icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow23 Jul 2024, 07:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: काशी के स्वयंभू श्री चिन्तामणि विनायक के भक्तों को भ्रमित करने वालों को खुली चेतावनी

Varanasi, Uttar Pradesh:

मयंक कश्यप/ वाराणसी। काशी में देवस्थानों की दिशा स्वयं महादेव ने निर्धारित की है। इस परम्परा से छेड़छाड़ कर स्वार्थवश किसी व्यक्ति-प्रतिष्ठा को पौराणिक सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, इसको लेकर काशीढुंढे परिवार की ओर से भक्तों को सावधान किया गया है। कहा गया है कि _काशीखण्डोक्त स्वयंभू श्री चिन्तामणि विनायक-गणेश_ के भक्तों को भ्रमित करने वालों, सावधान - सावधान! काशी में देवस्थानों की दिशा स्वयं महादेव ने निर्धारित की है। स्वार्थवश व्यक्ति-प्रतिष्ठा को पौराणिक सिद्ध करने हेतु पुराणों से छेड़छाड़ मत करो। क्या कहते हैं शास्त्र? स्कन्दपुराण के काशीखण्ड एवं अन्य धर्मशास्त्रों के अनुसार, काशी के युवराज श्री ढूँढीराज गणपति के छप्पन विनायक स्वरूपों में श्री चिन्तामणि विनायक का विशिष्ट महात्म्य वर्णित है। भगवान शिव माता पार्वती से कहते हैं कि श्री चिन्तामणि विनायक सिन्दूरवर्ण, त्रिनेत्रधारी तथा पाश, अंकुश, मोदक एवं दन्त धारण करने वाले महागणपति हैं। वे प्रणव (ॐ) स्वरूप, वेदमय तथा पचास मातृका वर्णों के अधिष्ठाता परब्रह्म हैं। हे देवि! ब्रह्मा, विष्णु एवं रुद्र सहित समस्त देवता उनकी आराधना करते हैं। वे काशी के क्षेत्रपाल तथा भक्तों के समस्त विघ्नों और संकटों का निवारण करने वाले देवता हैं। श्लोक में महात्म्य महापातककोट्योऽपि दन्तिकायविशोधिताः। नश्यन्ति तत्क्षणाद्देवि चिन्तामणिविलोकनात्॥५१ यः स्मरेत् सततं देवं स्नाने दाने जपे तथा। स लभेत्परमां सिद्धिं शिवलोके महीयते॥५२ अर्थात् हे देवि! करोड़ों महापापों से युक्त मनुष्य भी जब श्री चिन्तामणि गणेश का दर्शन करता है, तब उनके अनुग्रह से वे समस्त पाप उसी क्षण नष्ट हो जाते हैं। जो मनुष्य स्नान, दान, जप आदि प्रत्येक शुभ कर्म में निरन्तर श्री चिन्तामणि गणेश का स्मरण करता है, वह परम सिद्धि प्राप्त करता है तथा शिवलोक में सम्मानित होता है। चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति भगवान शिव आगे कहते हैं कि श्री चिन्तामणि गणेश का नित्य पूजन एवं ध्यान करने से महाविद्या, दुर्गा, लक्ष्मी और भुवनेश्वरी सहित समस्त देवियाँ प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष - चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। उनके माहात्म्य के श्रवण एवं पाठ से समस्त चिन्ताओं का निवारण होता है और भक्त को इच्छित फल की प्राप्ति होती है। अन्ततः काशी में देहावसान होने पर शिव-सायुज्य मोक्ष प्राप्त होता है। काशीक्षेत्रे हि यश्चिन्तां करोति नियतात्मवान्। तस्य चिन्तां हरेद्देवो चिन्तामणिगणेश्वरः॥६३ सिन्दूररञ्जिताङ्गस्य विघ्नराजस्य धीमतः। अनुग्रहात् भवेन्मुक्तिः काश्यामन्ते न संशयः॥६४ अर्थात् जो संयमी मनुष्य काशी में अपनी चिन्ताओं सहित श्री चिन्तामणि गणेश की शरण लेता है, उसकी समस्त चिन्ताओं का निवारण स्वयं भगवान चिन्तामणि गणेश करते हैं। सिन्दूर से विभूषित विघ्नराज श्री गणेश की कृपा से काशी में जीवन का अन्त होने पर मनुष्य को निश्चित रूप से मोक्ष प्राप्त होता है - इसमें तनिक भी संदेह नहीं। चतुर्थी पूजन का विशेष फल महादेव कहते हैं, हे पार्वती! जो मनुष्य चतुर्थी के दिन दूर्वा, शमीपत्र, सिन्दूर एवं मोदक अर्पित कर विधिपूर्वक श्री चिन्तामणि विनायक का पूजन एवं दर्शन करता है, उसे विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है। श्री चिन्तामणि गणेश की कृपा से तीर्थस्नान के समान पुण्य, स्थिर लक्ष्मी, वंशवृद्धि, ऋणमुक्ति तथा समस्त मनोकामनाओं की सिद्ध हो

