121103
पलवल जिले के हथीन में गौ तस्कर हुआ गिरफ्तार
Hathin, Haryana:पलवल जिले के हथीन थाना पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के अनुसार थाना प्रभारी छत्रपाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक बैल, तीन गाय, दो बछड़े और एक संग्धिब गाय बरामद किया गया है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय गांव में छापेमारी की गई, जहां गायों को बेचने की गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजनांदगांव: चिखली में पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत रमन बाजार में अवैध हथियार लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर अन्य तीन साथियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और मैगजीन जब्त की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
हरियाणा के 23 जिलों में 11 अक्टूबर को स्वच्छ भारत महासफाई रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Hisar, Haryana:हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक विशाल महासफाई अभियान की अंतिम तारीख अब 11 अक्टूबर तय की गई है। ज़ी मीडिया से विशेष बातचीत में हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि इस अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं और हाल ही में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस महा अभियान में विभिन्न एनजीओ और आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा, वहीं हिसार से ही 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी की योजना है। यह पहल केवल हिसार या हरियाणा को स्वच्छ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरण फैलाने का एक बड़ा प्रयास है। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि जब 11 अक्टूबर को पूरे हरियाणा से 1 लाख से अधिक लोग एक साथ सफाई में जुटेंगे, तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा। अभियान में शामिल होने के लिए आम जनता के लिए ऑनलाइन लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है।0
0
Report
headline
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से फायरिंग और उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की हत्या के करीब 22 साल पुराने मामले में अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को विभिन्न धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। अदालत ने तीनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी और 149 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत सात वर्ष और हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 307 के तहत दस वर्ष की सजा दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शाहबाज आलम ने फैसले की जानकारी दी। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2004 को वासेपुर स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 से फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई थी, जबकि उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना में शाहिद नामक एक व्यक्ति के पैर में भी गोली लगी थी। करीब 22 साल पुराने इस मामले में अदालत ने 28 सितंबर को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब अदालत ने सजा सुनाकर मामले में फैसला दिया है।0
0
Report
Advertisement
अनंत सिंह का रोड शो: शहीद चंदन सिंह चौक पर श्रद्धांजलि
Nawada, Uttar Pradesh:शहीद चंदन सिंह चौक पर अनंत सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि पटना स्नातक चुनाव को लेकर 19 स्थानों पर रोड शो, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, जेपी आश्रम और श्रीकृष्ण सिंह की ननिहाल में भी पहुंचेंगे, डॉ. अनुज सिंह के लिए मांगा समर्थन नवादा जिले में शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह का रोड शो जारी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में वह जिले के करीब 19 स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में अनंत सिंह वारिसलीगंज पहुंचे, जहां शहीद चंदन सिंह चौक पर उन्होंने शहीद चंदन सिंह को माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अनंत सिंह के काफिले के पहुंचते ही सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कई जगहों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कुछ स्थानों पर जेसीबी के जरिए फूलों की बारिश भी की गई। सड़क किनारे लंबी कतार में खड़े लोगों ने अनंत सिंह का अभिवादन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला भी चल रहा है। अनंत सिंह अपने दौरे के दौरान लोगों से संवाद करते हुए पटना स्नातक चुनाव में डॉ. अनुज सिंह के समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका यह दौरा पूरी तरह चुनावी जनसंपर्क और रोड शो के रूप में आयोजित किया गया है। वारिसलीगंज के बाद अनंत सिंह कौवाकोल स्थित जेपी आश्रम पहुंचेंगे, जहां जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की ननिहाल में भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। पूरे दौरे के दौरान समर्थकों की भीड़ और जगह-जगह हो रहे स्वागत से चुनावी माहौल नजर आ रहा है।0
0
Report
नैनीताल में लम्बे वीकेंड पर ट्रैफिक चरम पर
Noida, Uttar Pradesh:NAINITAL long weekend TRAFFIC0
0
Report
झारखंड की 17वीं जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का दुमका में भव्य उद्घाटन
