121102
नूंह जलाभिषेक यात्रा के चलते पुलिस ने की पीस कमेटी और सरपंचों से बैठक
Palwal, Haryana:नूंह के नल्हड नलेश्वर मंदिर से निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा को लेकर पलवल पुलिस सतर्क है। वहीं थाना बहीन में डीएसपी सुरेश भडाना की अध्यक्षता में स्थानीय सरपंचों और पीस कमेटी के साथ बैठक हुई। साथ ही डीएसपी ने चेतावनी दी कि किसी व्यक्ति, जाति, धर्म या संप्रदाय को आहत करने वाली पोस्ट, वीडियो या फोटो न डालें। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में जुए के अड्डे पर दबिश: 8 गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपए बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर दबिश देकर छापेमारी की. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 37 हजार 500 रुपए कैश बरामद. पुलिस ने जुआरियों के पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए. जुआरियों ने लाखों की हार-जीत की बाजी लगाकर हर रोज जुआ अड्डा चला रहे थे. पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया. जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने मैकेनिक नगर इलाके से गिरफ्तारी की.0
0
Report
लाभार्थियों ने मोदी-नायब सिंह सैनी को धन्यवाद; योजनाओं से लोगों को लाभ
Jhajjar, Haryana:झज्जर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाभार्थियों ने किया धन्यवाद। सरकार ने आयुष्मान कार्ड को लेकर गरीब लोगों को ₹500000 का मुफ्त इलाज योजना चलाई हुई है उसको लेकर हम लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है अगर इस तरह की स्कीम सरकार द्वारा नहीं चलाई जाती तो पता नहीं इलाज के लिए कितने पैसे प्राइवेट अस्पतालों में देने पड़ते। आयुष्मान की योजना को लेकर लाभार्थियों ने स्वयं अपनी समस्या बताते हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। और आगे भी इस योजना को और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कुछ महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ₹2100 लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वह उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं के घरों में मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया पहले घरों में चूल्हे पर रोटियां बना बनाई जाती थी आंखें भी कमजोर हो जाती थी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना स्कीम के तहत फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया हरियाणा सरकार का महिलाओं ने धन्यवाद किया। बीपीएल धारकों को ढाई लाख रुपये घर की रिपेयरिंग के लिए व सेक्टर में 30 ,30 गज के प्लॉट दिए गए उसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया। किसानों को भी सब्सिडी के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध हो रहे हैं हरयाणा स्कीम के तहत हरियाणा के किसानों ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद कहां साल में ₹6000 किसानों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे हैं व सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं एसपी पर फसल भी खरीद हो रही है उसको लेकर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताया। बुढ़ापा पेंशन विधवा पेंशन बनवाने के लिए अब चक्कर नहीं काटने पड़ रहे जब से भाजपा सरकार आई है तब से बुढ़ापा पेंशन अपने आप बन जाती है जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।0
0
Report
छतरपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में फूलों की बरसात, श्रद्धालुओं का उत्साहभरा नजारा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे शहर के श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह आयोजन हर साल विधायक ललिता यादव द्वारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान शोभायात्रा पर बुलडोजर मशीनों से फूलों की वर्षा की गई। बुल्डोजर के बकेट में खड़े लोगों ने जैसे ही झांकी निकली, ऊपर से फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा माहौल कृष्णमय हो गया और थाने से डाकखाने, बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं ने भगवान का वंदन-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव ने जिले की जनता को बधाई दी; उन्होंने कहा कि छोटे से बुलावे पर लोग आते हैं और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म उत्सव को सफल बनाते हैं। हमारे भगवान जी के स्वागत के लिए सभी ने आरती और वंदन किया है। कामना है कि श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद हमारे पूरे क्षेत्र और जिले पर बना रहे और छतरपुर को किसी की नजर न लगे। शोभायात्रा के समापन पर बस स्टैंड पर कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में त्रिनेत्र ऑपरेशन: 173 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टाटा हैरियर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी लेने पर कार में 10 प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा 173 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक मुकेश कुमार जाट और उसके साथी पवन सेन, दोनों निवासी गुड्डाखेड़ा, को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच भादसोडा थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।0