0
0
Report

मैनपुरी पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान

AKAnkit KumarFollow13m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान पार्टी कार्यालय पहुंच कर मीडिया से बात की और बीजेपी पार्टी पर जमकर हमला बोला भाजपा की लोकतन्त्र बचाओ यात्रा पर बोले रामजीलाल सुमन भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी है बीजेपी अगर कोई यात्रा निकाल रही है तो उससे हमें क्या लेना देना हमारा हिंसा में कोई विश्वास नहीं है गांधी जी, लोहिया जयप्रकाश जी को अपना आदर्श मानते है। इस तरह की बात बीजेपी की लोग कर रहे हैं जिसका कोई औचित नहीं है इनके दिमाग में हिंदू, मुसलमान के अलावा कुछ रहता ही नहीं है मुसलमानों के कितने वोट कटे हैं इसका कोई हिसाब नहीं है। अमित शाह का बयान 2027 में बीजेपी की सरकार बनी तो यूसीसी लागू होगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन धीरेन्द्र शास्त्री कथा वाचकों की स्थिति के बारे में आप लोग भली भांति जानते है वो बीजेपी का प्रचार प्रसार कर रहे है।
0
0
Report

उत्तराखंड: सेल्फ रिस्पेक्ट पर अड़े सुबोध उनियाल, माफी मांगने पर भी इस्तीफे की बात

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगने वाले बयान पर कहा कि मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सबसे जरूरी सेल्फ रिस्पेक्ट है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि माफी मांगने के सवाल ही नहीं है। अगर आलाकमान मुझे माफी मांगने के लिए बोलेंगे, तब भी मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, लेकिन आत्मसम्मान से समझौता नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सबसे जरूरी सेल्फ रिस्पेक्ट है। 2 तारिख को कार्यक्रम में दिय़ा था बयान . सोशल मीडिया पर बयान हो रहा है वायरल
0
0
Report
Advertisement

