121102
पलवल में हुई झमाझम बारिश से जगह जगह दिखा जलभराव
Palwal, Haryana:पलवल में आज सुबह से ही झमाझमे बारिश हुई है। जिसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। शहर के सभी मुख्य स्थानों पर जलभराव की समस्या नजर आई है। वहीं पलवल के बस स्टैंड का भी जलभराव के कारण बुरा हाल रहा है। बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर पानी लबालब भर हुआ है, जिसके कारण यात्रियों को अंदर परिसर में जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर की मुख्य सड़कों पर भी जलभराव की समस्या देखने को मिली। सड़के पूरी तरह डूबी हुई हैं जिससे लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैहर अलाउद्दीन चौक की दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के अलाउद्दीन चौक स्थित एक दुकान में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर जूते-चप्पल के साथ मोटर वाइंडिंग का सामान रखा हुआ था। आग की लपटों के चलते दुकान में रखा सामान तेजी से जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना संबंधित विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग से दुकान में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
दिल्ली पुलिस के घेरे में MLA के घर-ऑफिस, गिरफ्तारी की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:मेरे घर पर और ऑफिस पर भारी तादाद में पैरामिलेट्री फ़ोर्स और दिल्ली पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए आई हुई है! वो मुझे 10 अक्टूबर के आंदोलन में जाने से पहले मुझे गिरफ्तार करना चाहती है! लेकिन हम भी आज़ाद भारत के आज़ाद नागरिक है0
0
Report
कटनी ट्रेन लूट: 9 संदिग्ध हिरासत में, 30 संदिग्धों पर जांच शुरू
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में चलती ट्रेन काशी तमिल संगम एक्सप्रेस में चाकू की नोक पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 28 सितंबर को ट्रेन नंबर 16368 में हुई घटना के बाद कटनी पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 9 आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है. साथ ही रेलवे क्षेत्र में सक्रिय लगभग 30 अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी मिली है. घटना में यात्रियों से सोने की चेन, अंगूठी, नकदी और मोबाइल समेत लगभग 86 हजार रुपये की संपत्ति लूट ली गई. 28 सितम्बर को कटनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची थी. कोतवाली, कुठला, NKJ, रंगनाथ नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने खिरहनी फाटक, आधार कार्ड भट्ठा मोहल्ला के आसपास दबिश दी. 50 पुलिसकर्मी की टीम ने कार्रवाई कर 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम समीर रूपेंद्र, अनुराग निषाद, जय निषाद, अतुल निषाद, शिवा निषाद, दीपक निषाद, करण निषाद, अरुण निषाद और विकास निषाद हैं. पूछताछ में 21 जुलाई की ट्रेन 18448 और 28 जुलाई की स्पेशल ट्रेन 03252 के घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड ICJS के जरिए खंगाले जा रहे हैं और हिस्ट्रीशीट बनाने की कार्रवाई शुरू है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश जारी है.0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो के पास नाले में युवक लापता, SDRF-NDRF तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, तलाश में जुटी NDRF और SDRF नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। SDRF और NDRF की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि रवि पुत्र विनोद, निवासी जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा और वर्तमान में हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर में रह रहा है, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूद गया है। रवि की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। मौके पर मौजूद रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में रवि नाले में कूद गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यूऑपरेशन शुरू किया। फायर सर्विस के कर्मचारी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार SDRF/NDRF यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है और युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले में फिलहाल युवक के नाले से बाहर आने का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