Dumka, Jharkhand:दुमका के जामा प्रखंड के कमारदुधानी स्थित आर्चरी अकादमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों से करीब 250 तीरंदाज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में दुमका सांसद नलिन सोरेन मुख्य अतिथि थे, जबकि दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा समेत जिले के कई वरीय अधिकारी और अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है; अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने की, जो दुमका जिला आर्चरी अकादमी की अध्यक्ष भी हैं। सांसद ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए तीर-धनुष सिर्फ खेल नहीं, बल्कि उसकी पहचान और परंपरा से जुड़ा है। आधुनिक तकनीक के साथ यह खेल नया स्वरूप ले रहा है और प्रतियोगिताओं के माध्यम से झारखंड के बच्चे इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। दुमका उपायुक्त ने कहा कि आर्चरी अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें। अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों पर हैं।0
0
Report
Advertisement
लावारिस शव का मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, पार्षद ने इंसानियत की मिसाल कायम की
Dholpur, Rajasthan:लावारिस शव का मुस्लिम रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार, वार्ड 41 के पार्षद अनीश खान और सहयोगियों ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी धौलपुर। सामान्य चिकित्सालय में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद काफी समय तक मृतक के परिजनों का पता नहीं चल सका। ऐसे में निहालगंज थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। करीब दो दिन बीतने के बाद भी जब परिजनों की कोई जानकारी सामने नहीं आई, तो वार्ड नंबर 41 के पार्षद अनीश खान और समीर उर्फ आमिर ने मानवता दिखाते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। निहालगंज थाना पुलिस के एएसआई अभिलाषा की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक के शव को पहाड़ वाले कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस पुनीत कार्य में वार्ड 41 के पार्षद अनीश खान उर्फ अन्नी और आमिर की अहम भूमिका रही। अंतिम संस्कार के दौरान हारून खान, हाफिज आबिद, शानू खान, शाहरुख खान, कमल कुशवाहा, निजामुद्दीन पहलवान, अरशद खान, राज बेग, परवेज खान, मोमिन खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों के नहीं मिलने पर लावारिस शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर समाज के लोगों ने इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है0
0
Report
सीएम के हेलीकॉप्टर सुरक्षा के बीच महिला सिपाही अचानक बेहोश, प्राथमिक उपचार से ठीक
Jamui, Bihar:जमुई चकाई में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के दौरान हेलीपैड पर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही भीषण गर्मी और उमस के कारण अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।शनिवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड सुरक्षा और गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के बीच लंबे समय से खड़ी एक महिला सिपाही की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गई। यह देख साथी महिला सिपाहियों ने तुरंत तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना देर किए अचेत सिपाही को उठाकर किनारे ले जाकर लिटाया और उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारकर प्राथमिक राहत दी।इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर भी हेलीपैड पर लैंड कर गया। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने फौरन मोर्चा संभाला और अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर उन्हें नियमानुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हालांकि साथी जवान की तबीयत बिगड़ने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए प्रोटोकॉल को पूरा किया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला सिपाही की स्थिति सामान्य बताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
रामनगर में वीकेंड लम्बी छुट्टियों के कारण कॉर्बेट क्षेत्र में भारी जाम, यातायात अवरुद्ध
Ramanagara, Karnataka:वीकेंड और लंबी छुट्टियों के चलते कॉर्बेट नगरी रामनगर में एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति बन गई है. रामनगर के शिवलालपुर चुंगी से लेकर कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी और आमडंडा क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, हालात यह है कि सड़क पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं, और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है. वीक्सेंड और लंबी छुट्टियों का असर एक बार फिर कॉर्बेट नगरी रामनगर की सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है. शिवलालपुर चुंगी से कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी और आमडंडा तक वाहनों की कतारें लगी हुई हैं, बताया जा रहा है कि छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट पार्क और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं, पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से रामनगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है. कई स्थानों पर वाहन काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं. जाम में फंसे पर्यटकों का कहना है कि वे छुट्टियां बिताने कॉर्बेट पार्क पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में जाम के कारण काफी देर से फंसे हुए हैं, पर्यटकों ने बताया कि कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड और छुट्टियों के दौरान रामनगर में अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में प्रमुख चौराहों और पर्यटन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौती बन जाता है. फिलहाल शिवलालपुर चुंगी से लेकर कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी और आमडंडा क्षेत्र तक जाम का असर दिखाई दे रहा है। पर्यटक और स्थानीय लोग जल्द यातायात व्यवस्था सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.0
0
Report
