क्राइम ब्रांच हथीन को मिली बड़ी सफलता, 25वां इनामी बदमाश गिरफ्तार
Palwal, Haryana:हथीन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दे की हथीन थाना प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार पिछले 9 वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा इनामी आरोपी को गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर 2015 से अपहरण, डकैती, मारपीट जैसी वारदातों के मुकदमे थाना राजगढ़,अलवर, राजस्थान में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर थाना राजगढ़ अलवर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