ANTF ने 10 बीघा गांजे की खेती नष्ट कर 12 करोड़ रु मुनाफे पर चोट
Jaipur, Rajasthan:10 बीघा जमीन पर 12 करोड़ की गांजे की खेती.. 1 महीने नजर के बाद ANTF ने की नष्ट राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ ANTF का प्रहार लगातार जारी है। उदयपुर के कोटड़ा में ANTF ने करीब 10 बीघा जमीन पर उगाई जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 7 हजार 577 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाकर नष्ट कर दिए। नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई गई है। खास बात ये है कि कार्रवाई से पहले ANTF करीब एक महीने तक खेत पर नजर रख रही थी。 उदयपुर के कोटड़ा में नशे के खिलाफ ANTF का बड़ा ऑपरेशन...ऑपरेशन का नाम गजरगांज। सामान्य कृषि फसल की आड़ में करीब 10 बीघा जमीन पर गांजे की खेती की जा रही थी। ANTF की निगरानी में जब अवैध खेती की पुष्टि हुई तो भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की。 ऑपरेशन गजरगांज 7,577 गांजे के पौधे नष्ट करीब 10 बीघा में अवैध खेती अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ संभावित गांजा करीब 2,275 किलो ANTF के मुताबिक खेत में खड़ी फसल पहली नजर में सामान्य कृषि गतिविधि जैसी दिखाई देती थी। लेकिन करीब एक महीने तक चली गोपनीय निगरानी में गांजे की खेती का खुलासा हुआ। कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए NCB की टीम को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधों को उखाड़ा और फिर जलाकर नष्ट कर दिया。 जांच में सामने आया कि फसल तैयार होने के बाद करीब 2 हजार 275 किलो गांजा तैयार होने की संभावना थी। इसके बाद इसे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। यानी ANTF की इस कार्रवाई ने गांजे की बड़ी खेप के बाजार तक पहुंचने से पहले ही उसे खत्म कर दिया। कार्रवाई से पहले रात के समय संदिग्ध गतिविधियों की आहट भी ANTF को मिली थी। आशंका थी कि अवैध खेती करने वाले फसल को रातों-रात काटकर मौके से हटाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ANTF की टीमें पहले से सतर्क थीं। फसल हटाने की कोशिश कामयाब नहीं हुई और इसके बाद सुनियोजित तरीके से पूरी खेती को नष्ट कर दिया गया। ANTF इससे पहले भी इसी इलाके के आसपास गांजे की अवैध खेती के खिलाफ 'गांजार्जन ऑपरेशन' चला चुकी है। इसके बावजूद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने आसपास के इलाकों में दोबारा अवैध खेती शुरू करने की कोशिश की। लेकिन ANTF के मजबूत आसूचना तंत्र और लगातार निगरानी के चलते एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया。 ANTF के गठन को एक साल पूरा होने के मौके पर नशे के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला और तेज हुआ है。 इस कार्रवाई के साथ ANTF की ओर से जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों के अनुमानित मूल्य का आंकड़ा 750 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की बात सामने आई है। यानी गठन के पहले ही साल ANTF ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है।0
0
Report
झांसी: प्रेमिका हत्या के आरोपी प्रेमी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, घटना के महज 5 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हत्यारा प्रेमी कमल दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि आरोपी कमल चंचल नाम की लड़की से प्रेम करता था, लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कही और जगह तय कर दी थी, इससे प्रेमी कमल नाराज था। आज कमल अपनी प्रेमिका के घर पिछले रास्ते से दीवार फांदकर घुसा और प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करके मौके से फरार हो गया था, पुलिस की टीम आरोपी की धड़ पकड़ में लगी थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झांसी अंपायर के पास खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कमल भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा, जब पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई तो