षण के नियम व्यावहारिक बनाने की मांग 10 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों में जॉइंट वेंचर की व्यवस्था लागू करने की मांग ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण के लिए स्थायी समन्वय समिति बनाने की मांग डामर के मूल्य समायोजन की समय-सीमा 30 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने की मांग
0
0
Report

आदित्यपुर में युवक की हत्या की आशंका: परिजनों का दावा, जांच जारी

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृषि विज्ञान केंद्र के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रथू महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से चालक था और किसी निजी कंपनी में काम करता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी मौत को लेकर आधिकारिक रूप से नाम-पते की पुष्टि नहीं की है। हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत सामान्य नहीं लग रही है। वहीं पुलिस के अनुसार मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह हत्या है, हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

शामली के सदर कोतवाली में दिनदहाड़े बाइक सवार ने युवक से की लूट, एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर हुई घटना

Shrvan PanditShrvan PanditFollow4m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ....लूट ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से दो बाइक स्वरों ने एक मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। हालांकि पुलिस लूट के मामले को संदिग्ध मान रही है। ..... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग का है जहा दिन दहाड़े आज शामली से गांव जाने वाले युवक रवि के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया दिनदहाड़े हुई मोबाइल लूट की घटना जहां पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है वहीं पुलिस की ग्रस्त का भी पोल खोल रही है जबकि मात्र कुछ ही दूरी पर एसपी आवास भी है पीड़ित ने घटना के बाद जहां पुलिस को सूचना दी है वहीं पीड़ित ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़ित ने बताया कि कैराना रोड पर ब्रेकप्वाइंट रेस्टोरेंट से आगे और पेट्रोल पंप के नजदीक उसके साथ दो बाइक सवार ने लूट की घटना को अंजाम दिया पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है
0
0
Report

आरा में दुर्गा पूजा पंडालों में आग लगाने की कोशिश, सीसीटीवी से जांच तेज

Mumbai, Maharashtra:आरा शहर के भलूहीपुर इलाके में कल देर रात असामाजिक तत्वों ने दुर्गा पूजा के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। बदमाशों ने दुर्गा पूजा के लिए तैयार किए गए दो पंडालों में आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मंदिर में लगी सीरीज लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि घर के बाहर खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक में आग लगने के बाद उठे धुएं से घर में भी धुआं भर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पहले बाइक में लगी आग बुझाई। इसके बाद दोनों पंडालों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बारे में वार्ड संख्या 31 निवासी मुन्ना पांडेय ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर और पंडालों में सजावट सहित अन्य तैयारियां पूरी की जा रही थीं। रात में काम पूरा करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात मोहल्ले में आग लगने की सूचना मिली। वे लोग तुरंत पंडाल के पास पहुंचे तो देखा कि एक बाइक में आग लगी हुई है। बाइक की आग बुझाने के दौरान एक लड़की ने बताया कि पंडाल में भी आग लगाने की कोशिश की गई है। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर दोनों पंडालों में लगी आग बुझाई। मुन्ना पांडेय के अनुसार, पंडाल में माचिस से आग लगाने की कोशिश की गई थी। मंदिर में लगी सीरीज लाइट भी तोड़ दी गई है। इस पूरे मामले में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने लोगों शांति बहाल करने की अपील की है। जबकि पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि भलूहीपुर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर एसपी भोजपुर ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। भोजपुर पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
0
0
Report
Advertisement

