121102
पलवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन
Palwal, Haryana:शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बताया कि विश्व स्तर पर योग दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से विश्व को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। देश भर में योग शिविरों का आयोजन हुआ और लोग ऑनलाइन माध्यम से भी योग कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त ब्रहमजीत सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजीव तोमर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोडीनार में नाबालिगों के धर्म परिवर्तन और विवाह की साजिश: चौकाने वाला खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:कोडीनार में दो युवतियों के धर्म परिवर्तन और विवाह का मामला कोडीनार पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरे मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा कोडीनार की दो नाबालिगों को उनावा ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किए जाने का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा कुल चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत, तीन की गिरफ्तारी! कोडीनार के एक ग्रामीण इलाके और दूसरी शहरी इलाके की कुल दो नाबालिगों को मेहसाणा जिले के उंझा तालुका के उनावा गांव ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और एक नाबालिग का एक युवक से विवाह कराने की साजिश चल रही थी। दोनों नाबालिगों के लापता होने पर कोडीनार पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों का लोकेशन उनावा मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से दातारबापू दरगाह से दोनों नाबालिगों को बुर्का पहने हुए हालत में ढूंढ निकाला गया था। कोडीनार वापस लाने के बाद महिला पुलिस द्वारा दोनों की काउंसलिंग और पूछताछ की गई थी। जिसमें नाबालिगों ने बुर्का पहनाने, नाम बदलने और मोबाइल के सिम कार्ड तोड़ डालने सहित के आरोप लगाए होने की बात सामने आई है। इस मामले में एक मौलवी (मौलवी है या नहीं, इसकी फिलहाल जांच चल रही है), एक युवक, एक तथाकथित मामा सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी: अब्दुल हाजी संधि, कोडीनार का रहने वाला उनावा में आई दरगाह के मौलवी आसिफ कव्वाली उर्फ कव्वाली, जो उनावा का रहने वाला है इसके अलावा उनावा का शाकिब उर्फ बबली और निसाद काजी, जो धोराजी का है, जिसे गिरफ्तार किया जाना बाकी है0
0
Report
दिवाली के लिए NWR ने 50 स्पेशल ट्रेनों से कन्फर्म सीटें बढ़ाईं
Jaipur, Rajasthan:वेब कॉपी काशीराम चौधरी दिवाली पर भीड़ भारी, रेलवे की स्पेशल तैयारी - उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम, इस बार 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रहे NWR, 26 जोड़ी ट्रेनों की दिवाली बाद तक अवधि बढ़ाई 94 ट्रेनों में 137 कोच भी बढ़ाए गए, छठ पूजा को लेकर भी की जा रही है तैयारी जयपुर। दिवाली और छठ पूजा के पर्व को लेकर इस बार ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। यात्रियों को त्यौहारों के मौके पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए इस बार स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस कर रहा है। आपको बता दें कि दिवाली पर हर किसी का मन होता है कि वह अपने परिजनों के बीच पहुंचे और रोशनी का यह त्यौहार धूम-धाम से मनाए। लेकिन अक्सर घर पहुंचने तक की यह यात्रा काफी मुश्किलभरी हो जाती है। खासतौर पर जब ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिले तो यह यात्रा अधिक तकलीफदेह हो जाती है। इस बार त्यौहारों के मौके पर यात्रियों की परेशानी को कम करने और उन्हें कन्फर्म सीट मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर जोर दे रहा है। अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे 2 दर्जन दिवाली स्पेशल ट्रेनें संचालित करना शुरू कर चुका है। जबकि 26 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं, जिनकी अवधि नवंबर माह तक के लिए बढ़ाई गई है। इस तरह कुलमिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने 94 ट्रेनाें में यात्रियों की सुविधा के लिए 137 कोच भी बढ़ाए हैं। ट्रेनों में वेटिंग की कुछ ऐसी है स्थिति - 4 नवंबर को जयपुर से लखनऊ के लिए 14866 मरुधर एक्सप्रेस में लम्बी वेटिंग - स्लीपर में 154, थर्ड एसी इकोनॉमी में 44, थर्ड एसी में 84, सैकड एसी में 37 वेटिंग - लखनऊ के लिए 19725 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 243 वेटिंग - 4 नवंबर को जयपुर से पटना के लिए 15633 बीकानेर-गुवाहाटी में लम्बी वेटिंग - ट्रेन में स्लीपर में स्लीपर में 172, थर्ड एसी में 117, सैकंड एसी में 52 वेटिंग - 04813 भगत की कोठी-दानापुर में स्लीपर में 178, थर्ड एसी में रिग्रेट - 4 नवंबर को जयपुर से हावड़ा(कोलकाता) के लिए 12308 जोधपुर-हावड़ा फुल - स्लीपर 115, थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 38, फर्स्ट एसी में 6 वेटिंग - 12988 अजमेर-सियालदाह में s्लीपर में 125, थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट - थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 45 और फर्स्ट एसी में भी रिग्रेट - 09709 