कमल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने घायल कमल को इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के सम्बन्ध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में सेल टैक्स टीम ने 2–3 फर्मों पर छापेमारी, बोगस बिलों की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में बुधवार को सेल टैक्स विभाग बूंदी की टीम ने करीब 2 से 3 फर्मों पर कार्रवाई करते हुए जांच-पड़ताल की। विभागीय टीम ने फर्मों के दस्तावेज, कारोबार और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। बताया जा रहा है कि बोगस बिलों की आशंका को लेकर यह जांच की जा रही है। कार्रवाई DC सुनीता डागा के सुपरविजन में तथा CTO नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने की। एक साथ कई फर्मों पर कार्रवाई से कस्बे में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। फिलहाल विभागीय जांच जारी है.0
0
Report
पटना से लखनऊ जा रही Indigo फ्लाइट 6E925 पर बिजली गिरने से नोज क्षति, सभी सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:- पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 को हवा में बिजली गिरी- बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा - पायलटों ने विमान की सुरक्षित लखनऊ में लैंडिंग - विमान में सवार सभी 104 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित - विमान को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया - घटना की जानकारी DGCA को दी गई - रेगुलेटरी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा0
0
Report
ट्रेन में टीटीई से अभद्रता के आरोप, पुलिसकर्मियों के टिकट मांगने पर विवाद
Noida, Uttar Pradesh:ट्रेन में टीटीई से अभद्रता के आरोप, पुलिसकर्मियों के टिकट मांगने पर विवाद जयपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद पूरा मामला सामने आया। टीटीई आलोक निर्मल बी-3 से बी-6 कोच में चेकिंग कर रहे थे। बी-6 में पुलिसकर्मी मुल्जिम को लेकर यात्रा कर रहे थे, टिकट मांगने पर टीटीई का विवाद हुआ। मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। दौसा में आरपीएफ को मौके पर बुलाया गया। यूनियन का दावा है कि आरपीएफ ने टीटीई का मेमो फेंक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को जाने देने का आरोप लगाया गया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने शिकायत दी। सीनियर डीसीएम भूपेश यादव से जांच और कार्रवाई की मांग है; यूनियन ने कहा कि घटना से चेकिंग स्टाफ का मनोबल गिरता है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, शोक में राजनीतिक जगत
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर0
0
Report
पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गि
Ambikapur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा पर सोशल मीडिया पर एक पीड़िता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने तथा भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
सियार के हमले से 6 वर्षीय बच्ची घायल, शाजापुर बिरगोद में वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के ग्राम बिरगोद में घर के बाहर आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के नाक और गले पर चोटें आई हैं। परिजन उसे तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरगोद निवासी कमल कराड़ा की 6 वर्षीय बेटी दिव्यांशी बुधवार को घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक सियार वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सियार को भगाया। इसके बाद घायल बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत सामान्य है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजन जितेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में सियार और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। बाईट- जितेन्द्र परिजन0
0
Report
Advertisement
पाँचवीं के छात्र को बेरहमी से पीटने वाले कोचिंग टीचर पर FIR
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल होमवर्क नहीं करने पर पांचवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा कोचिंग से घर लौटा बच्चा गाल और कान पर मिले चोट के निशान मां की शिकायत पर कोचिंग टीचर पर FIR बागसेवनिया इलाके का मामला कृष्णा आर्केड के सामने एडिक्सन क्लासेस का टीचर है आरोपी राहुल गौर0