टीईटी-2022 के अंक राउंड ऑफ नियम पर हाई कोर्ट का फैसला: गरिमा का आवेदन खारिज

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी-2022 में अंकों को राउंड ऑफ कर पात्रता देने की मांग को खारिज कर दिया है। मुंगेली जिले की अभ्यर्थी गरिमा को परीक्षा में 89.907 अंक मिले थे, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 150 में से 90 अंक हासिल करना अनिवार्य था। महज 0.093 अंक कम होने के कारण वह निर्धारित पात्रता से बाहर हो गई थी। अभ्यर्थी ने अपने अंकों को राउंड ऑफ कर 90 अंक मानने के साथ ही एक विवादित प्रश्न का अंक देने की मांग की थी। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के नियमों में अंकों को पूर्णांक में बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। केवल न्यूनतम पात्रता से मामूली अंतर होने के आधार पर निर्धारित नियमों में छूट नहीं दी जा सकती। पूरा मामला टीईटी-2022 के प्रश्न क्रमांक 145 से जुड़ा है। इस प्रश्न में पूछा गया था कि दुनिया का पहला व्यावसायिक कंप्यूटर कौन सा था। विकल्पों में मैनियाक, एनियाक, यूनीवैक और एडसैक शामिल थे। व्यापमं की प्रारंभिक उत्तर कुंजी में यूनीवैक को सही उत्तर माना गया था, लेकिन अंतिम उत्तर कुंजी में बदलाव करते हुए एनियाक को सही घोषित कर दिया गया। गरिमा ने यूनीवैक विकल्प चुना था, जिसके कारण उसे इस प्रश्न का अंक नहीं मिला। अभ्यर्थी ने सीबीएसई की पाठ्यपुस्तक, इग्नू की अध्ययन सामग्री और अन्य संदर्भ पुस्तकों का हवाला देते हुए अंतिम उत्तर कुंजी पर सवाल उठाया था। उसने एक अंक देने और परिणाम दोबारा घोषित करने की मांग की थी। वहीं व्यापमं की ओर से बताया गया कि आपत्तियों पर विचार और विषय विशेषज्ञों की राय के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तरों की शुद्धता निर्धारित करना विषय विशेषज्ञों का काम है और सामान्य परिस्थितियों में अदालत विशेषज्ञों के निर्णय की जगह अपना आकलन नहीं रख सकती। प्रारंभिक उत्तर कुंजी में किसी विकल्प को सही बताया जाना अभ्यर्थी को यह अधिकार नहीं देता कि अंतिम उत्तर कुंजी में भी वही विकल्प रखा जाए। अदालत को अंतिम उत्तर कुंजी में ऐसी कोई स्पष्ट गलती नहीं मिली, जिसके आधार पर हस्तक्षेप किया जा सके। गरिमा ने एक दूसरे मामले में 59.7 प्रतिशत अंकों को 60 प्रतिशत मानकर प्रवेश देने के आदेश का हवाला भी दिया, लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह मामला नाबालिग बच्चे के प्रवेश से जुड़े विशेष तथ्यों पर आधारित था। उसे हर प्रतियोगी परीक्षा में राउंड ऑफ लागू करने का सामान्य नियम नहीं माना जा सकता। हालांकि, याचिका खारिज होने के बावजूद गरिमा भविष्य की उन परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं में शामिल हो सकती है, जिनके लिए वह निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र होगी।
0
0
Report

असम: पुलिस एनकाउंटर में घनकांत गोगोई की मौत, होटल बिलास इन शूटिंग के मुख्य आरोपी का अंत

Guwahati, Assam:असम: पुलिस एनकाउंटर में घनकांत गोगोई की मौत, होटल बिलास इन शूटिंग केस का था मुख्य आरोपी असम के शिवसागर में बुधवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। वह गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, गुवाहाटी से शिवसागर लाए जाने के दौरान तड़के करीब 3:10 बजे फूलपनिचिगा इलाके में रोंगमोन ढाबा के पास यह घटना हुई। आरोप है कि घनकांत गोगोई ने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल शिवसागर के जॉयसागर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में पाया। इस घटना में शिवसागर टाउन थाने के सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं।
0
0
Report

रायसेन के सिलवानी में रतनजोत खाने से 17 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम पुदर सलैया में रतनजोत खाने से करीब 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास लगे रतनजोत के पौधे को खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से 15 बच्चों को सिविल अस्पताल सिलवानी लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं, दो बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में जारी बताया जा रहा है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर राहुल धाकड़ ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उपचार के बाद ही तय किया जाएगा कि किसी बच्चे को रेफर करने की जरूरत है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

करहल सुभाष गेट पर अवैध अतिक्रमण भीषण जाम,राहगीर परेशान कब मिलेगा जाम से निजात

AKAnkit KumarFollow14m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:करहल सुभाष गेट पर अवैध अतिक्रमण भीषण जाम,राहगीर परेशान कब मिलेगा जाम से निजात करहल। कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मंगलवार को सुभाष गेट पर भीषण जाम लग गया,इससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी । जाम के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाष गेट पर आए दिन जाम लगता है,लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होता है और जरूरी काम प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
0
0
Report

मुकुंदपुर के खुले नाले: बच्चों की मौत के बाद भी सफाई क्यों नहीं?

