121102
पलवल में डेंगू के रोकथाम के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान शुरू
Palwal, Haryana:नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र आर्य ने बताया कि जुलाई को डेंगू रोधी महीने के रूप में मनाया जा रहा है। डेंगू एक वायरल बीमारी है जो ऐडीज मच्छर के काटने से फैलती है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं और दवाई का छिड़काव कर रही हैं। डॉ. आर्य ने कहा कि प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस मनाएं और सभी पानी के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज ट्रे, और फूलदानों को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर का लार्वा मर जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईद-उल-जुहा का चांद नहीं दिखा, 28 मई को त्योहार मनाने का फैसला
Noida, Uttar Pradesh:ईद-उल-जुहा का चांद नजर नहीं आया। 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-जुहा: शाही इमाम पंजाब\nलुधियाना, 17 मई ( ) : आज यहां पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने पूरे पंजाब भर से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह ऐलान किया कि आज ईद-उल-जुहा (बकरा ईद) का चांद नजर नहीं आया। इसलिए 28 मई दिन वीरवार को ईद-उल-जुहा का त्यौहार मनाया जायेगा। इस पवित्र त्यौहार की शाही इमाम ने समूह पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद दी।0
0
Report
पटना: जलाशयों के आसपास PPP मॉडल से इकोटूरिज्म विकास की समीक्षा
Patna, Bihar:रजनीश पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में इको टूरिज्म से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर और जल संसाधन विभाग विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने इको टूरिज्म के विकास को लेकर अपने-अपने विभाग की कार्य योजना और प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के जो भी जलाशय हैं उसके आसपास पी०पी०पी० मॉडल में इको टूरिज्म विकसित करें, जहां बेहतर पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध हो। इस संबंध में लोगों से बात कर उनका也 सुझाव लें। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन पैकेज जल्द तैयार करें ताकि पर्यटक उसका आनंद उठा सकें। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य को पर्यटन क्षेत्र में आगे ले जाना है। पर्यटन के विकास की अन्य संभावित क्षेत्रों पर तेजी से काम करना है। राज्य में अध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं इको टूरिज्म की काफी संभावनायें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के जो भी तालाब और जलाशय हैं उसके चारों तरफ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पौधारोपण कराए और पर्यटकीय सुविधा विकसित करें। सभी वेटलैंड क्षेत्र को सिस्टमैटिक कर उसके आसपास पौधारोपण कराएं। इससे राज्य का हरित आवरण क्षेत्र बढ़ेगा, साथ ही जल संरक्षण में भी सहूलियत होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, पर्यटन विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री डॉ० चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
दामजीपुरा में आग: सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास फैलने से गांव में दहशत
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के दामजीपुरा गांव में लापरवाही की एक चिंगारी पूरे गांव के लिए खतरा बन गई है। बताया जा रहा है कि गांव से लगी करीब 36 एकड़ जमीन में गेहूं की नरवाई में आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि जहां आग लगी है,उसके बेहद करीब सड़क और एक पेट्रोल पंप भी मौजूद है। ऐसे में अगर हवा का रुख जरा सा भी बदला तो हालात बेकाबू हो सकते हैं और पूरा गांव इसकी चपेट में आ सकता है। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले इसी इलाके के बर्राढाना गांव में भी आगजनी की घटना हुई थी जिसमें 22 मकान जलकर खाक हो गए थे और कई मवेशियों की जान चली गई थी। ऐसे में दामजीपुरा की ये घटना लोगों के लिए डर का बड़ा कारण बन गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पुष्कर में पुरानी कंकाल खोपड़ी मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Ajmer, Rajasthan: तीर्थनगरी पुष्कर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बुढ़ा पुष्कर रोड स्थित पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नर कंकाल और खोपड़ी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि घटनास्थल से खोपड़ी, हड्डियों के टुकड़ों के साथ ऐसे कपड़े भी मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया किसी महिला के प्रतीत हो रहे हैं... पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम, सीएलजी टीम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पहाड़ी की तलहटी के पास एक खोपड़ी, कुछ हड्डियों के अवशेष और अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कुछ कपड़े और बाल भी मिले हैं, जो आसपास के पत्थरों और पहाड़ी क्षेत्र में बिखरे हुए पाए गए। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवशेष काफी पुराने हैं बरामद कपड़े किसी महिला के लग रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल मोबाइल टीम को मौके पर बुलाया गया है। और वैज्ञानिक जांच के जरिए अवशेषों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। अब एफएसएल रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह कंकाल किसका है और इसके पीछे की कहानी क्या है।0
