जिला सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में चलाया गया सफाई अभियान
Palwal, Haryana:शुक्रवार को जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के आदेश पर जिला सचिवालय और सभी सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने दफ्तरों में स्वच्छता का ध्यान रखा। डा. वशिष्ठ ने सभी कार्यालयों में नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। पलवल के जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया और कार्यालय के आंगन को साफ किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