0
Report
बस्तर में इंद्रावती नदी के बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी होने की संभावना
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती नदी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, केंद्रीय जल आयोग ने 13 सितंबर तक इंद्रावती नदी में बाढ़ की संभावना जताई है, दरअसल बस्तर के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र में भी बारिश हो रही जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा केंद्रीय जल आयोग ने जताया है, वहीं मौसम विभाग ने भी बस्तर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बस्तर में बारिश की संभावना बनी हुई है ऐसे में इंद्रावती नदी का जल स्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की संभावना के बीच स्थानीय प्रशासन ने SDRF राजस्व विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है0
0
Report
दमोह में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; 20 से अधिक घायल, 5 की हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के इमलीडोल से श्रद्धालुओं को बैठाकर 30 से 35 लोग तेंदूखेड़ा आ रहे थे. ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, स्टेयरिंग फेल हुई. हादसे में 20 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें अधिकांश महिलाएं. घायलों को तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ 5 की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर किया गया. अस्पताल में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और घायलों को बेहतर इलाज दिलाने में सहयोग कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
सागर बंडा के जहरीली शराब केस पर न्यायिक आयोग गठित; तीन महीने में रिपोर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में सरकार ने न्यायिक जांच आयोग गठित किया रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक सदस्यीय कमेटी,3 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट जांच के 3 बिंदु तय -मौतों का कारण,आबकारी-पुलिस अधिकारियों की भूमिका,भविष्य में रोकथाम के उपाय आयोग का मुख्यालय सागर रहेगा GAD ने जारी किया आदेश।0
0
Report
दिल्ली सरकार गिरने के बाद AAP के कई अधिकारी कांग्रेस में शामिल
Kusu, Chhattisgarh:दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद लगातार आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। जहां आज 220 से अधिक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। आपको बता दे कि अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान से रैली निकालकर आम आदमी पार्टी के रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के राजीव भवन पहुँचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव सहित जिला अध्यक्ष ने माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। इधर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश स्तर के बड़े पदाधिकारी ,जिले के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कहा कि कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो सबका अपना-अपना मर्जी होता है। इसमें कुछ कहने वाली बात ही नहीं है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली चला गया है। पंजाब जाने वाला है और पूरे देश में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहतर नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की स्थिति मौजूदा समय में कमजोर हो चुकी है。0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्य आरा में शुरू
Mumbai, Maharashtra:प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'. आरा परिसदन में मंत्री संजय सिंह टाईगर ने प्रेस वार्ता किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता को शक्ति नहीं, जनसेवा का माध्यम बनाया—संजय सिंह टाईगर. जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान, पीएम किसान और ईडब्ल्यूएस आरक्षण से करोड़ो परिवार लाभान्वित—संजय सिंह टाईगर. भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. भोजपुर-District द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन आरा परिसदन सभागार में हुआ. प्रेस वार्ता को बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर ने संबोधित किया. भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने मीडियाकर्मी एवं आगंतुक नेताओं का परिचय करते हुए विषय प्रवेश कराया. प्रेस वार्ता करते हुए संजय सिंह टाईगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में केंद्र में सेवा, समाज के सभी वर्गों का कल्याण और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प रहेगा. उन्होंने कहा कि 07 अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला था और 07 अक्टूबर 2026 को उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेन्द्र मोदी ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है. प्रधानमंत्री ने अपने जीवन को तपस्या, संकल्प को अटूट और सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाया है. राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना से उनकी सरकार ने गरीब, युवा, महिला, किसान, श्रमिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है. संजय सिंह टाईगर ने कहा कि बिहार में भी केन्द्र सरकार के सहयोग से पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट, नालंदा विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है. 