0
Report
पुष्कर पहाड़ियों में नर कंकाल मिला; खोपड़ी व महिला वस्त्र से इलाके में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:पुष्कर/अजमेर पुष्कर की पहाड़ियों में मिला नर कंकाल खोपड़ी और महिला वस्त्र के मिले अवशेष क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस ने किया मौका मुआयना खोपड़ी के कंकाल और वस्त्र लिए कब्जे में मामले को गम्भीरता से ले रही पुलिस0
0
Report
जालंधर-फिल्लौर नेशनल हाईवे पर ट्राला-बाइक भीषण टक्कर, एक की मौत, महिला- बच्चा गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:Jalandhar : ਗੁਰਾਇਆ ਤੋਂ ਫਿਲੌਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਟਰਾਲੇ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਿਚਕਾਰ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਮਾਂ ਤੇ ਬੱਚਾ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਗੁਰਾਇਆ ਤੋਂ ਫਿਲੌਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਢਾਬੇ ਤੋਂ ਫੋਨ ਰਾਹੀਂ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਟਰਾਲੇ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਿਚਕਾਰ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ ਦੀ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਟਰਾਲੇ ਦੇ ਹੇਠਾਂ ਫਸਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ, ਇੱਕ ਔਰਤ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਗੱਡੀ ਰਾਹੀਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਲੌਰ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਨ। ਜਦਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਾਲੀ ਸੁੱਖੀ ਅਤੇ ਬੱਚੀ ਪ੍ਰਭ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਲੈਟੀਨਾ ਨੰਬਰ PB 10 JF 4649 ਟਰਾਲੇ ਦੇ ਹੇਠਾਂ ਜਾ ਫਸਿਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਥਾਣਾ ਫਿਲੌਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ.0
0
Report
Advertisement
पांचवे दिन निकाली रामगंगा पोषक नहर में पांटून पुल टूटने से गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, आवागमन अभी बाधित
Gajraula, Uttar Pradesh:बता दें कि 13 मई की रात को गांव पपसरा निवासी एक शख्स बालू खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पांटून पुल से गुजर रहा था। वजन अधिक होने के कारण पुल का क्लिप खुल गया और पुल टूटने से खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गहरे पानी में समा गई। हालांकि चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली थी। अगले दिन मौके पर आए सिंचाई विभाग के अफसरों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी।0
0
Report
मुहम्मदाबाद गोहना में हिन्दू महासभा की नई कार्यकारिणी गठित
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महराज द्वारा विधानसभा 355 मुहम्मदाबाद गोहना की नई कार्यकारिणी एवं श्री विष्णु मंदिर चरित्तर ट्रस्ट का गठन किया गया। कार्यक्रम किसुनदास बाबा कुटी बरहदपुर में आयोजित हुआ। इस दौरान शेषनाथ गिरी को तहसील प्रभारी, महेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, संजय मदेसिया को नगर अध्यक्ष तथा रितेश यादव (साधु) को रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में अनिल यादव, रमेश प्रजापति, संतोष कुमार, मनोज गुप्ता (ओम्), दिनेश ठटेरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन के गौशाला में लापरवाही से फसलें बर्बाद, किसानों ने डीएम से मुआवजे की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम खल्ला, ग्राम पंचायत खाकरी में संचालित गौशाला की बदहाल व्यवस्था अब ग्रामीण किसानों पर भारी पड़ने लगी है। गौशाला से लगातार बाहर निकल रही गायों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर गौशाला की व्यवस्था सुधारने और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बेसहारा गौवंशों को रखने के लिए बनाई गई गौशाला का रख-रखाव बेहद कमजोर है। कई दिनों से रात के समय गायें गौशाला से बाहर निकल जाती हैं और खेतों में पहुंचकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते किसानों की मेहनत से तैयार फसल लगातार बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात गायों का झुंड एक किसान के खेत में घुस गया, जहां लगभग एक बीघा चरी और दो बीघा मूंग की फसल पूरी तरह चर ली गई। किसान का कहना है कि उसकी करीब 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने यह जमीन पेशगी पर लेकर खेती की थी और खेती ही उसके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक किसान तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के कई अन्य किसानों की फसलें भी गौवंशों द्वारा नुकसान पहुंचाई जा चुकी हैं। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गौशाला का औचक निरीक्षण कराया जाए, वहां गायों की सुरक्षा और देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गौशाला की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों का जीवन और अधिक संकट में पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्री ने अखिलेश के PEDA फार्मूले पर तंज, राम-कृष्ण देश की बात