खातीपुरा-कोलकाता में स्लीपर 76, थर्ड एसी 55 और सैकंड एसी में 27 वेटिंग - जयपुर से जम्मूतवी के लिए 4 नवंबर को 12413 गलताधाम पूजा में वेटिंग - स्लीपर 58, थर्ड एसी इकोनॉमी 17, थर्ड एसी 38, सैकंड एसी 23, फर्स्ट एसी 3 वेटिंग - 14661 शालीमार मालानी में स्लीपर 51, थर्ड एसी 22, सैकंड एसी 10, फर्स्ट एसी 2 वेटिंग 916 शेड्यूल का संचालन निर्धारित उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दिवाली को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। करीब 15 ट्रेनाें का शेड्यूल नवरात्रि से पहले ही फाइनल कर दिया गया था। अब कुछ और रूटों पर भी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि नई स्पेशल ट्रेनों और अवधि बढ़ाई गई दोनों तरह की ट्रेनों को मिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनों की 916 स्पेशल ट्रिप अब तक शेड्यूल में संचालित की जा रही हैं। रेलवे का प्रयास यह है कि अपने गंतव्य तक जाने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मुहैया कराई जा सके। इन नई ट्रेनों का संचालन भी हुआ शुरू - 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी - 09622 बांद्रा टर्मिनस-मदार 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी - 04165 प्रयागराज-असारवा 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 04166 असारवा-प्रयागराज 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09709 खातीपुरा(जयपुर)-कोलकाता 18 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09710 कोलकाता-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी - 05643 यशवंतपुर-जयपुर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी - 05644 जयपुर-बेंगलूरु कैंट 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 09711 खातीपुरा(जयपुर)-कामाख्या 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी - 09712 कामाख्या-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07371 हुबली-खातीपुरा(जयपुर) 5 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07372 खातीपुरा-हुबली 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी0
0
Report
दिवाली-छठ के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की योजना
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - दिवाली पर भीड़ भारी, रेलवे की स्पेशल तैयारी - उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम - इस बार 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रहा NWR - 26 जोड़ी ट्रेनों की दिवाली बाद तक अवधि बढ़ाई - 94 ट्रेनों में 137 कोच भी बढ़ाए गए - छठ पूजा को लेकर भी की जा रही है तैयारी एंकर दिवाली और छठ पूजा के पर्व को लेकर इस बार ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। यात्रियों को त्यौहारों के मौके पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए इस बार स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस कर रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 दिवाली पर हर किसी का मन होता है कि वह अपने परिजनों के बीच पहुंचे और रोशनी का यह त्यौहार धूम-धाम से मनाए। लेकिन अक्सर घर पहुंचने तक की यह यात्रा काफी मुश्किलभरी हो जाती है। खासतौर पर जब ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिले तो यह यात्रा अधिक तकलीफदेह हो जाती है। इस बार त्यौहारों के मौके पर यात्रियों की परेशानी को कम करने और उन्हें कन्फर्म सीट मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर जोर दे रहा है। अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे 2 दर्जन दिवाली स्पेशल ट्रेनें संचालित करना शुरू कर चुका है। जबकि 26 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं, जिनकी अवधि नवंबर माह तक के लिए बढ़ाई गई है। इस तरह कुलमिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने 94 ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 137 कोच भी बढ़ाए हैं। ट्रेनों में वेटिंग की कुछ ऐसी है स्थिति - 4 नवंबर को जयपुर से लखनऊ के लिए 14866 मरुधर एक्सप्रेस में लम्बी वेटिंग - स्लीपर में 154, थर्ड एसी इकोनॉमी में 44, थर्ड एसी में 84, सैकंड एसी में 37 वेटिंग - लखनऊ के लिए 19725 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 243 वेटिंग - 4 नवंबर को जयपुर से पटना के लिए 15633 बीकानेर-गुवाहाटी में लम्बी वेटिंग - ट्रेन में स्लीपर में स्लीपर में 172, थर्ड एसी में 117, सैकंड एसी में 52 वेटिंग - 04813 भगत की कोठी-दानापुर में स्लीपर में 178, थर्ड एसी में रिग्रेट - 4 नवंबर को जयपुर से हावड़ा(कोलकाता) के लिए 12308 जोधपुर-हावड़ा फुल - स्लीपर 115, थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 38, फर्स्ट एसी में 6 वेटिंग - 12988 अजमेर-सियालदाह में स्लीपर में 125, थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट - थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 45 और फर्स्ट एसी में भी रिग्रेट - 09709 खातीपुरा-कोलकाता में स्लीपर 76, थर्ड एसी 55 और सैकंड एसी में 27 वेटिंग - जयपुर से जम्मूतवी के लिए 4 नवंबर को 12413 गलताधाम पूजा में वेटिंग - स्लीपर 58, थर्ड एसी इकोनॉमी 17, थर्ड एसी 38, सैकंड एसी 