2014 में देश में करीब 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो बढ़कर करीब 818 हो गए. सेवा संकल्प अभियान के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम से होगी. शाम सात बजे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी अपने घरों मे दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे. सेवा चित्र कार्यक्रम के तहत 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों और महाविद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं होगी. संजय सिंह टाईगर ने कहा कि कहानी बदलाव की कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की योजनाओं से जीवन में आए बदलाव की वास्तविक कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत से राज्य और देश स्तर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी. सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा जिसके तहत प्रत्येक नागरिक और NDA कार्यकर्ता कम से कम 25 मिनट का कोई सेवा कार्य करेगा. उन्होंने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से पात्र लेकिन सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभार्थी बनाया जाएगा. सेवा के रंग के तहत घर-घर रंगोली, तथा इनोवेशन चैलेंज जैसे programme होंगे. संजय सिंह टाईगर ने कहा कि अभियान का अंतिम कार्यक्रम जनसेवक महाकुंभ के तहत 17 अक्टूबर को पंचायत से संसद तक का आयोजन होगा. इसमें देश भर के सवा लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है. इस दौरान वंदेमातरम का सामूहिक गायन होगा और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी. उन्होंने कहा कि यह एक माह का अभियान सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित है.0
0
Report
Advertisement
सहरसा के पीएमसीएच में पत्रकार पर डॉक्टरों की पिटाई, मामला पुलिस के हवाले
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ कोसी का पीएमसीएच कहा जाने वाला मॉडल सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक निजी अखबार के डिजिटल रिपोर्टर और डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई और फिर डॉक्टर और अस्पताल के कर्मियों ने मिलकर ड्यूटी पर मौजूद डिजिटल रिपोर्टर की पिटाई कर दी. पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अखबार के डिजिटल रिपोर्टर और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के बीच पहले बहस और फिर अस्पताल परिसर रणक्षेत्र बन गया. जानकारी के अनुसार निजी अखबार प्रभात खबर के डिजिटल रिपोर्टर अभिषेक कुमार सदर अस्पताल में न्यूज कवर कर रहे थे. वह इलाज मरीज का वीडियो बना रहे थे, जिसपर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने वीडियो बनाने से मना किया. इसके बाद बहसबाजी शुरू हुई और डॉक्टर ने अस्पताल कर्मियों के साथ रिपोर्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.0
0
Report
शिवपुर के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दो की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:शिवपुर के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत दूसरे वाहन से ओवरटेक के चक्कर में पानी भरे गड्ढे में गिरी बाइक, ग्रामीण डॉक्टर समेत दो की डूबकर जान गई। कैमर जिले के शिवपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी वीरेंद्र सिंह (54 वर्ष) और बेलाव थाना क्षेत्र के नौहट्टा निवासी कमलेश गुप्ता (42 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कमलेश गुप्ता सोनबरसा गांव में बतौर ग्रामीण चिकित्सक प्रैक्टिस करते थे। वह अपने परिचित वीरेंद्र सिंह के साथ निजी काम से मोहनिया जा रहे थे। बाइक कमलेश गुप्ता चला रहे थे, जबकि वीरेंद्र सिंह पीछे बैठे थे। दोनों मनिहारी के रास्ते मोहनिया की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान शिवपुर के समीप सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित बाइक पहले सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और फिर सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। पानी में डूबने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गड्ढे से बाहर निकाला और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। आरजेडी के भभुआ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट - वीरेंद्र कुशवाहा ,पूर्व भभुआ विधानसभा प्रत्याशी राजद0
0
Report
रांची में इंजीनियर्स डे: तीन नए फ्लाईओवर और स्थिरता पर फोकस
Ranchi, Jharkhand:रांची में इंजीनियर्स डे के मौके पर इंजीनियर्स एसोसिएशन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसको लेकर रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अभिनेंदर कुमार ने बताया कि समाज और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियर का महती योगदान है, झारखंड गठन के बाद राज्य में आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है। झारखंड में सड़कों निर्माण का पैमान अच्छा रहा है और गुणवत्ता भी अच्छी रही है। आने वाले समय में झारखंड में तीन नए फ्लाई ओवर बनेंगे। बीएयू के डायरेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार इंजीनियर्स डे पर थीम Rise रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्टेनेबिलिटी और स्किल पर है। मेट्रो एक्सपर्ट भी यहां प्रस्तुत करेंगे।0
