icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजनीतिक असहमति अब व्यक्तिगत होकर अशोभनीय बयानों तक पहुंची: देश की गरिमा खतरे में

Noida, Uttar Pradesh:1. भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटूता, आरोप-प्रत्यारोप आदि का स्तर, गिरते-गिरते अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम होकर असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण व जातिवाद से ग्रसित होता हुआ, हिंसक बयानबाजी़ तक भी पहुँच जाना अति-दुखद तथा देश की गरिमा व मान-मर्यादा आदि के लिये भी अति-चिन्तनीय। 2. इतना ही नहीं बल्कि इससे बढ़कर शीर्ष स्तर पर भी आसीन लोगों के लिये एक-दूसरे के लिये अगर समुचित सम्मान नहीं तो आपत्तिजनक एवं विषैली राजनीति को अवश्य ही किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिये, वरना ख़ासकर बढ़ती संकीर्ण व ग़रीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के प्रचलन के कारण लोगों का भरोसा यहाँ की राजनीतिक व्यवस्था पर कमज़ोर होना कतई भी देश व जनहित में नहीं होगा। 3. वैसे भी सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व चुनावी प्रक्रिया पर भी ऊंगली उठने के कारण जनता में पहले से ही काफी बेचैनी है और ऐसे में नताओं के बीच आपस में नाक की लड़ाई स्थिति को और भी अधिक विषम बना रही है, जबकि जनता की चाहत देश की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि जैसी ज्वलन्त समस्याओं के निदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित करने की है। 4. ऐसे में ख़ासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी का बढ़ता हुआ होड़ यहाँ राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनायेगा, जो अनुचित।
0
0
Report

बिहार विधान परिषद चुनाव: मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी नहीं, कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे

SShyamFollow14m ago
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है। बिहार विधान परिषद की आठ सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। इन सभी सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के आठ केंद्र पर चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती की जा रही है। इन सभी 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है। इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था। हालांकि, चुनाव के बाद जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन चुनाव में जहां नीरज कुमार ने अपनी जीत का दावा किया था तो वहीं अनंत सिंह ने भी कहा था कि वो इस सीट से नीरज कुमार को हरवा कर रहेंगे। इधर पटना के बांकीपुर मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एक प्रत्याशी डॉ. संजय यादव धऱने पर भी बैठ गए थे वो सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जाने से नाराज हैं और धरना पर बैठ गए । पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर पर CCTV कैमरे नहीं होने पर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए तो राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भी इसपर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कैमरे लगाए जाते हैं, तो इस चुनाव में ऐसा क्यों नहीं किया गया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में AQI बढ़ने पर GRAP-1 लागू, BS6 गाड़ियों की एंट्री भी रोक

New Delhi, Delhi:दिल्ली में अब AQI बढ़ने लगा है पिछले कई दिन 200 के पार हो गया था तो पुर कैटेगरी में आने के बाद CAQM द्वारा GRAP 1 भी लागू है पर आज का जो एक ही है दिल्ली में फिलहाल मॉडरेट कैटेगरी में है इस वक्त एक ही भाई 170 है और बाकी सारे स्टेशनों पर भी ज्यादातर 200 से कम ही है इसके अलावा पॉल्यूशन को कम करने के लिए दिल्ली में कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं जगह-जगह मिस्ट स्प्रिंकलर लगाए गए हैं सारी हाई राइज बिल्डिंग पर एंटी स्मोकिंग लगाना अनिवार्य है जगह-जगह ट्रक भी घूम रहे हैं जिससे सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है और उन पर भी एंटी स्मॉग गण है इसी के साथ-साथ 1 नवंबर से bs6 से काम की गाड़ियों को राजधानी में एंट्री नहीं मिलेगी जो भी गाड़ियां पुरानी है bs6 से कम है बढ़ते पॉल्यूशन को देख उन पर बना रहेगा अब जिस गाड़ी के पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है उनको भी गाड़ी में पेट्रोलियम डीजल नहीं मिलेगा और पेट्रोल पंप पर ए एनपीआर कैमरा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो भी गाड़ी आती है कैमरा कैप्चर करके उसे गाड़ी का नंबर जोर से बोलता है जिसके पास पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होता है उसके बाद तुरंत इस गाड़ी को गाड़ी का पॉल्यूशन चेक कर कर सर्टिफिकेट बनवाना होता है दिवाली भी आने वाली है और ग्रीन क्रैकर्स को अनुमति है तो इसी बीच पहले से ही सरकार का विंटर एक्शन प्लान लागू है बढ़ते पॉल्यूशन को देख कहीं सारे कदम उठाए जा रहे हैं
0
0
Report