बयान जारी: राजद विधायक वीरेंद्र के बयान से पार्टी में गुस्सा साफ दिखा

Patna, Bihar:राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बयान...अब उनके दल का मामला है, उसमें हमारा बोलना उचित नहीं है। वह अनुशासन का मामला है। वह क्या करेंगे, नहीं करेंगे और तीन विधायकों को अभी तक नहीं निकाल पाए हैं, इससे सवाल उठता है कि आप कार्यकर्ता को निकाल दीजिएगा जो आपके साथ विधायक है, उसके साथ क्या किया आपने? तो यह तो सवाल उठता है और जिन मुद्दों को लेकर अलग हुए थे और अपने जो कार्यकर्ता थे, उनको एमएलसी का उम्मीदवार बनाया था, तो पार्टी ऐसे नहीं चलती है। पार्टी चलती है सलाह से और लोगों की सलाह, विधायकों की सलाह से ही चलती है पार्टी और विधायकों की सलाह न लेकर आप जिसको मन करता है, उसको समर्थन कर देते हैं, उसको उम्मीदवार बना देते हैं, तो पार्टी के, माने विधायकों में गुस्सा है। अब गुस्सा वह कहां तक जाएगा, यह आने वाला समय बताएगा। अब सवाल है कि डरते हैं, तभी तो कार्रवाई नहीं हुई और विधायक के सही वो नेता हैं? तो विधायक के सलाह में सुविधा करना चाहिए और उम्मीदवार चयन में अपना सहयोग करना चाहिए। उसमें मेगा शो से क्या हमारा वोट इंटेक्ट है और हम चुनाव जीतेंगे और जहां-जहां कहीं भी ग्रेजुएट कॉनस्टिट्यूएंसी का हो या टीचर वाला हो, हम सब जगह चुनाव जीत रहे हैं। मेगा शो करे, जनता तय कर चुकी है। अब नालंदा में भी लोगों ने तय कर लिया है कि हमको आरजेडी को वोट देना है, इसलिए नालंडा के लोगों को सोचने, सोच लिया है, तय कर लिया है। बाइट : भाई वीरेंद्र राजद विधायक..
0
0
Report

एमपी में अफ्रीका-तकनीक से हिरणों का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू जारी

Shajapur, Madhya Pradesh:एमपी में अफ्रीका तकनीक के जरिये हेलीकॉप्टर से पकड़े जा रहे हिरण मध्य प्रदेश में किसानों की फसल बचाने और वन्यजीवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शाजापुर जिले में खेतों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे काले हिरणों को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर से हांका दिया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से आई विशेषज्ञों की टीम हिरणों को पकड़ने में जुटी है। लंबे समय से हिरणों के झुंड से परेशान किसानों को राहत देने के लिए उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर कान्हा नेशनल पार्क में शिफ्ट करने की योजना पर काम किया जा रहा है। शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा में चल रहे हिरणों के रेस्क्यू का कार्य निरंतर जारी है। क्षेत्र के हन्नुखेड़ी गांव में 3 दिन तक हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। दक्षिण अफ्रीका से आई टीम ने पंचदेरिया गांव में बोम लगाया जा रहा है। मंगलवार को पंचदेरिया इलाके में रेस्क्यू किया जाएगा। कई दिनों तक चलाए गए अभियान के दौरान अब तक कुल 176 हिरणों को रेस्क्यू कर अभ्यारण में पहुंचाया जा चुका है। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे इस अभियान 9 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर तक चलाने की योजना है। इस बार 2,000 वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों से संयम बनाए रखने और वन विभाग की टीम सहित अभियान में जुटे दक्षिण अफ्रीकी दल का सहयोग करने की अपील की।
0
0
Report

दमोह में बाबा बागेश्वर की रथयात्रा: हिन्दू बेटीों से दुर्गा बनो, काली बनो की अपील

Damoh, Madhya Pradesh:दुर्गा बनो, काली बनो, कभी न बुर्के वाली बनो बाबा बागेश्वर की हिन्दू लड़कियों से अपील. बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा दमोह जिले के पटेरा पहुँची. लोगों ने पीठाधीश्वर और यात्रा में शामिल साधु संतों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. हजारों की संख्या में जनसमूह सड़कों पर उमड़ा. पटेरा बस स्टैंड पर बागेश्वर पीठाधीश्वर ने लोगों को संबोधित किया और हिंदुओं से एकता की अपील की. हिन्दू बेटियों को नसीहत के साथ अपील कि बेटियों दुर्गा बनो काली बनो कभी न बुर्के वाली बनो.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top