नागौर: दिव्यांगजनों को 16 स्कूटी वितरित, आत्मनिर्भरता की नई पहल
Nagaur, Rajasthan:नागौर जायल विधायक कोष से स्वीकृत 16 दिव्यांगजनों को स्कूटियों का वितरण राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने लाभार्थियों को दी बधाई नागौर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में टाउन हॉल में जायल विधायक कोष से स्वीकृत दिव्यांगजन स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास एवं बाल अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने 16 दिव्यांगजनों को स्कूटियों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगजनों को हौसला देने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसे सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को स्कूटी मिलने से उनके दैनिक आवागमन में सुविधा होगी तथा वे शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सहजता से आवागमन कर सकेंगे। यह सुविधा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने सपनों को साकार करने में मजबूती प्रदान करेगी। राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे स्कूटी का सुरक्षित उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। कार्यक्रम में डेह के इमरान, श्यामसर के ओमप्रकाश, दुगोली के चेनाराम, धाननी के नन्दूसिंह, सोनेली के नीरसिंह, नेतड़ो का बास जायल के पवन कुमार, जायल के पूर्णाराम, खेतास के बाबूलाल, खाटू कलां के ब्रह्मानन्द, बोड़वा के भंवरलाल, खिंयाला के मनोज कुमार, सांडिला के मोतीराम, झाड़ेली के रामदेव, सोनेली के रामनिवास, ज्याणी के शिवराज टाक एवं श्यामसर के हेमाराम को स्कूटियां वितरित की गईं। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जगदीश चांगल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे。 (bाइट) मंजू बाघमार राज्य मंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
संम्भल में वृद्धा पेंशन घोटाला: DM खंडेलवाल ने त्वरित लाभ के आदेश दिए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । Zee up uk की विधवा/ वृद्धा पेंशन में सिस्टम लापरवाही के खुलासे की खबर का एक बार फिर बढ़ा असर। DM अंकित खंडेलवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही प्रशासनिक बैठक छोड़ सभागार से बाहर आकर सुनी बुजुर्ग विधवा कैलाशो की पेंशन न मिलने की शिकायत। DM अंकित खंडेलवाल ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बुजुर्ग महिला को विधवा पेंशन के साथ सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का शीघ्र लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिये। DM अंकित खंडेलवाल ने बुजुर्ग महिला को सरकारी वाहन से घर भी भेजवाया। बुजुर्ग विधवा कैलाशो विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर चन्दौसी तहसील के नरौली कस्बे से अकेली डीएम दफ्तर पहुंची थी। DM अंकित खंडेलवाल की दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है। Zee UP/uk ने जीवित पात्र बुजुर्ग विधवाओं को 8 महीने से पेंशन न मिलने … 404 मृतक विधवा … 58 अपात्र के बैंक खातों में पेंशन की रकम जारी होने के मामले में सिस्टम की बड़ी लापरवाही का खुलासा किया था। विधवा पेंशन के मामले में लापरवाही के खुलासे की खबर का संज्ञान लेकर DM अंकित खंडेलवाल ने जीवित पात्र बुजुर्ग विधवाओं को 15 दिन में पेंशन की रकम बैंक खातों में जारी करने के आदेश दिये हैं। बहजोई स्थित कलक्ट्रेट का मामला।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 94वें एयर फोर्स डे समारोह और एयर चीफ मार्शल AP सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: 94TH AIR FORCE DAY CELEBRATIONS / AIR CHIEF MARSHAL AP SINGH PRESS CONFERENCE0
0
Report
बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत; जांच जारी
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बैरपुरा गांव के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी विपुल पासवान की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में की गई है।मृतका के भाई के मुताबिक, नीतू कुमारी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह काफी नाराज थी। भाई का आरोप है कि इसी गुस्से और आवेश में नीतू कुमारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।वहीं, इस मामले में मृतका के पति विपुल पासवान का कहना है कि नीतू कुमारी घर से ट्रेन पर सवार होकर किसी काम से रोसड़ा जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।एक ही घटना को लेकर सामने आए दोनों बयानों में अंतर है। ऐसे में महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बाइट मृतका के भाई बाइट विपुल पासवान पति0
0
Report
धौलपुर के मचकुंड सरोवर घाट पर वृद्ध महिला का शव, पहचान जारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड सरोवर में घाट नंबर 6 के पास वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरोवर में सिक्के बीनने वाले बच्चों ने पानी में शव तैरता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना मचकुंड चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने थाना प्रभारी रामकिशन यादव को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में सरोवर के महंत कृष्णदास ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से एक शॉल और लाठी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर नायब तहसीलदार हरिओम शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इस बुजुर्ग महिला को मचकुंड परिसर में घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव सरोवर में मिला। पुलिस ने पहचान के लिए महिला के फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों और गांवों में सर्कुलेट किए हैं। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला सरोवर तक कैसे पहुंची और मौत के क्या कारण रहे0
0
Report
Advertisement
