121103
मलाई गांव की फिरनी का पक्का निर्माण शुरू, विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन
Hathin, Haryana:विधायक प्रतिनिधि सतीश डागर वकील ने मलाई गांव की पुरानी और खराब फिरनी को पक्का करने के लिए नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। इस कार्य की लागत लगभग 67 लाख रुपए है। फिरनी पिछले 20 वर्षों से बहुत खराब स्थिति में थी। उद्घाटन समारोह में मलाई गांव के सरपंच साजिद अजमत, इकबाल ठेकेदार, अली सरपंच, रहमान, स्वाले वकील, डॉक्टर इरशाद, रफीक ठेकेदार, और इरशाद श्याम सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों से गांव की जनता खुश नजर आई और विधायक की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में जर्जर बिजली लाइन से किसान की मौत, लापरवाही के आरोप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गई युवक की जान, खेत की सिंचाई करने गये किसान की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, जर्जर विद्युत लाइन होने के खेत में अचानक गिरा था विद्युत तार, किसान को करंट की चपेट में देख बचाने दौड़े दो अन्य लोगो को भी लगा करंट का झटका, किसान की मौत के बाद परिजनों में मचा हड़कंप, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, जामों थाना क्षेत्र गौरा गांव का है मामला,0
0
Report
जालौन में अधिवक्ता के सूने घर में चोरों ने लाखों के आभूषण-नकदी चोरी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अधिवक्ता के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, घर में घुसे चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर के घुसकर इत्मिनान से की चोरी, अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर, घटनास्थल से चोरी में इस्तेमाल एक लोहे की सब्बल भी हुई बरामद, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, मकान का ताला डालकर अपने गांव मूंग की फसल कटवाने गए थे अधिवक्ता सुधाकर सिंह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रावतान का मामला।0
0
Report
फिरोजाबाद में पेड़ कटाने के विवाद पर लाठी डंडों की मार, 3 घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:मारपीट का वीडियो वायरल यूपी के फिरोजाबाद में पेड़ कटाने को लेकर हिंसक हुए पड़ोसी जम कर चले लाठी डंडे चलाए जिसका लाइव वीडियो वायरल हो रहा है इस लड़ाई में 3 लोग घायल हुए हैं यूपी के फिरोजाबाद जिले के गांव सेटई में पेड़ कटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले हैं, इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत 3 लोग घायल हुये हैं, वही घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालाँकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अब जांच में जुटी है, लेकिन कैमरे पर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है0
0
Report
Advertisement
वाशीम जिले में पेट्रोल-डिज़ेल की कमी, 60 प्रतिशत पंप आज भी बंद
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यात मागील चार दिवसांपासून पेट्रोल-डिझेलचा तुटवडा निर्माण झाला असून आजही जिल्ह्यातील सुमारे 60 टक्के पेट्रोल पंप इंधनाअभावी बंद आहेत. त्यामुळे नागरिकांसह शेतकरी आणि प्रवासी वाहनधारकांना मोठा त्रास सहन करावा लागत आहे. इंधन तुटक्याच्या परिस्थितीचा आढावा आमचे प्रतिनिधी गणेश मोहळे यांनी घेतला.0
0
Report
जयपुर में देर रात हिट-एंड-रन: दंपति को टक्कर, महिला की मौत
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में देर रात हिट एंड रन का मामला खाना खाकर वॉक करने निकले दंपत्ति क़ो कार ने मारी टक्कर हादसे में 40 वर्षीय महिला की हुई मौत निजी कॉलेज में लेक्चरर थी मृतका पति के भी आयीं गंभीर चोट जगतपुरा के सीबीआई फाटक के पास की है घटना कल रात करीब 10.30 बजे हुआ हादसा रामनगरिया थाना पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
तेघरा गांव में विवाहिता हत्या, गंगा किनारे शव मिलने से सनसनी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को बोरे में मिट्टी भरकर और बांधकर फेंका गया शव आज तीसरे दिन बरामद हुआ है। मृतिका का शव धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर शमशान घाट स्थित गंगा नदी के किनारे से आज सुबह बरामद किया गया। मृतका का शरीर पूरा फूला एवं सारा चमड़ा उखड़ा हुआ पाया गया है। वही मृतका के परिजन द्वारा दहेज में पैसे की मांग को लेकर उसके पति व ससुराल के लोगों पर उसकी हत्या कर उसके शव को बोरे में भर मिट्टी डालकर गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया गया है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी छोटका तुरहा की 30 वर्षीय पत्नी रेणु देवी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। बाइट- अखिलेश कुमार(मृतिका का भाई)0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट मंत्री अरविन्द शर्मा सचिवालय तक साइकिल से पहुंचे
Chandigarh, Chandigarh:कैबिनेट मंत्री अरविन्द शर्मा साइकिल चलकर सचिवालय पहुंचे0
0
Report
पीतल कारोबारी लूट: गिरफ्तार 3 बदमाश, बेटी समेत पूर्व आरोपी भी जेल में
Moradabad, Uttar Pradesh:पीतल कारोबारी के घर हुई करोड़ो की लूट के मामले मे बड़ी अपडेट, लूट मे शामिल 3 और लूटेरो कों पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से पुलिस ने 23 लाख 5 हजार रुपए और 3 तमंचे किए बरामद, बता दें इस पुरे मामले मे पीतल कारोबारी की बेटी सहित 5 आरोपी पहले ही जा चुके है जेल, पुलिस ने पूर्व मे जेल भेजे गए आरोपियों के पास से बरामद किए थे 47 लाख 24 हजार रुपए, पीतल कारोबारी की ही बेटी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना कों अंजाम दिया था, एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।0