New Delhi, Delhi:दिल्ली के मुकुंदपुर में खुले नाले अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कुछ महीने पहले इसी तरह के खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो चुकी है। हादसे के बाद नालों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाया गया, लेकिन नालों की सफाई और उन्हें ढकने का काम अब तक नहीं हुआ। ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है। क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? तस्वीरें दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके की हैं... जहां घरों के बाहर खुले नाले लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। सबसे बड़ी चिंता छोटे बच्चों को लेकर है, क्योंकि खुले नाले कहीं गहरे हैं तो कहीं बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले पड़े हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ महीने पहले एक डेढ़ साल की बच्ची खुले नाले में गिर गई थी और हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। हादसे के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों की तरफ से नालों की सफाई के लिए कार्रवाई शुरू की गई। कई घरों के आगे बनी सीढ़ियों और नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, ताकि नालों तक पहुंच बनाई जा सके। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के बाद भी नालों की न तो समुचित सफाई हुई है और न ही उन्हें ढकने का काम किया गया। यानि कार्रवाई हुई... लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। खुले नालों को देखकर स्थानीय लोगों में फ्लड विभाग और एमसीडी के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब एक मासूम की जान जा चुकी है, तब भी जिम्मेदार विभाग सबक नहीं ले रहे हैं। लोग पूछते हैं कि आखिर अधिकारियों को और कितने हादसों का इंतजार है? घरों के ठीक सामने खुले नाले छोटे बच्चों के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए और खुले नालों को मजबूत सीमेंटेड स्लैब से ढका जाए, ताकि दोबारा कोई बच्चा या राहगीर हादसे का शिकार न हो। अब देखना होगा कि मासूम की मौत के बाद भी खुले पड़े इन नालों पर जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करते हैं... या फिर मुकुंदपुर के लोग इसी खतरे के बीच जीने को मजबूर रहेंगे।
0
0
Report

सुल्तानपुर में खनन माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, मुठभेड़ में दो घायल

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर पुलिस का खनन माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आज सुबह नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान खनन से जुड़े एक आरोपी राहुल सिंह को पैर में गोली लगने के बाद उसके दो अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। अखंड नगर थाने की पुलिस ने भी आज सुबह लगभग 8:30 बजे खनन माफिया के गिरोह के दो सदस्यों संदीप सिंह और सतीश सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से काली थार कार, देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। संदीप सिंह के खिलाफ जिले के नगर कोतवाली में छह मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की खनन माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन के बाद अब खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक दिन में ही तीन खनन माफिया ग्रुप के सदस्य पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं जबकि दो अन्य गिरफ्तार हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

