icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow6 Jul 2024, 09:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

औरैया के भाग्यनगर में किताबें कबाड़ में बेचने के मामले पर जांच कमेटी गठित

Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: औरैया के भाग्यनगर में बच्चों की किताबें कबाड़ में बेचने के मामले में जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा सरकारी संजीव कुमार ने एक जांच समिति गठित की है जो एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सोपेगी। आपको बता दें कि औरैया के भाग्य नगर ब्लॉक में एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सरकारी निशुल्क पार्टी जाने वाली किताबें कबाड़ में बेची जा रही थी इस मामले को जी मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने जांच कमेटी गठित की आपको बता दें कि और यह जनपद में 1296 परीक्षादीय विद्यालय हैं। जिसमें बच्चों को निशुल के पुस्तक की जाती हैं लेकिन सरकार की योजना को कुछ लोग पलीता लगाते हुए देखे और उन्हें पुस्तकों को कबाड़ में भेज दिया अबजांच समिति गठित करने के बाद जांच रिपोर्ट क्या आता है यह देखने वाली बात होगी और ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई होगी。
0
0
Report

छतरपुर के कलेक्टर ने दिसंबर तक पुराने कचरे के निस्तारण की दी चुनौती

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर को स्वच्छ बनाने के लिए कलेक्टर मृणाल मीना ने आज खुद मैदान में उतर गए। ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया, कचरे के पहाड़ का जायजा लिया। 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन कलेक्टर ने साफ कह दिया - दिसंबर तक पुराना कचरा पूरा खत्म होना चाहिए, कोई बहाना नहीं चलेगा। छत्तरपुर नगरपालिका का कचरा प्रसंस्करण केंद्र, जिसे लोग ट्रेंचिंग ग्राउंड कहते हैं। कलेक्टर को अधिकारियों ने बताया - लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग का लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। त्योहारों के चलते नियमित कचरे की प्रोसेसिंग में कुछ देरी हुई है। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी नहीं, अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा - दिसंबर माह के अंत तक पुराने कचरे की प्रोसेसिंग का पूरा काम अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। काम में तेजी लाने के लिए कलेक्टर ने एक अतिरिक्त ट्रॉममेल मशीन लगाने के निर्देश दिए। ताकि कचरा छांटने की रफ्तार दोगुनी हो जाए, साथ ही तैयार हो रही जैविक खाद यानी कंपोस्ट की उचित पैकेजिंग कर नगरपालिका के गार्डन और नर्सरी में उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। मतलब कचरा अब खाद बनेगा, और खाद से शहर के गार्डन हरे होंगे। वहीं सूखे कचरे को सीमेंट प्लांट और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट तक नियमित रूप से पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ताकि सूखा कचरा यहां पड़ा ना रहे, सीधे प्लांट पहुंचे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कचरा प्रसंस्करण केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि पुराने कचरे का समय-सीमा में निस्तारण हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

