121102
अंगूर की खेती तरफ किसानों का रुझान
Palwal, Haryana:पलवल जिले के किसानों का रुझान अंगूर की खेती की तरफ बढ़ने लगा है। प्रोग्रेसिव फार्मर अनीता ने बताया कि एक एकड़ में अंगूर की खेती कर रहे है। अंगूर की एक बेल से पंद्रह किलोग्राम अंगूर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि अंगूर की खेती उनके लिए लाभदायक है। इस खेती से एक एकड़ में लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बंसल वन के रेस्टोरेंटों में फंगल खाना और एक्सपायर्ड ड्रिंक पर मजिस्ट्रेट की कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल नगर निगम की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बंसल वन स्थित कई रेस्टोरेंट और बार में की बड़ी कार्रवाई रेस्टोरेंट से मिला फंगस लगा खाना और एक्सपायरी कोल्डड्रिंक किचन में फंगस लगा हुआ खाना भी मिला आइवरी रेस्टोरेंट ,फ्लाइंग सौसर में फंगस लगा खाना मिला नगर निगम मजिस्ट्रेट तरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अधिकारी भी रहे मौजूद निगम कोर्ट ने कई बार और रेस्टोरेंट के जुर्माना भी लगाया करीब 1 लाख रुपए राजस्व प्राप्त किया मजिस्ट्रेट कोर्ट ने0
0
Report
इमरान प्रतापगढ़ी के फैसले पर विपक्ष की जीत, धरना और FIR पर सवाल उठे
New Delhi, Delhi:इमरान प्रतापगढ़ी उस निर्णय की जीत है जो पिछले 7 घंटे से लगातार थाने के अंदर बैठकर लीडर ऑफ अपोजिशन को अगर थाने में बैठना पड़े तो यह दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री के लिए शर्म की बात है एक FIR करने के लिए अगर धरना प्रदर्शन करना पड़ता है यह उन छात्रों की जीत है जिन पर लाठियां चलाई गई0
0
Report
फूंके ट्रांसफार्मर से महरुपुर सहजू में महिलाओं ने बिजली विभाग कार्यालय घेरा
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग - फूंके ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई मुसीबत, तीन दर्जन महिलाओं ने बिजली विभाग कार्यालय घेरा Date - 21-08-2026 महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग में किया हंगामा गांव महरुपुर सहजू में 10 दिनों से भीषण गर्मी में नहीं आ रही थी बिजली महरुपुर सहजू का ट्रांसफार्मर फूंकने से 10 दिनों से बिजली थी गुल ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की लगाई गुहार आरोप बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नहीं बदला ट्रांसफार्मर करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता बिजली के कार्यालय में किया हंगामा महिलाओं की संख्या व आक्रोश दिखे अधीक्षण अभियंता ने खुद को ऑफिस में कर लिया बंद फतेहगढ़ के बिजली विभाग कार्यालय का मामला बाइट- महिला प्रदर्शनकारी0
0
Report
Advertisement
बेगूं के शंभूपुरा में पिता-पुत्र विवाद से राजू की मौत; ससुराल पर हत्या का आरोप
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - पिता-पुत्र के बीच विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू पुत्र जीतमल रैगर के रूप में हुई है। पत्नी ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाते हुए पारसोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीवाईएसपी अंकित कुंडा और थानाधिकारी आशुतोष सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए पारसोली सीएचसी लाया गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रपट आने पर ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
50 फीट गहरे कुएं में गिरने के बाद पुराना कुआं बंद, लेंटर डाला गया
Noida, Uttar Pradesh:फॉलोअप - 50 फीट गहरे कुएं में गिरने वाली 5 वर्षीय छात्रा के हादसे के बाद बंद हुआ 115 साल पुराना कुआं, डलवाया गया लेंटर Location - Farrukhabad Date - 21-08-2026 एंकर- फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के रसीदाबाद बल्लभ गांव में 5 वर्षीय छात्रा सौम्या के 50 फीट गहरे कुएं में गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। करीब 115 वर्ष पुराने इस कुएं को अब पूरी तरह बंद करा दिया गया है। हादसे के बाद ग्राम प्रधान की ओर से कुएं पर मोटा लेंटर डलवाया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई अनहोनी न हो सके। वीओ- फर्रुखाबाद में गुरुवार को गांव जहानपुर निवासी पवन कुमार सिंह की 5 वर्षीय पुत्री सौम्या अपनी बड़ी बहन अनन्या के साथ नबाबगंज के रसीदाबाद बल्लभ स्थित प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बने पुराने कुएं की पटिया अचानक टूट गई और सौम्या करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी बच्ची को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई और अंदर सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद कायमगंज कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज चौधरी ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुएं में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। अस्पताल में उपचार के बाद सौम्या को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया था। अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अपने घर लौट आई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं करीब 115 वर्ष पुराना था, जिसे गंगाराम दीक्षित ने बनवाया था। करीब 10 वर्ष पहले पानी सूखने के बाद कुएं को पटिया से ढक दिया गया था। हालांकि, गांव में शादी-विवाह के दौरान होने वाली कुआं-पूजन की रस्म के कारण इसे पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। प्रधान पति सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ हुए हादसे के बाद ग्रामीणों की सहमति से कुएं पर पक्का लेंटर डलवाकर उसे पूरी तरह बंद करा दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह का कोई हादसा दोबारा न हो सके। बाइट- राजू दीक्षित, ग्रामीण0
0
Report
जयपुर में अवैध मिठाई यूनिट सीज, 275 किलो सामग्री जब्त
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर में अवैध मिठाई निर्माण इकाई सीज, 275 किलो खाद्य सामग्री जब्त 150 किलो खराब और बदबूदार घेवर नष्ट, जांच के लिए नमूने भेजे गए ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई CMHO फर्स्ट डॉ रवि शेखावत की टीम ने की कार्रवाई बिंदायका के शिवाड़ मोड़ स्थित प्रधान स्वीट्स एंड कैटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई बिना खाद्य लाइसेंस चल रही थी मिठाई, मावा-पनीर निर्माण इकाई मौके से 275 किलो खाद्य सामग्री सीज अवैध रूप से संचालित निर्माण इकाई को भी किया गया सीज खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हीदा की मोरी स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार की घेवर इकाई पर भी कार्रवाई करीब 150 किलो खराब और बदबूदार घेवर नष्ट करवाया प्रतिष्ठान को कमियों के संबंध में नोटिस जारी रक्षाबंधन को लेकर ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई त्योहारी सीजन में मिलावट और अवैध खाद्य निर्माण के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस का खास अभियान, बिना लाइसेंस गाइड 8 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के ऐतिहासिक दुर्ग पर लपकों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, क्यूआरटी और कोतवाली थाना टीम ने दुर्ग क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग की। ओछड़ी गेट, पांडन पोल, व्यू प्वाइंट, सूरजपोल और रामपोल सहित प्रमुख स्थानों पर निगरानी की गई। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस पर्यटकों को गाइडिंग करने वाले 8 लोगों को डिटेन किया गया। पुलिस ने दुर्ग के एकांत और सुनसान क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाई है। शराब सेवन और असामाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने पर्यटकों से अधिकृत और लाइसेंसधारी गाइड की सेवाएं लेने की अपील की है。0
0
Report
पुलिस छापेमारी कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस छापेमारी कर रही है0
0
Report
फर्रुखाबाद में कोबरा डसने से बाबा की इलाज के दौरान मौत
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद Date - 21-06-2026 कोबरा को पकड़ते समय बाबा को सांप ने दोनों हाथों में डसा, इलाज के दौरान मौत कोबरा सांप को पकड़ते समय बाबा को सांप ने डसा सांप के डसने से बाबा की इलाज के दौरान मौत नवाबगंज थाना क्षेत्र में कोबरा पकड़ने पहुंचे थे बाबा कोबरा ने बाबा के दोनों हाथों में डसा बाबा ने हिम्मत नहीं हारी और कोबरा को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया पहले नवाबगंज सीएचसी में कराया गया इलाज, हालत बिगड़ने पर बाबा को लोहिया अस्पताल किया गया रेफर लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बाबा को मृत घोषित किया मृतक बाबा की पहचान मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र निवासी खैराती नाथ के रूप में हुई डेढ़ माह बाद बड़ी बेटी की होनी थी शादी, घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