23, फर्स्ट एसी 3 वेटिंग - 14661 शालीमार मालानी में स्लीपर 51, थर्ड एसी 22, सैकंड एसी 10, फर्स्ट एसी 2 वेटिंग बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे वीओ- 2 उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दिवाली को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। करीब 15 ट्रेनाों का शेड्यूल नवरात्रि से पहले ही फाइनल कर दिया गया था। अब कुछ और रूटों पर भी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन नई ट्रेनों का संचालन भी हुआ शुरू - 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी - 09622 बांद्रा टर्मिनस-मदार 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी - 04165 प्रयागराज-असारवा 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 04166 असारवा-प्रयागराज 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09709 खातीपुरा(जयपुर)-कोलकाता 18 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09710 कोलकाता-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी - 05643 यशवंतपुर-जयपुर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी - 05644 जयपुर-बेंगलूरु कैंट 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 09711 खातीपुरा(जयपुर)-कामाख्या 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी - 09712 कामाख्या-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07371 हुबली-खातीपुरा(जयपुर) 5 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07372 खातीपुरा-हुबली 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी वीओ- 3 नई स्पेशल ट्रेनों और अवधि बढ़ाई गई दोनों तरह की ट्रेनों को मिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनों की 916 स्पेशल ट्रिप अब तक शेड्यूल में संचालित की जा रही हैं। कुलमिलाकर रेलवे प्रशासन का प्रयास यह है कि अपने गंतव्य तक जाने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मुहैया कराई जा सके। - Kāśhirām Chaudhary जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में सोना-आभूषण के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ बेकिंग सोने के आभूषणों और पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट.., नगला जैत निवासी मोहित शर्मा पर हमला, मामूली बात पर हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदला... सब्जी मंडी परिसर में मची अफरातफरी, आरोपियों ने मोहित शर्मा के साथ सरेआम की जमकर मारपीट... मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की... घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.... पुलिस ने मारपीट में बीच-बचाव कर मोहित शर्मा को सुरक्षित बाहर निकाला और हमलावरों को खदेड़ा... प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस पीड़ित मोहित शर्मा को थाने लेकर गई, जहां मामले की गहन छानबीन जारी है... सोने के आभूषणों और पैसों के लेनदेन के इस पूरे विवाद को लेकर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है... थाना खैर क्षेत्र के सब्जी मंडी का मामला0
0
Report
हल्द्वानी में जोहार महोत्सव का भव्य आगाज, सीमांत जोहार घाटी की संस्कृति को नई पहचान
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में 17वें तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र जोहार घाटी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के उद्देश्य से हर वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव की शुरुआत जोहार घाटी की लोक संस्कृति को दर्शाती भव्य झांकी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे जोहार घाटी के लोग बड़ी संख्या में शिरकत कर करेंगे। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में सजे इस महोत्सव में कुमाऊं की सीमांत जोहार घाटी की संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। पारंपरिक वेशभूषा में सजी लोक सांस्कृतिक झांकी और मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ 17वें जोहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने अपनी लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जोहार घाटी की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। महोत्सव में पहुंचे लोगों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। दरअसल, चीन सीमा से सटी जोहार घाटी अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत के लिए जानी जाती है। इस क्षेत्र के लोग आज देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अपनी जन्मभूमि और संस्कृति से जुड़े रहने का जज्बा उन्हें हर साल इस महोत्सव में खींच लाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से जोहार घाटी के लोग इस आयोजन में शामिल होकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हैं। लोक संस्कृति, आपसी मेल-मिलाप और अपनी पहचान को सहेजने का संदेश देता जोहार महोत्सव हल्द्वानी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पीपलखूंट पुलिस ने 615 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट थाना पुलिस और डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 615 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफीम के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी मनीष वैष्णव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को थानाधिकारी मनीष वैष्णव जाप्ते के साथ कडबलिया तिराहा, सीओ कार्यालय के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस जाप्ते को देखकर मोटरसाइकिल वापस घुमाकर जाने लगा। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और नाम-पता पूछा, तो उसने अपना नाम रघुनाथ लबाना पुत्र अमृतराम लबाना, निवासी सिद्धपुरा, जिला प्रतापगढ़ बताया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 615 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी रघुनाथ लबाना को गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है。0
