icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

उन्नाव पुलिस-लूट आरोपियों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस और लूट के आरोपियों के बीच मुठभेड़। दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीसरा गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर, दबिश देने पहुंची थी पुलिस। बदमाशों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा गिरफ्तार। मौके से दो लाख 95 हजार रूपये, तीन मोबाइल फोन सोने चांदी के आभूषण, दो तमंचा, दो कारतूस बरामद। बीते 8 अगस्त को गंगाघाट की वैशाली ( किन्नर ) के घर हुई थी लूट। मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को ढूंढ़ रही थी पुलिस। आज देर शाम गंगाघाट कोतवाली के डकारी कर्मी बिज़लीमऊ के पास हुई मुठभेड़। बाइट - बिनि सिंह सीओ सिटी उन्नाव
0
0
Report

आजमगढ़ में स्कूल से लौटते छात्र पर बीच सड़क मारपीट, CCTV में कैद

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh: जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में परानापुर स्थित BBS स्कूल के पास स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ बीच सड़क पर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। जहाँ हौसले बुलंद दबंग युवकों द्वारा पिटाई के घटना का सीसीटवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई युवक एक छात्र के साथ जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा कि छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। उसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने सिधारी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ ही पीड़ित छात्र के बयान और लगाए गए आरोपों की जांच करने में जुटी है। मारपीट के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
0
0
Report
Advertisement

सर्विलांस से महराजगंज पुलिस ने 26 लाख के 101 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा और खोए हुए 101 मोबाइल बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपए बताई जा रही हैं. पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज बरामद 101 मोबाइल को उनके असली स्वामियों को सुपुर्द किए. पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि CEIR पोर्टल सर्विलांस टीम ने एक विशेष अभियान के तहत IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और गहन निगरानी का उपयोग कर विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोनों को बरामद किया गया है. अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त किया. पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते पांच महीनों में 518 मोबाइल बरामद किया गया है जो अलग अलग राज्यो और जनपदों से मंगाए गए है और उनके असली ओनर को दिए गए है. इन 518 बरामद मोबाइलों जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 51 लाख रुपए है. पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं उन्होंने बरामद टीम को ₹25000 इनाम भी दिए हैं.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली मेट्रो वेस्ट में सफाई कर्मचारी की हत्या: करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग

New Delhi, Delhi:मेट्रो वेस्ट में काम करने वाले सफाई कर्मचारी अनिल की कल चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद अब लगातार मामला तूल पकड़ता जा रहा है लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सफाई कर्मचारी की हत्या को लेकर लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं इन्हें का साफ कहना है कि एक करोड़ का मुआवजा दी जाए साथ ही सुरक्षा की गारंटी दी जाए क्योंकि लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है अब स्कूल लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार भी सफाई कर्मचारों के साथ इस प्रोटेस्ट में शामिल है आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने मांग की एक करोड़ मुआवजे और उनके परिवार में नौकरी दी जाए साथी दिल्ली सरकार पर भी आरोप लगाए
0
0
Report

ओबीसी के सरपंच पदों की संख्या घटकर 6207, 512 कम

Nagpur, Maharashtra:या बातमीवर बबनराव तायवाडे यांचा बाईट पाठवला आहे ओबीसींसाठी आरक्षित सरपंचपदांची संख्या पूर्वीच्या तुलनेत ५१२ ने कमी होणार आहे - ग्रामपंचायत निवडणुकीतील आरक्षण ५० टक्क्यांच्या मर्यादित ठेवण्याचे आदेश राज्य निवडणूक आयोगाने दिले आहेत - त्यानंतर ग्रामविकास विभागाने १५ जिल्ह्यातील ओबीसींच्या सरपंच पदांबाबत सुधारित आदेश काढले आहेत - राज्य निवडणूक आयोगाच्या १३ जून २०२५ च्या आरक्षण निश्चित करण्याच्या अधिसूचनेनुसार १५ जिल्ह्यातील ग्रामपंचायतीमध्ये ओबीसींसाठी सरपंचपदाची ६ हजार ७१९ पदे आरक्षित करण्यात आली होती - ३० एप्रिलच्या नव्या आदेशा नुसार ओबीसींसाठी आरक्षित पदांची संख्या आता ६ हजार २०७ करण्यात आली आहे - खुल्या प्रवर्गासाठी आधी १३ हजार ७७ एवढी पदे निश्चित होती,ती संख्या आता ५१२ ने वाढून १३ हजार ५८९ एवढी झाली आहे
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में देवर-भाभी के हथियार लहराकर भोजपुरी गाने की रील वायरल

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार में हथियार लहराना और भोजपुरी गाने पर रील बनाने के दौरान हथियार लहराते का सिलसिला जारी है। अब तो लड़की भी हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाने की जुनून सवार हो गया है। ऐसा ही मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां एक लड़की अपने देवर के साथ हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रैली लक्ष्मणटोल का वीडियो और फोटो, है। जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन ने खड़े किए गंभीर सवाल। बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में देवर और भाभी भोजपुरी के ‘रंगदारी’ वाले गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाभी के हाथ में कट्टानुमा हथियार दिखाई दे रहा है, जबकि दोनों रील के दौरान ठुमके लगाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहे देवर -भाभी चमथा रैली लक्ष्मणटोल, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वायरल पोस्ट में भाभी की पहचान रूपा कुमारी, पति सुमंजय कुमार और देवर की पहचान अवध कुमार, पिता लक्ष्मण राय के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, इन पहचान और हथियार की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर भी वायरल है। इस तस्वीर की जी मीडिया पुष्टि नहीं करती है।सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की रील और वायरल होने की चाहत अब युवाओं को किस दिशा में ले जा रही है, यह वायरल तस्वीर और वीडियो गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक है और सार्वजनिक रूप से उसका प्रदर्शन किया गया है, तो मामला केवल रीलबाजी तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि पुलिस जांच का विषय बन जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर खुलेआम हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो सकता है, तो स्थानीय पुलिस की नजर इस पर कब पड़ेगी। वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर स्थानीय पुलिस से मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार की वास्तविकता, उसे रखने वाले व्यक्ति की पहचान और वीडियो कब तथा कहां बनाया गया—इन सभी बिंदुओं की जांच जरूरी है।अगर वीडियो और तस्वीरें सही पाई जाती हैं, तो क्या पुलिस हथियार प्रदर्शन और संबंधित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करेगी। यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीरों की जी मीडिया पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस की आधिकारिक जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top