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- अखिलेश यादव के पीडीए के फार्मुले पर तंज कसते हुए योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए को लेकर कन्फ्यूज है ।कुछ दिनों बाद अखिलेश यादव पीडीए का फुल फॉर्म धरती, आकाश और पाताल बताएंगे। पीडीए का मतलब उनके परिवार में एक से लेकर 24 तक परिवार के लोगों के लिए आरक्षित है। वही मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला पर दिए गए फैसले पर कहा कि यह देश राम और कृष्ण का देश है बाबर का देश नहीं है। आप कहीं भी जाएंगे तो राम और कृष्ण ही मिलेंगे और उनसे जुड़ी हुई चीजे मिलेगी। न्यायालय हमेशा साक्षर के आधार पर फैसला देता है और हम ऐसे फैसले का स्वागत करते हैं。 बाइट-दयाशंकर सिंह,परिवहन मंत्री,यूपी सरकार0
0
Report
सोनभद्र के कोन में डूबे दो किशोर, गांव में मातम फैल गया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोननदी में नहाने गए दो किशोर छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र इंटरमीडिएट के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं जो ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। एक साथ दो होनहार छात्रों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 मामला कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह का है जहां रविवार को सोननदी में डूबने से विमलेश पासवान और अवनीश कन्नौजिया नाम के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अपने साथी धीरज के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे। ट्यूशन समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के उद्देश्य से सोननदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए पानी में उतर गए जबकि उनका साथी धीरज बाहर ही मौजूद रहा। इसी दौरान अचानक दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख धीरज घबरा गया और शोर मचाते हुए आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाने लगा। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने के लिए नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सीओ ओबरा अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों दोस्त नदी में नहाने गए थे जहां यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद बरवाडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोननदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है。0
0
Report
रोहटा जंगल में युवती का शव: एक घंटे में पहचान, इलाके में सनसनी
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम उकसिया के जंगल में शनिवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जंगल के बीच एक युवती का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती की पहचान ज्योति के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
शाह के दौरे से पहले बस्तर खनिज संसाधन को लेकर कांग्रेस का सवाल-जवाब शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को प्रोपेगंडा बताते हुए निशाना साधा है, उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार के पास बस्तर के विकास के लिए कोई भी रोड मैप नहीं है, दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछा है उन्होंने कहा केंद्रीय गृहमंत्री जवाब दे कि आखिर सरकार बस्तर के खनिज संसाधन को क्यूं बेचने जा रही है, इसके साथ ही दीपक बैज ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बस्तर में बैठक को लेकर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल की किल्लत से देश जूझ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्क फ्रॉम होम की अपील की है ऐसे में इतना खर्च करने की जरूरत क्यूं और यह बैठक वर्चुअल भी आयोजित की जा सकती थी।0
0
Report
चांद की पुष्टि नहीं, बकरईद 28 मई को मनाई जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:चांद की तस्दीक कहीं भी नहीं हुई है इसलिए अगले जुम्मे रात यानी 28 मई को की होगी बकरईद0
0
Report
चिरमिरी में श्रीराम कथा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा और जय श्रीराम की गूंज
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी में श्रीराम कथा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। बड़ा बाजार स्थित सीता कुंड से निकली इस यात्रा में 10 हजार से ज्यादा मातृशक्तियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जबकि करीब 25 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा शहर राममय हो गया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को सरगुजा संभाग की सबसे बड़ी कलश यात्रा बताया जा रहा है। गोदरीपारा स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आज से शुरू हुए इस महोत्सव में जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की कथा सुनने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। कथा स्थल पर 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महोत्सव 26 मई तक चलेगा. जय श्रीराम और रामधुन की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा में मातृशक्तियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह शरबत, पेयजल और सेवा शिविर लगाए गए थे। भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे मार्ग में मैट बिछाए गए और पानी का छिड़काव किया गया। वहीं करीब 100 नर्सिंग स्टाफ चिकित्सा व्यवस्था में तैनात रहे। ड्रोन के जरिए हनुमान स्वरूप में हुई पुष्प वर्षा और रामरथ में भगवान श्रीराम, माता सीता व हनुमान जी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन को नारी शक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम बताया।0
0
Report
Advertisement