0
Report
Advertisement
हथूनिया के मचलाना कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत; दो घंटे रेस्क्यू
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथूनिया थाना क्षेत्र के मचलाना गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरने से 60 वर्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। अंधेरा और कुएं की अधिक गहराई के कारण शव को बाहर निकालने में करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक को गांव में सभी लोग बाबू के नाम से जानते थे। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलने पर हथूनिया पुलिस चौकी से ASI रामचन्द्र मीणा मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे को दो घंटे बीत चुके थे, लेकिन अंधेरा और कुएं की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकाले जाने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया।0
0
Report
जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश: 6 सवार, मौसम खराब
Noida, Uttar Pradesh:जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 5 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाय और थाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। CHO ROML? (गौरव कुमार) ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिससे प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। हेलिकॉप्टर में सवार लोगो के नाम पायलट: 1. कैप्टन हिमांशु यात्री: प्रतापा (पुरुष) अरुण (पुरुष) शंकर गौड़ा (पुरुष) सुधीर के. (पुरुष) एच.एस. नटराज (पुरुष) कुल सवार: 6 (एक पायलट और पांच यात्री)0
0
Report
दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को रैली स्थगित करने के लिए पत्र लिखा
New Delhi, Delhi:Delhi drug traders association has written letter to rahul gandhi requesting to postpone the 1st November rally0
0
Report
Advertisement
दौसा पंचायत चुनाव 2026: तीन बजे तक 50% से अधिक मतदान, सरपंच-वार्ड पंच मतदान जारी
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान तीन बजे तक पचास प्रतिशत से अधिक पहुंचा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा और एसपी कुंदन कंवरिया कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा 141 ग्राम पंचायत के सरपंच और 1223 वार्ड पंच के लिए हो रहा मतदान0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने दबिश दी
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कंजर बस्ती के पास नहर किनारे दबिश देकर करीब 500 लीटर महुए की वॉश बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, जरिकेन और अन्य उपकरण भी नष्ट किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा और डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमसिंह जादאון के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके से कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
कृषि मंत्री मीणा ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और मतदाता सूची पर सवाल उठाए
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' विषय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजाकता का माहौल पैदा करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। होटल जलसा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार देखने को मिल रहा है कि आंदोलनकारी सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री निवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन की भी अपनी मर्यादाएं और सीमाएं होती हैं। एसआईआर के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार एसआईआर की प्रक्रिया अपनाई गईं? है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो बांग्लादेशी नागरिक हैं, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहने चाहिए क्या? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऐसे नामों को हटाना बेहद जरूरी है। वहीं, वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी डॉ. मीणा ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में वोट चोरी हो रही है तो फिर सवाई माधोपुर से भाजपा के चुनाव जीतने के बावजूद बामनवास से कांग्रेस की इंदिरा मीणा कैसे चुनाव जीत गईं? इसी तरह गंगापुर सिटी से कांग्रेस के रामकेश मीणा की जीत पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने के साथ ही वोट चोरी जैसे मुद्दों पर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। राजस्थान में अकाल की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों की चुनिंदा तहसीलों को अकालग्रस्त घोषित किया गया है। पंचायत राज चुनाव संपन्न होने के बाद आपदा राहत कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक अनुमति लेकर कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में जहरीले जीव के काटने से क्रेन ऑपरेटर की मौत