0
Report
आज़मगढ़: ट्रैफिक अभियान में 241 वाहनों पर चालान, ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में चला यातायात अभियान, 241 वाहनों पर कार्रवाई, देर रात तक कार्रवाई, चालकों के नशे में वाहन चलाने को लेकर की जांच। दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 241 वाहनों का चालान कर कार्यवाही की। अभियान का नेतृत्व पुलिस ने किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, निरीक्षक यातायात्रा तथा क्रिटिकल कॉरिडोर टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, सीट बेल्ट न लगाने और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाई गई। इस अभियान में कुल 241 वाहनों का चालान किया गया। इनमें 11 ड्रंक एंड ड्राइव, 25 प्रेशर हॉर्न, 19 मॉडीफाइड साइलेंसर, 41 सीट बेल्ट न लगाने, 2 ब्लैक फिल्म लगे वाहन तथा 143 अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले शामिल रहे। इस मामले में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
हाइवे लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - महिला का वेश धारण कर हाइवे पर लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई - अलसुबह पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल सहित चार मौके से गिरफ्तार - हाइवे पर राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर करते थे लूटपाट - मदद मांगने और रास्ता पूछने के बहाने रोकते थे वाहन - अमेठी के ट्रक चालक द्वारा दर्ज कराये गए लूट के मामले पर कार्यवाई के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता - 42 हजार रुपए की लूट का पुलिस ने किया खुलासा - पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग - जवाबी फायरिंग एक बदमाश के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार - तमंचा, कारतूस और लुटे गए 42 हजार में से 2 हजार बरामद - घायल बदमाश बिहार के मोहनिया इलाके का बताया गया निवासी - पकड़े गए तीन अन्य बदमाश जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बताये गए निवासी - आरोपियों पर पहले से लुट और आर्म्स एक्ट के कई मामले हैं दर्ज - सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में हई मुठभेड़0
0
Report
Amarpura में एक रात में दो घरों की चोरी: शादी से ठीक पहले लाखों गायब
Khajuria Khurd, Bihar: Amarpura गांव में बीती रात दो घरों से लाखों की चोरी की घटना हुई। शादी वाले घरों को चोरों ने निशाना बनाया और नगदी के साथ गहने भी ले उड़े; पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बीती रात दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोना-चांदी के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों परिवारों में आगामी दिनों में शादी समारोह थे, जिसके लिए तैयारियां चल रही थीं। पहले मामले में पीड़ित महिला खुशबू कुमारी ने बताया कि चोरों ने रात करीब 12:03 से 1:37 बजे के बीच उनके घर में धावा बोला। चोरों ने उनके घर से तीन कान के जेवर, हनुमान जी का लॉकेट, चांदी के सिक्के, नथुनी, पायाल और करीब 40,000 रुपये नगद चुरा लिए। खुशबू के अनुसार चोरी गए गहनों की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है; यह नगदी उन्होंने Cement-बालू के दुकानदार का बकाया चुकाने के लिए रखी थी। वहीं दूसरी पीड़ित महिला कश्मीरा देवी ने बताया कि वह अपने भाई की शादी में मायके गई थीं; उनके घर में केवल उनकी बेटी मौजूद थी। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर बक्से का ताला तोड़ा और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के पुराने सोने-चांदी के जेवर तथा 40,000 रुपये नगद उड़ा लिए। कश्मीरा देवी ने बताया कि आगामी 2 तारीख को उनके बेटे की शादी होने वाली है, जिसके लिए सारी खरीदारी और पैसे जुटाकर रखे गए थे। घटना की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों ने डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचित किया; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक ही रात में दो घरों में हुई इस बड़ी चोरी से गांव में दहशत और सुरक्षा को लेकर आक्रोश है। बाइट्स: खुशबू देवी पीड़िता; कश्मीरा देवी पीड़िता.0
0
Report
जी मीडिया प्रसारण ke बाद जमुई में अवैध शराब पर छापेमारी: भट्ठियाँ ध्वस्त
Jamui, Bihar:जमुई में एक बार फिर जी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। टاؤن थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके के सतकटवा गांव में अवैध देसी शराब निर्माण का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद जी मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर सामने आते ही उत्पाद विभाग हरकत में आया और इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से चोरी-छिपे देसी शराब बनाई जा रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी गई थी। जी मीडिया द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दबिश दी और शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने कार्रवाई पर खुशी जताते हुए जी मीडिया को धन्यवाद दिया है। लोगों का कहना है कि खबर दिखाए जाने के बाद ही