Barabanki मामला: पति फरार, आठ साल की बेटी के साथ घर में हत्या सनसनी

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। पत्नी सीमा की हत्या का आरोप उसके पति संदीप पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी पति घर में ताला लगाकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि दंपती की आठ वर्षीय बेटी सिद्धि भी है, जो अक्सर पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी सुनीता के पास रहती थी। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी या नहीं, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। मृतका के पिता धर्मेश के मुताबिक रात में संदीप ने फोन कर बताया था कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। उसने पत्नी की हत्या करने और शव घर के बीच वाले कमरे में पड़े होने की जानकारी भी दी। इसके बाद वह घर बंद कर चला गया। करीब सात घंटे बाद जब धर्मेश मौके पर पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला। इस पर सभासद के पति ब्रजेश ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसपी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आताब आलम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। धर्मेश ने बताया कि सीमा और संदीप की शादी करीब दस साल पहले कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। संदीप ऑटो चलाता था और दोनों काम के सिलसिले में लखनऊ आते-जाते थे। कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सीमा अपने मायके चली गई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद वह फिर संदीप के पास लौट आई थी। उधर, संदीप की मां ने बताया कि बेटे ने अपनी मर्जी से सीमा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उनके मुताबिक, सीमा से आए दिन विवाद होने के चलते परिवार के लोगों ने उससे दूरी बना ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप की गैरमौजूदगी में एक बाहरी व्यक्ति उसके घर आता-जाता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। परिवार को आशंका है कि इसी विवाद ने वारदात का रूप ले लिया। वहीं, संदीप के सौतेले बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि उसे पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की जानकारी नहीं थी। हालांकि, कुछ दिन पहले उसका संदीप से विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, वारदात के समय की परिस्थितियों और आरोपी पति के फरार होने के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। बाइट- संदीप की मां, बाइट- संदीप का सौतेला बड़ा भाई, बाइट- धर्मेश, लड़की के पिता।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म: दो गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:खूँटी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लोगों ने बारी बारी से मुँह काला करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. घटना के बाद मंगलवार को वापस खूँटी छोड़ दिया गया. पीड़िताओं के लिखित बयान के आधार पर मंगलवार को महिला थाना में मामला दर्ज हुआ. त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ही लड़के नाबालिग बताये जा रहे हैं. उन्होंने अन्य दो दोस्तों के साथ मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में ले जाकर रातभर रखा और रातभर दुष्कर्म करके दूसरा दिन मंगलवार को खूँटी ले जाकर छोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र में डेरा पर रहती है और मुख्य आरोपी दो लड़कों का परिचित मित्र है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों ही पीड़िता नाबालिग बताये जा रहे हैं. उनमें से दो के साथ चार दोस्तों ने रातभर दुष्कर्म किया. इस घटना को लेकर पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया. फिर मेडिकल कराया गया. साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है. वहीं अन्य दो लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
0
0
Report

सतना के 220 केवी यार्ड में चोरी के इरादे से घुसी महिलाएं पकड़ी गईं

Satna, Madhya Pradesh:सतना के 220 केवी यार्ड में चोरी के इरादे से घुसी महिलाएं पकड़ी गईं। घटना सुबह 6:30 बजे की है, जब तीन महिलाएं कॉपर कंडक्टर और केबल चोरी करने के इरादे से सीधे 33 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन यार्ड में घुस गईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि 33 केवी लाइन को छूना भी नहीं पड़ता, 2 फीट पास जाते ही करंट खींच लेता है और शरीर राख हो जाता है। साथ ही एक भी तार कटता तो जोरदार आर्क-फॉल्ट से पूरा 220 केवी उपकेंद्र ट्रिप हो जाता और सतना-सितपुरा से जुड़े आधे शहर की बिजली घंटों के लिए ठप्प हो जाती। ट्रांसफार्मर और ब्रेकर जलने से लाखों का नुकसान भी होता। गनीमत रही कि कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी में उनकी हरकत कैद हो गई। सतर्क गार्ड और शिफ्ट स्टाफ ने तत्काल घेराबंदी कर डायल 112 को बुलाया और तीनों को पकड़कर नागौद थाना पुलिस को सौंप दिया। सीसीटीवी ने चोरी के साथ बड़ा हादसा भी टाल दिया।
0
0
Report

हरदा में काले हिरण की गोली मारकर हत्या, वन विभाग में हड़कंप

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। हरदा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिरकम्बा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा काले हिरण को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां काले हिरण को गोली लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मृत हिरण को हरदा लाया गया। वन विभाग द्वारा मृत हिरण का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। डीएफओ ने कहा है कि मामले में आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। काले हिरण की गोली मारकर हत्या की इस घटना से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top