icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा संविदात्मक कर्मियों को वेतन बढ़ौतरी और 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:पालिका रोल पर कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को जॉब सिक्यॉरिटी के विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान वर्तमान में 13,093 पालिका रोल के सफ़ाई कर्मचारी नगर निकायों में कार्यरत पालिका रोल के सफ़ाई कर्मियों को 20590 मासिक राशि दिए जा रहे हैं सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के दायरे में लाने को तैयार जिससे इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ दिए जा सकें इससे इन कर्मियों की 60 वर्ष तक सेवा सुनिश्चित होगी और इन कर्मचारियों को 2000 रूपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा सरकार ने एक कदम और बढ़ाते हुए मासिक वेतन में अधिनियम की पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि देने पर भी सहमत 2024 के इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता डेथ कम ग्रेच्युटी,मातृत्व अवकाश , HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि और नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिलेगी पालिका रोल पर दस वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे सफ़ाई कर्मियों की मासिक देय राशि 25560 होगी
0
0
Report
Advertisement

ऑनलाइन लोन के झांसे से साइबर ठग ने महिला से 4 लाख ठगे

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में ऑनलाइन लोन के झांसे में नहीं आने पर साइबर ठगों ने 36 साल की महिला को ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला का फोन हैक कर रिश्तेदारों के नंबर निकाले और अश्लिल फोटो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठी。 झांसी रोड थाना क्षेत्र का मामला है। यहां रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से कई कॉल आए थे। फोन करने वाले आसानी से लोन दिलाने का लालच दे रहे थे। महिला ने जब लोन लेने से इनकार कर दिया तो ठगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जालसाजों ने दावा किया कि उन्होंने उसका फोन हैक कर लिया है और उसके निजी फोटो उनके पास हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से उसके और उसके रिश्तेदारों के फोटो चुराकर उन्हें अश्लील बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेजने की धमकी दी। ठगों ने महिला की कॉल लिस्ट से रिश्तेदारों और परिचितों के नंबर भी हासिल कर लिए थे। बदनामी के डर से पीड़िता ने ठगों को कई किस्तों में करीब 4 लाख रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद भी जालसाजों ने और पैसे की मांग जारी रखी। जमा पूंजी गंवाने के बावजूद जब ठगों ने दोबारा फोटो वायरल करने की धमकी दी, तब महिला ने हिम्मत जुटाकर झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

बड़ामलहरा में तेज बोलेरो ने युवक की मौत, अंशुल प्रजापति रजपुरा हादसे का शिकार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अंशुल प्रजापति निवासी ग्राम रजपुरा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अंशुल बड़ामलहरा से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था. गांव में घर के पास बाइक मोड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि अंशुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से बड़ामलहरा अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते ہوئے उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इमरजेंसी में उपचार के बाद उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद जिला अस्पताल पुलिस चौकी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

ग्वालियर: घर बैठे लालच से बुजुर्ग से 10.7 लाख की ठगी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में घर बैठे कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने 64 साल के बुजुर्ग से 10 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्रम ग्रुप से जोड़कर होटल रेटिंग का काम दिया, फिर डॉलर खरीदने और टैक्स के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडीनगर का है। यहां रहने वाले 64 वर्षीय श्रीराम यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर 'मडरेस्ट कस्टमर सर्विस' के नाम से एक विज्ञापन दिखा था। इसमें घर बैठे काम करने के बदले अच्छी तनख्वाह देने की बात कही गई थी। लालच में आकर उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप में संपर्क किया। ठगों ने बताया कि उन्हें होटल के रिव्यू और रेटिंग देने होंगे। टास्क पूरा करने पर भुगतान किया जाएगा और काम अच्छा रहा तो आगे और काम दिया जाएगा। श्रीराम ने होटल रेटिंग का टास्क पूरा किया तो ठगों ने उन्हें कुछ मुनाफा देकर भरोसे में ले लिया। भरोसा जीतने के बाद ठगों ने उन्हें डॉलर खरीदने का काम दिया। उन्होंने कहा कि डॉलर खरीदने पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा। भरोसे में आकर श्रीराम ने करीब 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने कहा कि पैसा लौटाने से पहले 2 लाख 70 हजार रुपये टैक्स के रूप में जमा करने होंगे। रकम वापस पाने की उम्मीद में बुजुर्ग ने यह राशि भी ट्रांसफर कर दी, लेकिन इसके बाद भी ठगों ने पैसा वापस नहीं किया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ठगों ने कुल 10 लाख 70 हजार 762 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर श्रीराम यादव ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत के आधार पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टेलीग्राम ग्रुप और बैंक खातों के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, शान गन हाउस से खरीदी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के छप्पर वाला पुल पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल उसने फालका बाजार स्थित शान गन हाउस से खरीदी है. बिना लाइसेंस की पिस्टल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि बेहट के रहने वाले और दूध का काम करने वाले गिर्राज गुर्जर ने पुलिस से कहा कि उसके पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं था और उसने 2 लाख रुपये में यह प pistल खरीदी है. इसके बाद पुलिस ने संबंधित गन हाउस पर छापेमारी की और संचालक पर केस दर्ज कर लिया गया है.
0
0
Report

