icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिचोली के मां चंडी दरबार में भक्तों का बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन पर दावे सवाल

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र स्थित मां चंडी दरबार में आज हजारों भक्तों का जमावड़ा होने जा रहा है। पुराने मंदिर को तोड़े जाने और स्थानीय प्रशासन की ओर से हाई कोर्ट में कथित गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिलेभर से भक्त चंडी दरबार पहुंचेंगे,वहीं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी आंदोलन में शामिल होंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अब नजरें इस बात पर हैं कि भक्तों के इस बड़े विरोध के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है。
0
0
Report

मंडावा के ढाका बास में दो घरों से 50 लाख से अधिक की चोरी

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा थाना क्षेत्र के ढाका का बास (श्योपुरा) गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए 50 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दोनों मकानों में चोर पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घरों का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार सुरेश और उसका परिवार घर के मुख्य हॉल में सो रहा था। इसी दौरान चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 1.75 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। रात करीब 1:30 बजे सुरेश की पत्नी बलकेश देवी की नींद खुली। उन्होंने हॉल से बाहर आने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन हॉल के दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। आशंका है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी थी, ताकि घर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें। बलकेश देवी ने फोन के जरिए अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजों की कुंडी खोली। चोरी की सूचना मिलने पर मंडावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इसी गांव में नरेश ढाका के घर में भी चोरी की वारदात हुई। चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे 3.18 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। नरेश के घर में भी चोरों ने घर के दरवाजों को रस्सियों और कुंडों से बांध दिया था। सुबह जब घरवालों ने दरवाजे खोलने का प्रयास किया तो वे नहीं खुले। इसके बाद पड़ोसियों को फोन कर बुलाया गया और उनकी मदद से दरवाजे खुलवाए गए। एक ही गांव में दो घरों में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों का जल्द पता लगाकर चोरी का माल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。
0
0
Report

मैनपुरी-कुर्रा थाना क्षेत्र बकरी चोर गिरोह पकड़ा,ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल l

Ajay KumarAjay KumarFollow6m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/कुर्रा मैनपुरी के कुर्रा में बकरी चोर गिरोह पकड़ा,ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर जमकर पीटा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । बताया जा रहा है कि गांव में बकरी चोरी की वारदातें बढ़ रही थीं। इसी दौरान ग्रामीणों ने बकरी चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। गांव के ही एक युवक ने पिटाई का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। अब बकरी चोरों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पूरा मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं रोडवेज: सात बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई, अधिकारी पर रिपोर्ट

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं रोडवेज की फ्लाइंग टीम की कार्रवाई सादुलपुर-जयपुर बस की मलसीसर के पास औचक जांच. बस में 7 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले. सिविल डिफेंस परिचालक किशन कुमार ओला के खिलाफ मलसीसर थाने में रिपोर्ट. बेटिकट यात्रियों से निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप. जांच के बाद परिचालक के खिलाफ मलसीसर थाने में दी रिपोर्ट. झुंझुनूं डिपो की रोडवेज बस सादुलपुर से जयपुर जा रही थी. मलसीसर के नजदीक झुंझुनूं डिपो के चीफ मैनेजर गिरीराज स्वामी के नेतृत्व में कार्यवाहक यातायात प्रबंधक अजय कुमार और सहायक संदेश नेहरा की फ्लाइंग टीम ने बस की औचक जांच की. जांच के दौरान बस में सात यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले. इस पर डिपो प्रबंधन ने सिविल डिफेंस परिचालक किशन कुमार ओला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. परिचालक के खिलाफ रिमार्क लगाने के साथ ही झुंझुनूं से दूसरे परिचालक को बस में भेजा गया. इसके बाद किशन कुमार ओला के खिलाफ मलसीसर थाने में रिपोर्ट दी गई. शिकायत में बिना टिकट यात्रियों के कारण रोडवेज निगम को आर्थिक नुकसान होने का आरोप लगाया गया है. मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. चीफ मैनेजर गिरीराज स्वामी ने बताया कि सादुलपुर से जयपुर जा रही बस की मलसीसर में जांच की गई थी. बस में सिविल डिफेंस परिचालक ड्यूटी पर था और सात यात्री बिना टिकट मिले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नेपाल से तस्करी गांजे के साथ 140 किलोग्राम बरामद, NDPS में मामला दर्ज