पेट्रोल पंपों पर 5 लीटर में 27–30 मिलीलीटर कमी, जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका! राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की माप में गड़बड़ी का खुलासा。 5 लीटर पेट्रोल-डिजल पर 27 से 30 मिलीलीटर तक की कमी。 उपभोक्ता चुका रहे थे पूरे पैसे, लेकिन मिल रहा था कम ईंधन。 उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर कार्रवाई。 विधिक माप विज्ञान विभाग ने चलाया विशेष जांच अभियान。 प्रदेशभर में 59 पेट्रोल पंपों पर की गई औचक जांच。 जांच में 4 पेट्रोल पंपों पर मिली कम ईंधन देने की गड़बड़ी。 अजमेर और उदयपुर के 2-2 पेट्रोल पंपों पर अनियमितता。 चारों पेट्रोल पंपों पर कुल 5 नोजल सीज किए गए。 अजमेर में 5 लीटर ईंधन पर 27 मिलीलीटर तक की कमी。 उदयपुर में 5 लीटर पेट्रोल पर 30 मिलीलीटर की कमी。 हर महीने उपभोक्ताओं को 73 हजार से ज्यादा की चपत का अनुमान。 चारों पंपों पर महीने में 666 लीटर कम ईंधन आपूर्ति का अनुमान。 कम आपूर्ति वाले ईंधन की अनुमानित कीमत 73,510 रुपए。 अभियान में कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया。 55 पेट्रोल पंपों पर कम ईंधन देने की अनियमितता नहीं मिली。 प्रदेशभर में आगे भी जारी रहेगा औचक निरीक्षण अभियान。 जयपुर。 मीटर पर पूरे 5 लीटर... टंकी में 30 ML तक कम! पेट्रोल पंपों पर लीटर का खेल, उपभोक्ताओं की जेब पर चोट。 विधिक माप विज्ञान विभाग ने की पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई。 अजमेर के बी.एल.एम. पेट्रोलियम, सुरसाना में गड़बड़ी。 बी.एल.एम. पेट्रोलियम के 2 नोजल सीज, 20 हजार जुर्माना。 अजमेर के भंवर पेट्रोलियम ट्रेडर्स, रूपनगढ़ में गड़बड़ी。 भंवर पेट्रोलियम का 1 नोजल सीज, 10 हजार जुर्माना。 उदयपुर के आशा फिलिंग स्टेशन पर कम पेट्रोल देने का खुलासा。 आशा फिलिंग स्टेशन का 1 नोजल सीज, 10 हजार जुर्माना。 उदयपुर के प्रदीप ऑटोमोबाइल में भी मिली अनियमितता。 प्रदीप ऑटोमोबाइल का 1 नोजल सीज, 10 हजार जुर्माना
0
0
Report

NTPC थाना क्षेत्र रामनगर में बदमाशों की मारपीट और फायरिंग से किसान घबराए

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के NTPC थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर में मारपीट और कई राउंड फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। NTPC थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। दरियापुर गांव के कुछ किसान रामनगर में अपने खेतों में फसल काट रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से छिपाकर रखे गए चोरी के सामान को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चोरी का सामान किसानों के खेत में छिपाया गया था, जिसका किसानों ने विरोध किया। विरोध करने पर किसानों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद घायल व्यक्ति के परिजन विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष से फायरिंग की गई। अचानक हुई गोलीबारी से किसानों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद NTPC थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
0
0
Report

वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का पूर्व विधायक ने शुभारंभ किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:माहीबाग में आयोजित मरहूम हाजी वारिस अली खां की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का एक दिवसीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ,लखीमपुर,हरदोई,शाहजहांपुर,बरेली,फर्रुखाबाद,कन्नौज और गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन,टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।टूर्नामेंट का उद्घघाटन मुकाबला हरदोई और लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 26 अंक हासिल कर हरदोई की टीम को दो अंकों से पराजित किया। आयोजन को सफल बनाने में फरहान खां,तनवीर खां, शैजी खान,नेहाल बेग,एहसन खां, अब्दुल वहाब,रेहान खान, फैसल खान और सनी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर अशफाक खां, जुनैद खां, बिलाल खां, शौएब खां, आशू, काशिफ, शानू, नदीम, चमन, टीटू, शाजेब खां और पिंकू आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा राम कथा महोत्सव में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जोरदार स्वागत

