121102
पलवल में सरकारी योजनाओं का प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम
Palwal, Haryana:पलवल में एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में जिला स्तर पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजना के नए पेंशनर और डा. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मायावती ने दशहरा पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई दी
Lucknow, Uttar Pradesh:मायावती ने दशहरा की प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी0
0
Report
कैन्डी उत्पादन: प्रक्रिया की पूरी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:candy production candy production process0
0
Report
फर्रुखाबाद में बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इमरजेंसी टीमों ने घायल को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्म के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
ब्रश आर्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं: प्रेम, एकता और नई आशा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाए。 जय श्रीराम0
0
Report
आजमगढ़ में गोवध गिरोह के दो इनामियों की गिरफ्तारी, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh अंतर्जनपदीय गोवध गिरोह के 50,000 व 25,000 के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, गोवध, एनडीपीएस, अवैध Shस्त्र सहित विभिन्न गंभीर अपराधों में संलिप्त दोनों पर अलग-अलग कुल 47 मुकदमे हैं दर्ज। आजमगढ़ जिले फूलपुर कोतवाली में मुकदमा सं0 190/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत सलमान निवासी ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला तथा 4 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी हेतु 25,000 तथा अभियुक्त सज्जाद की गिरफ्तारी हेतु 50,000 का इनाम घोषित किया गया। शासन के निर्देश पर आजमगढ़ जिले के पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही, उसी क्रम में जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में इन वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सतुवहिया पुलिया से 50 हजार का इनामिया अभियुक्त सज्जाद तथा 25 हजार का इनामिया सलमान निवासीगण ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के रिकॉर्ड अनुसार सलमान पर आजमगढ़ के साथ अंबेडकरनगर, मऊ, जौनपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़ तथा अयोध्या समेत कई जिलों में उसके विरुद्ध 36 मुकदमे तथा सज्जाद के विरुद्ध भी आजमगढ़ समेत गोंडा और देवरिया में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों पर गौवध से जुड़े मामलों के अलावा एनडीपीएस एक्ट, अवैध शस्त्र तथा अन्य आपराधिक माममें भी नामजद हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक गैंग है जो वे अपने साथियों के साथ मिलकर गोवध का कार्य करते हैं।0
0
Report
Advertisement
1800 साल पुरानी परम्परा आज भी जीवंत: हिंडोरिया राजघराने में प्रतिमा पूजन
Damoh, Madhya Pradesh:राजा के घर पूजन कराने पहुंचतीं है देवी, 1800 साल पुरानी परम्परा आज भी जीवंत. दमोह जिले के हिंडोरिया राजघराने में 1800 सालों की प्राचीन परम्परा को आज भी पूरा किया जाता है और राज परिवार इस प्रथा को निभाता चला आ रहा है, देश भर में अलग ये परम्परा फिलहाल दमोह के मौजूदा सांसद राहुल सिंह और उनका परिवार निभा रहा है. क्या है पूरा मामला परम्परा और प्रथा देखिए सीधे राजपरिवार के आंगन हिंडोरिया से प्रतिमा पूजन0
0
Report
नई जल शुद्धिकरण मशीन: साफ पानी का धमाकेदार दावा
Noida, Uttar Pradesh:amazing water purifier0
0
Report
Advertisement
पटना गांधी मैदान में दशहरा रावणवध की तैयारी पूरी; 80 फीट रावण पुतला बना
Patna, Bihar:रजनीश पटना गांधी मैदान में दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाले रावणवध कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है, गांधी मैदान में और इसके बाहर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं, 80 फीट का रावण और 70-70 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाया गया है, गांधी मैदान तैयारियों का जायजा लिया गया0
0
Report
धनबाद के जन्मदिन पार्टी में मारपीट से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में बर्थडे पार्टी की खुशियां मातम में बदल गईं! दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे एक युवक की कथित मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। मामला 8 लेन रोड के समीप एक निजी होटल का है, जहां रविवार देर रात विवाद के बाद जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है। घायल युवक ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आखिर जन्मदिन की पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि एक युवक की जान चली गई? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला धनबाद के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां अशर्फी अस्पताल के सामने स्थित एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान झरिया निवासी अभिजीत सिंह के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने होटल पहुंचा था। इसी दौरान देर रात दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाहर से भी कुछ युवकों को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद दोस्तों और मारपीट में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में लगी है। वहीं, घटनास्थल से मारपीट में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाला बांस भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जन्मदिन की पार्टी में विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और अभिजीत की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। इस मामले में आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
धनवार-सरिया मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक-ऑटो को टक्कर, एक मृत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के धनवार-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार ने एक बाइक और एक ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय बच्चे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ब्रेजा धनवार की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे में था और पहले उसने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मारी, फिर खोरीमहुआ की ओर से आ रहे ऑटो और दो अन्य बाइकों को रौंदते हुए भागने लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज से पूरा इलाका दहल गया। मृतक प्रिंस बांधी गांव निवासी संदीप शर्मा का बेटा था। घायलों में दिवांशु, बोकारो निवासी मुकेश मोदी, सुरेंद्र मोदी, राजीव कुमार, चांद रसीद, साजिद अंसारी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेजा कार समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं धनवार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने डॉक्टर इंदु शेखर के सरकारी आवास पर ताला जड़ दिया। सूचना पर एसडीएम, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और धनवार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।0
0
Report
Advertisement
RSS की 101वीं वर्षगांठ: सेवा और समरसता की प्रेरणा देशभर में
Noida, Uttar Pradesh:अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं。 परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं। प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है。0
0
Report
लखीसराय में दुर्गा पूजा के दौरान 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित, DM ने स्पष्टीकरण मांगा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन की निगरानी के लिए तैनात किए गए 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमें जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से मेला ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कोलकाता की घटना के बाद सरकार की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम और एसपी ने भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कई पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थल से अनुपस्थित मिले। कुछ पदाधिकारियों के मोबाइल फोन भी बंद पाए गए।0
0
Report
पूल में क्लोरीन डालने की सही जगह क्या है? अभी जानिए
Noida, Uttar Pradesh:chlorine pool where to put chlorine in pool0
0
Report
Advertisement