हरियाणा CM सूरत में निवेश के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात; 5 लाख करोड़ लक्ष्य

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुजरात के सूरत जाएंगे हरियाणा में निवेश को लेकर सीएम का दो दिवसीय गुजरात दौरा सीएम के साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उनके साथ रहेंगे सीएम नायब सिंह सैनी सूरत में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे हरियाणा में नए उद्योग लगाने और मौजूदा उद्योगों के विस्तार पर होगी चर्चा सूरत में प्रवासी मिलन समारोह में हरियाणा मूल के लोगों और कारोबारी प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात 28 अक्टूबर को गांधीनगर में होगा हरियाणा इन्वेस्टमेंट रोड शो हरियाणा सरकार का 2030-31 तक ₹5 लाख करोड़ का नया निवेश लाने का लक्ष्य निवेश के जरिए 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 के तहत निवेशकों को हरियाणा में कारोबार के अवसर बताए जाएंगे संभावित निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक परियोजनाओं और कारोबारी साझेदारियों पर भी होगी चर्चा निवेश से जुड़े MoU पर सहमति बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट गिरफ्तारी के बाद धमकी मामले की जांच तेज

Srinagar, Uttarakhand:कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी के बाद जो धमकियां मिलिटेंट जैसी लग रही थीं, उनकी अब जांच हो रही है* श्रीनगर, 27 अक्टूबर, धमकी भरे लेटर, जिनकी वजह से घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत फैल गई थी और सैकड़ों सरकारी भर्तियों को करीब तीन हफ़्ते तक काम से दूर रहना पड़ा था, अब जांच के केंद्र में हैं, जिसमें खुद एक कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया गया है। राकेश हांडू को 17 अक्टूबर को हरियाणा के फरीदाबाद से बारामूला पुलिस टीम ने अगस्त में फैली धमकियों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें कथित तौर पर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स थे। पुलिस ने उस पर अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA) और साइबर से जुड़े चार्ज के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस सुजीत कुमार ने कहा कि पुलिस ने हांडू की कथित संलिप्तता के बारे में “काफी और गंभीर सुराग” इकट्ठा किए हैं। आरोपों की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। धमकी की इस घटना ने कश्मीरी पंडितों के लिए प्रधानमंत्री के स्पेशल एम्प्लॉयमेंट पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारियों में गंभीर चिंता पैदा कर दी थी। सुरक्षा चिंताओं के बीच सैकड़ों लोगों को एडमिनिस्ट्रेटिव छुट्टी पर भेज दिया गया और लगभग तीन हफ़्ते तक अपने काम से दूर रहने को कहा गया। यह मामला धमकियों और उसके बाद सुरक्षा कार्रवाई के हालात पर भी सवाल उठाता है। जुलाई और अगस्त में प्रवासी मज़दूरों पर धमकियों और टार्गेटेड हमलों के बाद, अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसमें 3,000 से ज़्यादा लोगों को संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर गिरफ़्तार किया गया था, यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जिन पर मिलिटेंट्स को छिपकर मदद देने का आरोप होता है। 17 अक्टूबर को हांडू की पत्नी को दी गई गिरफ़ारटी की वजहों के मुताबिक, यह मामला गैर-ज़मानती जुर्म है। पुलिस ने 21 सितंबर को एक FIR दर्ज की थी और उन्हें 26 सितंबर को बारामूला में पेश होने के लिए कहा था। रिपोर्ट में बताए गए सूत्रों ने कहा कि बार-बार समन भेजने के बावजूद वह पेश नहीं हुए। हांडू, जिन्होंने 2008 का विधानसभा चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला के ख़िलाफ़ हज़रतबल से लड़ा था, कश्मीरी पंडितों के मामलों में एक्टिव रहे हैं। फारूक वानी श्रीनगर
0
0
Report
Advertisement