बनभूलपुरा के मदरसों पर अनुमति जांच: दो मदरसे सील, आगे की कार्रवाई तय

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने इंदिरा नगर बड़ी रोड और शनि बाजार रोड स्थित दो और मदरसों को सील कर दिया। जाँच के दौरान दोनों संस्थानों के संचालक संचालन से संबंधित आवश्यक अनुमति पत्र और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर अधिकारियों ने मौके पर ही दोनों मदरसों को सील करने की कार्रवाई की। इससे पहले भी बनभूलपुरा क्षेत्र में दो मदरसों को इसी तरह सील किया जा चुका है, शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले इंदिरा नगर बड़ी रोड स्थित मदरसे पहुंची, जहां संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद शनि बाजार रोड स्थित दूसरे मदरसे का निरीक्षण किया गया। दोनों जगह संचालकों से आवश्यक अनुमति पत्र और अन्य अभिलेख मांगे गए, लेकिन जांच के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद प्रशासन ने दोनों मदरसों को सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति संचालित किए जा रहे संस्थानों की जानकारी सामने आने के बाद जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब क्षेत्र में संचालित अन्य मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों के दस्तावेजों की भी जांच की जा सकती है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के मुताबिक, अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड भंग किया जा चुका है। मौजूदा व्यवस्था के तहत मदरसों के संचालन के लिए शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के स्कूल में सजा के नाम पर विवाद, छात्रा के पिता और प्रधानाचार्य के बीच मारपीट

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोला थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे में 1 सितम्बर 2026 की घटना सामने आई। कक्षा छह की छात्रा देर से स्कूल पहुंची थी। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के अनुसार अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होंने उसे कुछ समय के लिए दंड के तौर पर मुर्गा बनाया था। घर लौटकर छात्रा ने पिता को स्कूल में मिली सजा के बारे में बताया, जिसके बाद पिता ट्रेनिंग-रूख के बजाय तुरंत स्कूल पहुंच गए और प्रधानाध्यापक से सवाल-जवाब शुरू हो गए। बहस इतना बढ़ी कि मारपीट तक जा पहुंची। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि छात्रा के पिता ने उन्हें थप्पड़ मारे, उनकी शर्ट फाड़ दी और स्कूल में तोड़फोड़ भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना गोला थाने के अंतर्गत खिरिकिटा दुबे गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 1 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। इनके साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों ने स्थिति को शांत कराने में मदद की। पिता पेंट-पॉलिश का काम करता है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ से सिकंदराबाद से जलेसर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घाय

Mohammad RajaMohammad RajaFollow28m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्दराराऊ-सिकन्दराराऊ-जलेसर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलेसर निवासी इलियास और वन्ने खान बाइक से सिकन्दराराऊ से अपने घर जलेसर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जरारा चौकी के निकट पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में इलियास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वन्ने खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तत्काल स्वास्तिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report

बारिश से जर्जर मकान गिरा, मुगलपुरा में बड़ा हादसा टला

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश के बीच भरभराकर गिरा जर्जर मकान। नगर निगम एवं जिला प्रशासन की समय रहते कार्यवाही करने के चलते टला बड़ा हादसा, कल ही नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ पहुंच शिकायत पर मकान की गिरने की आशंका के चलते मकान को सील कर कराया था खाली, आज सुबह से हो रही बारिश के बाद जर्जर हो चुका घर अचानक गिरा तो हड़कम मच गया, क्षेत्रवासियों ने मकान के गिरते हुए की वीडियो बनाई, वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा कैसे अचानक मकान गिरने से चारों तरफ धुंध छा गयी, इस दौरान सड़क पर लगे बिजली के तारों में तेज चिंगारी निकली और सड़क पर खड़े लोगों में अफरातफरी मच गयी, फिलहाल निगम की टीम द्वारा ध्वस्त हुए मकान के नजदीक के एक अन्य मकान को जर्जर देखते हुए किया गया सील ताकि ना हो कोई हादसा, मौके पर पड़े मकान के मलबे को नगर निगम द्वारा हटाया गया, मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायatra के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था तेज की

Kota, Rajasthan:कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने शनिवार शाम शोभायात्रा मार्ग की रूट विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम 5 बजे सूरजपोल गेट से शुरू हुई रूट विजिट करीब sाढ़े 3 किलोमीटर के मार्ग से होते हुए बारादरी तक पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर बने गड्ढे भरने, खुले नालों को ढकने, झूलते तारों को कसने और केबल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही रास्ते में पड़े मलबे और निर्माण सामग्री को हटाने, पर्याप्त लाइटिंग और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। शोभायात्रा मार्ग पर मौजूद जर्जर भवनों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस के दौरान किसी हादसे की आशंका न रहे। कलक्टर और एसपी ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से अखाड़ों के प्रदर्शन, स्टॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top