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होने हेलीकॉप्टर से आज मंगलवार पहुंचे बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महंत आलोक दास जी महाराज ने जोरदार स्वागत किया है। श्रीराम कथा मंच पर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि संतों का भी दबदबा होता है संतों का भी रुतबा होता है भैया। हमने देख लिया, बड़ा ही आलौकिक बनाया है। बड़े सरल-सहज लेकिन जब हम उन उड़नखटोला (हेलीकॉप्टर) से नीचे उतरे गोंडा में तो हमें लग गया हमारा सनातन भी अद्भुत है। उसका भी दबदबा होता है सनातन का भी जलवा है। साधु भी कम नहीं हैं और साधु का भी दबदबा होता है। हमने जब देखा आनंद से हृदय एकदम फूल गया।हमारा सनातन जाग रहा है हमारा सनातनी नित नई ऊँचाइयाँ पा रहा है,हमारा सनातनी हिंदू जाग रहा है। जो कल तक संतों को केवल मांगने वाला समझते थे हमारे संत अब देने वाले दादा भी बन गए हैं। ज़ोरदार ताली बजाकर के महाराज आलोक दास जी का स्वागत कीजिए। हम सब हिंदू हैं, हम सब हिंदू हैं जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू हैं, हम सब हिंदू हैं जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। अच्छा, सनातन के इस दबदबे को देखकर किसको किसको आनंद आ रहा है धर्म विरोधियों की छाती पर साँप लोट गया हैं। बोलो हां या अच्छा हिंदू एक होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए सनातन एक होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। सनातनी हिंदू का भी ऐसा रुतबा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। भैया सनातनी का मतलब है जो नहीं हैं, उनको भी एकजुट करके सनातनी बनेगा। मीडिया से बात करते हुए कथाओं के अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर कहा कि ये तो आदिकाल से चलता आ रहा है, कोई नई बात नहीं है। तो सब अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। विरोध होना तो स्वाभाविक है लॉजिक है और हम एक बात कहते हैं। कि जब भी यज्ञ हुआ करता था तो राक्षस-दैत्य जो है हड्डियां डाल देते थे वर्तमान में पोस्ट डालते हैं बस इतना अंतर है। गोंडा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कहा कि श्री सीताराम भगवान की जय राम कृष्ण की भूमि है। भगवान प्रभु श्री राम, रामलला के रूप में अयोध्या में विराजमान, घनश्याम कृष्णलला के रूप में विराजमान मथुरा में श्री धाम वृंदावन में। उसी उत्तर प्रदेश की पुण्यमयी भूमि पर आज संतों, महंतों, मठों का एक बहुत बड़ा अखाड़ा अखाड़ा परिषद के पूज्य महाराज जी बहुत संतों का एक समन्वय होकर के महाकुंभ लगा हुआ。
0
0
Report

शादी से पूर्व युवक का शव आम के पेड़ पर लटका, हत्या की आशंका

Darbhanga, Bihar:दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव में 22 वर्षीय युवक रौशन यादव का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आगामी 14 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी। युवक सोमवार शाम सूर्य पूजा का मेले देखने घर से निकला था। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच की मांग की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन: उधार गुटखा न देने पर शराबी युवक ने महिला दुकानदार से मारपीट

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में उधार गुटखा देने से मना करना दुकानदार महिला को पड़ा भारी, उधार गुटखा न देने पर दुकानदार महिला से शराबी युवक ने की मारपीट, मारपीट के दौरान महिला के पति का पैर तोड़ने और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, युवक पर शराब के नशे में अपने साथियों के साथ महिला और उसके परिवार पर किया गया हमला, दुकानदार महिला और उसकी पति से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, धारदार हथियार से हमले में महिला के पति के पैर में हुआ फैक्चर, बीच बचाव करने आई महिला की मां भी गंभीर रूप से हुई घायल, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के शहादतपुर रोगी गांव का मामला。
0
0
Report

रुहेलखण्ड के मिनी कुम्भ ककोड़ा देवी गंगा मेले की झंडी पूजन के साथ शुरू

Budaun, Uttar Pradesh:रूहेलखण्ड का मिनी कुम्भ कहे जाने वाले ककोड़ा देवी गंगा मेला आज झंडी पूजन के साथ आरम्भ हो गया। इस मेले में लाखो श्रद्धालु तम्बू लगा कर प्रवास करते हैं और गंगा स्नान करते हैं जिससे तम्बूओं का शहर बस जाता है। यहाँ आसपास के जनपदों से लाखों लोग आते हैं। इस मेले का आज झंडी पूजन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह मेला 6 जोन में बाँटा गया है। 500 पुलिस कर्मी गैर जनपद से ड्यूटी पर लगे हैं और एसपी सिटी को मेले का नोडल बनाया गया है। इस वर्ष जिले को आयोजन के लिए 70 लाख का बजट मिला है जिला पंचायत का दावा है कि इस मेले को खास बनाया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बार पॉलीथिन मुक्ति पर और साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा।
0
0
Report