Sitamarhi, Bihar:कन्हौली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य का 140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। नेपाल से तस्करी कर लाई गई गांजे की खेप को कन्हौली गांव के लक्ष्मीनिया टोला में आम के बगीचे में छिपाकर रखा गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर प्लास्टिक से बंधी छह बोरियां बरामद की है जिसका कुल वजन करीब 140 किलोग्राम बताया गया है। अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report

कोंडागांव में भारी बारिश से नदियाँ उफान, शिक्षक ने तैरकर बचाई जान, किसान खुश

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। केशकाल के कुँएमारी मार्ग पर आज सुबह नाला पार करते वक्त एक शिक्षक की बाइक तेज बहाव में बह गई। हालांकि शिक्षक ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। केशकाल के कुँएमारी मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुँएमारी हाईस्कूल के शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव नाला पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण उनकी बाइक पानी में बह गई। शिक्षक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों तथा पर्यटकों से नदी-नालों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के खेतों में अब पानी पहुंचने से चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के अभाव में जिन फसलों पर संकट मंडरा रहा था, उन्हें इस बारिश से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो फसलों को बड़ा फायदा मिल सकता है।
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर में युवती मेहविश की मौत: तीन गिरफ्तार

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत के मामले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितम्बर 2026 को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में मेहविश की गोली लगने से मौत हुई थी। मामले में मृतका के परिजन फईम हुसैन की तहरीर पर 11 सितम्बर को कोतवाली आईटीआई में मुकदमा अपराध संख्या 286/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 12 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी कर साजिद, उसकी बेटियों सबीना और फिजा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान साजिद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी और मेहविश के बीच छीनाझपटी हुई थी, इसी दौरान गोली चलने से मेहविश की मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि घटना के बाद साजिद और उसकी बेटी फिजा ने फर्श पर पड़े खून के धब्बे मिटाने का प्रयास किया और शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर घटनास्थल बदलने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है。
0
0
Report

गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर से, शुभ योगों के बीच भक्त पूजा शुरू करेंगे

New Delhi, Delhi:Anchor : भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस भगवान गणेश के भक्त विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हुए घरों, पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी इस बार 14 सितंबर को शुरू होगा, जिसका समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तिथि पर होगा। इस बार गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज दोनों ही एक दिन यानी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विध्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान और मांगलिक कामों का देवता माना जाता है। किसी भी तरह के शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी। Vo : दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इस बार भगवान गणेश की पूजा और गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन से गणेश पूजा प्रारंभ होता है इस पूजा में महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़े-बड़े पंडाल बनाकर भगवान गणेश की पूजा भव्यता से की जाती है पूजा पंडालो के अंदर भगवान गणेश की बहुत ही सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की जाती है. इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को पड़ रही है और गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा. इस बार गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर जो शुभ मुहूर्त है वह सुबह 11:02 से शुरू होकर दोपहर के 1:31 तक रहेगा इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करना भक्तों के लिए अति सुविधायक होगा. मूर्ति स्थापना के बाद भगवान गणेश को धूप,दीप और पंचामृत का भोग लगाते हुए मोदक चढ़ाये. और भगवान गणेश को ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें गजाननं भूतगणादि सेवितं,कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।उमासुतं शोकविनाशकारकं,नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम्२० भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और सभी विभिन्न बढ़ाओ को दूर करेंगे. Byt : सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधीश्वर कल्काजी मंदिर Vo : वही हम आपको बता दे पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि इस दिन रवि योग, इंद्र योग और ब्रह्म योग बन रहे हैं, इन योगों में गणेश भगवान की पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। भगवान गणेश की पूजन के साथ ही इस दिन हरितालिका तीज भी मनाया जाता है तो वहीं कई राज्यों में चौकचंन पर्व भी आज के दिन मनाई जाता है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top