प्रशासन की नींद खुली और शराब माफियाओं पर कार्रवाई संभव हो सकी। वहीं कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाता रहा है और संबंधित इलाके में पहले भी कई बार भट्ठियां तोड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने साफ कहा कि यदि दोबारा शराब निर्माण की सूचना मिलती है तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब माफियाओं को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अब विभाग की उस इलाके पर विशेष नजर है और किसी भी हाल में जिले में अवैध शराब निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि शराब कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: डीटीओ की गाड़ी से भिड़ंत, हेलमेट ने शिक्षिका की जान बचाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर एक तरफ लापरवाही, दूसरी तरफ जागरूकता ने बचाई जान! झुंझुनूं के पुरा की ढाणी के हादसे का एक वीडियो हो रहा वायरल परिवहन विभाग की गाड़ी के चालक ने गाड़ी टर्न करते वक्त बरती लापरवाही पीछे से आ रही शिक्षिका की स्कूटी टकराई डीटीओ की गाड़ी से गाड़ी के बोनट के ऊपर से आकर दूसरी तरफ सिर के बल गिरी लेकिन हेलमेट होने से नहीं लगी शिक्षिका के सिर पर चोट हादसे में शिक्षिका के कंधे में आया फ्रेक्चर हमीरवास नूआं में कार्यरत है घायल शिक्षिका जुलफैन पूरी घटना हो गई पुरा की ढाणी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद 16 मई को सुबह स्कूल जाते वक्त हुआ था यह हादसा बिना पीछे के वाहनों के देखे विभाग के चालक ने की थी गाड़ी टर्न झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के पुरा की ढाणी इलाके में हुए सड़क हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में एक तरफ परिवहन विभाग के चालक की कथित लापरवाही सामने आई। तो दूसरी तरफ हेलमेट पहनने की जागरूकता ने एक शिक्षिका की जान बचाई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की गाड़ी के चालक ने डिवाइडर के कट पर बिना पीछे से आ रहे वाहनों को देखे अचानक वाहन को टर्न कर दिया। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आ रही शिक्षिका जुलफैन की स्कूटी डीटीओ की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका स्कूटी सहित गाड़ी के बोनट के ऊपर से उछलकर दूसरी ओर सिर के बल सड़क पर जा गिरी। स्कूटी भी काफी दूर जाकर गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। लेकिन शिक्षिका ने हेलमेट पहन रखा था। जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तथा गाड़ी के चालक ने घायल शिक्षिका को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल जुलफैन थर्ड ग्रेड टीचर हैं और नूआं-हमीरवास स्कूल में कार्यरत हैं। वे रोजाना झुंझुनूं रीको क्षेत्र के पास से स्कूटी पर स्कूल आती-जाती हैं। 16 मई को गर्मियों की छुट्टियों से पहले स्कूल का अंतिम दिन था और उसी दिन सुबह स्कूल जाते समय यह हादसा हो गया। जुलफैन के पति इशाक भी सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि यदि उनकी पत्नी ने हेलमेट नहीं पहना होता तो सिर पर गंभीर चोट लग सकती थी। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की अपील भी की। पूरी घटना पुरा की ढाणी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परिवहन विभाग की गाड़ी अचानक कट पर मुड़ती है और पीछे से आ रही स्कूटी उससे टकरा जाती है। इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी वाहनों के चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करते हुए अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके。0
0
Report
प्रतापगढ़ में तेज आंधी से किसान के घर की छत उड़ गई, चद्दरें दूर गिरीं
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के मूंगाणा कस्बे के समीप भागा डेरा ग्राम पंचायत वगतपुरा के राजस्व गांव भागा डेरा में रविवार देर शाम तेज आंधी और हवा के कारण एक गरीब किसान के मकान को भारी नुकसान पहुंचा। भागा डेरा निवासी भेरा पुत्र भगा गायरी के मकान की छत पर लगी लोहे की चद्दरें तेज आंधी में उड़ गईं, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। जानकारी के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि मकान की छत पर लगी करीब 14 से 15 लोहे की चद्दरें लगभग 300 मीटर दूर जाकर गिरीं। हादसे में मकान के अंदर रखा घरेलू सामान भी खराब हो गया। एक मोबाइल टूट गया, जबकि पेटी, बिस्तर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच मकान की छत उड़ जाने से परिवार के सामने रहने और छाया की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का सर्वे करवाकर पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता देने और मकान की छत के लिए तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रशासनिक सहायता परिवार के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है।0
0
Report
PDP प्रमुख Mehbooba Mufti ने Engineer Rashid sahab के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की
Aram Pora, Ganderbal, in a Post on X PDP President Mehbooba Mufti Said "Deeply saddened to hear about the passing away of Engineer Rashid sahab’s father. The pain of losing a parent is quite devastating & I pray to Allah SWT to give the family patience & strength at this difficult time. May Allah SWT give him the highest place in Jannah. Ameen.0
0
Report
Advertisement