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के खरनेई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सोलर साइट पर काम करने वाले 29 वर्षीय क्रेन ऑपरेटर की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार सुमन, निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र रात को सो रहा था, इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। साथी उसे बेगूं उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुँचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी。0
0
Report
धौलपुर मावा मंडी से 560 किलो दूषित मावा जब्त, यार्ड में मिट्टी मिलाकर नष्ट
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: 560 किलो दूषित मावा नष्ट, मावा मंडी में खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई धौलपुर में मिलावटी मावा के खिलाफ खाद्य विभाग और पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। पुराना बस स्टैंड स्थित मावा मंडी से जब्त किया गया 560 किलो दूषित मावा डंपिंग यार्ड में जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी मिलाकर नष्ट कराया गया। फूड इंस्पेक्टर पदम सिंह परमार ने बताया कि मावा मंडी में खाद्य विभाग व पुलिस ने संयुक्त छापा मारा था। मावा मंडी में पिछले कई दिनों से दूषित और नकली मावा बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मंडी में पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दुकानों से मावे के सैंपल लिए गए और मौके पर ही प्राथमिक जांच की गई। जांच में मावे में भारी मिलावट और दुर्गंध पाई गई। यह मावा देखने में पीला और चिपचिपा था, जो पूरी तरह से दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। पदम सिंह परमार ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए करीब 560 किलो दूषित मावा जब्त किया गया है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि मिलावटी सामान बेचना बंद करें। कार्रवाई के दौरान मावा मंडी में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग गए। बाद में जब्त मावे को डंपिंग यार्ड में जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। सीएमएचओ डॉ धर्मसिंह मीणा ने कहा कि त्योहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी0
0
Report
चिड़ावा में ज्वेलरी शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी, नकली रिंग रखकर भागी महिला
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं - चिड़ावा के एक ज्वैलरी की दुकान से सोने की रिंग चोरी — दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची संदिग्ध महिला , सोने की रिंग चोरी - महज 15 मिनट में करीब एक लाख रूपए की अंगूठी ले गई - 7 ग्राम सोने की रिंग की जगह रख गई 20 रुपए की नकली रिंग - 27 अक्टूबर को दोपहर 2:20 बजे शोरूम पहुंची थी महिला - 2:35 बजे रिंग पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर निकली - CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस को दी शिकायत ग्रাহक बनकर ज्वैलरी शोरूम में पहुंची एक महिला ने महज 15 मिनट में ऐसी चालाकी दिखाई कि दुकानदार को करीब एक लाख रूपए की चपत लग गई। मामला झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की एक ज्वैलरी शॉप का है। जहां एक महिला पर करीब 7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी चोरी करने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि महिला सोने की रिंग की जगह महज 20 रुपए कीमत की आर्टिफिशियल रिंग रखकर चली गई। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। दुकान संचालक के अनुसार 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे एक महिला ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंची। उसने सेल्स एग्जीक्यूटिव से सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। इसी दौरान महिला ने करीब 7 ग्राम वजन की सोने की एक रिंग को निशाना बनाया। आरोप है कि रिंग देखते समय उसने असली सोने की अंगूठी अपने पास रख ली और उसकी जगह करीब 20 रुपए कीमत की आर्टिफिशियल रिंग रख दी। इसके बाद महिला ने करीब 2:35 बजे रिंग पसंद नहीं आने का बहाना बनाया और शोरूम से चली गई। महिला के जाने के बाद सेल्स एग्जीक्यूटिव ने अंगूठियों की जांच की तो एक सोने की रिंग गायब मिली। वहीं उसकी जगह आर्टिफिशियल रिंग रखी हुई मिली। इसके बाद दुकान संचालक ने CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात सामने आई। दुकान संचालक ने बताया कि मामले को लेकर चिड़ावा पुलिस थाने में शिकायत दी गई है और एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। अब दुकान संचालक ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान के लिए लोगों से सहयोग मांगा है।0
0
Report
Advertisement
