पलवल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा पर्व, ईदगाह में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
Palwal, Haryana:पलवल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया। इस दौरान ईदगाह में हजारों लोगों द्वारा नमाज अदा की गई। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। मेवात के 210 गांवों के चौधरी आमिर खान को समाजसेवी खेमराज डागर, देवी दयाल सैनी, रवि बंजारा, शिवदत्त फौजी न फूल-माला पहनाकर इर्द की बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं चौधरी आमिर खान ने बताया कि इर्द का पर्व भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया की यह पर्व बलिदान का प्रतीक माना जाता हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