0
Report
सेवा भाव से विकसित भारत: नागरिक-प्रथम सोच से प्रशासन में सुधार
Jaipur, Rajasthan:सरकारी कामकाज में केवल प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि नागरिक को केंद्र में रखकर उसकी समस्या का समाधान करना जरूरी है। इसी सोच के साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म पर ‘सेवा भाव फॉर विकसित भारत–साधना संवाद’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संदेश दिया कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में सेवा भाव और नागरिक-प्रथम सोच को रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बनाना होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों में सहानुभूति, जवाबदेही और सेवा-उन्मुख कार्यप्रणाली मजबूत हो, ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुंच सके। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा भाव केवल प्रशिक्षण या संवाद तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका असर अधिकारियों की दैनिक कार्यप्रणाली में दिखाई देना चाहिए। प्रशासन में जवाबदेही और संवेदनशीलता बढ़ने से लोगों की समस्याओं का समाधान आसान होगा और योजनाओं का लाभ भी ज्यादा प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
धौलपुर गांधी पार्क की बदहाली: अधिकारियों की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा खतरे में
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर के इकलौते गांधी पार्क की दुर्दशा, उद्यान विभाग की उदासीनता से बदहाली की भेंट चढ़ा शहर का एकमात्र सहारा जर्जर झूलों से लेकर टूटी ओपन जिम तक, बंदरों के आतंक से लेकर अंधेरे में डूबे पार्क तक हर कदम पर खतरा झूले जर्जर, बच्चों का बचपन खतरे में: पार्क में लगे झूलों की स्थिति देखकर कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को झूला झुलाने की हिम्मत नहीं करेगा। पार्क में एक भी झूला ऐसा नहीं बचा जिसे सुरक्षित रूप से उपयोग में लिया जा सके। लोहे के झूले जंग खा चुके हैं, कहीं कीलें निकली हुई हैं तो कहीं चैन टूटी हुई है। झूले के पाइप गल चुके हैं और वेल्डिंग उखड़ चुकी है। अभिभावक बताते हैं कि बच्चे जिद करके झूले पर बैठ भी जाएं तो डर लगा रहता है कि कहीं चैन टूट न जाए। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नगर परिषद ने कई सालों से इन झूलों की सुध तक नहीं ली, न ही कोई नया झूला लगाया गया है फिसल पट्टी उखड़ी खेल मैदान बना डरावना: बच्चों की सबसे पसंदीदा फिसलनी यानी स्लाइड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सभी फिसलनियां टूटी-उखड़ी पड़ी हैं। प्लास्टिक टूटकर बिखर गया है, किनारे धारदार हो गए हैं। ऐसे में बच्चों के चोटिल होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। फिसल पट्टी का निचला हिस्सा जमीन से उखड़ गया है, जिससे फिसलते ही बच्चा सीधे मिट्टी में गिरता है। कई जगह तो स्लाइड के टुकड़े ही गायब हैं। यह स्थिति पिछले दो-तीन साल से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई। मजबूरन बच्चों को टूटी फिसलनी पर ही खेलना पड़ता है या फिर पार्क से ही मुंह मोड़ लेना पड़ता है लाखों की ओपन जिम मशीनें कंडम: स्वस्थ धौलपुर के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई ओपन जिम की आउटडोर एक्सरसाइज मशीनें आज खुद बीमार हो गई हैं। रखरखाव के अभाव में ये मशीनें जाम हो चुकी हैं, जंग खा चुकी हैं। कई मशीनों के हैंडल गायब हैं तो कई की सीट टूटी हुई है। कभी यहां सुबह-शाम युवाओं की भीड़ व्यायाम के लिए जुटती थी, आज कोई पास भी नहीं फटकता। मशीनों के नट-बोल्ट ढीले हो चुके हैं, जिससे उन पर एक्सरसाइज करना खतरनाक हो गया है। नगर परिषद ने बड़े-बड़े दावे करके पूर्व में इन मशीनों को लगाया था, लेकिन उद्यान विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया। अब ये मशीनें कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। पार्क में लोगों से ज्यादा बंदरों का राज: गांधी पार्क में अब इंसानों से ज्यादा बंदर नजर आते हैं। बंदरों का आतंक इस कदर है कि महिलाएं और बच्चे पार्क में अकेले जाने से डरते हैं। बंदर हाथ से सामान छीन ले जाते हैं, झूलों