बihar में 350+ सुपारी किलर की सूची बनी, 1716 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में 350 से अधिक सुपारी किलर की सूची तैयार एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की इस साल अब तक 1716 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों में 63 इनामी बदमाश भी शामिल बिहार से बाहर जाकर 27 अपराधियों को पकड़ा गया अब तक 45 कुख्यात अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग पिछले आठ महीनों में अपराधियों से 19 मुठभेड़ हुई0
0
Report
हल्द्वानी के जुआ अड्डे की डकैती में मास्टरमाइंड समेत 9 फरार, 2 गिरफ्तार
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के गोरापड़ाव में 19 अगस्त की रात जुए के अड्डे में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बरेली और सितारगंज के रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि किच्छा निवासी मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत नौ आरोपी अभी फरार हैं। खास बात ये है कि डकैती की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड खुद कुछ दिन पहले इसी अड्डे पर जुआ खेलने आया था और उसे यहां बड़े व्यापारियों के पहुंचने की जानकारी हो गई थी। 19 अगस्त की रात गोरापड़ाव का एक जुआ अड्डा और अचानक हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों की एंट्री। बदमाशों ने खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताया और जुआ खेल रहे लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया, पुलिस के मुताबिक, बदमाशों को पहले से पता था कि यहां शहर के कई नामी व्यापारी और कारोबारी जुआ खेलने पहुंचते हैं। इसी जानकारी के आधार पर किच्छा निवासी यश सिडाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की पूरी साजिश रची। यादव कुछ दिन पहले खुद इसी अड्डे पर जुआ खेलने आया था। इसी दौरान उसने यहां आने वाले लोगों और अड्डे की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और फिर यूपी और उत्तराखंड के बदमाशों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया, वारदात के दौरान बदमाश करीब आठ लाख रुपये की नकदी के साथ जुआरियों की सोने की चेन और अंगूठियां भी लूट ले गए। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी मौके पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने कई टीमों को जांच में लगाया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बरेली और सितारगंज के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत नौ आरोपियों की तलाश में यूपी और उत्तराखंड के कई इलाकों में दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने रखवीर सिंह और वंशप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है, रखवीर सिंह के ऊपर 5 अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। फिलहाल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि मास्टरमाइंड समेत नौ आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।0
0
Report
त्योहारी सीजन से पहले जयपुर की मिठाई दुकानों में फूड सेफ्टी टीम की सख्त कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:त्यौहारी सीजन से पहले फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कार्रवाई जयपुर की मिठाई की प्रमुख दुकानों से लिए गए सैंपल फेमस रावत मिष्ठान भंडार जगतपुरा पर 4 दिन तक उसी तेल में तली जा रही कचोरी शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत त्यौहारी सीजन से पहले सी एम एच ओ जयपुर सेकंड की फूड सेफ्टी टीम ने जयपुर शहर की प्रमुख मिठाइयों की दुकानों से मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं।सी एम एच ओ डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि मैसर्स रावत मिष्ठान भंडार जगतपुरा से केसर पिस्ता बर्फी एवं यूज़्ड ऑयल के नमूने लिए गए। मौके पर प्याज की कचोरी तैयार की जा रही थी। उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल की क्वालिटी ठीक नहीं थी। हलवाई से जानकारी करने पर बताया कि चार दिन में तेल बदलते हैं। मैनेजर ने बताया कि रोज लगभग 700-800 कचोरी तैयार करते हैं। इस तरह 3-4 दिन तक उसी तेल में कचौरी तैयार करने से तेल का टी पी सी अत्यधिक होने की सम्भावना रहती जिस से तेल में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है जो कि स्वास्थ्य के लिए गम्भीर रूप से हानिकारक हो सकता है। *मैसर्स कान्हा स्वीट्स जी टी मालवीय नगर* से मीठा घेवर* *मैसर्स शंकरवाला स्वीट्स बालाजी मोड* से मावा का नमूना लिया गया एवं लगभग 20 किलो खराब पुरानी मिठाईयां नष्ट करवाई गई。 *मैसर्स आनंद जी स्वीट्स* से मिल्क केक का सैंपल लिया गया。 *मैसर्स मथुरावाला स्वीट्स जगतपुरा* से समोसा का नमूना लिया गया。 *मैसर्स दादूदयाल स्वीट्स मालवीय नगर* से मावा का नमूना लिया गया。 *मैसर्स लक्ष्मी स्वीट्स टोंक रोड* से मावा का नमूना लिया गया。 *मैसर्स माधव जोधपुर स्वीट्स* से मावा का नमूना लिया गया。 *मैसर्स शर्मा स्वीट्स प्रताप नगर* से मिश्री मावा के नमूने मिलावट का अंदेशा होने पर लिए गए。 *मैसर्स सोढाणी स्वीट्स गोपालपुरा* से मावा बर्फी。 *मैसर्स बी एम बी स्वीट्स दुर्गापुरा* से काजू कतली एवं मावा बर्फी *मैसर्स रिद्धि सिद्धि स्वीट्स गोपालपुरा बाइपास* से काजूकतली के नमूने लिए गए。0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों से नमूने लिए गए
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई शहर की प्रमुख मिठाई दुकानों से मिठाई और खाद्य सामग्री के सैंपल लिए रावत मिष्ठान भंडार, जगतपुरा में 3-4 दिन तक एक ही तेल में कचौरी तलने का खुलासा रोजाना करीब 700-800 कचौरियां तैयार करने की जानकारी आयी सामने यूज्ड ऑयल का सैंपल लिया, टीपीसी बढ़ने और ट्रांस फैट की आशंका शंकरवाला स्वीट्स से 20 किलो खराब/पुरानी मिठाई नष्ट करवाई कान्हा स्वीट्स, आनंद जी स्वीट्स, मथुरावाला, दादूदयाल, लक्ष्मी, माधव जोधपुर, शर्मा, सोढाणी, बीएमबी और रिद्धि सिद्धि स्वीट्स से भी सैंपल लिए खाद्य विभाग की टीम ने मावा, बर्फी, घेवर, मिल्क केक, समोसा और काजू कतली के नमूने लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी0
0
Report
दूदू में बेकाबू ट्रेलर ने दो कारों को टक्कर मारी, तीन घायल
Dudu, Rajasthan:दूदू में बेकाबू ट्रेलर ने दो कारों को मारी टक्कर, महिला सहित तीन लोग घायल। जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रामनगर के पास की है घटना। बेकाबू ट्रेलर ने एक के बाद एक दो कारों को टक्कर मारी, हाईवे पर मची अफरातफरी। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क पर पलट गया। ट्रेलर में लोहे की एंगल भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। ट्रेलर जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था, रामनगर के पास ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी। इसके बाद आगे चल रही दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया, टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल दूदू में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराने की कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
8 लाख की शादी घोटाला: लुटेरी दुल्हन-दलाल गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाने पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी के नाम पर पीड़ित युवक से 8 लाख की ठगी की थी। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाने के सीआई मनीष कुमार ने बताया कि खड़गदा निवासी हकरजी पाटीदार ने 21 जुलाई को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि बेटे किशोर की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र के नागपुर जिले के आरौली थाना क्षेत्र निवासी संदीप मातरे ने संपर्क कर 3.50 लाख रुपए में शादी कराने की बात कही। रुपए लेने के बाद संदीप महाराष्ट्र से अश्विनी पुत्री सुधाकर बावणे, निवासी धामनगांव, तहसील अटेपपुर, जिला नागपुर, महाराष्ट्र की युवती को लेकर आया और शादी कराई। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन बीमारी का बहाना बनाकर पीहर चली गई और वापस लौटने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार ने दुल्हन को लेने जाने का प्रयास किया तो वह घर से भी फरार हो गई। शादी में कपड़े, जेवरात और अन्य खर्च मिलाकर परिवार को करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी सहायता से लुटेरी दुल्हन अश्विनी और दलाल संदीप का पता लगाया। दोनों को महाराष्ट्र से तलाश कर सागवाड़ा थाने लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप आसपास की युवतियों को रुपए देकर शादी के लिए तैयार करता था। वह कुंवारे युवतियों से संपर्क कर शादी के बदले बड़ी रकम लेता और उसका कुछ हिस्सा युवती को देता था। शादी के बाद दुल्हन कुछ दिन ससुराल में रहती और मौका मिलते ही रुपए व जेवर लेकर फरार हो जाती थी। इसके बाद वह दोबारा दलाल के संपर्क में आ जाती थी。0
0
Report
Advertisement
