पलवल में बीडीपीओ कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी
Palwal, Haryana:DSP राजदीप मोर के नेतृत्व में टीम ने बीडीपीओ कार्यालय में सीएम विंडो शिकायतों और स्कीमों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी की। कई घंटों की कार्रवाई में सीएम विंडो की 50 शिकायतें और स्वामित्व योजना के तहत होने वाले कार्य रुके हुए पाए गए। DSP राजदीप मोर ने बताया कि विभाग द्वारा सीएम विंडो और सरकारी स्कीमों को गंभीरता से नहीं लिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