पर कब्जा जमाए रहते हैं। नगर परिषद ने बंदरों को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किया। झुंड में बंदर पूरे पार्क में उछल-कूद मचाते रहते हैं। कई बार तो बंदरों ने बच्चों पर हमला भी किया है। खाने-पीने का सामान लेकर पार्क में जाना तो अब खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद से बंदरों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण लोग अपने छोटे बच्चों को पार्क ले जाने से कतराने लगे हैं। कचरा घर बना फव्वारा: पार्क की सुंदरता के लिए बनाया गया फव्वारा now इतिहास बन चुका है। काफी समय से बंद पड़ा फव्वारा जंग खाकर पूरी तरह कंडम हो चुका है। फव्वारे का कुंड अब कचरा कुंड में बदल गया है, जिसमें पॉलिथीन, पत्तल, नमकीन के पाउच, केले के छिलके सड़े पड़े हैं फव्वारा था अलग ही पहचान: कभी पार्क में लगे फव्वारे से शाम के समय रंग-बिरंगी लाइटों के साथ पानी की फुहारें निकलती थीं, जिसे देखने के लिए लोग परिवार सहित आते थे। लेकिन अब फव्वारे की मोटर खराब पड़ी है, पाइप टूटे पड़े हैं। कुंड में भरे कचरे से भयंकर बदबू आती है और मच्छर पनप रहे हैं। जिम्मेदारो ने इसे साफ कराने या चालू कराने की कभी कोशिश तक नहीं की बाउंड्री की रेलिंग गायब सुरक्षा भगवान भरोसे: पार्क की सुरक्षा के लिए बाउंड्री पर लगाई गई लोहे की रेलिंग अधिकांश जगहों से गायब हो चुकी है। चोरों ने रेलिंग उखाड़ कर बेच दी, लेकिन विभाग को खबर तक नहीं। खुली बाउंड्री से आवारा पशु और असामाजिक तत्व बेरोकटोक अंदर आ जाते हैं घास गायब, धूल भरा मैदान: पार्क में हरियाली नाम की कोई चीज नहीं बची। घास कम और खुली मिट्टी ज्यादा दिखती है। जहां कभी हरी घास पर बच्चे खेलते थे, वहां अब धूल उड़ती है। बरसात में यही मिट्टी कीचड़ बन जाती है और पूरे पार्क में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों का खेलना तो दूर, चलना भी मुश्किल हो जाता है। माली की नियुक्ति तो कागजों में है, लेकिन जमीन पर कभी घास की कटिंग या पानी देते हुए नहीं देखा गया। पार्क के बीच गड्ढे बन गए हैं, जहां बरसाती पानी भर जाता है। इससे न केवल बदबू आती है, बल्कि डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है। हरियाली के नाम पर अब सिर्फ धूल और मिट्टी ही बची है बायट 3 स्थानीय बायट 4 स्थानीय बैठने की जगहें टूटी, कुर्सियां जमीन में धंसी:- पार्क में बैठने के लिए बनाई गई सीमेंट की बेंचें उखड़ गई हैं, टूट गई हैं। कई कुर्सियां तो आधी जमीन में धंस चुकी हैं।झूले के आसपास की बैठने की जगह क्षतिग्रस्त है। फुटपाथ पर गहरा गड्ढा, जहरीले जीवों का खतरा:- गांधी पार्क के किनारे बने फुटपाथ पर गहरा गड्ढा बन गया है। फुटपाथ किनारे बड़ी-बड़ी घास और खरपतवार उग आई है, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांपों के होने की संभावना बनी रहती है। बुजुर्गों के लिए यह गड्ढा बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शाम के समय अंधेरा होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता, कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। फुटपाथ की टाइलें भी उखड़ी हुई हैं और जगह-जगह से टूटी हैं। बरसात में इस गड्ढे में पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपते हैं। आसपास उगी झाड़ियों में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर बना रहता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन आज तक गड्ढे को भरा नहीं गया। बाइट 5 विष्णु परमार कमिश्नर नगर परिषद शाम होते ही पसरा अंधेरा:- पार्क में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। पहले लगी सोलर लाइटें लगभग सभी गायब हो चुकी हैं या खराब पड़ी हैं। पहले पार्क में लगी लाइटों से पूरा पार्क जगमगाता था, बच्चे देर शाम तक खेलते थे। लेकिन अब कुछ ही लाइट चालू है बाकी बंद। बिजली के पोल तो खड़े हैं, पर उन पर लाइटें ही नहीं हैं। कई पोलों के तार खुले पड़े हैं, जिससे करंट का खतरा भी है। धौलपुर शहर के बीचों-बीच बना यह पार्क फिलहाल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। देखभाल के अभाव में पार्क में गंदगी और अव्यवस्थाओं ने ले ली है जगह। ऐसे में अब जरूरत है कि प्रशासन इस ओर दे ध्यान। ताकि शहरवासियों को मिल सके एक साफ-सुथरी और सुंदर जगह0
0
Report
Advertisement