0
Report
Advertisement
AMU बीबीए छात्र ग्रिंडर से 26 लोगों को ब्लैकमेल, 7 लाख रुपये वसूली
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ स्थित एएमयू में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है... एएमयू का बीबीए छात्र बाहरी युवकों के साथ मिलकर ग्रिंडर एप के जरिये लोगों को निशाना बना रहा था... इस गैंग ने ऐसी हरकत करीब 26 लोगों के साथ की है... और उन्हें ब्लैकमेल करके सात लाख रुपये की वसूली की है... फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है... और बाकियों की तलाश जारी है..0
0
Report
ऑटोमेशन से खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ी, रवन्ना और रॉयल्टी में उछाल
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - तुलाई कांटों के ऑटोमेशन से बढ़े 2.25 लाख रवन्ना - माइंस एसीएस अपर्णा अरोरा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक - सीएम भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में बढ़ रहा माइनिंग सेक्टर - माइनिंग में सरलीकरण और पारदर्शिता पर जोर - 2212 तुलाई कांटों में हुआ लाइव ऑटोमेशन - 67903 खनिज परिवहन वाहनों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाए एंकर राज्य में माइंस विभाग द्वारा 2212 तुलाई कांटों के लाइव ऑटोमेशन करने और खनिज परिवहन के 67903 वाहनों में जीपीएस आरएफआईडी आधारित व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इससे राज्य में सवा 2 लाख कन्फर्म रवन्ना बढ़े हैं। माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने शनिवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। तुलाई कांटों के ऑटोमेशन से अप्रैल से 10 सितंबर की अवधि के दौरान 2 लाख 25 हजार 515 कन्फर्म रवन्ना अधिक जेनरेट हुए हैं। ऑटोमेशन की नई व्यवस्था से रॉयल्टी, खनिज का वजन, कन्फर्म रवन्ना जेनरेशन, औसत प्रति रवन्ना आदि में बढ़ोतरी हुई है। एसीएस अपर्णा अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो स्वयं खनन विभाग के मंत्री भी हैं, माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता, सरलीकरण और ऑटोमेशन पर जोर देते रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुसार विभाग में पारदर्शिता और सरलीकरण के कदम उठाए जा रहे हैं। एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने बताया कि 2592 तुलाई कांटों में हार्डवेयर इंस्टाल कर दिया गया है। इनमें से 2212 तुलाई कांटों को पूरी तरह से ऑटोमाइज कर लाइव कर दिया गया है। इंस्टॉल तुलाई कांटों को भी चरणबद्ध तरीके से लाइव किया जा रहा है। खनिज परिवहन करने वाले 67903 वाहनों में वीटीएस सिस्टम इंस्टाल कर दिया गया है।0
0
Report
कोरबा के स्टोर रूम से छह फीट लंबा कोबरा निकाला, जंगल में छोड़ा गया
Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा में सामान हटाते वक्त मिली कोबरा के केचुली ने ऐसा खौफ पैदा किया कि स्टोर रूम में चल रहा काम तत्काल रोकना पड़ा..अंदेशा था कि कहीं आसपास कोबरा तो नहीं छिपा है. काम रोका गया, रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई और रेस्क्यू के पहले जैसे ही सामान हटाना शुरू किया गया तब सामने आ गया मौत का फन फैलाए करीब 6 फीट लंबा विशालकाय कोबरा! मामला कोरबा के बुधवारी इलाके में स्थित खुशबू इलेक्ट्रॉनिक शॉप के स्टोर रूम का है जहां सामान हटाने के दौरान कोबरा की केचुली नजर आई. केंचुली मिलते ही वैगन मौजूद लोगों में हड़कंप मर गया क्योंकि लोगों को स्टोर रूम में कोबरा के मौजूद होने का अंदेशा हुआ और सामान हटाने का काम रोक दिया गया। मामले की जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बेहद सावधानी के साथ स्टोर रूम की तलाशी शुरू की गई। एक-एक करके सामान हटाया जा रहा था और हर सामान के पीछे बारीकी से नजर थी और तभी वही हुआ जिसका डर था. सामान के बीच से करीब 6 फीट लंबा विशालकाय कोबरा फन फैलाए सामने आ गया।और सामने लोगों को देख बचने के लिए तेजी से एक पाइप के अंदर पनाह ले ली। अब रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती थी जहरीले सांप को बिना नुकसान पहुंचाए पाइप से बाहर निकालना। रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे तक धैर्य और बेहद सावधानी से ऑपरेशन चलाया। पाइप के एक सिरे से पानी डाला गया और आखिरकार कोबरा दूसरे सिरे से बाहर निकल आया। जैसे ही कोबरा बाहर निकला, रेस्क्यू टीम ने बिना किसी जल्दबाजी के उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्टोर रूम से निकला ये खतरनाक मेहमान अब पूरी तरह काबू में था। जितेंद्र सारथी की टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा को सुरक्षित थैले में रखा। सांप के रेस्क्यू होते ही दुकान और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। एक बार फिर रेस्क्यू टीम की सतर्कता ने इंसान और वन्यजीव, दोनों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। बाइट0
0
Report
Advertisement