बिहार विधान परिषद की मतगणना शुरू, पटना स्नातक सीट सबसे हाई-प्रोफाइल

Patna, Bihar:विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए इस चुनाव का परिणाम आज तस्वीर साफ कर देगा कि बिहार के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। हालांकि सभी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर टिकी हैं इस सीट पर जदयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबले को सबसे हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है। पटना के बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतगणना केंद्र
0
0
Report

ईओयू ने केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और गैस एजेंसी पर छापा

Motihari, Bihar:तीन दिनों से रेकी के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति सहित स्वर्ण व्यवसाई के घर की छापेमारी मोतिहारी में आज सुबह सुबह आर्थिक अपराध इकाई ने केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पति के घर ,गैस एजेंसी पर धावा बोला है। चकिया थाना पर इकट्ठा होकर दलबल के साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम केसरिया के युवराज गैस एजेंसी और उसके घर पर पहुंची है। रिंकू पाठक उर्फ रजनीश कुमार पाठक केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति है। जिनका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। रिंकू पाठक कुख्यात मुकेश पाठक का खास है। उसके नाम पर वसूली के आरोप में सहरसा जेल जा चुका है।करीब छह माह तक सहरसा जेल में बंद था। मोतिहारी का चर्चित संवेदक रंजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी के रूप में रिंकू पाठक का नाम है। रिंकू पाठक केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर 2018-23 तक खुद रह चुका है। अभी वार्ड पार्षद हैं और उसकी पत्नी केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष है। सूत्रों की माने तो रिंकू पाठक की हैसियत दस वर्ष पूर्व कुछ नहीं थी पर करीबी रिश्तेदार की माने तो दस वर्षों में 139 जमीन रजिस्ट्री के डीड रिंकू पाठक और उसके परिवार के नाम पर है जिसका अनुमानित अनुमानित कीमत सौ करोड़ रुपया से ज्यादा बताया जाता हैं।जमीन रजिस्ट्री में राजस्व चोरी का नोटिस भी रिंकू पाठक उर्फ रजनीश कुमार पाठक के नाम पर आ चुका है। रिंकू पाठक के परिवार के नाम पर केसरिया में मार्केट ,गैस एजेंसी, एक दर्जन गाड़ी बताया जा रहा है। आरोप है कि रिंकू पाठक के परिवार के नाम पर मोतिहारी,पटना,दिल्ली,देहरादून सहित अन्य जगहों पर जमीन और मकान बताया जा रहा है। रिंकू पाठक के करीबी रिश्तेदार की माने तो रिंकू पाठक का कथित रजनीश सर्राफ के साथ सोना का कारोबार भी है ।आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से अभी कोई जानकारी साझा नहीं किया गया है फिलहाल छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच जब पूरी होगी तभी सच सामने आ सकेगा कि क्या कुछ संपत्ति रिंकू पाठक या उसके परिवार के नाम पर है。
0
0
Report

रांची में दुर्गा पूजा के बाद भी तोरण द्वार नहीं हटे; जाम बना चुनौती

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद भी शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। शहर के कई इलाकों में अब तक तोरण द्वार नहीं हटाए गए हैं, जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़कों पर लगे इन तोरण द्वारों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 21 और 22 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का समापन हो चुका है, इसके बावजूद कई पूजा पंडालों से जुड़े तोरण द्वार अब भी कई जगहों पर लगे हुए हैं। नगर निगम की ओर से बार-बार चेतावनी देने और इन्हें हटाने का निर्देश जारी करने के बाद भी पूजा समितियां इसे नजरअंदाज कर रही हैं। नगर निगम की सख्त हिदायत के बावजूद तोरण द्वार नहीं हटाए जाने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और शहरवासियों को जाम की समस्या से कब तक राहत मिलती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top