महोबा में शराब रोकने पर घर के बाहर मारपीट, CCTV कैद

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में घर के बाहर शराब पीने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पुलिस से बेखौफ दबँगों ने परिवार के साथ सरेआम मारपीट कर अधमरा कर दिया और घटना को अंजाम देने के मौके से फरार हो गए। दबँगों की दबँगई पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली में तहरीर देने के बाबजूद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने से परेशान पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की माँग की है। दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया पुलिस चौकी इलाके का है। जहां के रहने वाले दीपक की घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर आक्रोषित हुए दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस से बेखौफ दबँगों की दबँगई पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। आरोप है कि दीपक के घर के बाहर मुहाल के ही रहने वाले कुछ शरारती तत्व शराब पी रहे थे और दीपक ने घर के बाहर शराब पीने से मना किया तो विष्णु नामदेव, शिवम, सत्यम, मक्कू, राहुल, सहित एक दर्जन दबंगों ने मिलकर दीपक और उसके भाई की पिटाई कर दी आरोप है कि जब घर की महिलाएं बचाने आई तो उन्हें भी गाली-गलौच कर मारने की धमकी दी गई। इसकी सूचना जब डायल 112 को दी गई तो पुलिस के आने से पहले ही दबंग मौके पर भाग निकले। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । पीड़ित ने बताया कि फास्ट फूड की दुकान चलाता है और मुहाल के कुछ दबंग घर के बाहर शराब पी रहे थे जिन्हें मना किया तो मारने लगे। इसकी शिकायत शहर कोतवाली में की गई तो कोई सुनवाई नही हुई इसलिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आये हैं。
0
0
Report
Advertisement

नोएडा: गरीब परिवार के तीन घोड़े-घोड़ियां चोरी, तीन बाइक सवार चोर फरार

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब गरीब परिवारों की रोजी-रोटी भी सुरक्षित नहीं है। चोरों ने इस बार मकान दुकान नहीं, बल्कि ऐसे परिवार को निशाना बनाया है जिसकी आजीविका घोड़ों के सहारे चलती थी। बाइक सवार तीन चोर रविवार देर रात परिवार के घर के पास आए और तीनों घोड़े-घोड़ियां चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार उठे और पशुओं को देखने पहुंचे तो वे गायब मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, गलियों और इलाकों में तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में देर रात तीन संदिग्ध व्यक्ति एक-एक करके तीनों पशुओं को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार एक-घهाड़ी की कीमत करीब तीन लाख, दूसरे घोड़े की कीमत दो लाख और तीसरे की डेढ़ लाख रुपये है। परिवार का कहना है कि इन्हीं पशुओं के सहारे उनके घर का खर्च और बच्चों का पालन-पोषण होता था। अब बच्चों के पेट कैसे भरे जाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है। परिवार ने नोएडा पुलिस से गुहार लगाई है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी हो और चोरी हुए पशु बरामद किए जाएं।
0
0
Report

द्रव्यवती नदी सीवरेज मुक्त: 15 करोड़ की योजना से पुलिया पर डाइवर्टेड सीवेज साफ

Begun, Rajasthan:जयपुर की द्रव्यवती नदी को लेकर बड़ी खबर द्रव्यवती नदी को जेडीए ने किया सीवरेज मुक्त सुशीलपुरा पुलिया पर आ रहे सीवरेज से किया मुक्त जेडीए ने 15 करोड रुपए की योजना पर काम किया पूरा पुलिया पर नदी में गिरने वाले सीवरेज को किया डाइवर्ट यहां से पाइपलाइन के माध्यम से किया गया डायवर्ट सीवेज को डायवर्ट कर भेजा जा रहा तरुछाया नगर स्थित STP पर 100 MLD क्षमता के STP में किया जा रहा परिशोधन द्रव्यवती नदी के प्रदूषण का था दूसरा बड़ा कारण सुशीलपुरा पुलिया पर आने वाला सीवरेज था दूसरा सबसे बड़ा कारण यहां रोजाना आ रहा है 5 से 7 MLD सीवरेज इस सीवरेज को डाइवर्ट करने के लिए डाली गई है 40 इंच चौड़ी पाइपलाइन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top